gauriganj - Swatantra Prabhat

बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम
अमेठी।  उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन  जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) गौरीगंज में किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, रसोइयां एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के कल्याण हेतु की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की सराहना की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत विधायक गौरीगंज एवं जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जनपद की 12 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े हुए मानदेय की राशि का चेक तथा साड़ी वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उनके योगदान को सम्मान देने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाएं रसोइयों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां विद्यालय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के हित में लिए गए निर्णय उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। जिलाधिकारी ने सभी रसोइयों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्य के दौरान किसी दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान भी किया गया है। इसके अतिरिक्त रसोइयों को ड्रेस हेतु पूर्व में दिए जाने वाले 500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ जनपद अमेठी में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित 1651 विद्यालयों में कार्यरत कुल 3891 रसोइयों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इन जनकल्याणकारी पहलों से रसोइयों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे और अधिक समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर अभिनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में रसोइयां उपस्थित रहीं।

डेढ़ दशक बाद भी शुकुल बाजार से जिला मुख्यालय के लिए नहीं है सरकारी परिवहन सेवा
अमेठी। वर्ष 2010 में अमेठी को जिला घोषित किए जाने के बाद जहां जिले के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, वहीं आज वर्ष 2026 में भी विकासखंड शुकुल बाजार क्षेत्र के लोगों को सरकारी परिवहन सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद शुकुल बाजार कस्बा से जिला मुख्यालय गौरीगंज तक जाने के लिएकोई भी सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है। ।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रतिदिन हजारों लोगों का विभिन्न कार्यों के लिए आना-जाना लगा रहता है। कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन समेत तमाम महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय वहीं स्थित हैं, जहां लोगों को अपने राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है। इसके बावजूद शुकुल बाजार से गौरीगंज तक सीधी सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध न होना क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजधानी लखनऊ के लिए कई सरकारी बस सेवाएं संचालित होती हैं, लेकिन जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को निजी वाहनों या कई बार वाहन बदलकर सफर तय करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों और गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ती है।इतना ही नहीं, पूर्व जनपद मुख्यालय सुल्तानपुर के लिए भी शुकुल बाजार से कोई सीधी सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। जबकि आज भी बड़ी संख्या में लोगों के दीवानी एवं फौजदारी मुकदमे सुल्तानपुर न्यायालय में संचालित हैं, जिसके चलते प्रतिदिन लोगों का वहां आना-जाना बना रहता है। परिवहन सुविधा के अभाव में वादकारियों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी मांग उठाई कि शुकुल बाजार कस्बे में अब तक बस अड्डा तक नहीं बन सका है, जो क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल है। लोगों का कहना है कि यदि बस अड्डे का निर्माण हो और गौरीगंज व सुल्तानपुर के लिए नियमित सरकारी बस सेवा शुरू की जाए तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन तथा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से शुकुल बाजार से अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज एवं सुल्तानपुर के लिए शीघ्र सरकारी परिवहन सेवा संचालित कराए जाने की मांग की है।

डीएम एसपी की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
अमेठी। जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से  जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है,  मुख्यमंत्री  द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील गौरीगंज में कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 07 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 34 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा तहसील तिलोई में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

टीचर बनने के बाद पति बना हैवान: शिक्षामित्र से संबंधों के शक में पत्नी को करंट लगाकर मारने का आरोप
अमेठी।

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर अपनी ही पत्नी की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक का अपने ही स्कूल की एक शिक्षामित्र से अवैध संबंध था और पत्नी द्वारा विरोध करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के रामदीन गांव का बताया जा रहा है। यहां की रहने वाली चेतना की शादी वर्ष 2014 में लोहरता निवासी उमाकांत शुक्ला से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद उमाकांत की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में हो गई। परिजनों का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद से ही उमाकांत अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। दोनों का एक छह साल का बेटा भी है।

परिजनों के अनुसार उमाकांत का उसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षामित्र से लंबे समय से संबंध था। चेतना लगातार इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को देती रही थी। आरोप है कि जब चेतना ने इन संबंधों का विरोध किया तो उमाकांत ने उसे पूरे शरीर में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति उमाकांत शुक्ला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।