मध्यान्ह भोजन योजना - Swatantra Prabhat

वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन

ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।

बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय विकास में एसएमसी का सहयोग आवश्यक: रामू प्रसाद
सिद्धार्थनगर। किसी भी विद्यालय के विकास में  विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग बहुत आवश्यक है, बिना उनके सहयोग के विद्यालय का विकास, और बच्चों के शिक्षा जैसे मूल अधिकार का शत प्रतिशत क्रियान्वयन संभव नहीं है। इसलिए विद्यालय के समितियों का चयन/गठन वहां के छात्र छात्राओं के अभिवावकों के मध्य से ही किया जाता है। ताकि उनकी निगरानी में विद्यालय की सुरक्षा और उसका सर्वांगीण विकास हो सके।ये बातें  खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने  शनिवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर के सभागार में आयोजित एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति के प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य के सहयोग से ही 6 से 14 वय वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन संभव होगा, तथा नामांकन के पश्चात उन सबकी उपस्थिति और ठहराव भी सुनिश्चित होगा, मध्यान्ह भोजन और डीबीटी से प्राप्त धनराशि से ड्रेस, जूता मोजा, बैग, स्वेटर, कॉपी कलम के मद में सही–सही उपभोग होगा। और एसएमसी के सदस्यों के सहयोग से ही विद्यालय की संपत्ति सुरक्षित रहेगी।

प्रशिक्षण के दौरान  समिति के गठन, कार्य और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l प्रशिक्षण का कुशल संचालन प्रशिक्षक शफीकुर्रहमान, मशहूर आलम, अशोक चौधरी, संदीप प्रभाकर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष में जलालुद्दीन, फ़ैयाज अहमद, संजय, पुनीता, सुनीता आदि के अलावा शिक्षक अब्दुल अजीज, बेचन प्रसाद, जग्गल प्रसाद, अब्दुल मोबीन, केशव मणि मिश्र, नगमा बानो, रुचि त्यागी, रेनू मालिक, वंदना सिंह, सीमा मौर्या आदि उपस्थित रहे।