न्यूज - Swatantra Prabhat

बोलेरो बाइक की टक्कर में एक की मौत दूसरा घायल
लालगंज मिर्जापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी।

मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लालगंज कलवारी रोड पर पतार कला के पास हुआ।

टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए मिर्जापुर ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मिर्जापुर ड्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात 65 वर्षीय अवधेश पुत्र बलनाथ की मौत हो गई। मृतक लालगंज क्षेत्र के मेढ़रा गांव के निवासी थे। वहीं गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय पंकज पुत्र कमलेश को हालत नाजुक होने पर ड्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अवधेश और पंकज रिश्तेदारी में बनकी गांव बारात मे जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथी बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर दुबार कलां चौकी पर खड़ा कर दिया गया है।

सिलेंडर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल 342 सिलेंडर इंडियन के गैस गोदाम में ले जा रहा था ट्रक।
हलिया मीरजापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरिया गांव में बुधवार को सुबह एक  गैस सिलेंडर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ट्रक में 342 रसोई गैस सिलेंडर लदे थे जिन्हें गोदाम पर उतारने ले जा रहा था।

यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब नीरज इंडियन गैस एजेंसी बबुरा कला का ट्रक वाराणसी से सिलेंडर लेकर गलरिया गांव स्थित गोदाम जा रहा था। गोदाम से लगभग 200 मीटर पहले इंटरलॉकिंग सड़क के मोड पर सड़क किनारे से उखड़ी होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर तीन फीट नीचे खेत में पलट गया।

हादसे के बाद ग्रामीण और गोदाम कर्मचारिय महेश कोल ने मिलकर घायल चालक सरोज यादव 41 निवासी फिरोजपुर थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर को ट्रक से बाहर निकाला  तुरंत एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस 1 घंटे बाद पहुंची जिस पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के रवैए पर नाराजगी जताई घायल चालक को पीएचसी हलिया भेजा गया।

पीएचसी हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने चालक की पसलियों में गंभीर चोट को देखते हुए उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया नीरज इंडियन गैस एजेंसी के मालिक सूरज सिंह पटेल ने बताया कि सड़क के मोड पर इंटरलॉकिंग सड़क  क्षतिग्रस्त होने और रास्ता सकरा होने के कारण यह हादसा हुआ उन्होंने यह भी बताया कि  क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए वीडियो और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पहले ही सूचित किया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक
अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं बकायदारों से विद्युत बिल जमा करने सहित अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत बिल जमा करने हेतु लोगों को जागरूक किया जाए तथा बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर विद्युत बिल की वसूली सुनिश्चित की जाए इसके साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनपद में एक लाख या उससे ज्यादा विद्युत बिल बकायेदारों से विद्युत बिल वसूली हेतु आरसी जारी की गई है उनकी सूची संबंधित उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा तथा विद्युत बिल वसूली हेतु संबंधित अधिशासी अभियंता, एसडीओ व तहसीलदार अभियान चलाकर ऐसे बड़े बकायेदारों से विद्युत बिल वसूली सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी बाकायदार का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए तथा उन्हें विद्युत बिल जमा करने हेतु प्रेरित किया जाए, अनावश्यक रूप से किसी भी उपभोक्ता को परेशान ना किया जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत बदला जाए।

विद्युत चोरी को रोकने हेतु लगातार अभियान चलाया जाए तथा जिन लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है उनका कैंप लगाकर कनेक्शन कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कार्य योजना बनाकर अत्यधिक लाइन हानियों वाले क्षेत्रों में राजस्व वसूली शिविर आयोजित करें जिसमें बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली, मीटर एवं विद्युत बिल संबंधित शिकायतों को दूर करने, नए संयोजनों के निर्गमन एवं विद्युत चोरी के खिलाफ कार्यवाही संपादित की जा सके।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अधीक्षण अभियंता विद्युत ललित कृष्णा, समस्त अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

दो हफ्ते के अंदर एक ही गांव में चौथे घर में हुई लाखो की चोरी
स्वतंत्र प्रभात:⁠-मनोज पाण्डेय

सेमरी बाजार। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात बेखौफ चोरों ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर उसमे रखे सारे गृहस्थी के सामान ,जेवरात और नकदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस चौकी में घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी बाजार पुलिस चौकी के अंतर्गत भेंवापर गांव की है। जहां बीती गुरुवार की रात्रि साजिदा बेगम पत्नी मोतीन खान शाम को खाना खाकर अपने बच्चों और जेठानी वाहिदा बेगम तथा सासु फूलजहां के साथ घर के अंदर सो गई। घर के अंदर के कमरों की दीवारों के प्लास्टर का काम चल रहा था जिससे घर का सारा सामान बाहर बरामदे के कमरे में शिफ्ट कर दरवाजा बन्द कर ताला लगा दिया था और घर के पुरूष रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर है। गांव के किनारे घर होने के नाते सभी महिलाएं और बच्चे अंदर के कमरों में सो रहे थे। जिसका लाभ उठाते हुए चोरों ने बीती गुरुवार की रात्रि बेखोफ होकर सामान रखे बाहर के कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर उसमें रखे गृहस्थी का सारा सामान और बक्से उठा ले गए यहां तक कि घर मे अनाज और तेल तक को नहीं छोड़ा।सुबह जागने पर पीड़ित महिला को जब चोरी की जानकारी हुई तो आवक रह गई और देखा कि कमरे में रखे सारे सामान और बक्से गायब है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा होने लगी और आस पास खोजा तो घर से कुछ दूरी पर खेतों में बक्से खुले पड़े मिले और कपड़े बिखरे थे। पीड़ित महिला साजिदा बेगम ने स्थानीय पुलिस चौकी सेमरी बाजार में घटना की लिखित सूचना देते हुए बताया है कि बक्से में रखे बीस हजार नकदी और सोने की चेन, सोने का झाला, सोने की अंगूठी समेत चांदी के पायल चोर उठा ले गए और कपड़े तथा गृहस्थी के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया है।

गौरतलब हो कि अभी चन्द दिनों पहले भी इसी गांव में चोरो ने धावा बोलते हुए तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था किंतु लोंगों की शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देकर  मुकदमा न दर्ज कर लकीर ही पीट रही है। यही नही जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक साल में हुई करोड़ों की बड़ी बड़ी चोरियों का खुलासा करने में नाकामयाब और बेबस दिख रही है।जिससे चोरो के हौंसले बुलन्द है और आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे है जिससे क्षेत्र के लोंगों की नींद हराम होती जा रही है। अब देखने वाली बात यह है कि इस चोरी का पुलिस खुलासा कर पाती है या फिर अन्य चोरियो की तरह इस चोरी को भी ठंडे बस्ते में डाल देगी।

दूबेपुर विकास क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपाइयों ने घरों से माटी एकत्र किया
स्वतंत्र प्रभात:⁠-मनोज पाण्डेय

सुल्तानपुर।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डिम्पल सिंह की अगुवाई में ग्राम दादूपुर व छारौली में घर-घर मिट्टी एकत्रित किया।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि पार्टी के निर्देश के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है।भाजपा की टीम द्वारा घर-घर एकत्रित मिट्टी से दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ले जाकर शहीद स्मारक बनेगा।

इस मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह,जंग बहादुर सिंह ,जितेंद्र सिंह मुन्ना , जितेंद्र सिंह तिंदर,मगन सिंह, आदर्श सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

हत्याकांड का पुलिस ने तीन दिन में किया खुलासा तीन गिरफ्तार,भेजे गए जेल
स्वतंत्र प्रभात:⁠-मनोज पाण्डेय

सुलतानपुर। जिले में रिटायर्ड दरोगा के बेटे सफदर इमाम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की प्रेमिका की छोटी बहन का रिटायर्ड दरोगा का बेटा पीछा करता था। प्रेमिका ने प्रेमी से उसको समझाने के लिए कहा। आरोपी ने उसे देखा तो दोस्तों के साथ सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई तो उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया और भागने लगा। इस पर आरोपी ने उसको गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरूई गांव स्थित अंबेडकर पार्क के पास 20 अगस्त की सुबह 9 बजे सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम पुत्र मोहम्मद हसनैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन कड़ी सुरक्षा में गांव के अंदर ही उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। एसपी सोमेन वर्मा ने गोसाईगंज पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम को खुलासे के लिए लगाया था। स्वॉट टीम व गोसाईगंज पुलिस ने आज हत्याकांड को अंजाम देने वाले जासापारा निवासी नीरज सिंह उर्फ भोलू, बरूई निवासी राज सिंह उर्फ राजा सिंह और जासापारा निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस समेत मिस कारतूस बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों को गोसाईगंज-कादीपुर मार्ग पर स्थित जासापारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त नीरज सिंह ने बताया कि पड़ोसी ग्राम बरुई में उसका एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा है। उसकी एक छोटी बहन है जिससे बात करने के लिए सफदर इमाम ने कागज में अपना मोबाइल नंबर लिखकर लगातार उसके आगे-पीछे गिराता था। जिसकी शिकायत उसने अपनी बड़ी बहन यानी उसकी प्रेमिका से किया। जिस पर मेरी प्रेमिका ने यह बात मुझसे बताई तो मैंने सोचा कि क्यों ना सफदर इमाम को सबक सिखा दिया जाए। 20 अगस्त को जब वो मेरे गांव जासापारा किसी काम से आया तो वहां से लौट कर सफदर अपनी बाइक से बरुई के रास्ते सुरौली जा रहा था।

प्लानिंग के तहत मैं राज सिंह, राजन कुमार व पंकज को साथ लेकर अंबेडकर पार्क आए। चारों लोग अंबेडकर पार्क से थोड़ी दूर पर ग्राम बरुई जाने वाली पक्की सड़क पर खड़े हो गये। सफदर को हम लोगों ने रोक लिया और हम लोगों में वाद-विवाद होने लगा। सफदर इमाम ने बाइक से उतरकर मुझे व राज को थप्पड़ मार दिया और बाइक छोड़कर पैदल बरूई की तरफ भागा। तब राज सिंह ने तमंचे से उसके ऊपर फायर किया जो मिस हो गया। मैंने दौड़ाकर सफदर इमाम को थोड़ी दूर पर पकड़ लिया। सफदर इमाम ने फिर से मुझे थप्पड़ मार दिया। मैंने कमर मे खोसा हुआ तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायर कर दिया। जो कि सफदर के सिर में लगी और वह वहीं सड़क किनारे गिर गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
रामलाल साहनी मीरजापुर

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने त्रीव गम्भीर कुपोषण बच्चों (सैम) के स्वास्थ्य सुधार की समीक्षा करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया

बी0एच0एस0एन0डी0 सत्र सभी सैम बच्चों का स्वास्थ्य जांच करते हुये आयरन फोलिक एसिड सीरप, एलबेंडाजाल टैबलेट, विटामिन-ए, मल्टी विटामिन और एमाक्सिीसलीन की गोली उपलब्ध कराये और ए0एन0एम0 ई कवच पोर्टल पर फीड करे तथा नियमित रूप से मानिटरिग करें।

बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सैम बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियमित रूप से गृह भ्रमण कर पोषण परामर्श दे जिससे अभिभावक बच्चों के उचित खान पान और देखभाल करें। जिस बच्चें में चिकित्सीय जटिलता पायी जाती है उसे आंगबाड़ी कार्यकत्री और आर0बी0एस0के टीम पोषण पुर्नवास केन्द्र भर्ती करायें।

बैठक मेें मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।