श्रद्धालु - Swatantra Prabhat

विख्यात कथावाचक राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज को मिली महामंडलेश्वर की उपाधि
कानपुर। अपनी ओजस्वी वाणी, मधुर कथा शैली एवं आध्यात्मिक प्रवचनों से देशभर के श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करने वाले विख्यात कथावाचक राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज को अंतरराष्ट्रीय संत ऋषि अखाड़ा द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय संत ऋषि अखाड़ा के प्रमुख जगद्गुरु श्री सच्चिदानंदन बाल प्रभु जी महाराज ने उन्हें प्रदान की।

इस अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में संत समाज, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। संत समाज ने इसे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक चेतना के क्षेत्र में राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान बताया।

राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज वर्षों से श्रीमद्भागवत कथा, धार्मिक प्रवचनों एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश देते आ रहे हैं। उनकी कथाओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उनकी लोकप्रियता देश के विभिन्न राज्यों तक फैली हुई है।

महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद उनके अनुयायियों और भक्तों में हर्ष का माहौल है। श्रद्धालुओं ने इसे उनके आध्यात्मिक जीवन, धर्म सेवा और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। इस अवसर पर उपस्थित संतों ने कहा कि राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक जागरण और समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार को नई गति मिलेगी।

उपाधि ग्रहण करने के पश्चात राज ऋषि माधव मुकुंद महाराज ने सभी संतों, गुरुजनों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए सेवा, साधना और धर्म प्रचार की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं मानव कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

गाजे-बाजे व भव्य लव-लश्कर के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ
शुकुल बाजार, अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुक्लन में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा पूरे शुक्लन से प्रारंभ होकर शुकुल बाजार कस्बा होते हुए आदि गंगा गोमती के रेछ घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरे।

इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ कलशों को व्यास मंडप में स्थापित किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास निरमेश जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा व्यास ने बताया कि 8 मई से 16 मई तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, धर्म, मर्यादा और भक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

कलश यात्रा में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवा जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा को समाज में संस्कार, सद्भाव और धर्म जागरण का माध्यम बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा अमेठी मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, अंकुर शुक्ला, आयुष शुक्ला, अनुज शुक्ला, अंकित शुक्ला, विकास शुक्ला, अरुण शुक्ला, राम प्रसाद शुक्ला सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हनुमान गढ़ी मंदिर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
महराजगंज: रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अनुराग अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसके पश्चात हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

वहीं, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित करना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी भक्तों से सेवा भाव बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पहरेमऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह, समय बहादुर, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, धनश्याम चौरसिया, दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, एमपी सिंह गैस एजेंसी, अभिषेक पाण्डेय, राजू मौर्य, एसएमआई रोहित द्विवेदी, शौरभ, बृजेश प्रताप सिंह, पुनीत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह, शिवबरन साहू, सुधीर साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान हनुमान भक्तों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं को प्रसादवितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

गायत्री मंत्र से होता है आत्मिक उत्थान और संकटों का निवारण - कैलाश नाथ तिवारी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर,

नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के भरौली कैथोलिया में चल रहे पांच दिवसीय संगीतमय श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन रविवार रात श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर रहे। कथा व्यास कैलाश नाथ तिवारी ने अपने प्रवचन में कहा कि 24 कलाओं से पूर्ण महाप्रज्ञा गायत्री का अवतार हो चुका है और मां गायत्री ही कामधेनु , कल्पवृक्ष तथा पारसमणि के समान हैं, जो साधक के जीवन को सुख, समृद्धि और ज्ञान से भर देती हैं।उन्होंने कहा कि मां गायत्री की आराधना का सर्वोत्तम माध्यम गायत्री मंत्र है। इसी मंत्र की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र ने यही दिव्य मंत्र भगवान श्रीराम को प्रदान किया था। आगे चलकर प्रभु श्रीराम ने शबरी को नवधा भक्ति के रूप में इसी मंत्र की दीक्षा दी थी, जिससे उनका जीवन धन्य हो गया।

कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को कथा का  रसपान करते हुए कहा कि गायत्री मंत्र की संध्या साधना हर नर-नारी को नियमित रूप से करनी चाहिए। इससे मन की शुद्धि होती है, आत्मिक शक्ति बढ़ती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।कथा के दौरान भजन-कीर्तन और प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए ।

इस अवसर पर मिठाई लाल यादव, आदर्श राम मौर्या, जंगली यादव, लवकुश यादव, स्वामीनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रज्ञा पुराण कथा सुनने से धन्य हो जाता है मानव जीवन : कैलाश नाथ तिवारी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर,

नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के भरौली कैथोलिया में चल रहे गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के पहले दिन वृहस्पतिवार रात श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। कथा व्यास कैलाश नाथ तिवारी ने प्रज्ञा पुराण की रोचक कथा सुनाते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।कथा के दौरान उन्होंने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। इसके अध्ययन से व्यक्ति के जीवन में आने वाले अनेक संकट दूर होते हैं और परिवार को उन्नति के मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा मिलती है।

कथा व्यास ने भगवान विष्णु और नारद के संवाद का भी भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारद जी ने भगवान विष्णु से प्रश्न किया कि त्रेता युग में श्रीराम और द्वापर युग में श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर आपने पृथ्वी को पापों से मुक्त किया, लेकिन कलयुग में मनुष्य अनेक दुखों और परेशानियों से घिरा हुआ है। ऐसे में उसके दुखों का अंत कैसे होगा।

इस पर भगवान विष्णु ने कहा कि कलयुग में मनुष्य के दुखों से मुक्ति पाने और सांसारिक भवसागर से पार होने का सरल उपाय प्रज्ञा पुराण का अध्ययन और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाना है।

कथा के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मिठाई लाल यादव, आदर्श राम मौर्य, जंगली यादव, लवकुश यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जनकल्याण हेतु करहा पूजन का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित
रतन पांडेय -सीखड़,मीरजापुर

सीखड़ ग्राम पंचायत स्थित बुद्धि राम डेरी परिसर में रविवार देर रात जनकल्याण की कामना को लेकर करहा पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां दुर्गा के उपासक काशी भगत अनिल द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और महिलाओं ने पारंपरिक पचरा गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

अनुष्ठान के दौरान भगत अनिल ने धार्मिक परंपरा के अनुसार खौलते दूध से स्नान करने की रस्म निभाई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और माता रानी का गुणगान करते रहे। कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

समस्त पूजन आचार्य सुनील कुमार मिश्रा एवं आचार्य अखिल भोलू मिश्रा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य जी महाराज, मानस किंकर दिनकर जी महाराज, बुद्धि राम यादव, सुशील बच्ची यादव, राजन यादव, बबलू यादव, प्रदीप पांडेय, अजित पांडेय, धर्मराज यादव, बब्बल पांडेय, केशव यादव, बनवारी यादव, गुड़िया, रेखा, संगीता, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और आयोजकों ने इसे जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा धार्मिक आयोजन बताया।

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, में भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति संपन्न
नैनी, प्रयागराज। शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज के पावन संगम तट स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में संत समाज, शिक्षाविद्, न्यायविद्, उच्चाधिकारी, उद्योगपति एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में जगन्नाथ धाम पुरी से पधारे प्रमुख आचार्य श्री मधुसूदन जी सहित प्रयागराज के लगभग सभी मठों, अखाड़ों, मंदिरों एवं आश्रमों के पूज्य संतों ने अपनी पावन उपस्थिति से आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ सम्पूर्ण वातावरण भक्ति और दिव्यता से ओतप्रोत हो उठा।ऋषिकन्याओं द्वारा संगम आरती एवं कन्या गुरुकुल का आह्वान अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा, “प्राण-प्रतिष्ठा केवल मंदिर में नहीं, बल्कि अपने हृदय में ईश्वर की चेतना जगाने का संकल्प है।