andolan - Swatantra Prabhat

यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बस्ती।

बस्ती जिले के अधिवक्ता संघ एवं बार एसोसिएशनके पदाधिकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रस्तावित नए नियमों के समर्थन में शनिवार को आज्ञाराम यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव एडवोकेट, संदीप गोयल एडवोकेट, बुद्धि प्रकाश एडवोकेट, सत्येंद्र यादव, रवि यादव एडवोकेट के नेतृत्व में जनपद के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर यूजीसी बिल 2026 को शीघ्र लागू किए जाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा। प्रदर्शन कर रहे महिपाल पटेल, मयंक चौरसिया एडवोकेट, राम प्रसाद चौरसिया एडवोकेट का कहना था कि यूजीसी के नए नियम उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम हैं। इन नियमों के लागू होने से शिक्षा में पारदर्शिता आएगी, शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्व इन सुधारों का विरोध कर रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी बिल 2026 को शीघ्र लागू नहीं किया गया तो वे बृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एडवोकेट भालचंद्र यादव, विजय चौधरी एडवोकेट, देवेंद्र कुमार एडवोकेट, आलोक प्रसाद एडवोकेट ने कहा कि यह आंदोलन केवल अधिवक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें शिक्षाविदों और समाज के अन्य वर्गों को भी जोड़ा जाएगा।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में नारे लगाए और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र की रीढ़ है और उसमें सुधार के लिए लाए गए किसी भी सकारात्मक कदम का समर्थन किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में मुकेश कुमार प्रजापति, रवि चंद्र यादव, ईश्वर लाल चौधरी वा अन्य अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जनपद में तत्काल प्रभाव से धारा 144 की लागू, उल्लंघन करने वालों पर होगी कडी कार्यवाही
स्वतंत्र प्रभात

फिरोजाबाद-जिला मजिस्ट्रेट डा0 उज्ज्वल कुमार ने जनपद की शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु वर्तमान समय में 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 24 फरवरी को संत रविदास जयन्ती, 26 फरवरी को शब-ऐ-बरात, 08 मार्च को महाशिवरात्रि, 24 मार्च को होलिका दहन 25 मार्च को होली, 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 30 मार्च को ईस्टर सेंटर-डे, 01 अप्रैल को ईस्ट मन्डे, 05 अप्रैल को जुमा-उल-विदा (अलविदा) की नमाज व हाई स्कूल, इण्टरमीडिमेट की बोर्ड परीक्षायें एवं आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षायें, पर्व, मनाये व आयोजित किये जायेंगे तथा इन सभी अवसरों पर अवांछनीय कट्टरपन्थी अथवा असामाजिक तत्व सक्रिय होकर जनपद की लोकशान्ति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते है, को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोक प्रशान्ति एवं सार्वजनिक जन जीवन की सुरक्षा हेतु 8 फरवरी से प्रारम्भ होकर 5 अप्रैल तक के लिए सम्पूर्ण जनपद में धारा 144 लागू की है।

इसका उल्लंघन का संज्ञान जनपद में तैनात पुलिस उप निरीक्षक स्तर से अथवा उससे वरिष्ठ किसी भी पुलिस अधिकारी अथवा तहसीलदार मजिस्ट्रेट, जिला मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जा सकेगा और विशेष अनुमतियाँ उनके द्वारा समस्त परिस्थितियों पर विचारोपरान्त नियमानुसार निर्गत की जायेंगीं। इस आदेश अथवा आदेश के किसी भी अंश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। धारा 144 के अन्तर्गत इस प्रकार से आदेश पारित किए गए है कि कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी सरकारी, अर्द् सरकारी, गैर सरकारी, संस्थागत प्रतिष्ठान, कार्यालय एवं किसी प्रकार के वाहन में किसी आग्नेयस्त्र अथवा किसी ऐसे अस्त्र शस्त्र को लेकर विचरण अथवा प्रवेश नहीं करेगा, जिससे कोई प्राण घातक हमला हो सकता हो।

यह प्रतिबन्ध ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किये बिना किसी ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर), डी० जे०, डान्स पार्टी गाड़ियों में लाउड स्पीकर आदि का प्रयोग नहीं करेगा और न कोई धरना प्रदर्शन, हड़ताल, रैली अथवा आन्दोलन आदि ही करेगा। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद भी लाउड स्पीकर आदि की ध्वनि निर्धारित स्थल से 50 मीटर से अधिक दूरी तक प्रसारित नहीं की जायेगी।

कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह कोई अफवाह नहीं फैलायेगा और न इसके लिए किसी अन्य को प्रेरित करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी प्रकार की सार्वजनिक सम्पत्ति अथवा सरकारी सम्पत्ति को हानि नहीं पहुंचायेगा और न इसके लिए किसी अन्य को प्रेरित ही करेगा। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह राजनैतिक उन्माद फैलाने वाले नारेबाजी नहीं करेगा और न किसी ऐसे उल्लेख के साथ जिससे आपसी वैमनस्यता या कटुता का वातावरण उत्पन्न हो, पोस्टर, बैनर प्रचार प्रसार सामग्री का मुद्रण ही करेगा और न उनके वितरण अथवा चिपकाये जाने में कियाशील ही होगा तथा किसी अन्य राजनैतिक दल के पोस्टर, बैनर झण्डे तथा अन्य प्रचार सामग्रियों को न तो स्वयं नष्ट करेगा और न ही किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह या राजनैतिक दल को प्रेरित ही करेगा।

कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी सार्वजनिक स्थल यथा-बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, छवि गृह अथवा धार्मिक स्थल पर प्रज्वलनशील पदार्थ यथा-मिट्टी का तेल, डीजल, पेट्रोल, गैस या अन्य कोई रासायनिक पदार्थ तेजाब आदि को जरी कैन या सिलेण्डर के रूप में लेकर न तो विचरण करेगा और न अनाधिकृत रूप से इनका भण्डारण ही करेगा। किन्तु यह प्रतिबन्ध घरेलू उपयोग में ले जाते जाने वाले मिट्टी के तेल डीजल व रसोई गैस पर लागू नहीं होगा। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होगें, किन्तु यह प्रतिबन्ध शासकीय कार्यालय एवं शवयात्रा पर लागू नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति, व्यक्तियों का समूह सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ आदि का सेवन नहीं करेगा और न ही इसका प्रयोग कर विचरण करेगा तथा कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेगा, जिससे किसी व्यक्ति धर्म या समुदाय यो विरुद्ध अथवा शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संम्भावना हो।

कोई भी व्यक्ति, व्यक्तियों का समूह परम्परागत रूप से मनाये जाने वाले धार्मिक पर्वो के सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई नई परम्परा की शुरुआत नहीं करेगा और न ही ऐसा कोई कार्य करेगा, जिससे पर्व की पवित्रता शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना हो। कोई भी व्यक्ति, व्याक्तियों का समूह किसी ऐसी गतिविधि में न तो संलिप्त होगा और न किसी अन्य को लिप्त होने के लिए प्रेरित ही करेगा, जिससे लोक प्रशान्ति, विधि व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द पर कुप्रभाव पड़ता हो। कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह ऐसी कोई आपत्तिजनक बात, नारे व्यक्तिगत अथवा सामूहिक रूप से नहीं लगायेगा, जिससे किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावना की क्षति पहुंचती हो। शान्त क्षेत्र अस्पताल, शैक्षिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थल या सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अन्य किसी क्षेत्र से 100 मी० की परिधि में पटाखे नही छोड़े जायेंगें।

एमबीए का छात्र लापता, पूरनपुर कोतवाली का घेराव सर्राफा बाजार बंद
पूरनपुर।

नगर से बरेली स्थित सिद्धि विनायक कॉलेज अपने पेपर जमा करने गया एमबीए का छात्र लापता हो गया 45 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग ना लगने पर आज सैकड़ों व्यापारी लोग कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने सर्राफा बाजार बनकर कोतवाली का घेराव किया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया

उनका कहना था कि जब तक छात्र का पता नहीं लग जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा नगर के मोहल्ला भवन पुरी निवासी संजीव वर्मा का पुत्र जतिन वर्मा उम्र 20 वर्ष एमबीए का छात्र है बताते हैं कि वह परसों सुबह बरेली सिद्धिविनायक कॉलेज में अपने कुछ पत्र जमा करने गया था कि अचानक लापता हो गया देर शाम तक घर ना पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका तब परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है

ऐसे में आज किसी अनहोनी की आशंका को लेकर सैकड़ों लोग कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने कोतवाल के आवास का घेराव कर लिया कोई संतोष जवाब ना मिलने पर भीड़ ने कोतवाली में ही बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक छात्र का कोई सुराग नहीं लगता तब तक धरना जारी रहेगा

अचानक हुए इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी सकते में आ गए पुलिस धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है समाचार लिखे जाने तक गतिरोध जारी है इस दौरान नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता पीयूष सोनू आर्य राजेंद्र राणा संजीव वर्मा आदेश आदि लोग मौके पर मौजूद रहे