sonanchal-cup-sonpur-bihar-team-defeated-by-varanasi-railways-registered - Swatantra Prabhat

सोनांचल कप वाराणसी रेलवे के सामने पस्त हुई सोनपुर बिहार की टीम, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
अजित सिंह (ब्यूरो) के साथ कैमरा मैन कु. रीता

की खास रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन एक बेहद एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) वाराणसी की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सोनपुर बिहार को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच के मुख्य अतिथि नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना करते हुए खेल भावना को सर्वोपरि बताया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनपुर बिहार की टीम का निर्णय आत्मघाती साबित हुआ।

वाराणसी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने बिहार के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 21.4 ओवर में मात्र 72 रनों पर सिमट गई। कप्तान चंद्रमणि ने सर्वाधिक 20 रन (18 गेंद) बनाए, जबकि किशन कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।वाराणसी रेलवे के गेंदबाजों ने मैच पर शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। दीपक पटेल 4.4 ओवर में महज 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

इरफान 5 ओवर में 11 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं। 73 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी रेलवे की टीम ने इसे महज 5.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। आशीष सिंह (रणजी खिलाड़ी, UP) इन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 24 गेंदों में नाबाद 57 रन (10 चौके, 2 छक्के) जड़े। आशीष यादव (रणजी खिलाड़ी, झारखंड) इन्होंने 10 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर मैच खत्म किया। वाराणसी रेलवे के ऑलराउंडर दीपक पटेल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका रोशन सिंह व सोनू राय ने निभाई।

कमेंट्री का जिम्मा संकट मोचन झा और राजू यादव ने संभाला। इस अवसर पर अवर अभियंता ई• शेषनाथ यादव, सचिव संकट मोचन झा, कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू, बृजेश यादव, रमेश वर्मा, नीरज भाटिया सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।