अमेठी भाजपा - Swatantra Prabhat

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला
अमेठी लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में अमेठी भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला एवं जिला मंत्री आशा वाजपेई ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दीदी स्मृति ईरानी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ भारतीय जनता पार्टी की सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह अभियान जनसेवा के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा सेवा कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा अभियान संयोजक राजेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।अमेठी से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य और संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को लेकर उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

जनहित पीजी कॉलेज में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का मंत्र
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र द्वारा जनहित पीजी कॉलेज, जलालपुर (जौनपुर) में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में अमेठी जनपद से जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्र मौली सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला सहित अनेक जिला पदाधिकारी सहभागिता के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा के व्यापक प्रसार पर विशेष बल दिया गया।जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की रीढ़ को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि महाअभियान के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में प्रत्येक मंडल स्तर पर 24 घंटे का प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मंडल स्तर पर ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी रहेगी।

प्रशिक्षण के दौरान सात प्रमुख विषयों—इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की दृष्टि, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां तथा सोशल मीडिया—पर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन विषयों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा।कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की नीतियों और विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

अमेठी से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय सहभागिता चर्चा का केंद्र रही। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशुभ मिश्रा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्र मौली सिंह, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला, सहित अन्य जिला पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।