Crime Against Children - Swatantra Prabhat

पतनः 13 साल की नाबालिग बच्ची चार होटल और 32! दरिंदे
मनोज कुमार अग्रवाल

राजस्थान के श्रीगंगानगर में उस समय बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ अभियान व नारी सशक्तिकरण के तमाम नारे धूल धुसरित हो गए जब एक तेरह साल की नाबालिग बच्ची को चार होटलों में ले जाकर तीस से अधिक नर पिचाश दरिंदों ने बेरहमी से दरिंदगी की। जहां एक शर्मनाक और खौफनाक वारदात ने इंसानियत और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. महज 13 साल की एक बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत की गई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. इस घिनौनी वारदात के सामने आने के बाद पूरे जिले में गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़कों पर उतर आए हैं. पुलिस प्रशासन, संगठित अपराधियों और अवैध होटलों के नेटवर्क को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. मगर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उस मासूम को इंसाफ मिल पाएगा?

आपको बता दें 18 जून 2026 के दिन  जब इस खौफनाक कहानी की शुरुआत हुई. पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, 13 साल की पीड़ित बच्ची अपनी एक सहेली से मिलने श्रीविजयनगर गई थी. परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द घर लौट आएगी, लेकिन अचानक घरवालों से उसका संपर्क टूट गया. और वो लौटकर घर नहीं आई. उसे तलाश किया गया,  लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. उसकी कोई खबर ना मिलने से घरवालों की चिंता बढ़ती गई और कुछ ही घंटों में यह मामला एक रहस्यमय गुमशुदगी में बदल गया.घरवाले पुलिस के पास पहुंचे. मदद की गुहार लगाई. तहरीर लेने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस जांच के मुताबिक, उसी रात बच्ची श्रीगंगानगर पहुंची थी और घर जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी. शैतान की एंट्री - आरोप है कि उसी दौरान रामबाबू नाम का एक ई-रिक्शा चालक उसे मिल गया.

उसने बच्ची को बातों ही बातों में विश्वास में ले लिया और उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया. लड़की उसके साथ ई रिक्शा में बैठ गई. उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अगले कुछ मिनटों में उसके साथ क्या होने वाला है. रामबाबू उसे घर पहुंचाने के बजाय एक होटल में ले गया. जहां उसने लड़की को होटल संचालक के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि इसके बदले उसे अच्छे खासे पैसे मिले. अब वो मासूम बच्ची ऐसे जाल में फंस चुकी थी, जहां से निकलना उसके लिए नामुमकिन सा हो गया था.इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस बताती है कि जांच में सामने आया कि बच्ची को सबसे पहले 'होटल जॉय इन' ले जाया गया था. इसके बाद अगले कई दिनों तक उसे एक होटल से दूसरे होटल में ले जाया जाता रहा. शुरुआती जांच में तीन होटलों की जानकारी पुलिस को मिली थी, लेकिन बाद में बीरबल चौक के पास मौजूद 'ड्रीम' नाम के चौथे होटल का भी पता चला. पुलिस के अनुसार, एक बाद एक इन सभी होटलों में बच्ची को छिपाकर रखा गया था. और वहीं उसकी आबरू लूटी गई.

जिस्म का धंधा - आरोप है कि होटल मालिकों और मैनेजरों ने पांच दिनों के भीतर उस मासूम बच्ची को 30 से ज्यादा लोगों के सामने परोसा किया. आरोपों के मुताबिक, दिन के समय भी कई कई लोग उसके साथ रेप करते थे. कहा जाए तो उसके साथ लगातार गैंग रेप किया गया. दरिदों ने मौका मिलते ही उसके साथ दरिंदगी की. मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब दरिंदगी के दौरान वो बच्ची दर्द से तड़पती थी, तब उसे शांत करने और सुलाने के लिए जबरन उसे शराब पिलाई जाती थी. और फिर उसकी इज्जत को तार तार किया जाता था. बताया जा रहा है कि होटल मालिकों ने एक एक दिन में कई लोगों को बच्ची के साथ दरिंदगी करने की छूट दी थी.

इस पूरी कहानी ने प्रदेश को ही नहीं देश को झकझोर दिया है.वहशीपन की ये कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती. इस मामले में एक और सनसनीखेज आरोप तब सामने आया, जब जांच एजेंसियों को पता चला कि एक होटल मैनेजर ने उस बच्ची की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर भेजी थीं. इसी के बाद दरिंदगी का वो शर्मनाक खेल शुरू हुआ, जिसके चलते कई लोगों ने उस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. इसी तरह से कई अन्य लोग भी इस गुनाह की कड़ी से जुड़ते चले गए. ये वही लोग थे, जो बच्ची की आबरू का सौदा करने के लिए बारी-बारी से होटल पहुंचे थे.

पुलिस का शिकंजा - पुलिस के अनुसार, बच्ची की उन्हीं तस्वीरों के जरिए कई अहम सुराग जांच करने वाली टीम के हाथ लगे.उधर, बच्ची के लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच शुरू की और 22 जून को 'होटल जॉय इन' से बच्ची को बरामद कर लिया गया. इसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं. जांच आगे बढ़ी तो यह मामला कथित तौर पर संगठित अपराध और मानव तस्करी के एंगल तक पहुंच गया.पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किए गए लोगों में ई-रिक्शा चालक रामबाबू, होटल मालिक मयंक सैन, होटल मैनेजर हरदीप नाथ और सचिन सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा दीपक और तरुण नामक दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि कुछ आरोपियों ने सीधे अपराध किया, जबकि कुछ ने इस गुनाह में सहयोग किया है। बुलडोजर एक्शन - होटलों पर चला बुलडोजर जिला प्रशासन ने उन होटलों को चिन्हित किया जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया था और जो अवैध रूप से निर्मित थे। इनमें होटल जॉय इन , होटल सफायर और होटल ड्रीम लैंड शामिल हैं, जिन्हें पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।

सवाल सिर्फ एक नाबालिग बालिका के साथ दरिंदगी का नहीं है सवाल उस घिनौनी मानसिकता का है जो तेरह साल की एक मासूम बच्ची के अपरिपक्व और अविकसित शरीर को भूखे गिद्धों के झुंड की तरह नौंचने में पुलिस कानून सजा अदालत अथवा समाज और ईश्वर किसी का भी भय नहीं मानती है। क्या ईरिकशा वाले की करतूत से यह जाहिर नहीं होता है कि वह पहले भी इसी तरह मासूम लड़कियों को फंसा कर बहला फुसला कर इन होटल वालों के हाथों बेचता रहा होगा? एक शहर में होटल से होटल मासूम नाबालिग लड़की के जिस्म को दरिंदे नोचते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी?

दरअसल पुलिस ऐसे धंधेबाजो से बंधी रकम माहवार वसूल कर इनके कारनामों से आंखें बंद कर लेती है इसी का नतीजा है कि इस तरह होटल वाले एक मासूम लडकी के जिस्म को भेड़ियों को परोसते रहे। ऐसे घृणित और समाज विरोधी अपराध के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

पुणे का कलंक: समाज की संवेदनहीनता का सबसे काला अध्याय
प्रो. आरके जैन “अरिजीत”

मानवता को झकझोर देने वाली यह घटना समाज की संवेदनहीनता को उजागर करती है। पुणे के भोर तहसील के नासरापुर गांव में 1 मई 2026 को घटी यह घटना केवल अपराध नहीं, बल्कि गहरी मानवीय त्रासदी है। लगभग चार वर्ष की मासूम बच्ची, जो गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर आई थी, उसे भोजन या बछड़ा दिखाने के लालच में पशुशाला में ले जाया गया। 65 वर्षीय व्यक्ति ने बेरहमी से अत्याचार कर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की और शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया। सीसीटीवी कैमरों ने सच सामने ला दिया, फिर भी प्रश्न है कि ऐसी घटनाएँ क्यों बढ़ रही हैं। क्या हमारी सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक चेतना इतनी कमजोर हो चुकी है कि बच्चों की रक्षा भी सुनिश्चित नहीं? यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की गंभीर विफलता का प्रमाण है। आरोपी पर पहले भी यौन अपराध के मामले दर्ज थे, जिससे अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस-न्याय व्यवस्था की कमियों पर सवाल और गहरे होते हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के हालिया आंकड़ों के अनुसार महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। विभिन्न रिपोर्टों और उपलब्ध जानकारियों से भी स्पष्ट होता है कि अनेक क्षेत्रों में स्थिति दिन-प्रतिदिन अधिक गंभीर और असुरक्षित होती जा रही है। जो स्थान कभी सुरक्षित माने जाते थे, वे अब अपराध और असुरक्षा के नए केंद्र बनते जा रहे हैं। समस्या केवल कानूनों की मौजूदगी नहीं, बल्कि उनके कमजोर क्रियान्वयन और प्रभावी निगरानी के अभाव में छिपी है। यदि एक मासूम बच्ची अपने ही घर के आसपास सुरक्षित नहीं है, तो यह पूरे सुरक्षा तंत्र पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक बड़ा कारण समाज की उदासीनता भी है, जो समय रहते चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज कर देती है।

व्यवस्था में गहरे सुधार के बिना ऐसी घटनाओं पर रोक संभव नहीं। पुलिस व्यवस्था और न्याय प्रणाली में ठोस, प्रभावी बदलाव आवश्यक हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन हुआ है और मुख्यमंत्री ने फास्ट-ट्रैक ट्रायल व कठोर सजा की घोषणा की है, लेकिन ये कदम केवल तात्कालिक प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं रहने चाहिए। बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के अंतर्गत लंबित मामलों की अधिक संख्या और दोषसिद्धि की कम दर व्यवस्था की कमजोरियों को स्पष्ट करती है। प्रत्येक जिले में 24 घंटे सक्रिय बाल संरक्षण इकाइयों की स्थापना अनिवार्य होनी चाहिए। गाँवों और शहरों में निगरानी कैमरों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया जाए तथा महिला पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। न्याय प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सुरक्षा की वास्तविक नींव समाज की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर ही टिकी होती है। केवल कानून या प्रशासन के भरोसे सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, जब तक समाज स्वयं सजग न हो। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। स्कूलों, आंगनवाड़ियों और खेल स्थलों को पूर्ण सुरक्षा क्षेत्र घोषित कर कठोर निगरानी आवश्यक है। अभिभावकों के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए ताकि वे संभावित खतरों को पहचान सकें। स्थानीय समुदायों में सतर्कता समूह बनाए जाने चाहिए जो संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना दें। बच्चों को आत्मरक्षा और सुरक्षित व्यवहार की शिक्षा देना भी अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज सक्रिय भागीदारी नहीं निभाएगा, तब तक केवल कानून व्यवस्था पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होगा।

सबसे बड़ी और गहरी चुनौती आज भी हमारी जड़ जमाई हुई मानसिकता है, जो वर्षों से बदली नहीं है। कई बार पीड़ित को ही प्रश्नों के घेरे में खड़ा कर दिया जाता है और पुरानी सोच से प्रभावित प्रतिक्रियाएँ दी जाती हैं। यह धारणा बदलनी होगी कि खतरा केवल अजनबियों से होता है, जबकि वास्तविकता यह है कि कई बार परिचित और भरोसेमंद लोग ही अपराधी बन जाते हैं। शिक्षा प्रणाली में लिंग संवेदनशीलता, सहमति का सम्मान और नैतिक मूल्यों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। मीडिया को भी अत्यंत जिम्मेदारी से कार्य करना होगा ताकि ऐसी घटनाओं को सनसनी के रूप में प्रस्तुत न किया जाए। दोषियों के लिए कठोरतम दंड पर गंभीर सामाजिक और कानूनी मंथन आवश्यक है।

बदलते समय में सुरक्षा को मजबूत करने की कुंजी आधुनिक तकनीक के प्रभावी और व्यापक उपयोग में निहित है। एआई आधारित उन्नत निगरानी प्रणाली, बच्चों के लिए सुरक्षित पहनने योग्य उपकरण और स्थान आधारित सुरक्षा तंत्र को बड़े स्तर पर लागू किया जाना चाहिए। महिला सहायता केंद्रों को अधिक सशक्त, प्रभावी और त्वरित प्रतिक्रिया देने योग्य बनाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों तक तकनीकी सुरक्षा सुविधाओं का विस्तार भी आवश्यक है, ताकि गाँव और शहर के बीच सुरक्षा की खाई कम हो सके। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि तकनीक का उपयोग केवल सुरक्षा के उद्देश्य से हो और उसका किसी भी रूप में दुरुपयोग न हो। तकनीक तभी वास्तविक रूप से सार्थक है, जब वह अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी सुरक्षा पहुँचा सके।

किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी मासूम और कमजोर जिंदगियों की सुरक्षा से होती है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा केवल योजना नहीं, बल्कि राष्ट्र की नैतिक जिम्मेदारी है। इस घटना ने स्पष्ट किया कि दोषी अक्सर परिचित होता है और बार-बार जेल से छूटने वाले अपराधी समाज के लिए बड़ा खतरा हैं। पुणे की मासूम बच्ची यह कठोर सच याद दिलाती है कि विकास तभी सार्थक है, जब जीवन सुरक्षित हो। यदि आने वाली पीढ़ियाँ भय में जीने को मजबूर होंगी, तो विकास के दावे अधूरे रह जाएँगे। समाज, प्रशासन और परिवार—सभी को मिलकर सुरक्षित वातावरण बनाना होगा। नागरिकों की सतर्कता, कानून का कठोर पालन और न्याय व्यवस्था की सक्रियता ही समाधान दे सकती है। यह समय केवल सहानुभूति का नहीं, बल्कि ठोस और निरंतर कार्रवाई का है। अगर अब भी नहीं जागे, तो कल और कितनी मासूम चीखें दब जाएँगी?

सचेंडी में मासूम से दुष्कर्म: होटल कर्मचारी गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर रोते-बिलखते अपने गांव पहुंची। बच्ची की स्थिति देखकर पड़ोसियों ने जब उससे कारण पूछा, तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया और मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।

सचेंडी थाने में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है, जबकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गंभीर मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में गहरा आक्रोश है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

बाल तस्करी पर कठोरतम कानून की आवश्यकता: मासूम बचपन की सुरक्षा के लिए आजीवन कारावास तक का प्रावधान अनिवार्य
देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार सामने आ रही बाल तस्करी की घटनाएँ समाज और व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चेतावनी बन चुकी हैं। हाल ही में पटना-पुणे एक्सप्रेस से बिहार के अररिया जिले के 163 बच्चों को महाराष्ट्र के लातूर ले जाए जाने के दौरान कटनी रेलवे स्टेशन पर उतारा जाना इसी चिंता का एक बड़ा उदाहरण है। इन बच्चों को लेकर जा रहे आठ लोगों के विरुद्ध मानव तस्करी का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

आरोपितों का दावा था कि वे बच्चों को उनके अभिभावकों की सहमति से मदरसों में शिक्षा के लिए ले जा रहे थे, किंतु जिस प्रकार इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एक साथ दूरस्थ स्थानों पर ले जाया जा रहा था, उसने प्रशासन को संदेह करने के लिए विवश कर दिया। यह घटना केवल एक मामला नहीं है, बल्कि उस गहरी समस्या का संकेत है, जो देश के कई हिस्सों में वर्षों से पनप रही है।

बाल तस्करी केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता के विरुद्ध घोर अन्याय है। इसमें मासूम बच्चों को उनके परिवारों से दूर ले जाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार या बेहतर जीवन के नाम पर धोखे से फंसाया जाता है और फिर उन्हें शोषण, बंधुआ मजदूरी, यौन उत्पीड़न या अवैध गतिविधियों में धकेल दिया जाता है। यह समस्या विशेष रूप से गरीब और पिछड़े क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलती है, जहाँ आर्थिक तंगी और जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर तस्कर आसानी से अपने जाल में बच्चों को फंसा लेते हैं।

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बेहद चिंताजनक दिखाई देती है। वर्ष 2021 में देशभर में बाल तस्करी के लगभग 2200 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2022 में यह संख्या बढ़कर करीब 2500 के आसपास पहुँच गई। वर्ष 2023 में भी यह आंकड़ा लगभग 2400 मामलों के आसपास रहा, जबकि वर्ष 2024 में इसमें फिर वृद्धि दर्ज की गई और लगभग 2600 मामले सामने आए। वर्ष 2025 में यह संख्या 2800 के करीब पहुँच गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि तमाम प्रयासों के बावजूद बाल तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है।

इन वर्षों में कई बड़े मामले भी सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे देश को झकझोर दिया। पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में बच्चों को पड़ोसी देशों में तस्करी कर ले जाने के कई मामले सामने आए। बिहार और झारखंड से बच्चों को दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में घरेलू काम या फैक्टरियों में काम दिलाने के नाम पर ले जाकर शोषण किया गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बच्चों को भीख मंगवाने और अवैध कार्यों में लगाने के मामले उजागर हुए। तमिलनाडु और कर्नाटक में ईंट भट्टों और उद्योगों में बाल मजदूरी के लिए बच्चों को दूर-दराज के राज्यों से लाए जाने की घटनाएँ सामने आईं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी कई बार ऐसे गिरोह पकड़े गए, जो बच्चों को अपहरण कर उन्हें अवैध गतिविधियों में धकेलते थे।

इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि बाल तस्करी का नेटवर्क बहुत व्यापक और संगठित है। यह केवल एक राज्य या क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में फैला हुआ है। इसमें कई स्तरों पर लोग शामिल होते हैं, जो बच्चों को ढूंढने, उन्हें बहलाने, परिवहन करने और फिर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचने का काम करते हैं। इस पूरे नेटवर्क को तोड़ना तभी संभव है, जब कानून अत्यंत कठोर हो और उसका सख्ती से पालन किया जाए।

वर्तमान में बाल तस्करी के विरुद्ध कानून मौजूद हैं, किंतु उनकी सजा और कार्यान्वयन की प्रक्रिया इतनी प्रभावी नहीं है कि अपराधियों में भय उत्पन्न हो सके। कई मामलों में दोषियों को लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया का लाभ मिल जाता है और सजा भी अपेक्षाकृत कम होती है। यही कारण है कि ऐसे अपराधी बार-बार इस तरह के अपराध करने का साहस जुटा लेते हैं।

इस स्थिति को देखते हुए अब समय आ गया है कि बाल तस्करी के विरुद्ध अत्यंत कठोर और स्पष्ट कानून बनाया जाए। ऐसे कानून में यह प्रावधान होना चाहिए कि यदि कोई व्यक्ति बाल तस्करी में दोषी पाया जाता है, तो उसे आजीवन कारावास की सजा दी जाए। साथ ही, ऐसे अपराधों को गैर-जमानती और गंभीर श्रेणी में रखा जाए, ताकि आरोपितों को आसानी से जमानत न मिल सके। इसके अतिरिक्त, ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालयों का गठन किया जाना चाहिए, ताकि मामलों का त्वरित निपटारा हो सके और पीड़ित बच्चों को शीघ्र न्याय मिल सके।

केवल कानून बनाना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक तंत्र को भी मजबूत करना होगा। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। पुलिस और बाल संरक्षण एजेंसियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। इसके साथ ही, स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे ऐसे संदिग्ध मामलों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दे सकें।

शिक्षा और सामाजिक जागरूकता भी इस समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यदि अभिभावकों को यह समझाया जाए कि वे अपने बच्चों को अजनबियों के साथ न भेजें और किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी जांच करें, तो कई मामलों को रोका जा सकता है। स्कूलों और पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए, जिससे लोग इस अपराध की गंभीरता को समझ सकें।

कटनी रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 163 बच्चों का मामला यह दर्शाता है कि यदि प्रशासन सतर्क हो, तो बड़े हादसों को रोका जा सकता है। इन बच्चों को समय रहते बचा लिया गया, जो एक सकारात्मक पहलू है, किंतु यह भी जरूरी है कि इस घटना से सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।

अंततः यह समझना होगा कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। उनका बचपन सुरक्षित और संरक्षित रहना ही एक विकसित और संवेदनशील समाज की पहचान है। यदि हम अपने बच्चों को तस्करों के हाथों में जाने से नहीं रोक पाए, तो यह केवल कानून और व्यवस्था की विफलता नहीं होगी, बल्कि समाज के रूप में हमारी असफलता भी मानी जाएगी। इसलिए अब समय आ गया है कि बाल तस्करी के विरुद्ध जीरो सहनशीलता की नीति अपनाई जाए और ऐसे अपराधियों के लिए आजीवन कारावास जैसी कठोर सजा का प्रावधान कर उन्हें समाज से हमेशा के लिए अलग कर दिया जाए। तभी हम अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।

कांतिलाल मांडोत

दो बच्चियों संग दुष्कर्म की कोशिश मामले मे बुजुर्ग हिरासत मे
बस्ती। बस्ती जिले केकोतवाली थाना क्षेत्र मे जामडीह के निकट प्राइमरी स्कूल मे पढ़ने जा रही 11 व 8 साल की दो मासूम बच्चियों को गलत नीयत से उठा लिये जाने के मामले मे सनसनीखेज मामले मे कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज किया है। घटना की जानकारी होने पर बच्चियों के परिजनों ने डायल 112 को काल किया। एक घण्टे बाद दोनो बच्चियां बरामद हुईं।

बताया गया कि आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्चियों ने आपबीती बयां किया। बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। घटना के बाद दोनो बच्चियों के परिजन कोतवाली पहुंचे, काफी देर तक गहमा गहमी होती रही। इस मामले मे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने हिरासत मे लिया है। इसका नाम लक्ष्मीनारायण यादव बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी और बच्चियों व परिजनों से भी घटना के बारे मे जानकारी ली गई।

आरोपी फैजाबाद से सरकारी नौकरी से सेवावित्त बताया जा रहा है। यह भी जानकारी मिल रही है कि आरोपी को बचाने के लिये कुछ लोग लगातार पुलिस के संपर्क मे हैं। कोतवाल के मो.न. पर बात की गई तो पता चला वे बाहर गये हैं। फोन अटेन्ड करने वाले ने बताया कि आरोपी का नाम और कार्यवाही की उनकों जानकारी नही है। क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि बच्चियों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण और अब तक जांच मे सामने आये तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही जारी है। एक व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ जारी है।