Jharkhand News Update - Swatantra Prabhat

आर्थिक संकट से जूझ रहे घायल युवक के घर पहुंचे बरही एसडीओ
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही प्रखंड के धनवार पंचायत अंतर्गत कोरियाडीह गांव निवासी 30 वर्षीय विकास कुमार के परिवार से शुक्रवार को बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू मुलाकात करने पहुंचे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए विकास कुमार की आर्थिक स्थिति दयनीय होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर यह पहल की गई। बताया जाता है कि 7 जनवरी 2024 को हुई सड़क दुर्घटना में विकास कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई थीं। परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनका इलाज कराया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। विकास परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं।

इलाज के भारी खर्च के कारण परिजनों को जमीन तक बेचनी पड़ी। इसके बावजूद वह अभी भी चलने-फिरने में असमर्थ हैं। मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने ट्वीट कर तथा जिला प्रशासन को अवगत कराया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने बरही प्रशासन की टीम को जांच का निर्देश दिया। शुक्रवार को एसडीओ जोहन टुडू स्वयं विकास कुमार के घर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी से वार्ता कर एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है।

टीम की अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री राहत चिकित्सा कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर उपस्थित प्रभारी कल्याण पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार दास ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, पंचायत सचिव सरोज कुमार, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार दास, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, प्रकाश साव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि विकास कुमार को पूर्व में भी स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों में मदद की नई उम्मीद जगी है।