up election 2027 - Swatantra Prabhat

लखनऊ के प्रथम आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत
लखनऊ। लखनऊ राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में प्रथम आगमन पर राजधानी का माहौल पूरी तरह स्वागतमय नजर आया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) हवाई अड्डे से उनके बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे मार्ग पर उत्साह, जोश और भाजपा के पक्ष में नारों की गूंज सुनाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लिए मौजूद रहे और "भारत माता की जय" तथा "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इसी क्रम में राजधानी के अधिवक्ताओं ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडे तथा भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक के.के. मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत समारोहों के माध्यम से राजधानीवासियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिवक्ता, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आम नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और राजधानी लखनऊ भाजपा के स्वागत रंग में रंगी नजर आई।

2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद: मायावती का ब्राह्मण कार्ड, माधौगढ़ से आशीष पांडेय पर दांव
जालौन/लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में Mayawati ने चुनावी तैयारियों का शुरुआती संकेत देते हुए जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा सीट से आशीष पांडेय को प्रभारी घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी की परंपरा के अनुसार चुनाव से पहले घोषित प्रभारियों को ही पार्टी प्रत्याशी बनाती है, इसलिए इसे बसपा का पहला संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मण चेहरे को आगे कर एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। इसे 2027 चुनाव के लिए बसपा की शुरुआती रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

ब्राह्मण वोटरों को साधने की कोशिश

हाल के समय में ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दों पर मायावती की सक्रियता बढ़ी है। माना जा रहा है कि बसपा ब्राह्मण वोटरों को फिर से अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का यह कदम भाजपा, सपा और कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

2007 का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला

बसपा 2007 के विधानसभा चुनाव में अपनाए गए सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले को फिर से दोहराने की कोशिश में है। उस चुनाव में दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों के समीकरण ने बसपा को पूर्ण बहुमत दिलाया था।
2007 में बसपा ने करीब 86 सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 41 को जीत मिली थी। पार्टी अब एक बार फिर इसी सामाजिक समीकरण के सहारे सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।

माधौगढ़ सीट पर पिछला चुनाव परिणाम

माधौगढ़ विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में Bharatiya Janata Party के मूलचंद्र निरंजन ने जीत दर्ज की थी।

मूलचंद्र निरंजन (भाजपा): 1,05,231 वोट

शीतल कुशवाहा (बसपा): 70,257 वोट

राघवेंद्र प्रताप सिंह (सपा): 63,035 वोट

जीत का अंतर: 34,974 वोट

दिलचस्प होगा चुनावी मुकाबला

बसपा द्वारा ब्राह्मण चेहरे को आगे किए जाने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस रणनीति का क्या जवाब देती हैं। फिलहाल इतना तय है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है।