amethi news - Swatantra Prabhat

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के क्रम में बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन
अमेठी । पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में व 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । चर्चा के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से वार्ता की गई तथा उपस्थित महिलाओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है, मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।   तहसील तिलोई में कुल 67 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 08 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील गौरीगंज में 58 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 24 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई पूर्णिमा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार तिलोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित जनपदीय छात्रवृत्ति अनुश्रवण समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं विश्वविद्यालय एवं संबद्ध एजेंसियों द्वारा पाठ्यक्रम, सीट एवं शुल्क आदि का सत्यापन 30 अगस्त 2026 तक किया जाना है।

बैठक में अवगत कराया गया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रिन्यूअल छात्रों हेतु 25 अगस्त तथा नवीन (फ्रेश) छात्रों हेतु 21 सितंबर 2026 निर्धारित है। उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए यह तिथि क्रमशः 15 अक्टूबर एवं 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। शासन के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस वर्ष किसी भी स्थिति में तिथियों का विस्तार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान कक्षाध्यापकों को नोडल के रूप में नामित करते हुए छात्रवृत्ति संबंधी समस्त जानकारी नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से पात्र छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करे, ताकि सभी लाभार्थियों के आवेदन समय से पूर्ण हो सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई न होने से यदि कोई छात्र योजना के लाभ से वंचित होता है तो संबंधित संस्थान की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। बैठक के दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ओटीआर, बायोमैट्रिक सत्यापन, छात्रों के बैंक खातों की एनपीसीआई मैपिंग तथा संस्थागत छात्रवृत्ति समितियों की स्वीकृति के उपरांत आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की बेहतर रैंकिंग बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों का उसी माह की अंतिम तिथि से पूर्व निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संस्थानों को मास्टर डाटा शीघ्र पूर्ण करने तथा लॉगिन पर लंबित आवेदनों की साप्ताहिक समीक्षा कर उनका नियमित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना के सफल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय महाविद्यालय मुसाफिरखाना के प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य, राजकीय आईटीआई गौरीगंज के प्राचार्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लीड बैंक प्रबंधक सहित जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान प्रारंभ
गौरीगंज अमेठी। संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद अमेठी में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 जुलाई 2026 को संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी में विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न हुआ।

पूजन उपरांत भारतीय जनता पार्टी अमेठी का कलश जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अरुण मिश्रा 'राजा' द्वारा प्राप्त किया गया।काशी से प्रस्थान कर यह पावन कलश शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को जनपद अमेठी की सीमा स्थित साधन चौराहा, मुंशीगंज पहुँचा, जहाँ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी के सभी 19 मंडलों में कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में न्यूनतम पाँच स्थानों पर कलश पूजन एवं समरसता संकल्प कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास जी के समता, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम 02 से 25 अगस्त 2026 तक जनपद के सभी 19 मंडलों में निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जन-जागरण का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न उच्च शिक्षा विभाग के शासकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं योजना शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस योजना को शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी वीरभानु तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने लाभार्थी शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं और उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को सूचीबद्ध सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकताओं के समय आर्थिक एवं मानसिक राहत मिलेगी।

उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा अन्य शिक्षकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिन प्रमुख शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए, उनमें डॉ. सुभाष मिश्रा, श्रीनाथ दुबे, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. पवन पांडे, डॉ. धर्मेंद्र वैश्य, डॉ. भगवती, डॉ. ज्योति सिंह एवं योगांचल मिश्रा सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। लाभार्थी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी योजना बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो. डॉ. ब्रजेश सिंह, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा, जनपद अमेठी ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इससे शिक्षा समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित शिक्षकों में योजना को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश भर के लाखों शिक्षकों को प्राप्त होगा।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
अमेठी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा से हुई। इस दौरान अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि गौरीगंज एवं जायस नगर पालिका क्षेत्रों में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित स्थलों पर पेयजल, शौचालय तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए टैक्सी स्टैंड का सुव्यवस्थित संचालन कराया जाए, जिससे यात्रियों एवं वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। राजामऊ नहर की पटरी की मरम्मत के संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई खंड-41 के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। वहीं गौरीगंज बस स्टेशन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान एआरएम रोडवेज के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने एआरएम का एक दिन का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में कमरौली रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर एवं इन्हौना क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। यातायात निरीक्षक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग की बढ़ती घटनाओं की जानकारी दिए जाने पर जिलाधिकारी ने अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध अधिकतम चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, सड़क सुधार कार्यों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाएं। साथ ही जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। स्कूली वाहनों और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों एवं बसों की नियमित जांच की जाए तथा उनके फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए।

साथ ही 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चालान अभियान चलाया जाए। बैठक में सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर दृश्यता बढ़ाने, टोल प्लाजा पर कांटा, क्रेन, गैस कटर एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड एवं चेतावनी संकेतों को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएं, जिससे आमजन यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अतिक्रमण दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र, एआरटीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

तहसील मुसाफिरखाना में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील गौरीगंज में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा तहसील तिलोई में 35 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को जल संचयन एवं संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नितेश राज, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

फॉर्च्यून इंडिया की '100 मोस्ट पावरफुल वुमेन 2026' सूची में स्मृति ईरानी 18वें स्थान पर
अमेठी। देश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में शुमार कुशल वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

प्रतिष्ठित पत्रिका फॉर्च्यून इंडिया द्वारा जारी "100 मोस्ट पावरफुल वुमेन 2026" की सूची में उन्हें 18वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में स्मृति ईरानी सबसे उच्च रैंकिंग वाली राजनीतिक हस्ती के रूप में शामिल हैं, जिसे उनके प्रभावशाली नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी का यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और सशक्तिकरण का भी प्रतीक माना जा रहा है।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वस्त्र तथा अल्पसंख्यक मामलों जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान की।

उनकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और संगठनात्मक दक्षता ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में एक मजबूत पहचान दिलाई है।अमेठी से उनका विशेष जुड़ाव हमेशा चर्चा का विषय रहा है।

सांसद रहने के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अनेक कार्य किए। यही कारण है कि आज भी अमेठी के बड़ी संख्या में लोग उनसे आत्मीय संबंध महसूस करते हैं।

उनकी इस उपलब्धि की खबर सामने आने के बाद अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। कई सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए भी गौरव का विषय बताया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फॉर्च्यून इंडिया जैसी प्रतिष्ठित संस्था की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करना किसी भी जनप्रतिनिधि के प्रभाव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाता है। स्मृति ईरानी का 18वें स्थान पर पहुँचना इस बात का संकेत है कि उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

महिला नेतृत्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली स्मृति ईरानी की यह उपलब्धि देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। यह सम्मान उनके संघर्ष, परिश्रम, नेतृत्व कौशल और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सोच का प्रमाण है। अमेठी के लोगों ने तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे जनपद, उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, त्वरित निस्तारण के निर्देश
अमेठी। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. लाल पंकज सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

किसान दिवस के दौरान किसानों ने कृषि एवं सिंचाई से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। किसान प्रतिनिधियों ने फार्मर रजिस्ट्री के बिना उर्वरकों की उपलब्धता में आने वाली कठिनाइयों तथा खतौनी मिसमैच के कारण कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पाने की समस्या उठाई। इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने की शिकायत भी की गई।

किसान त्रिवेनी प्रसाद पाण्डेय ने टिकरिया माइनर में टेल तक पानी न पहुंचने की समस्या से अवगत कराया, जबकि किसान राकेश कुमार मिश्रा ने बेलखौर माइनर की गहराई बढ़ाए जाने के कारण कुलाबों तक पानी न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो।

उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है तथा किसान दिवस का उद्देश्य किसानों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना है।

पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर बने शैलेन्द्र शुक्ल, शुकुल बाजार में भावभीनी विदाई
अमेठी/शुकुल बाजार। विकासखंड शुकुल बाजार के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शैलेन्द्र शुक्ल के पदोन्नत होकर वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट सीतापुर नियुक्त होने पर शिक्षकों द्वारा भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित के प्रथम आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तथा विकासखंड के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सहभागिता कर दोनों अधिकारियों का सम्मान किया।

समारोह का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा। वक्ताओं ने शैलेन्द्र शुक्ल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शुकुल बाजार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित करने तथा शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में शैलेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शुकुल बाजार में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने शिक्षकों द्वारा दिए गए सहयोग और सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करना ही उनका लक्ष्य रहेगा।

वहीं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित का शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाना तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडे, विक्रमादित्य तिवारी, राहुल पांडे, अनूप तिवारी, अजय तिवारी, संदीप यादवसहित विकासखंड शुकुल बाजार के लगभग सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर शैलेन्द्र शुक्ल को सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा नवागत बीईओ राम ललित का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। विदाई और स्वागत समारोह ने शिक्षा विभाग की एकजुटता, आपसी समन्वय तथा शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

वन महोत्सव के समापन दिवस पर डीएम अमेठी, एसपी अमेठी व सीडीओ द्वारा नवीन पुलिस लाइन्स गौरीगंज में किया गया वृक्षारोपण
अमेठी। जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. द्वारा पुलिस लाइन गौरीगंज में वन महोत्सव के अंतिम दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया ।

वृक्षारोपण के उपरान्त जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक  द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को पौधे वितरित कर उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमेठी अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, तथा विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और रोपे गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल करने का संकल्प लिया । वृक्षारोपण के उपरान्त अधिकारीगण द्वारा आगामी दिनांक 12.07.2026 को प्रस्तावित वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मीटिंग कर संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये ।

भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जननायक, पूर्व विधायक एवं जनप्रिय जनसेवक स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  की पावन स्मृति में भारतीय जनता पार्टी, अमेठी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, संवेदना एवं कृतज्ञता से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी, कर्तव्यपरायणता, लोकसेवा एवं संगठन-निष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा।

उन्होंने राजनीति को सदैव जनसेवा का माध्यम माना तथा अंतिम समय तक जनसामान्य के सुख-दुःख में सहभागी बने रहे। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका आत्मीय स्नेह, सहज उपलब्धता एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  का जीवन संघर्ष, समर्पण, राष्ट्रनिष्ठा एवं जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय था। उनके आदर्श, सिद्धांत एवं संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव पथप्रदर्शक बने रहेंगे। उनका निधन केवल भारतीय जनता पार्टी परिवार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण अमेठी जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष,राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला , जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र 'मटियारी', जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, तिलोई ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह 'मुन्ना', जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, विवेक माहेश्वरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रभात शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  के आदर्शों पर चलने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजसेवा के उनके अधूरे संकल्पों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धामय रहा। उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता की आँखें नम थीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह  का स्नेहिल व्यक्तित्व, निष्कलंक जनसेवा, संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा एवं समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव अमिट स्मृतियों में जीवंत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।