नगर थाना क्षेत्र - Swatantra Prabhat

दुबई में हार्ट अटैक से प्रवासी मजदूर की मौत, 13 दिन बाद शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
बस्ती। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कतर जंगल निवासी पप्पू रोजी-रोटी की तलाश में दुबई गए एक प्रवासी मजदूर की हार्ट अटैक से हुई असमय मौत के बाद जब 13 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का दर्द फूट पड़ा और हर आंख नम हो गई। बुजुर्ग मां की चीखें, पत्नी का विलाप और बच्चों की खामोशी ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

कप्तानगंज ब्लॉक के थाना नगर क्षेत्र अंतर्गत कठार जंगल गांव निवासी पप्पू पुत्र हरिहर (करीब 40 वर्ष) अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दुबई में कार्यरत थे। परिवार के अनुसार वह इससे पहले भी कई बार दुबई जा चुके थे और लगभग पांच वर्ष पहले एक बार फिर रोजगार के लिए वहां गए थे। वह एक निजी कंपनी में वॉचमैन के पद पर काम कर रहे थे।

बताया गया कि 27 मई की रात कंपनी परिसर में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना कंपनी द्वारा तत्काल उनके परिजनों को दी गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में समय लगा।

सोमवार को जब पप्पू का शव गांव पहुंचा तो पूरे कठार जंगल गांव में मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। 80 वर्षीय मां रामरति बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गईं। वहीं पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार परिवार के भविष्य की चिंता जताते हुए विलाप करती रहीं। परिवार की बड़ी बेटी शालिनी (18 वर्ष), छोटी बेटी संध्या (16 वर्ष) और बेटा प्रिंस (15 वर्ष) गहरे सदमे में दिखाई दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनकी आय पर ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब वृद्ध मां, पत्नी, दो अविवाहित बेटियों और एक नाबालिग बेटे के सामने जीवनयापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

गांव में अंतिम संस्कार के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

दुबई में भाई के फंसे होने का झांसा देकर 50 हजार की ठगी
बस्ती। बस्ती जिले मेंसाइबर ठगी से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है, उसके बाद भी लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं और अपनी गाढी कमाई गवां दे रहे हैं |ऐसा ही एक मामला नगर थाना क्षेत्र में आया है जहां साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति को भावनात्मक दबाव में लेकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित को यह विश्वास दिलाया कि उसका भाई दुबई में मारपीट की घटना में फंस गया है और जेल भेजा जाने वाला है।

घबराहट में आकर पीड़ित ने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन बाद में भाई से बात होने पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ।ग्राम फुलवरिया निवासी मुरलीचन्द्र निषाद के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को दुबई का अधिकारी बताते हुए कहा कि मुरलीचन्द्र का भाई वहां किसी विवाद में फंस गया है और पुलिस कार्रवाई होने वाली है। उसे जेल से बचाने के लिए तत्काल 50 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। कॉल करने वाले ने बेहद जल्दबाजी और दबाव का माहौल बनाते हुए रकम तुरंत भेजने की बात कही।

अचानक आई इस सूचना से मुरलीचन्द्र घबरा गए। परिवार की इज्जत और भाई की सुरक्षा की चिंता में उन्होंने बिना पुष्टि किए बताए गए बैंक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के कुछ समय बाद जब उन्होंने सीधे अपने भाई से संपर्क किया तो सच्चाई सामने आई। भाई ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है, अपने कार्यस्थल पर मौजूद है और उसके साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। तब मुरलीचन्द्र को एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है ।पुलिस के अनुसार यह तरीका “फैमिली इमरजेंसी स्कैम” के नाम से जाना जाता है।

इसमें ठग विदेश में फंसे रिश्तेदार, दुर्घटना, पुलिस कार्रवाई या मेडिकल आपात स्थिति का हवाला देकर लोगों को डराते हैं और तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां विदेशी स्थानों का नाम लेकर लोगों से ठगी की गई है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल पर तुरंत विश्वास न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर सत्यापन करें और किसी भी अज्ञात खाते में धनराशि ट्रांसफर करने से बचें।