सेवा संवाद समाधान के तहत जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई - Swatantra Prabhat

सेवा संवाद समाधान के तहत जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई
गोपालगंज ( बिहार )- समाहरणालय सभा कक्ष में *सेवा संवाद समाधान* कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।कार्यक्रम के दौरान कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में प्रमुख रूप से भूमि विवाद, आंगनवाड़ी केंद्र से संबंधित समस्या तथा स्थानांतरण से जुड़े मामले सामने आए। मानवर आलम, ग्राम लुहाशी, प्रखंड उचकागांव द्वारा भूमि संबंधी विवाद का आवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं रमेश साह, ग्राम नारायणपुर, प्रखंड थावे ने आंगनवाड़ी से संबंधित समस्या रखी। जानकी देवी, ग्राम जमुनहा, प्रखंड पंचदेवरी द्वारा भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त सतेंद्रनाथ तिवारी, ग्राम सोहागपुर, प्रखंड हथुआ द्वारा स्थानांतरण संबंधी विवाद को लेकर आवेदन दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को कार्रवाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संवाद समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय एवं वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार उपस्थित रहे।