नशीली दवाओं के अवैध कारोबार - Swatantra Prabhat

यूपी पुलिस का अवैध दवा गोदाम पर छापा; 55 लाख की नशीली दवाएं जब्त
ब्यूरो प्रयागराज। यूपी के मेरठ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. छापेमारी के दौरान टीमों ने 55 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की. इसके बाद पुलिस ने गोदाम मालिक को गिरफ्तार किया. पुलिस को गिरफ्तार आरोपी से बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है.

टीपीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार को सीओ ब्रह्मपुरी और टीपीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक गोदाम में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित और संदिग्ध दवाइयां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये आंकी जा रही है.

भारी मात्रा में जखीरा बरामद: छापेमारी इतनी बड़ी थी कि बरामद दवाओं को ले जाने के लिए पुलिस को एक 'छोटा हाथी' (टाटा एस) वाहन का उपयोग करना पड़ा. इन दवाओं की आपूर्ति केवल मेरठ ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों में भी की जा रही थी.

पुलिस ने मौके से गोदाम मालिक तुषार गर्ग को गिरफ्तार किया है, जो ब्रह्मपुरी के माधवपुरम का निवासी है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. पुलिस अब तुषार से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध धंधे के तार कहां-कहां जुड़े हैं और दवाओं की मुख्य सप्लाई चेन क्या है.

मामले की गंभीरता और दवाओं की प्रकृति को देखते हुए नारकोटिक्स विभाग को भी जांच में शामिल किया गया है. टीम यह पता लगा रही है कि जब्त दवाओं में कौन सी साल्ट एनडीपीएस (NDPS) श्रेणी में आते हैं.।