rajpal yadav - Swatantra Prabhat

18 मार्च तक दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, राजपाल यादव का 'संकट' टला
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए सोमवार का दिन कानूनी दांव-पेंचों और भारी तनाव के बीच आखिरकार राहत भरी खबर लेकर आया. चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता को दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च, 2026 तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. सोमवार सुबह सुनवाई के दौरान कोर्ट का रुख काफी सख्त था. न्यायमूर्ति ने स्पष्ट कर दिया था कि यदि राजपाल यादव को अंतरिम जमानत चाहिए, तो उन्हें दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना होगा. कोर्ट ने कहा था, ‘अगर आप DD जमा करते हैं, तो हम रिहा कर देंगे, वरना कल सुनवाई होगी.’ हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं आई कि राजपाल यादव की टीम द्वारा 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट कोर्ट में जमा किया गया है या नहीं.

राजपाल यादव ने अपनी अद्भुत कॉमेडी और अभिनय क्षमता से बॉलीवुड में एक मजबूत साख बनाई है, लेकिन बार-बार कोर्ट-कचहरी के चक्करों ने उनकी ब्रांड वैल्यू पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. मनोरंजन उद्योग में ‘क्रेडिबिलिटी’ यानी विश्वसनीयता सबसे बड़ी पूंजी होती है, और चेक बाउंस जैसे गंभीर मामलों में संलिप्तता किसी भी कलाकार के पेशेवर भविष्य को प्रभावित कर सकती है. वर्तमान समय में सख्त होते कानून के बीच, यह मामला यह संदेश देता है कि वित्तीय अनुशासन में चूक की कीमत न केवल भारी जुर्माने, बल्कि निजी स्वतंत्रता खोकर भी चुकानी पड़ सकती है.

राजपाल यादव का कानूनी चक्रव्यूह
राजपाल यादव के मौजूदा कानूनी संकट की जड़ें साल 2010 में गहराई से जुड़ी हैं. यह वह दौर था जब उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने का निर्णय लिया. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और कर्ज अदायगी का संकट खड़ा हो गया. आरोप है कि अभिनेता ने भुगतान के लिए जो चेक दिए थे, वे बैंक में बाउंस हो गए, जिसके बाद यह मामला निचली अदालत की दहलीज से होता हुआ दिल्ली हाईकोर्ट तक जा पहुंचा. गौरतलब है कि राजपाल यादव को इस विवाद के चलते पहले भी जेल की हवा खानी पड़ी है,

राजपाल यादव के समर्थन में ASP अनुज चौधरी, सैलरी से दिए 51 हजार; बोले- इंसानियत जिंदाबाद
फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को ₹51,000 की आर्थिक मदद देकर इंसानियत की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी सैलरी से यह राशि तब दी जब राजपाल मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. अनुज चौधरी राजपाल यादव के काम और विचारों से प्रभावित रहे हैं. उनके इस मानवीय कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है. यह सामाजिक जिम्मेदारी का शानदार उदाहरण है.

ASP अनुज चौधरी ने कहा कि राजपाल यादव की कला और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इस समय उनका मुश्किल वक्त चल रहा है. उनका मानना है कि कलाकार समाज को हंसी, राहत और सकारात्मक ऊर्जा देता है. ऐसे समय में उसके साथ खड़ा होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. राजपाल यादव इस समय चेक बाउंस के एक मामले में तिहाड़ जेल में हैं. ASP अनुज चौधरी ने बताया कि वह लंबे समय से राजपाल यादव के फैन रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एडिशनल एसपी अनुज चौधरी क बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव को आर्थिक मदद देकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी सैलरी से राजपाल यादव को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि आदमी को कभी इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी भूलनी नहीं चाहिए. कहा कि इस समय राजपाल मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. ऐसे में यह छोटी सी मदद इंसानियत का तकाजा है.

राजपाल से प्रभावित हैं अनुज चौधरी

एएसपी अनुज चौधरी ने बताया कि राजपाल यादव की कॉमेडी और उनके जीवन से जुड़े विचारों के वह प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेता की कही एक बात ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. इसमें अभिनेता ने कहा था कि बीता हुआ एक सेकंड भी वापस नहीं लाया जा सकता, इसलिए जीवन को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए. तब से ही वह राजपाल यादव के मुरीद हैं और अपनी क्षमता के मुताबिक उनके मुश्किल वक्त में मदद कर रहे हैं.

लोगों ने सराहा

एएसपी अनुज चौधीर के इस पहल को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने सराहना की है. कई यूज़र्स ने लिखा है कि वर्दी के पीछे का यह मानवीय चेहरा समाज में भरोसा और सकारात्मकता बढ़ाता है. वहीं कुछ यूजर्स ने अनुज चौधरी की इस पहल पर लोगों से आगे बढ़कर राजपाल यादव का सपोर्ट करने की अपील की है.

Actors Jail Controversy: राजपाल यादव ही नहीं, ये 5 सुपरस्टार्स भी जा चुके हैं जेल, जानिए क्या था मामलाitle
बॉलीवुड दुनिया

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही है। हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव का नाम कानूनी विवादों को लेकर चर्चा में है। इस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

लेकिन राजपाल यादव अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जिन्हें कभी कानून का सामना करना पड़ा हो। उनसे पहले भी कई बड़े सुपरस्टार्स विवादों में फंस चुके हैं और जेल की हवा खा चुके हैं। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान भी एक बार विवादों में फंस चुके हैं। एक मैग्जीन आर्टिकल से नाराज होकर उन्होंने उसे लिखने वाले पत्रकार को फोन पर धमकी दे दी थी। मामला बढ़ने पर पुलिस कार्रवाई हुई और उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया था।

सलमान खान

सलमान खान का नाम सबसे ज्यादा 1998 के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ा है। फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान उन पर शिकार का आरोप लगा था। साल 2018 में जोधपुर कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इसके अलावा 2002 के हिट एंड रन केस में भी वे लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ते रहे।

संजय दत्त

संजय दत्त की जिंदगी सबसे ज्यादा कानूनी विवादों से जुड़ी रही है। 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। लंबी सुनवाई के बाद उन्हें दोषी ठहराया गया और करीब 5 साल जेल में बिताने पड़े। उनके इसी संघर्ष पर फिल्म संजू भी बनी।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार साल 2009 में एक फैशन शो के दौरान विवादों में आए थे। रैंप वॉक के दौरान ट्विंकल खन्ना से जींस की जिप खुलवाने-बंद करवाने को लेकर उन पर अश्लीलता का मामला दर्ज हुआ था। बाद में उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर किया और कुछ समय हिरासत में भी रहे।

सैफ अली खान

सैफ अली खान साल 2012 में मुंबई के एक होटल में हुए झगड़े के मामले में गिरफ्तार हुए थे। एक एनआरआई बिजनेसमैन से विवाद के बाद उन पर मारपीट का आरोप लगा था। पुलिस ने अटेम्प्ट टू मर्डर का केस दर्ज किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

निष्कर्ष

बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार नजर आती है, उतनी ही विवादों से भरी भी रही है। राजपाल यादव से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त तक, कई बड़े सितारे कभी न कभी कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं। हालांकि, समय के साथ इनमें से अधिकतर सितारों ने अपने करियर को दोबारा मजबूत किया और फैंस के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखी।

इससे साफ है कि शोहरत और सफलता के साथ जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी होती है, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बड़े विवाद का कारण बन सकती है।