film actor rajpal yadav - Swatantra Prabhat

राजपाल यादव के समर्थन में ASP अनुज चौधरी, सैलरी से दिए 51 हजार; बोले- इंसानियत जिंदाबाद
फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को ₹51,000 की आर्थिक मदद देकर इंसानियत की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी सैलरी से यह राशि तब दी जब राजपाल मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. अनुज चौधरी राजपाल यादव के काम और विचारों से प्रभावित रहे हैं. उनके इस मानवीय कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है. यह सामाजिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण है.

ASP अनुज चौधरी ने कहा कि राजपाल यादव की कला और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इस समय उनका मुश्किल वक्त चल रहा है. उनका मानना है कि कलाकार समाज को हंसी, राहत और सकारात्मक ऊर्जा देता है. ऐसे समय में उसके साथ खड़ा होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस के एक मामले में तिहाड़ जेल में हैं. ASP अनुज चौधरी ने बताया कि वह लंबे समय से राजपाल यादव के फैन रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एडिशनल एसपी अनुज चौधरी क बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को आर्थिक मदद देकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी सैलरी से राजपाल यादव को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आदमी को कभी इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी भूलनी नहीं चाहिए. कहा कि इस समय राजपाल मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. ऐसे में यह छोटी सी मदद इंसानियत का तकाजा है.

राजपाल से प्रभावित हैं अनुज चौधरी

एएसपी अनुज चौधरी ने बताया कि राजपाल यादव की कॉमेडी और उनके जीवन से जुड़े विचारों के वह प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेता की कही एक बात ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. इसमें अभिनेता ने कहा था कि बीता हुआ एक सेकंड भी वापस नहीं लाया जा सकता, इसलिए जीवन को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए. तब से ही वह राजपाल यादव के मुरीद हैं और अपनी क्षमता के मुताबिक उनके मुश्किल वक्त में मदद कर रहे हैं.

लोगों ने सराहा

एएसपी अनुज चौधीर के इस पहल को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने सराहना की है. कई यूज़र्स ने लिखा है कि वर्दी के पीछे का यह मानवीय चेहरा समाज में भरोसा और सकारात्मकता बढ़ाता है. वहीं कुछ यूजर्स ने अनुज चौधरी की इस पहल पर लोगों से आगे बढ़कर राजपाल यादव का सपोर्ट करने की अपील की है.