बलरामपुर समाचार - Swatantra Prabhat

पुरानी रंजिश में लाठी से हमला, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (गणेशपुर) गांव में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठी। गांव के एक व्यक्ति पर गाली-गलौज करने, लाठी से हमला कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरिहरपुर गणेशपुर निवासी जुबेर अहमद पुत्र मोहम्मद नसीम ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 20 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने गांव में मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सलीम पुत्र लल्लन उनसे उलझ गया।आरोप है कि पहले आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब जुबेर अहमद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सलीम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।  जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।ग्रामीण क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और मामले पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के भांभर रेंज में मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर   12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के वन विश्राम भवन, भांभर रेंज में एक विशेष 'वन योग कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। रेंजर श्री योगेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति की शांत वादियों के बीच वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों ने मिलकर योग का अभ्यास किया और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य का संदेश दिया।

प्रातःकाल आयोजित इस योग शिविर में वन विभाग की टीम के साथ-साथ देश की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जवानों और वन कर्मियों का यह अनूठा संगम अनुशासन और स्फूर्ति की मिसाल पेश कर रहा था। इसके अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भी लिया हिस्सा

योग केवल सरकारी अमले तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें स्थानीय समाज की भी गहरी भागीदारी दिखी। क्षेत्र के युवा समाजसेवी सुनील कुमार त्रिपाठी, बबलू वाल्मीकि, रमेश कुमार यादव, और रामसूरत ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर विभिन्न आसन और प्राणायाम किए।

रेंजर श्री योगेश कुमार सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, "प्रकृति और योग का गहरा संबंध है। जंगलों के बीच योग करने से मानसिक शांति और शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है, जो हमारे फेफड़ों और संपूर्ण शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है।" कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और सोहेलवा के जंगलों व वन्यजीवों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

जर्जर सड़क पर सियासत गरम: सपा का विशाल धरना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर-जैतापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान बढ़ गया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गनेशपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित धरने में नेताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सड़क से हजारों लोगों का आवागमन होता है, वह आज गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि मौन हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने में बाधाएं खड़ी कीं। मंच से ही उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर जनता की आवाज उठाने से क्यों रोका जा रहा है।

श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि इस सड़क का मुद्दा कई बार दिशा समिति की बैठकों में उठाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यदि यही सड़क किसी अन्य क्षेत्र में होती तो अब तक उसका निर्माण पूरा हो चुका होता।

धरने के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि हजारों लोगों की जीवनरेखा है। यह मार्ग अयोध्या धाम को जोड़ने के साथ-साथ नेपाल सीमा से सटे अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों—चंदनपुर, धोबहा, गनवरिया और जैतापुर—को मुख्यधारा से जोड़ता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और मरीजों, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की योजनाओं और विकास के दावों के बीच यह सड़क सरकार की विफलता की जीती-जागती तस्वीर बन चुकी है। क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार आंखें मूंदे बैठे हैं।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, अनवर महमूद, ओंकारनाथ पटेल, नूरुल हसन खां, कौशर हुसैन, भानू त्रिपाठी, विक्रम यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

महराजगंज तराई पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 3,800 रुपये पीड़ित को मिले वापस
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महराजगंज तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 3,800 रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार ग्राम छतुवापुर निवासी मोहम्मद अफजल के भाई सलाउद्दीन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर ने सलाउद्दीन बनकर अफजल से 3,800 रुपये की मांग की, जिसे उन्होंने अपने भाई का समझकर भेज दिया। बाद में जानकारी होने पर पता चला कि व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया गया था और उनके साथ साइबर ठगी हुई है।

घटना के बाद पीड़ित ने 12 मई 2026 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना महराजगंज तराई की साइबर हेल्पडेस्क ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आरोपी के खाते में पहुंची धनराशि को होल्ड करा दिया।

आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित बैंक को धनराशि वापस कराने के लिए एसओपी के अनुसार पत्राचार किया गया। बैंक द्वारा कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी 3,800 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।

रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने महराजगंज तराई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्पडेस्क के उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, आरक्षी धीरज तिवारी तथा आरक्षी अर्जुन प्रसाद वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन

ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।

बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, 10 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम तथा प्रवेश एवं निकास व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुरक्षित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

पेंशन योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना प्राथमिकता, लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण : डीएम
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, 09 जून। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं के प्रभावी संचालन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए तथा लंबित आवेदनों एवं सत्यापन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

3

पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील एवं विकास खंड स्तर पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक लंबितता स्वीकार नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने ग्राम स्तर पर विशेष पेंशन आवेदन शिविर आयोजित करने, अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त करने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ सहजता से मिल सके।

बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रमिक पंजीकरण अभियान तथा पात्र श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभागीय समन्वय को मजबूत करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दो वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा पुल एप्रोच, ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की सड़क हरिहरगंज-ललिया बनकटवा मार्ग से जुड़ी ललिया-भवनियापुर लिंक मार्ग पर स्थित भवनियापुर गांव के निकट पुल का एप्रोच तथा पूर्वी छोर की सुरक्षा दीवार दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ में कटकर नाले में समाहित हो गई थी।

लंबे समय बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू न होने से क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया तथा जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजकर शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है। ग्रामीण राम किशोर, नीरज तिवारी, मनीष कुमार, दिलीप कुमार, संजय आर्या, नितीश तिवारी, सतीश, शुभम, रणधीर तिवारी, कल्लू, सुभाष, बाबूराम, रामजीत यादव, सूरत, विमल, नीरज, बिकाऊ लाल, कमलेश कुमार, पंकज कुमार, तिलकराम समेत अन्य लोगों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ में पुल का एप्रोच और पूर्वी हिस्से की दीवार क्षतिग्रस्त होकर नाले में गिर गई है।इसके बाद कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।ग्रामीणों का कहना है कि पुल का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। हालत यह है कि स्कूली वैन, एम्बुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं। पुल के पास गहरे गड्ढे और कटान होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक दर्जनभर से अधिक लोग चोटिल हो चुके हैं जबकि बाइक सवार सबसे अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग ललिया, भवनियापुर, इटैहिया, पहरूय्या, बनघुसरी, कुदुरगोढ़वा, चनियाकोट, अकबरपुर, कुकुरभुकवा, शेखापुर, किला, भुसैलिया और मथुरा बाजार समेत लगभग 80 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। कहा कि यदि बरसात से पहले पुल एप्रोच और दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई तो तेज बहाव में पूरा पुल ढहने का खतरा बना हुआ है जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ललिया से भवनियापुर तक कई स्थानों पर पीडब्लूडी की सड़क क्षतिग्रस्त है लेकिन लोक निर्माण विभाग लगातार अनदेखी कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण चक्का जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल एप्रोच की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द ही समस्या समाधान के प्रयास किए जाएंगे

डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सहदहिया में चला विशेष टीबी जांच अभियान, 3 मरीज मिले पॉजिटिव
श्रीदत्तगंज/बलरामपुर। जनपद को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष टीबी अभियान के अंतर्गत ब्लॉक टीबी यूनिट श्रीदत्तगंज द्वारा ग्राम पंचायत सहदहिया में व्यापक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एमओआईसी डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। उनके निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उच्च जोखिम समूह के लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी की जांच की।

ग्राम पंचायत सहदहिया में लगाए गए विशेष स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जहां आधुनिक तकनीकों के माध्यम से लोगों की जांच की गई। शिविर में कुल 101 लोगों का डिजिटल एक्सरे, 25 लोगों की ट्रू-नाट मशीन से बलगम जांच तथा 10 लोगों की माइक्रोस्कोपी जांच की गई। जांच के दौरान 3 मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें तत्काल उपचार प्रक्रिया से जोड़ते हुए आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।

अभियान के दौरान डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि लगातार खांसी, वजन घटना, बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं, क्योंकि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

इस दौरान डॉ. पंकज सिंह, डॉ. करिश्मा, एक्सरे टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश चौधरी, टीबी यूनिट के एसटीएस सौरभ यादव, आशा बहुएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के शिविर लगने से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल रही है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग लगातार टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में जुटा हुआ है।

गैसड़ी पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर,।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्विजय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त मुहम्मद रशीद पुत्र मुहम्मद हनीफ निवासी मटेहना, एक्साइज एक्ट के मामले में वांछित रिंकू पुत्र परमेश्वर निवासी बसन्तपुर तथा आईटी एक्ट व मानहानि से जुड़े मामले में फरार चल रहे अरुण कुमार थारु पुत्र सालिगराम निवासी खदगौरा को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी था।

कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक व्यास जी सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल अमित रावत, आरक्षी गौरव कुमार एवं आरक्षी विपिन Kumar शामिल रहे।

वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर,

जनपद के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मेले में कुल 750 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 385 युवाओं का प्रारम्भिक रूप से चयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर रोजगार के अवसरों एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, एनसीसी 51वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए०पी० पटेलवाल, प्राचार्य प्रो० जे०पी० पाण्डेय, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री मीता गुप्ता, सहायक सेवायोजन अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र मौर्य एवं श्री सचिन चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले में 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने इलेक्ट्रीशियन, मैनेजर, स्टोर कीपर, सुपरवाइजर, हेल्पर, एमआर, मशीन ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्समैन, बीमा सखी एजेंट एवं ऑफिस ब्वाय समेत विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की।

स्वरोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, जिला उद्योग कार्यालय तथा इंडियन बैंक की ओर से भी स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं ने योजनाओं एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य अतिथि विधायक पल्टूराम ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी दक्षता और कौशल प्रशिक्षण रोजगार प्राप्ति का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया तथा सेवायोजन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों की मांग सर्वाधिक रही। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर संस्थानों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

कंपनीवार चयन विवरण के अनुसार सिस्का इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट द्वारा 25, गुडवेल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा 37, मैनपावर ग्रुप सर्विसेस इंडिया प्रा.लि. द्वारा 21, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्ब्स एंड आयुर्वेदिक द्वारा 26, केयर हेल्थ नर्सेज प्रा.लि. द्वारा 30, डस्की स्टैलियन एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विसेस द्वारा 29, यूमोजा मार्केट प्लेस टेक्नोलॉजी प्रा.लि. द्वारा 37, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 57, पेरेग्राईन गार्डिंग प्रा.लि. द्वारा 25, आईडिजिटल प्रेन्योर प्रा.लि. द्वारा 27, अनन्या स्किल एज प्रा.लि. द्वारा 26, एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स रिकूटमेंट कम्पनी द्वारा 21 तथा डिस्कन टेक्नोलॉजीज इंडिया प्रा.लि. द्वारा 24 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभ्यर्थियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

पचपेड़वा/बलरामपुर। महाराष्ट्र से आए पीस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हकीक़ुल्लाह खान उर्फ लाला भाई ने प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के साथ आधिकारिक रूप से एआईएमआईएम (मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण करने के बाद गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुँचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी द्वारा गैंसड़ी विधानसभा सीट से लाला भाई को मजलिस का प्रत्याशी घोषित किए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत में लाला भाई ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और समाज में अस्थिरता का माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार का पहला दायित्व गरीबों को आवास और युवाओं को रोजगार देना होना चाहिए, लेकिन आज गरीबों के आशियानों पर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने हाल ही में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वकीलों को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। साथ ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए छात्रों, शिक्षकों, पत्रकारों और अधिवक्ताओं पर कार्रवाई कराई जा रही है।

लाला भाई ने पेपर लीक और नीट जैसी परीक्षाओं के परिणाम रद्द होने की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। वहीं बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा।

हकीक़ुल्लाह खान ने कहा कि मजलिस का हर कार्यकर्ता देशहित और जनहित के लिए काम करता है तथा आगे भी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और क्षेत्रीय समस्याओं को संगठित रूप से उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सिराज शेख, नगर अध्यक्ष नदीम अहमद गजनवी, जिला महासचिव मकसूद खान, जिला सचिव इरशाद खान, शोयब कमर खान, अख्तर हुसैन, फिरोज अहमद, मैराज क्रांतिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष सिराज अहमद ने दावा किया कि मजलिस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की 400 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।