- Swatantra Prabhat

गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन
10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ)

गोरखपुर के चर्चित हत्याकांड में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर एसएसपी ने दिखाई सख्ती

गोरखपुर। जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम बालिका के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं। मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा पर अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप पाए गए हैं। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के दौरान पुलिस स्तर पर कहां-कहां चूक हुई।

कोतवाली प्रभारी भी लाइन हाजिर

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बालिका हत्याकांड से पूरे प्रदेश में आक्रोश

जिला अस्पताल से मासूम बच्ची के कथित अपहरण और बाद में उसकी हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है। घटना के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं।

जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने और लापरवाही पर सख्त संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

विभागीय जांच जारी

फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि बालिका हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

वियोगी बागवानी का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 में शनिवार को वियोगी बागवानी का उद्घाटन पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, प्रगतिशील किसान राजेंद्र यादव, प्लस-टू बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार तथा योगेंद्र कुमार वियोगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।

उद्घाटन के बाद बागवानी के संचालकसमाजसेवी  योगेंद्र कुमार वियोगी ने सभी अतिथियों का स्वागत फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर  किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने कहा कि यह केवल एक नर्सरी नहीं, बल्कि समाज, विशेषकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और उससे उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच पौधों का महत्व और बढ़ गया है। पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम-से-कम एक पौधा लगाने तथा फलदार वृक्षों के रोपण का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने की अपील की।

बागवानी के संचालक योगेंद्र कुमार वियोगी ने बताया कि उनकी नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों फलदार, औषधीय एवं सजावटी पौधे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी उनका उद्देश्य है।

कार्यक्रम में  वार्ड पार्षद रामसुंदर साह, भूपेन्द्र यादव ,गोरी अग्रवाल ,रामकृष्ण यादव, डॉ शुरेश यादव, खुशबू कुमारी ,दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, किसान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञानोदय में ज्ञान की प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
मिर्जापुर।

रामलाल साहनी

मीरजापुर।ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल, गरौँडी (बड़भुइली), अदलहाट में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान का विकास करना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था। विद्यालय के प्रबंधक अनेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय में प्रत्येक माह विभिन्न प्रकार की शैक्षिक

प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों में निर्भीक होकर सीखने, सोचने तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे उनके ज्ञान एवं व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने

उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 100 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 86 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा शीघ्र ही सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राजेंद्र, ज्योति, शिल्पा, रेखा, श्वेता, चाँदनी, रीना , सोनी, आँचल, पिंकी एवं काजल का विशेष सहयोग रहा।
**ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल** विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है।

माईलस्टोन एकेडमी में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर, बच्चों को मिले सेहतमंद दांतों के टिप्स
विंध्याचल |

रामलाल साहनी

मीरजापुर।विंध्याचल स्थित माईस्टोन एकेडमी में आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों के दांतों की नि:शुल्क एवं गहन जांच की गई।

परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बच्चों को मुख की स्वच्छता और दांतों को स्वस्थ रखने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। जिन बच्चों में दांतों से जुड़ी कोई समस्या या कमियां पाई गईं, उन्हें बकायदा चिकित्सीय परामर्श (प्रिस्क्रिप्शन) के साथ घर भेजा गया, ताकि वे अपने अभिभावकों को जानकारी दे सकें और समय रहते उचित उपचार व सुरक्षात्मक कदम उठा सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने डॉक्टरों की पूरी टीम का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन के इस सराहनीय प्रयास और बच्चों के उत्साह को देखकर डॉक्टरों की टीम भी सेवा प्रदान करने के बाद काफी प्रसन्न एवं संतुष्ट नजर आई।

जिला अस्पताल से कथित अपहरण के बाद बच्ची की हत्या
गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी, डायल-112 में तैनात सिपाही गिरफ्तार; नदी से बरामद हुआ शव

जिला अस्पताल से कथित अपहरण के बाद बच्ची की हत्या, पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी कर रही जांच

खबर: अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने डायल-112 में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जिला अस्पताल से बच्ची के कथित अपहरण का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची का कथित रूप से गोरखपुर जिला अस्पताल परिसर से अपहरण किया गया था। घटना के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और विभिन्न तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

आरोपी सिपाही की निशानदेही पर मिला शव

पुलिस जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी सिपाही की निशानदेही पर नदी से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की पुष्टि की जाएगी।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका से भी जांच की जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

डायल-112 में तैनात था आरोपी सिपाही

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो गोरखपुर में डायल-112 सेवा में सिपाही के पद पर तैनात था। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

पहले भी गंभीर मामले में जा चुका है जेल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सिपाही पहले भी पश्चिम बंगाल की एक युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और उस प्रकरण में उसे निलंबित भी किया गया था। पुलिस इस मामले में भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड और सेवा संबंधी विवरण की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में आक्रोश, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन सख्त
जगदीशपुर(भागलपुर) - श्रावणी मेले के दौरान बाबाधाम जाने वाले डाक बम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसे लेकर गुरुवार को जगदीशपुर प्रखंड प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अंचलाधिकारी सतीश कुमार एवं थाना अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर बाजार का निरीक्षण किया और सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दो से तीन दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि सड़क की सीमा में दुकानें, ठेले एवं अन्य अस्थायी संरचनाएं लगाने से आवागमन बाधित होता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही अभियान में होने वाले खर्च की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी।

प्रशासन की टीम ने जगदीशपुर बाजार के अलावा पुरैनी बाजार और बलुआचक बाजार के दुकानदारों को भी सड़क की सीमा से बाहर रखी गई दुकानों एवं अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेले के दौरान इसी मार्ग से बड़ी संख्या में डाक बम एवं अन्य श्रद्धालु बाबाधाम के लिए गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर अतिक्रमण रहने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि आमजन की सुविधा, सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी दुकानदारों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जगदीशपुर बाजार में अतिक्रमण पर विभाग मौन
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित जगदीशपुर बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के बावजूद संबंधित विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सका हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर  प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था, लेकिन समय के साथ फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ गया। लोगों का कहना है कि वर्तमान में भी प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया है। नतीजतन बाजार में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि आगामी श्रावण मास में भागलपुर से गंगाजल लेकर हजारों-हजार श्रद्धालु इसी मार्ग से पैदल बाबाधाम के लिए गुजरेंगे। यदि श्रावण शुरू होने से पहले सड़क को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया, तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा भी प्रभावित हो सकती है।

जगदीशपुर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखी है। श्रावण मास शुरू होने से पहले विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और बाजार को जाम की समस्या से राहत दिलाई जाए।

दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शाहजहांपुर में रोजा थाने के एसआई राजेंद्र सिंह की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव

खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ)

मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) राजेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को आदर्श नगर कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

हाल ही में हुआ था रोजा थाने में तबादला

जानकारी के अनुसार, एसआई राजेंद्र सिंह मूल रूप से शामली जिले के निवासी थे, जबकि उनका परिवार मेरठ में रहता है। कुछ समय पहले ही उनका तबादला थाना खुदागंज से रोजा थाने के हल्का नंबर-2 में हुआ था। वह रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी की गली नंबर-6 में स्थित एक किराये के कमरे में रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।

सुबह से बंद था मोबाइल, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से राजेंद्र सिंह का मोबाइल फोन बंद था। कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर चिंतित परिजनों ने रोजा थाना प्रभारी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को उनके आवास पर भेजा।

कमरे का दरवाजा खुला मिला, बेड पर पड़ा था शव

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर प्रवेश करने पर एसआई राजेंद्र सिंह का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी और उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक जांच के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच में आत्महत्या, प्राकृतिक मृत्यु या अन्य किसी कारण सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में असम विश्वविद्यालय 11वें स्थान पर
श्रीभूमि  : पर्यावरण संरक्षण, जलवायु अनुकूल पहल और हरित परिसर के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए असम विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त पर्यावरणीय संस्था ग्रीन मेंटर्स की नेशनल ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय को देशभर में 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। परिसर के पर्यावरणीय प्रदर्शन और आवश्यक दस्तावेजों के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर जारी इस रैंकिंग में असम विश्वविद्यालय ने 100 में से 92.9 अंक अर्जित किए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय को गोल्ड रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन उच्च शिक्षण संस्थानों को दिया जाता है जो शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, कार्बन उत्सर्जन में कमी और जलवायु जागरूकता को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देते हैं।

ग्रीन मेंटर्स की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह तथ्य एवं साक्ष्य आधारित रही।100 अंकों की रैंकिंग 10 प्रमुख मानकों पर निर्धारित की गई, जिनमें परिसर की जैव विविधता एवं हरित क्षेत्र, कार्बन और जलवायु कार्ययोजना, पर्यावरण-अनुकूल अवसंरचना, ऊर्जा दक्षता, जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामाजिक सहभागिता जैसे पहलू शामिल थे। यह मूल्यांकन ढांचा भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) तथा यूनेस्को के ग्रीनिंग हायर एजुकेशन फ्रेमवर्क के अनुरूप तैयार किया गया है। इस राष्ट्रीय उपलब्धि के बाद असम विश्वविद्यालय को आगामी सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले 10वें एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में दुनिया भर के शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और पर्यावरण विशेषज्ञों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय को सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदोष किरण नाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र लंबे समय से परिसर को पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसी दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।

सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश पांच मोबाइल जेवर नगदी बरामद।
मीरजापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी।

मीरजापुर मे  ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले सांसी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हरियाणा के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन जेवर और नगदी बरामद हुई है।

पुलिस को 27 जुलाई को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि 13 202 राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी -2 मे सांसी  गैंग के सदस्य यात्रा कर रहे हैं सूचना मिलते ही टीम ने मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर कोच की घेराबंदी कर चारों सदिग्धो को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र राजपूत जाॅनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग में 7 से 8 सदस्य हैं वह देशभर की ट्रेनों में यात्रियों से बातचीत कर उनका ध्यान भटकाते थे जबकि गैंग के अन्य सदस्य बैग या ट्रॉली बैग की चैन खोलकर मोबाइल आभूषण और नगदी चुरा लेते थे।

चोरी के बाद बैग की चेन दोबारा बंद कर दी जाती थी। जिससे यात्रियों को तुरंत घटना की जानकारी नहीं हो पाती थी। पुलिस के अनुसार यह गैंग विशेष रूप से एसी कोच में यात्रा करने वाले परिवारों को निशाना बनाता था। ट्रेन के स्टेशन पर रूकने के दौरान सामान उतारने में मदद के बहाने भी वारदात को अंजाम दिया जाता था।

चोरी के बाद गैंग के सदस्य अलग-अलग डिब्बो से  उतरकर बसो के जरिए फरार हो जाते थे। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अन्य राज्यों और जिलों में दर्ज मुकदमों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पांच कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, संसाधनों के अभाव में प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई
जगदीशपुर (भागलपुर)- जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भवानीपुर (देशरी) में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे विद्यालय में मात्र पांच कमरे ही उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि जब एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राएं बैठते हैं, तो शिक्षक भी सभी कक्षाओं पर समान रूप से ध्यान नहीं दे पाते। इससे बच्चों की पढ़ाई और सीखने की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं।

विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक की भी कमी बताई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान समय में अंग्रेजी शिक्षा का विशेष महत्व है, लेकिन शिक्षक के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं, को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति तथा शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कब तक आवश्यक कदम उठाते हैं।

चोरी का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर किया कार्यवाही।
मीरजापुर।

मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के धसडा़ राजा  गाव निवासी कमला शंकर त्रिपाठी ने  मुख्यमंत्री पोर्टल पर  किया था सिकायत की  हमारे खपरैल के मकान में 07/07/2026 को खपरैल हटाकर  चोरी करने का प्रयास किया था  जिसकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चोरी का प्रयास करने वाले युवक नीरज त्रिपाठी पुत्र शिवकुमार त्रिपाठी को हिरासत में

लेकर   धारा 170/126 / 135 बी0 एन0 एस0  की कार्रवाई दिनांक 26/7/2026 को किया गया। चौकी प्रभारी क्षेत्र में प्रस्थान कर देखभाल कर रहे थे तभी ग्राम दादरी में मामूर था की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धसडा़ राजा में एक व्यक्ति आने-जाने गांव राहगिरो के साथ अनायास कहा सुनी कर रहा है जिस पर चौकी प्रभारी मह पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति अनायास आने-जाने वाले लोगों से अनायास कहा सुनी कर रहा है।

जिस पर मौके पर ही समझाने बुझाने का प्रयास किया गया तो  नहीं मानने पर चौकी प्रभारी द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अंतर्गत धारा 170  बीएन एस एस में अभियुक्त  नीरज तिवारी पुत्र शिवकुमार तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी धसडा़ राजा थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर को समय  करीब 14.10 बजे हिरासत मे पुलिस ने ले लिया गया।