rajiv gandhi - Swatantra Prabhat

मोदी सरकार संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने के लिए यूएपीए का इस्तेमाल कर रही है- कांग्रेस
पार्टी ने कहा कि दोषसिद्धि दर 3% से कम होने के कारण कानून न्याय का नहीं बल्कि दमन का साधन बन गया है; छात्रों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों की गिरफ्तारी का हवाला दियाअदालतों से लेकर जेल तक, कांग्रेस ने यूएपीए के तहत दमन के पैटर्न को उजागर किया, तथा भाजपा पर असहमति को आपराधिक कृत्य में बदलने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने बुधवार को मोदी सरकार पर असहमति को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरे में डालने के लिए यूएपीए जैसे कानूनों का "खतरनाक दुरुपयोग" संविधान पर भाजपा के व्यापक हमले का हिस्सा है।विपक्षी दल ने सरकार पर निशाना साधा और आनंद तेलतुम्बडे, नौदीप कौर, उमर खालिद, शरजील इमाम, प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती सहित कई मामलों का हवाला दिया।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मोदी सरकार के तहत, असहमति को दबाने और न्याय में देरी के लिए कानून का इस्तेमाल बढ़ रहा है। 2014 से 2022 के बीच, 8,719 यूएपीए मामलों में केवल 2.55% सजा दर हासिल हुई, जिससे आलोचकों, छात्रों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए इसके दुरुपयोग का खुलासा हुआ।"

उन्होंने कहा, "मुकदमे से पहले ही दोष मान लेना, सोशल मीडिया और मीडिया द्वारा संचालित मुकदमे, तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं को खारिज करने की हालिया प्रवृत्ति ने न्याय के इस संकट को और गहरा कर दिया है।"

खेड़ा ने कहा कि भीमा कोरेगांव मामले में आनंद तेलतुम्बड़े, नौदीप कौर और महेश राउत को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि तेलतुम्बड़े को तीन साल जेल में रहने के बाद रिहा कर दिया गया और कौर को उसी साल जमानत दे दी गई, जिस साल उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हिरासत में रहते हुए उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

उन्होंने कहा कि महेश राउत 2018 से जेल में है।उन्होंने कहा, "छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद, शरजील इमाम और सफूरा जरगर को सीएए विरोधी प्रदर्शनों में कथित संलिप्तता के लिए यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। उमर खालिद और शरजील इमाम 2020 से जेल में हैं।"खेड़ा ने आरोप लगाया कि पत्रकार फहद शाह और इरफान मेहराज को उनकी रिपोर्टिंग के लिए यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, "प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 2023 में न्यूज़क्लिक से संबंधित विदेशी फंडिंग मामले में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। फहद शाह को 600 दिनों के बाद रिहा कर दिया गया। बाकी लोग अभी भी जेलों में सड़ रहे हैं।"खेड़ा ने कहा कि ये तो कहीं अधिक गहरी जड़ें जमा चुकी सड़ांध के टुकड़े मात्र हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, "वास्तव में, इनमें से अधिकांश मामले इस सरकार को चुनौती देने वालों के खिलाफ प्रतिशोध के हैं। अदालतें बार-बार इस दुर्व्यवहार को उजागर करती हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा, 'विरोध आतंकवाद नहीं हो सकता', देवांगना कलिता, नताशा नरवाल और आसिफ तन्हा को रिहा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार जुबैर और जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को रिहा कर दिया, गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास बताया।"

खेड़ा ने कहा, "भारत के लोकतंत्र की रक्षा शांतिपूर्ण असहमति और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा से शुरू होती है। लेकिन यूएपीए जैसे कानूनों का खतरनाक दुरुपयोग इन स्वतंत्रताओं को खतरे में डालता है और यह भाजपा के भारतीय संविधान पर व्यापक हमले का एक हिस्सा है।"उन्होंने तिहाड़ जेल में बिताए समय के दौरान खालिद द्वारा लिखा गया एक लेख भी साझा किया।

जिस परिवार ने अपने पूर्वजों की करोड़ों की संपत्ति देश के निर्माण के लिए दान कर दी उसको ही बदनाम करने में लगे सत्ता पक्ष के लोग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राजीव गांधी ने 1985 में  विरासत कर इसलिए समाप्त कर दिया क्योंकि उनकी माता इंदिरा गांधी की सैकड़ों करोड़ की संपत्ति पर i विरासत कर ना देना पड़े।आईए समझते हैं कि यह संपत्ति कितने हज़ार करोड़ की थी ? पंडित मोतीलाल नेहरू, जो उस समय देश के एक बड़े और देश के सबसे मंहगे वकील थे, उन्होंने अपनी सारी संपत्ति के दरवाजे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए खोल दिए और अपनी हवेली 'स्वराज भवन' को स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य केंद्र बनाया।

पंडित मोतीलाल नेहरू ने अपनी इसी हवेली  'स्वराज्य भवन' को दान करने की घोषणा की। पंडित मोतीलाल नेहरू की मृत्यु के बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने पिता की घोषणा के सम्मान में 24 नवंबर, 1931 को इस इमारत को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। यह हवेली इलाहाबाद के सबसे प्राईम लोकेशन पर है जिसकी आज की कीमत करीब ₹200 करोड़ की है।1947 में जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री बने थे। तो देश के नामचीन अमीर शख्स के तौर पर गिने जाते थे। और नेहरू की संपत्ति करीब ₹200 करोड़ की थी।

भारत सरकार के संपत्ति रिकॉर्ड के अनुसार, स्वतंत्र भारत के 'नवनिर्माण' में संसाधनों की भारी कमी को देखते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी संपत्ति का 98% हिस्सा राष्ट्र निर्माण के लिए देश को सौंप दिया था।

तब जबकि विनायक दामोदर सावरकर ₹60/- प्रति महीने की पेंशन पर अंग्रेजी हुकूमत की दलाली कर रहे थे तब आज की कीमत के अनुसार जवाहरलाल नेहरू के पास ₹1 लाख 60 हज़ार करोड़ रूपये की संपत्ति थी। तब जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पूरी संपत्ति का 98% देश के निर्माण में दान कर दिया था , यह आज के हिसाब से ₹1.57 लाख करोड़ की थी। तब जवाहरलाल नेहरू ने अपने पास मात्र ₹2 करोड़ रखे थे।

तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के इस कदम से प्रोत्साहित होकर उस समय के देश के कई उद्योगपतियों ने अपनी-अपनी संपत्तियों को देश के विकास में दान कर दिया था।पंडित नेहरू द्वारा दिया गया 196 करोड़ का दान उस समय का देश को समर्पित सबसे बड़ा दान था ।और उसी से देश के नवरत्नों का निर्माण हुआ। भाखड़ा नांगल बांध बना , IIT बनी , अस्पताल बने , सेना मज़बूत हुई। अब ले देकर जवाहरलाल नेहरू की पुत्री इंदिरा गांधी के पास एक पुस्तैनी हवेली बची थी जिसका नाम था "आनंद भवन"। आज के बाज़ार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत ₹500 करोड़ की होगी।

1 नवंबर 1970 को इंदिरा गांधी ने इस आनंद भवन को भी राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया।आनंद भवन से सटा हुआ एक बहुत बड़ा अस्पताल है "कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल" जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है। यह अस्पताल मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के समकक्ष माना जाता है। आज के दौर में इस अस्पताल की कीमत कम से कम ₹1000 करोड़ की है।इस अस्पताल की शुरुआत 1931 में अपने पैतृक घर स्वराज भवन में श्रीमती कमला नेहरू द्वारा किया गया और प्रारंभ में इसकी स्थापना एक औषधालय के रूप में हुई।

28 फ़रवरी 1936 को कमला नेहरू की मृत्यु के बाद महात्मा गांधी जी ने उनकी याद में 28 फ़रवरी 1939 को कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल की आधारशिला रखी थी। इसे भी जवाहरलाल नेहरू जी ने राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

अब मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के पास कोई संपत्ति नहीं थी।सरदार पटेल ने नेहरू के दान की तारीफ में लिखा था "भारत के स्वतंत्रता संग्राम में किसी भी व्यक्ति ने नेहरू से अधिक बलिदान नहीं दिया है। और भारतीय स्वतंत्रता के लिए नेहरू के परिवार के रूप में किसी भी परिवार ने सबसे ज्यादा कष्ट नहीं उठाया है"।

उन्होंने आगे लिखा था "मोतीलाल नेहरू ने अपनी आजीविका छोड़ दी, अपनी शानदार हवेली को स्वतंत्रता आंदोलन के सिपाहियों को सौंप दी"।जवाहर लाल नेहरू के पास शेष बचे ₹2 करोड़ भी धीरे धीरे देश के निर्माण में खर्च हो गए।नेहरू के निजी सचिव ममुंडापल्लील ओमेन मथाई ने अपनी किताब में लिखा है कि "जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित शिमला घूमने गई थीं। वो वहां महंगे सर्किंग हाउस में रुकीं। उसके बाद बिना बिल चुकाए लौट आईं। तब जवाहर लाल ने किस्तों में उस सर्किंग हाउस का बिल चुकाया।"

मथाई जीवन भर जवाहरलाल नेहरू के सचिव रहे, अपनी पुस्तक 'रेमिनिसेंस ऑफ नेहरू एज' में इस प्रकार लिखते हैं ।

पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधान मंत्री बन गए थे। इसके बाद भी उनकी जेब में 200 रुपये से ज्यादा नहीं थे.। उस पैसे को भी उन्होंने भारत विभाजन के दौरान दंगा पीड़ितों पर खर्च कर दिया था। एक समय ऐसा आया जब उनके पर्स में पैसे नहीं होते थे। इसके बाद भी उनकी दानशीलता की प्रवृत्ति नहीं रुकी और उन्होंने अपने अधीनस्थों से पैसे उधार लेकर पीड़ितों की आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया।यह थी जवाहरलाल नेहरू की संपत्ति जिस पर राजीव गांधी विरासत कर बचाने के लिए विरासत कर समाप्त कर दिया।

आज सोनिया गांधी के पास कहीं अपना निजी घर नहीं , वह सरकारी निवास 10 जनपथ में रहती हैं।, राहुल गांधी के पास ऐसा भी घर नहीं, कार नहीं, वह कांग्रेस दफ्तर की कार से चलते हैं। और एक सफेद टी-शर्ट और पैन्ट में सालों साल से देखे जा रहे हैं।यह अम्मा का गहना चुराकर घर से भागने वाले चिंदी चोर नहीं समझेंगे।

भारत रत्न रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देने का लगा तांता।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज एवं कंप्यूटर सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर उनके पैतृक निवास आनंद भवन मे सैकड़ों कांग्रेसियों और अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भावपूर्ण स्मरण एवं खिराजे ए अकीदत पेश की। जिसमें अरशद अली शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी इलाहाबाद।भी थे।

नवाब गंज चौराहे पर राजीव गांधी की जयंती मनाई गई । जिला महासचिव कांग्रेस संदीप पांडेय के नेतृत्व में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए तथा मिठाई बांटकर जयंती मनाते हुए संदीप पांडेय ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति के जनक द राजीव गांधी जी, देश को एकता और अखंडता मे पिरोने का सपना था

राजीव गांधी जी का भूख भ्रष्टाचार, और गरीबी को खत्म करने की पहल की थी राजीव गांधी ने।  विदेश नीति, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाने का प्रयास था उनका। हर वर्ग को आगे बढ़ाने का सपना था राजीव गांधी जी का। जयंती मनाने वाले लोगो में, मुन्ना शुक्ल, विदेशी जायसवाल, मुन्ना पांडेय, कल्लू पटेल, मोनू ननकु मिश्रा, आदि लोग प्रमुख रूप से रहे।।

: प्रयागराज गंगा पार के फूलपुर विधानसभा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जन्म तिथि के उपलक्ष्य में पेड़ लगाकर सद्भावना का संदेश दिया मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव जी सोरांव विधानसभा के प्रत्याशी रहे जिला के उपाध्यक्ष मनोज पासी जी फूलपुर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सिद्धनाथ मौर्या जी भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जितेश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

युवा तुर्क भारतीय इलेक्ट्रॉनिक क्रांति के जनक अतिथि के तौर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र यादव जी मुख्य वक्ता सुव विधानसभा से प्रत्याशी रहे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री मनोज पासी जी प्रमुख वक्ता एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक जितेश मिश्रा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल गौतम वरिष्ठ नेता खूब लाल पासी मोहम्मद वारिस सलमानी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।

वनवासियों को फल वितरण किया गया चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई प्रतापपुर विधानसभा के कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके दिया
कार्यक्रम के उपरांत सोरों ग्राम सभा में वनवासियों के घर जाकर इस जयंती के अवसर पर जिस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है फल वितरण किया गया ।

श्रद्धांजलि बैठक को संबोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय तिवारी ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्री तो कार्य के समय कई योजनाएं लेकर आए वह आधुनिक भारत के निर्माण स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा  ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुरेश चंद यादव नितेश मिश्रा मनोज पासी प्रतापपुर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे आदर्श प्रजापति राजेश सरोज सोनू दुबे अनुज द्विवेद बजरंग लाल दुबे प्रसिद्ध नारायण द्विवेदी  मिठाई लाल सरोज हसीना बेगम नागेश्वर द्विवेदी शंकर लाल गौतम विजय केस मोहम्मद मुस्ताक और तेरा दीपक सरोज शैलेंद्र मुंशी बनवासी राज बहादुर यादव दयाराम  भारतीय कमलेश भारतीय अशोक धुरिया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे

भुलाई का पूरा बाबूगंज में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आल इंडिया काॅॅग्रेेस कमेटी के सदस्य अशफाक अहमद के नेतृत्व में भारत के पूर्व  प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्म जयंती मनाई गई जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अहमद ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत की नीव थे।कंप्यकार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवराज उपाध्याय दिलीप कुमार द्विवेदी शमशेर बहादुर पटेल मोहम्मद यूसुफ मोहम्मद इकबाल अनवर फारुकी मोहम्मद अरमान सिकंदर अली रहमत अली मुन्ना भाई सुभाष विश्वकर्मा मोहम्मद सोनू इकराम प्रधान आज लोग उपस्थित रहे।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
स्वतंत्र प्रभात/बृज भूषण तिवारी

गोंडा !

रविवार को कांग्रेस भवन गोंडा में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न संचार क्रांति के अग्रदूत स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा  कांग्रेस भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तत्पश्चात एक गोष्ठी कांग्रेस भवन सभागार में आयोजित की गई। गोष्ठी का संचालन जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने करते हुए सभी कांग्रेस जनों को स्वर्गीय अपने नेता के प्रधानमंत्री काल में देश में किए गए सराहनीय कार्य के बारे में सभी से अपील किया और लोगों ने राजीव गांधी जी के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मध्य जोन के पूर्व युवा अध्यक्ष तरुण पटेल ने राजीव जी के संचार क्रांति पर प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे, डॉक्टर रघुपति त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री  जटाशंकर सिंह ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवनी पर विस्तृत परिचय  डाला। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  कुतुबुद्दीन खान डायमंड, त्रिलोकी नाथ तिवारी, तव्वाज खान ने  एकजुट होकर संगठन मजबूत करने पर बल दिया। सगीर अहमद खान, सेवादल अध्यक्ष  प्रद्युम्न शुक्ला, इरशाद अहमद, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, संत बक्स मिश्रा, सय्यद अब्दुल मुजीब, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, अभिषेक तिवारी, शफीउल हक, अनिल कुमार पांडे, अनीश नाना, मोबीन खान, कल्लू भाई, अशोक कुमार सिंह, सद्दाम हुसैन, डॉ जितेंद्र तिवारी, डॉ राज बहादुर सिंह, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, ओ पी शर्मा, दुर्गा प्रसाद मौर्या, धर्मराज सिंह, सुरेंद्र बहादुर( बड़े बाबू) वेद प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार तिवारी, ध्रुव नारायण तिवारी, अनिल कुमार दुबे, अतीक अहमद, रमेश कुमार तिवारी, टीवी शिवेंद्र शर्मा, अभय प्रताप सिंह, मनीष कुमार तिवारी, राकेश सिंह, शकील अहमद, राम सिंह, राजेश तिवारी, तैयब चौधरी, शिव प्रसाद मिश्रा, इबाद अहमद, विवेका नंद शुक्ला, पंचम राम, अभय प्रताप सिंह, बाबा राम सिंगार भारती, इंद्रजीत सिंह, हरिराम वर्मा,   रोली श्रीवास्तव, सुरेश गौतम, राजू नेता सेवादल, आदि नेताओं ने अपने विचार रखे। कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में  अन्य दलों से आए लगभग एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की, जिसमें निषाद पार्टी के जिला मंत्री रहे उमेश कुमार निषाद, अभय सिंह, अशोक तिवारी, समेत दर्जनों लोगों ने  कांग्रेस की सदस्यता गृहण कि।
उक्त कार्यक्रम प्रमोद कुमार मिश्रा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली आम बैठे थी। अंत में कार्यक्रम समाप्ति पर अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष  प्रमोद कुमार मिश्र ने जनपद के कोने-कोने से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि  आज  कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर खासा उत्साह देखा गया,जिले के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। पिछले 15 वर्षों के बाद यह पहली बैठक थी ज़ब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने की जगह कांग्रेस भवन में नहीं रही,कार्यकर्ता बाहर बैठे रहे। जिसको देखकर जिलाध्यक्ष काफी गदगद दिखे।