Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana - Swatantra Prabhat

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बांसी (सिद्धार्थनगर)।

मिशन शक्ति के तहत  थाना शिवनगर डिंडई पुलिस की ओर से ग्राम डडवा कोदईजोत के परसौना में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर जागरूकता को लेकर जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे की छात्राओं और अध्यापिकाओं को महिला एवं बालिकाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक अयोध्या यादव और महिला आरक्षी आंचल यादव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। छात्राओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन,सहित 1076 ,  108 , 1930 , 1098 , 102, 181 और 101 आदि सेवा के बारे में भी बताया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : सामाजिक समरसता और आर्थिक सहयोग की एक सशक्त पहल
(आदर अदीब पावेल बन्धु)

जिला सूचना अधिकारी मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ।

भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम होता है। किन्तु समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विवाह एक बड़ी चुनौती बन जाता है। बढ़ते खर्च, सामाजिक दबाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के कारण गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अक्टूबर 2017 को "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना" का शुभारंभ किया गया है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज में समानता, सादगी और सामूहिकता की भावना को भी बढ़ावा देती है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना है। इसके अंतर्गत सरकार एक ही स्थान पर कई जोड़ों का सामूहिक विवाह कराती है, जिससे विवाह में होने वाला अनावश्यक खर्च कम होता है। इसके साथ ही यह योजना दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, विवाह में सादगी को बढ़ावा देना, दहेज प्रथा पर रोक लगाना, सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करना इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की कई महत्वपूर्ण विशेषताएँ हैं, जो इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती हैं। इसमें पात्र को अब रू0 1 लाख तक (जिसमें रू० 35,000-रू0 60,000 नकद, रू0 10,000 रू0 25,000 का सामान, और शेष आयोजन खर्च के लिए) आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। सामूहिक आयोजन में विवाह समारोह एक ही स्थान पर कई जोड़ों के साथ आयोजित किया जाता है। इसमें सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का ध्यान रखा जाता है। राज्य सरकार द्वारा दुल्हन को विवाह के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, आभूषण, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ आदि भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह योजना सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए खुली है, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। पात्र लाभार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड के अंतर्गत आवेदक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, परिवार की आय निर्धारित सीमा से कम होनी चाहिए, विवाह योग्य आयु (लड़की 18 वर्ष और लड़का 21वर्ष) पूरी होनी चाहिए, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (BPL या अन्य श्रेणी) में आता हो इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ आवश्यक पात्रता शर्ते निर्धारित की गई हैं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अनेक सामाजिक और आर्थिक लाभ हैं जैसे-गरीब परिवारों को विवाह के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे वे आर्थिक संकट से बच जाते हैं। सामूहिक विवाह के कारण दहेज की मांग स्वतः कम हो जाती है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस योजना के तहत सभी वर्गों के लोग एक साथ विवाह करते हैं, जिससे भेदभाव कम होता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है। यह योजना भव्यता के बजाय सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित करती है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने समाज पर गहरा सकारात्मक प्रभाव डाला है। पहले जहां गरीब परिवार अपनी बेटियों के विवाह के लिए चिंतित रहते थे, अब उन्हें एक सुरक्षित और सम्मानजनक विकल्प मिल गया है। यह योजना सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है। सामूहिक विवाह में दहेज की परंपरा कम हो जाती है। विभिन्न जाति और धर्म के लोग एक मंच पर आते हैं। आर्थिक सहायता से गरीब परिवारों की स्थिति बेहतर होती है।

व्यापक प्रचार-प्रसार, पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल भुगतान, समाज में जागरूकता अभियान चलाना इस योजना की महत्वपूर्ण चुनौतियां एवं सुझाव हैं। निसंदेह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक ऐसी पहल है, जो समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और समानता स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि इस योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाई जाए, तो यह समाज में एक नई दिशा प्रदान कर सकती है।

अंततः यह योजना "सादगी, समानता और सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित एक प्रेरणादायक कदम है, जो न केवल गरीब परिवारों के लिए सहारा है बल्कि पूरे समाज के लिए एक आदर्श भी प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: उतरौला में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

3बलरामपुर, 20 जुलाई।

उत्तर प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को तहसील उतरौला स्थित शालीमार लॉन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, जबकि 10 जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

समारोह सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। विवाह समारोह में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे वर-वधू और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक वातावरण में कराना तथा शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। यह योजना सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की थीं। विवाह स्थल पर पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से समारोह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक उतरौला के प्रतिनिधि, गैड़ास बुजुर्ग के ब्लॉक प्रमुख राकेश, रेहरा एवं उतरौला के प्रमुख प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग विवेकानंद मिश्रा, विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर सभी नवविवाहित दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं की गईं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 नवदंपत्तियों का संपन्न हुआ विवाह।
स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज, रूदापुर सहसों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 92 नवदंपत्तियों का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में विकास खंड फूलपुर के 15, बहरिया के 31, बहादुरपुर के 24 तथा सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। विवाह उपरांत सभी नवविवाहित दंपत्तियों को सरकार की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है और इससे सामाजिक समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वैभव सिंह ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बंधे नवजीवन के पवित्र बंधन, सांसद डॉ. विनोद बिंद ने दी शुभकामनाएं।
स्वतंत्र प्रभात ।

हंडिया (प्रयागराज)

। हंडिया विकासखंड के सैदाबाद स्थित सागर रिसॉर्ट में मंगलवार को चार विकासखंड—हंडिया, सैदाबाद, धनुपुर एवं प्रतापपुर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों एवं सामाजिक परंपराओं के साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भदोही डॉ. विनोद बिंद रहे। उनके आगमन पर आयोजकों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिससे सामाजिक समरसता और समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

सांसद ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है। उन्होंने नव दंपतियों से आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग के साथ जीवन व्यतीत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख धनुपुर ज्योति यादव तथा सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र सिंह पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संबंधित विकासखंडों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना रहा। विवाह संपन्न होने के बाद नव दंपतियों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

सामूहिक विवाह समारोह में 207 जोड़ों ने थामा एक - दूजे का हाथ
सिद्धार्थनगर,राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन, नगर पंचायत डुमरियागंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 207 जोड़ों का विवाह विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने गणेश प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,

सामूहिक विवाह में 140 हिंदू, 58 बौद्ध एवं 09 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। हिंदू रीति-रिवाज से पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया, मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा पढ़ाया गया तथा बौद्ध धर्मावलंबियों का विवाह उनके धार्मिक विधानों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न पंक्तियों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने समारोह को संबोधित करते हुए  कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के तहत प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है,

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के विवाह एक ही मंच पर सम्पन्न हुए।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने बताया कि प्रत्येक वधू के खाते में ₹60,000 की धनराशि डीबीटी से हस्तांतरित की गई।

इसके अतिरिक्त नवदम्पतियों को साड़ी, कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, डिनर सेट, कूकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज, प्रेस, बिस्तर, कंबल, गद्दा, तकिया, चूड़ी, कंगन, मिठाई एवं सूखे मेवे सहित विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी कुमार कार्तिकेत मिश्र, अधिशासी अधिकारी सचिन पटेल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।