प्रमोद व मोना ने योगी सरकार के बजट को निराशाजनक तथा जनता के साथ छलावा दिया करार - Swatantra Prabhat

प्रमोद व मोना ने योगी सरकार के बजट को निराशाजनक तथा जनता के साथ छलावा दिया करार
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने प्रदेश की योगी सरकार के विधानसभा में पेश किये गये बजट को जनता के साथ विश्वासघात करार देते हुए इसे निराशाजनक कहा है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह घोर निराशाजनक, किसान, युवा एवं बेरोजगार विरोधी बजट है।

नेताद्वय ने साफ कहा है कि बजट में बेरोजगार युवाओं को धोखा मिला है। बकौल आराधना मिश्रा मोना अनुदेशकों के लिए  उच्च न्यायालय ने बढ़े मानदेय और एरियर का आदेश दिया, लेकिन सरकार ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। बजट में नई योजनाओं को पांच प्रतिशत भी नहीं दिया। नेताद्वय ने कहा कि आश्चर्य है कि नौ लाख बारह हजार करोड़ में नई योजनाओं में तो सिर्फ तैतालिस हजार करोड़ रुपये मिले हैं।आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण निवेश, युवाओं के रोजगार और बुनियादी ढांचे के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किये।

प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आउटसोर्सिंग के लिए बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोषणा की थी कि न्यूनतम मानदेय देंगें लेकिन बजट में कोई आवंटन नही, ये नौजवानों को धोखा है। सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने बजट में पूर्वाचल और बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने को लेकर भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा की गई उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की है। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा की प्रदेश के सैतीस पिछड़े जिले पूर्वांचल और बुंदेलखंड से आते हैं, इसीलिए कांग्रेस सरकारों ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्थाएं प्रावधान की थी लेकिन इस बजट में भी पूर्वांचल और बुंदेलखंड को निराशा हाथ लगी है।

सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते योगी आदित्यनाथ को बजट में किसानों के लिए कोई नई योजनाएं नहीं है। मुफ़्त बिजली की घोषणा हवा में ही है।ऐसे में किसानों की आय दुगुनी करने का जुमला मौजूदा विकास दर में बावन वर्षों में पूरा हो सकता है। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार एक लाख पचीस हजार करोड़ का वित्तीय घाटा पूरा करने की योजना पर मौन है,उसके लिए जरूरी संसाधन का बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

सांसद प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि इस बजट से यह साबित हो गया कि यह सरकार का अंतिम और विदाई का बजट है। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं सीएलपी नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता 2027 में बीजेपी सरकार की विदाई सुनिश्चित करेगी। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना का बजट पर यह संयुक्त बयान मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से बुधवार को यहां निर्गत किया गया है।