C city गोरखपुर - Swatantra Prabhat

गोरखपुर सड़क हादसे में दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हारा, एमबीबीएस छात्र के बाद इलाज के दौरान मौत;
ब्युरो /गोरखपुर कार्यालय

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चार फाटक ओवरब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक और युवक की जान ले ली। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत हो चुकी है। अब इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जिससे शहर में आक्रोश और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों देर रात चार फाटक ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य उमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
गम्भीर रूप से घायल उमेश शर्मा  के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों का आरोप है कि फॉर्च्यूनर चालक बेहद तेज गति से और गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।

घटना के बाद से ही क्षेत्र में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले में ‘हिट एंड रन’ के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उनका कहना है कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही ऐसी घटनाओं को रोक सकती है। हलाकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के जुर्म में आरोपी गोल्डेन निषाद को जेल भेज चुकी है ।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे युवक की मौत के बाद धाराओं में और बढ़ोतरी की जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्ती नहीं हुई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं और पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

गोरखपुर : चलते टैंकर का टायर फटा, चिंगारी से लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ब्युरो गोरखपुर कार्यलय

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर चल रहे एक टैंकर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के साथ ही उससे चिंगारी निकली और देखते ही देखते टैंकर की बॉडी में आग लग गई। कुछ ही क्षण में टैंकर से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर फटने की आवाज काफी तेज थी, जिससे पास से गुजर रहे वाहन चालक और राहगीर घबरा गए। कई लोग अपने वाहन रोककर दूर हट गए। इस बीच टैंकर के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और खुद सुरक्षित बाहर निकल आया। चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से टैंकर के पास खड़े अन्य वाहनों और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया।

आग लगने के दौरान कुछ समय के लिए फोरलेन मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे वाहनों को सुरक्षित तरीके से गुजरवाया। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात फिर से सुचारु कर दिया गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि टैंकर को आंशिक क्षति पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि टायर फटने की वजह तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ।

गोरखपुर : मोहद्दीपुर में पत्रकार के किराए के मकान में लाखों की भीषण चोरी,
गोरखपुर ब्युरो कार्यालय

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित श्रीरामपुर कॉलोनी में चोरों ने एक पत्रकार के किराए के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ चोरों ने मकान के अंदर घुसकर दो कमरों के ताले तोड़े और आराम से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पत्रकार प्रिंस पांडेय मोहद्दीपुर स्थित श्रीरामपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि 3 मार्च को वह अपने पैतृक गांव पिपराइच थाना क्षेत्र के मठिया गए हुए थे। इस दौरान उनका कमरा बंद था और मकान में सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को निशाना बना लिया।

गुरुवार 5 मार्च को जब प्रिंस पांडेय वापस अपने कमरे पर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो उसका ताला भी टूटा मिला। अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। आलमारी का लॉक तोड़ा गया था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार चोर आलमारी में रखे सोने का हार, टीका, नाक की कील, पायल, चांदी की तस्तरी समेत अन्य जेवरात और लगभग 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने उसी मकान में बगल के कमरे में रह रही किरायेदार नेहा प्रजापति के कमरे का भी ताला तोड़ दिया। वहां से चोर मंगलसूत्र, कान के झालर और दो जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए। एक ही मकान में दो कमरों में चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

गोरखपुर : बेलीपार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा,
ब्युरो कार्यालय गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर डॉ कौस्तुभ  के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान ने एक बार फिर अपनी धाक जमा दी है। बेलीपार थाना पुलिस को महज 24 घंटे के अंदर बड़ी सफलता मिली है। घर में घुसकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 1500 रुपये नकदी के अलावा एक अवैध शस्त्र भी बरामद किया गया। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तारीफ की है।

क्या है पूरा मामला?

1 फरवरी 2026 की रात को बेलीपार थाना क्षेत्र के एक घर में अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए घर की तलाशी ली और 1500 रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना बेलीपार में मुकदमा संख्या 57/26 धारा 331(4) और 305 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने त्वरित एक्शन प्लान तैयार किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूत्रों और तकनीकी खुफिया जानकारी का सहारा लिया। मात्र 24 घंटे के अंदर आरोपी का पता लगा लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मदन पासवान पुत्र रामधारी पासवान, निवासी ग्राम जरलही, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का माल और हथियार सीधे बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

बरामदगी

आरोपी के कब्जे से 1500 रुपये नकद और एक अदद अवैध शस्त्र बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धारा 317(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट बढ़ा दी गई है। पुलिस अब इस शस्त्र के स्रोत की भी जांच कर रही है।

आपराधिक इतिहास

मदन पासवान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी साफ नहीं है। उसके खिलाफ थाना बेलीपार में मुकदमा संख्या 57/26 (331(4), 305, 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट) और मुकदमा संख्या 0179/2024 (धारा 323, 504, 506 भादवि) पहले से दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी कई छोटी-बड़ी वारदातों में शामिल रहा है।

पुलिस टीम

इस सफल ऑपरेशन का श्रेय थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व को जाता है। टीम में उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुशवाहा, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल आकाश मौर्या शामिल रहे। टीम ने रात-दिन मेहनत कर आरोपी को पकड़ा।

गोरखपुर में कुआनो नदी की गोद में मिली किशोरी का शव: पहचान का राज़ बरकरार, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट-  बृजनाथ त्रिपाठी-ब्युरो (एसएम त्रिपाठी)

ग़ोला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: शुक्रवार की सुबह उरुवा थाना क्षेत्र के धुरियापार इलाके में कुआनो नदी ने एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बनाया।

पुराने पाइप पुल के नीचे नदी की गहराई में एक किशोरी का शव उतराता हुआ दिखाई दिया, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची भीड़ और पुलिस ने मिलकर शव को बाहर निकाला, लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे लोगों ने नदी में तैरता शव देखा। करीब 12-13 साल की किशोरी का यह शव पानी में चार-पांच दिनों से रहने के कारण फूल चुका था। चेहरे की बनावट और कपड़े इतने खराब हो चुके थे कि आसपास के ग्रामीणों को भी कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक रमाशंकर दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

फिलहाल जांच हर एंगल से की जा रही है—दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अपराध की आशंका से इनकार नहीं किया गया है।
इस घटना ने धुरियापार और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं—कुछ इसे नदी में डूबने की दुर्घटना मान रहे हैं, तो कुछ इसे हत्या या अपहरण के बाद फेंके जाने की संभावना जता रहे हैं। क्षेत्र में पहले से ही नदियों में डूबने की घटनाएं आम हैं, लेकिन एक अज्ञात किशोरी का शव मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदा रिपोर्ट्स मंगवाई हैं और लोगों से अपील की है कि यदि कोई 12-14 साल की लड़की लापता है, तो तुरंत उरुवा थाना से संपर्क करें। शव की शिनाख्त के लिए फोटो और विवरण का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।

यह घटना एक बार फिर पूर्वांचल में किशोरियों की सुरक्षा, नदियों के किनारे निगरानी और परिवारों की जागरूकता पर बड़ा सवाल उठा रही है। क्या यह सिर्फ एक हादसा था या कोई गहरा षड्यंत्र? पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच ही इस रहस्य की पोल खोल सकती है। फिलहाल पूरा इलाका सन्नाटे में डूबा है और हर आंख पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही