गोरखूपुर बिग न्यूज़ ग़ोला बाजार न्यूज - Swatantra Prabhat

गोरखूपुर : ग़ोला में टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े महिला के डेढ़ लाख के गहने उड़ाया मचा कोहराम
रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार, गोरखपुर।  गोला क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाया। मायके से ससुराल लौट रही महिला के साथ बीसरा पेट्रोल पंप के निकट वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने लूट लिए और फरार हो गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं- आखिर कब तक सड़कों पर महिलाएं असुरक्षित रहेंगी?

वारदात का विवरण

वारदात गोपालपुर कस्बे से आगे बीसरा पेट्रोल पंप के निकट हुई। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पीड़िता अपने मायके झरकटा से ससुराल सकरी (गगहा थाना क्षेत्र) जा रही थीं। सड़क पर सामान्य आवाजाही के बीच पहले से घात लगाए बैठे टप्पेबाजों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने झांसा देकर या धक्का-मुक्की के बहाने उनके गले से मंगलसूत्र, कान की बालियां और नाक की कील छीन ली। पूरी घटना महज कुछ सेकंड में हो गई। आसपास के लोग चौंक गए, लेकिन आरोपी तेजी से भाग निकले।

पीड़िता कौन हैं?

पीड़िता इंद्रावती देवी, पुत्री फूलचंद, गोला थाना अंतर्गत झरकटा गांव की निवासी हैं। उनका ससुराल गगहा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के पास है। चार दिन पहले वे ससुराल से मायके आई थीं। उनके पति बलबीर सिंह हैं। लूटे गए गहनों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है- मंगलसूत्र (लगभग 1 लाख रुपये), कान की बालियां (40 हजार रुपये) और नाक की कील (12 हजार रुपये)। पीड़िता सदमे में हैं और बार-बार रो रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली गोला के एसएचओ और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध टप्पेबाजों की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है। सर्किल ऑफिसर गोला दरवेश कुमार ने कहा, “मामला सही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उनका खुलासा किया जाएगा।” पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा

यह पहली बार नहीं है जब गोला क्षेत्र में टप्पेबाज सक्रिय हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाएं अब अकेले बाहर निकलने से डर रही हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि सड़कों पर पर्याप्त पुलिस पेट्रोलिंग नहीं है और सीसीटीवी कैमरे भी हर जगह नहीं लगे हैं। गोपालपुर, गोला बाजार और आसपास के गांवों में महिलाओं में भय का माहौल है।

सवाल उठ रहे हैं

घटना ने पुलिस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना दर्शाता है कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं। क्या पुलिस की नाक के नीचे ऐसे अपराध होते रहेंगे? क्या महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे? स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ा जाए और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई जाए।

गोलाबाजार में सनसनी: 14 वर्षीय किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार (गोरखपुर), 26 फरवरी। गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 131 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बीते बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर से घास काटने के लिए निकली थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास के खेतों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सहेलियों से पूछताछ की गई तो आरोप सामने आया कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ कहीं ले गया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी घर से कुछ नगदी और जेवरात भी साथ ले गई है। जब परिजन आरोपी युवक के घर जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। इससे आक्रोशित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग की सकुशल बरामदगी प्राथमिकता है। वहीं परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही