तहसील गोला - Swatantra Prabhat

गोरखपुर ग़ोला में तीन लाख में बेटी को बेचने का आरोप: रिश्तेदारों पर केस दर्ज कराने की मांग
रिपोर्टर/ ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार (गोरखपुर), गोला उपनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही रिश्तेदार पर उसकी बेटी को तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम पीड़िता की मां थाना पहुंची और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीड़ित मां के मुताबिक उसकी बेटी की पहले शादी हो चुकी थी और उसे दो बच्चे भी हैं। पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि दो माह पूर्व बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की एक रिश्तेदार लड़की कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। मां का कहना है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसकी बेटी को घर से दूर ले जाकर एक मंदिर में राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से जबरन शादी करा दी।

राजस्थान में मारपीट और प्रताड़ना

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद वह व्यक्ति उसे अपने साथ राजस्थान ले गया, जहां उसके साथ लगातार मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था। विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति कथित तौर पर कहता था कि उसने उसे तीन लाख रुपये में खरीदा है और वह उसके साथ कुछ भी कर सकता है।
बताया जा रहा है कि किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली और 12 अप्रैल को अपने घर वापस पहुंची।

घर पहुंचने पर फिर हमला

मां का आरोप है कि जब घटना की जानकारी संबंधित रिश्तेदारों को हुई तो मदरहा गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और बेटी के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने अपनी रिश्तेदार पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है और तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरयू में नहाने गया 14 वर्षीय अमन लापता, गहरे पानी में डूबने की आशंका; रातभर चला रेस्क्यू, SDRF टीम खोज में जुटी
रिपोर्टर/ ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

ग़ोला /गोरखपुर। जनपद के गोला थाना क्षेत्र स्थित देवई पीज़पर गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां सरयू नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर अमन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार, अमन मंगलवार शाम तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार में चिंता और बेचैनी बढ़ती चली गई। देर रात तक तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामला गंभीर हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अमन अपने कुछ दोस्तों के साथ मंगलवार शाम करीब चार बजे सरयू नदी की ओर गया था। शुरुआत में साथियों ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन परिजनों की सख्ती के बाद उन्होंने बताया कि सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी अमन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घबराए बच्चे बिना किसी को बताए मौके से भाग निकले।

साथियों की निशानदेही पर जब परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे, तो वहां अमन के कपड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका और प्रबल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

रातभर पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने टॉर्च और स्थानीय संसाधनों की मदद से नदी में खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण अभियान में काफी दिक्कतें आईं। बुधवार सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया। एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में सघन तलाश कर रही है।

अमन एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। उसके परिवार में बड़ा भाई अंश है, जबकि पिता विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी गमगीन हैं।

समाचार लिखे जाने तक अमन का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोज अभियान में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे सतर्कता बरतें और बच्चों को अकेले न जाने दें।

गोरखपुर ग़ोला में नायब तहसीलदार उरुवा की कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच मारपीट,;
रिपोर्ट/ बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोरखपुर जनपद के गोला तहसील परिसर स्थित नायब तहसीलदार उरुवा की अदालत में शनिवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। दो अधिवक्ताओं के बीच किसी कानूनी बिंदु को लेकर शुरू हुई बहस तेजी से तीखी नोकझोंक में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक अधिवक्ता ने पास पड़ी टूटी कुर्सी का पाया निकालकर दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों अधिवक्ता चोटिल हो गए और एक पीड़ित कुछ देर के लिए अचेत भी हो गया। अदालत परिसर में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया।

*पीड़ित अधिवक्ता का आरोप*

अवरुस गांव निवासी अधिवक्ता रणविजय चंद पुत्र अर्जुन चंद ने गोला थाने में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि 13 मार्च को वे अपने मुवक्किल के मुकदमे की पैरवी के लिए कोर्ट पहुंचे थे। उसी समय कुशलदेइया गांव निवासी अधिवक्ता मनोज कुमार तिवारी पुत्र स्व. गोरखनाथ तिवारी भी वहां मौजूद थे।

रणविजय चंद के अनुसार, बहस के दौरान मनोज तिवारी ने उन्हें भद्दी गालियां दीं। जब उन्होंने विरोध किया तो मनोज तिवारी ने कुर्सी का पाया निकालकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कहा कि हमले के बाद वे घायल हो गए और कुछ समय के लिए बेहोश भी हो गए।
दोनों पक्ष थाने पहुंचे
घटना के तुरंत बाद दोनों अधिवक्ता गोला थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रणविजय चंद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (मारपीट) और धारा 110 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

*पुलिस की प्रतिक्रिया*

गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया, “पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरी घटना की तहकीकात कर रही है।

गोरखपुर: ग़ोला में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
रिपोर्टर/ब्रिजनाथ तिवारी ( ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार/गोरखपुर, मार्च। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिजनों में बेचैनी और गांव में चर्चा का माहौल है।

मोबाइल पर बातचीत से शुरू हुआ संपर्क

परिजनों के अनुसार, किशोरी की मोबाइल फोन पर बातचीत बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहा, झंझवा टोला निवासी विनीत कुमार से होती थी। जब इस संबंध की जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया और भविष्य में संपर्क न रखने की हिदायत दी थी।

पीड़िता की मां का आरोप है कि समझाने के बावजूद युवक ने 1 मार्च को गांव पहुंचकर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाया और अपने साथ लेकर फरार हो गया।

महिला पर सहयोग का आरोप

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मदरहा गांव की एक महिला ने इस पूरे घटनाक्रम में सहयोग किया। परिजनों का कहना है कि लड़की को घर से निकलने में उक्त महिला की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस ने महिला को भी नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

बीएनएस की धारा 137(2) में केस दर्ज

लमामले में गोला थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस दबिश जारी, मोबाइल डिटेल खंगाली जा रही

पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही आरोपी युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता किशोरी की सुरक्षित बरामदगी है। परिजन बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद में हैं, वहीं गांव में घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ

नाबालिग बहन अगवा! 5 सप्ताह बाद भी गुम, भाई ने डीएम दीपक मीणा के सामने रो-रोकर लगाई गुहार, गोला पुलिस पर भारी आरोप
रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार (गोरखपुर) जिले के गोला तहसील का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा के सामने शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला। गोला थाना क्षेत्र के बरई पूरा उर्फ पड़ौली गांव निवासी पीड़ित भाई ने अपनी नाबालिग बहन की बरामदगी के लिए डीएम के पैरों में गिरकर गुहार लगाई।

नाबालिग बहन का 15 जनवरी को अगवा,

भाई ने डीएम को सौंपे प्रार्थना-पत्र में बताया कि 15 जनवरी को गोला थाना क्षेत्र का ही एक युवक बहला-फुसलाकर उनकी नाबालिग बहन को अगवा कर ले गया। इस पूरी साजिश में उसी थाने के दो अन्य लोगों ने आरोपी को पूरा साथ दिया। परिवार का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को फंसाया और फिर जबरन भगा लिया।

5 सप्ताह बीत गए, गोला पुलिस अभी तक नाकाम

घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस ने POCSO एक्ट, अपहरण और साजिश की धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पूरे पांच सप्ताह बीत चुके हैं, पुलिस की कोई टीम नाबालिग को बरामद करने में सफल नहीं हुई। पीड़ित भाई ने डीएम से कहा, “मैं रोज थाने जाता हूं, हर बार यही जवाब—जांच चल रही है। जबकि आरोपी मेरे गांव में घूम रहा है।”

आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहा, परिवार में मचा आतंक

भाई ने डीएम को बताया कि आरोपी उन्हें गाली-गलौज कर रहा है और खुलेआम जान से मारने की धमकियां दे रहा है। अगर बहन को तुरंत नहीं बचाया गया तो ये लोग उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। मां-बहन रातों की नींद गंवा चुकी हैं। पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीण कह रहे हैं, “नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है।”

डीएम दीपक मीणा का तुरंत संज्ञान, 48 घंटे का अल्टीमेटम

डीएम दीपक मीणा ने पीड़ित की गुहार सुनते ही तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित एसपी और गोला थाना प्रभारी को फोन कर सख्त निर्देश दिए कि 48 घंटे के अंदर नाबालिग को बरामद किया जाए और आरोपितों पर सख्त कार्रवाई हो। डीएम ने आश्वासन दिया, “नाबालिग की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। दोषी किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे।”

गोला पुलिस की नाकामी पर पूरे जिले में सवाल

यह मामला गोरखपुर जिले में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों को और तीखा कर गया है। सवाल उठ रहे हैं—क्या पुलिस को आरोपी की लोकेशन पता होने के बावजूद जानबूझकर देरी की जा रही है? पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है। अगर प्रशासन समय रहते सख्त कदम नहीं उठाता तो ऐसी घटनाएं बढ़ती जाएंगी।

समाज के जिम्मेदार नागरिकों ने भी डीएम से निष्पक्ष और तेज कार्रवाई की मांग

पीड़ित भाई की आंखों में अब सिर्फ एक उम्मीद—बहन जल्द घर लौट आए। गोला पुलिस की नाकामी पर पूरे जिले में गुस्सा है। क्या यह आखिरी गुहार काम आएगी? या फिर एक और नाबालिग की जिंदगी अंधेरे में खो जाएगी?

गोरखपुर ग़ोला में दिनदहाड़े ई-रिक्शा से महिला के साथ छिनैती का मुकदमा दर्ज
रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार, जनपद गोरखपुर के  गोला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिसरा पेट्रोल पंप के पास चलती ई-रिक्शा से दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया और गोला की ओर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी निवासी इंद्रावती देवी पत्नी बलवीर चार दिन पूर्व अपने मायके गोला थाना क्षेत्र के झरकटा गांव आई थीं। गुरुवार को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने पुत्र पीयूष के साथ वापस घर जाने के लिए निकलीं। करीब 1 बजे गोपालपुर चौराहे से उन्होंने सफेद रंग के ई-रिक्शा में बैठकर गोला की ओर प्रस्थान किया।

पीड़िता के अनुसार, रास्ते में दो युवक बाइक से उनका पीछा कर रहे थे। वह ई-रिक्शा में किनारे बैठी थीं। लगभग सवा एक बजे जैसे ही ई-रिक्शा बिसरा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवारों में से एक युवक ने अचानक झपट्टा मार दिया। पहले उन्हें लगा कि मोबाइल छीनने की कोशिश हो रही है, लेकिन बदमाश उनके गले से मंगलसूत्र खींचकर तेजी से फरार हो गए।

घटना के बाद ई-रिक्शा रुकवाकर पीड़िता और उनके पुत्र ने शोर मचाते हुए पीछा करने का प्रयास किया, किंतु आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार छीना गया मंगलसूत्र लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का था। घटना की सूचना चंद चौराहा पहुंचकर स्थानीय लोगों को दी गई, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया।

गोला पुलिस ने मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

आखिर किसने बनाया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र, और किसने बनाया फर्जी परिवार रजिस्टर नकल
लखीमपुर खीरी-   तहसील  गोला  के अंतर्गत  ग्राम हर दुआ  में  लगभग 35 वर्ष पूर्व रह रहे और वर्तमान में  जिला बस्ती  में रहने वाले  वाले हरीराम पुत्र रजई   की  जमीन  की फर्जी  वरासत  में नया मोड़ आ गया है  l बताते चलें  कि हर दुआ  निवासी  पिंकी देवी पत्नी बिंदर पाल  ने लेखपाल  भूपेंद्र वर्मा  और  प्रधान  रामकिशुन  से मिली भगत  करके  फर्जी  जाली बनाये गये मृत्यु प्रमाणपत्र में हरीराम को मृतका  दिखा कर  फर्जी बनाई गई  परिवार रजिस्टर नकल  में  पिंकी देवी को  फर्जी तरीके से  हरीराम की पुत्री  दिखा कर  तहसील दार  गोला  को भारी नजराना देकर  फर्जी वरासत आदेश  करा लिए जाने  का आरोप हरीराम  ने लगाया है।

हरीराम  का आरोप है  कि  लेखपाल  भूपेंद्र वर्मा  uने फर्जी रिपोर्ट  लगाई है  और इस फर्जीवाड़ा के  मास्टरमाइंड लेखपाल भूपेंद्र वर्मा ही है। मामले में  अजीबो-गरीब  मोड़  सूचना अधिकार अधिनियम से मिली सूचना के बाद हुआ है।सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत ब्लॉक बीजूआ  के  खंड बिकास अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना में  कहा गया है कि  हरीराम  नाम का कोई आदमी  हर दुआ  में नहीं  रहता है  और न ही  हर दुआ  में  मृत्यु ही  हुई  है।

और  न ही  किसी अधिकारी ने मृत्यु प्रमाणपत्र ही जारी किया गया है।तो फिर   प्रधान रामकिशुन  ने  किसका और कैसे  जारी कर दिया मृत्यु प्रमाणपत्र?जब हर दुआ  के अभिलेखों में  हरीराम का नाम दर्ज नहीं है तो परिवार रजिस्टर की नकल  कहा से और किसने  जारी  की?कैसे  पिंकी  पुत्री हरिराम  बन गई?  किसी अभिलेख में हरीराम मृतका दर्ज नहीं है  तो फिर  वरासत के समय लगाए गए  दस्तावेजों  को किसने किया तैयार?

और किस  प्रमाणित  जानकारी के अनुसार  जगन्नाथ और दर्शन ने न्यायालय में  दी झूठी  गवाही और न्यायालय तहसील दार  न्यायिक  को किया गया  गुमराह? किस  प्रमाणित  साक्ष्य के  आधारित  लेखपाल ने लगाई  जांच रिपोर्ट? इन यक्ष प्रश्नों के उत्तर किसी भी जिम्मेदार  अधिकारी के पास ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं।सभी अपनी-अपनी गर्दन बचाते नजर आ रहे हैं। पिंकी देवी  का कहना कहा तक सत्य है कि उनके पिता  हरीराम  है।सूत्रों और साक्ष्यों के आधार पर  पिंकी देवी पत्नी बिंदर पाल  के पिता  झब्बू है और पिंकी देवी का मायका नौरंगाबाद में है। हरीराम  जाति प्रमाण पत्र के अनुसार  अनुसूचित जाति  (धोबी) है  जबकि पिंकी देवी पत्नी बिंदर पाल  पिछड़ी जाति के(  मुराउ) बिरादरी के है  तो कैसे  पुत्री हो सकते है?   पिंकी देवी के  दो पिता  कैसे हो सकते है?

सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी  भ्रस्टाचार और फर्जीवाड़ा की पोल खोलने को काफी है।पीड़ित द्वारा  टेलीफोन से दी गई जानकारी के अनुसार  वह सभी पर्याप्त  सबूतों के साथ  एक दो दिन में  पुलिस अधीक्षक  खीरी से मुलाकातें कर  मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग करेगा।और जिलाधिकारी खीरी के समक्ष प्रस्तुत करेगा सभी साक्ष  और जीवित होने  के प्रमाण  और फर्जी  रिपोर्ट  लगाने वाले  लेखपाल और  कानूनगो के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कराए जाने का आदेश  किए जाने  की मांग करेगा।

फर्जी वरासत मामले में आया नया मोड़ जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुर खीरी-   तहसील  गोला  के अंतर्गत  ग्राम हर दुआ  में  लगभग 35 वर्ष पूर्व रह रहे और वर्तमान में  जिला बस्ती  में रहने वाले  वाले हरीराम पुत्र रजई   की  जमीन  की फर्जी  वरासत  में नया मोड़ आ गया है   बताते चलें  कि हर दुआ  निवासी  पिंकी देवी पत्नी बिंदर पाल  ने लेखपाल भूपेंद्र वर्मा  और  प्रधान  रामकिशुन  से मिली भगत  करके  फर्जी  जाली बनाये गये मृत्यु प्रमाणपत्र में हरीराम को मृतका  दिखा कर  फर्जी बनाई गई  परिवार रजिस्टर नकल  में  पिंकी देवी को  फर्जी तरीके से  हरीराम की पुत्री  दिखा कर  तहसील दार  गोला  को भारी नजराना देकर  फर्जी वरासत आदेश  करा लिए जाने  का आरोप हरीराम  ने लगाया है।

हरीराम  का आरोप है  कि  लेखपाल  भूपेंद्र वर्मा  ने फर्जी रिपोर्ट  लगाई है  और इस फर्जीवाड़ा के  मास्टरमाइंड लेखपाल भूपेंद्र वर्मा ही है। मामले में  अजीबो-गरीब  मोड़  सूचना अधिकार अधिनियम से मिली सूचना के बाद हुआ है।सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत ब्लॉक बीजूआ  के  खंड बिकास अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना में  कहा गया है कि  हरीराम  नाम का कोई आदमी  हर दुआ  में नहीं  रहता है  और न ही  हर दुआ  में  मृत्यु ही  हुई  है।

और  न ही  किसी अधिकारी ने मृत्यु प्रमाणपत्र ही जारी किया गया है।तो फिर   प्रधान रामकिशुन  ने  किसका और कैसे  जारी कर दिया मृत्यु प्रमाणपत्र?जब हर दुआ  के अभिलेखों में  हरीराम का नाम दर्ज नहीं है तो परिवार रजिस्टर की नकल  कहा से और किसने  जारी  की?कैसे  पिंकी  पुत्री हरिराम  बन गई?  किसी अभिलेख में हरीराम मृतका दर्ज नहीं है  तो फिर  वरासत के समय लगाए गए  दस्तावेजों  को किसने किया तैयार?और किस  प्रमाणित  जानकारी के अनुसार  जगन्नाथ और दर्शन ने न्यायालय में  दी झूठी  गवाही और न्यायालय तहसील दार  न्यायिक  को किया गया  गुमराह?

किस  प्रमाणित  साक्ष्य के  आधारित  लेखपाल ने लगाई  जांच रिपोर्ट? इन यक्ष प्रश्नों के उत्तर किसी भी जिम्मेदार  अधिकारी के पास ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं।सभी अपनी-अपनी गर्दन बचाते नजर आ रहे हैं। पिंकी देवी  का कहना कहा तक सत्य है कि उनके पिता  हरीराम  है।सूत्रों और साक्ष्यों के आधार पर  पिंकी देवी पत्नी बिंदर पाल  के पिता  झब्बू है और पिंकी देवी का मायका नौरंगाबाद में है। हरीराम  जाति प्रमाण पत्र के अनुसार  अनुसूचित जाति  (धोबी) है  जबकि पिंकी देवी पत्नी बिंदर पाल  पिछड़ी जाति के(  मुराउ) बिरादरी के है  तो कैसे  पुत्री हो सकते है?   पिंकी देवी के  दो पिता  कैसे हो सकते है?

सूचना अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी  भ्रस्टाचार और फर्जीवाड़ा की पोल खोलने को काफी है।पीड़ित द्वारा  टेलीफोन से दी गई जानकारी के अनुसार  वह सभी पर्याप्त  सबूतों के साथ  एक दो दिन में  पुलिस अधीक्षक  खीरी से मुलाकातें कर  मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग करेगा।और जिलाधिकारी खीरी के समक्ष प्रस्तुत करेगा सभी साक्ष  और जीवित होने  के प्रमाण  और फर्जी  रिपोर्ट  लगाने वाले  लेखपाल और  कानूनगो के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कराए जाने का आदेश  किए जाने  की मांग करेगा।शिकायत की जांच कर रहे  चौकी प्रभारी  कुकुरा  अबलीश पवार ने  बताया  सभी  आरोपी लोगों बुलाया गया है   मामले में  दोनों पक्षों  को सुनने और साक्ष्यों  के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी।