jharkhand news - Swatantra Prabhat

मुख्यधारा की ओर लौटते कदम
झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मंगलवार को भाकपा (माओवादी) के 16 सक्रिय नक्सलियों ने हथियारों और 1,562 गोलियों के साथ झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें संगठन के कई महत्वपूर्ण कमांडर और दस्ता सदस्य शामिल हैं। यह केवल 16 लोगों का आत्मसमर्पण नहीं है बल्कि माओवादी संगठन की कमजोर होती पकड़ और मुख्यधारा की ओर बढ़ते विश्वास का संकेत भी है।

आत्मसमर्पण करने वालों में एक रीजनल कमेटी सदस्य, दो सब-जोनल कमेटी सदस्य, तीन एरिया कमेटी सदस्य, छह पार्टी सदस्य तथा चार दस्ता सदस्य शामिल हैं। इन सभी ने पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष हथियार डालकर हिंसा का रास्ता छोड़ने की घोषणा की। पुलिस के अनुसार अधिकांश नक्सली पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे जबकि दो सदस्य लातेहार क्षेत्र में सक्रिय रहे। यह सभी माओवादी संगठन के शीर्ष नेताओं मिसिर बेसरा उर्फ सागर  तथा केंद्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

झारखंड पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों ने संगठन की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही मुठभेड़ों, गिरफ्तारी और विकास कार्यों के कारण संगठन का जनाधार कमजोर हुआ है। दूसरी ओर संगठन के भीतर शोषण, संसाधनों की कमी, सुरक्षा बलों का बढ़ता दबाव और भविष्य की अनिश्चितता ने भी कई नक्सलियों को हथियार छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। सरकार की पुनर्वास नीति उन्हें सम्मानजनक जीवन और रोजगार का अवसर उपलब्ध करा रही है, जिससे उनका भरोसा बढ़ा है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की नीति के तहत आर्थिक सहायता, आवास, कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर तथा समाज की मुख्यधारा में पुनर्वास की सुविधा दी जाएगी। गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप राहत भी दी जाती है। यही कारण है कि अब कई नक्सली संगठन छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने का निर्णय ले रहे हैं।

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 93 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी अवधि में 45 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 22 नक्सली मारे गए हैं। ताजा आत्मसमर्पण के बाद इस वर्ष मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। यह दर्शाता है कि सरकार की रणनीति केवल सैन्य कार्रवाई तक सीमित नहीं है बल्कि पुनर्वास के माध्यम से स्थायी समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ रही है।

यदि पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर और भी स्पष्ट होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय तथा विभिन्न राज्यों की रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2025 और वर्ष 2026 के दौरान देशभर में लगभग 1,100 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा का रास्ता चुना है। इनमें सबसे अधिक आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में हुए हैं। अकेले झारखंड में भी पिछले दो वर्षों के दौरान सौ से अधिक नक्सली हथियार छोड़ चुके हैं। यह संख्या बताती है कि माओवादी संगठन के भीतर लगातार असंतोष बढ़ रहा है और उसकी भर्ती तथा संचालन क्षमता पहले की तुलना में काफी कमजोर हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025 में घोषणा की थी कि मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव लगभग समाप्त कर दिया जाएगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने संयुक्त अभियान चलाए। आधुनिक तकनीक, ड्रोन, बेहतर खुफिया तंत्र, विशेष बलों की तैनाती, सड़कों का निर्माण, मोबाइल नेटवर्क का विस्तार और विकास योजनाओं को तेजी से लागू किया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि जिन इलाकों में कभी माओवादी संगठन का मजबूत प्रभाव था वहां अब सरकारी योजनाएं पहुंच रही हैं और स्थानीय लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई केवल हथियारों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए सामाजिक और आर्थिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। जिन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और रोजगार की सुविधाएं पहुंची हैं वहां नक्सलवाद स्वतः कमजोर पड़ा है। आदिवासी युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर मिलने से वे हिंसा के रास्ते से दूर हो रहे हैं। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में पूर्व नक्सली सामान्य जीवन अपनाकर खेती, व्यवसाय, नौकरी और अन्य कार्यों से जुड़ रहे हैं।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अभी भी चुनौती पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र तथा झारखंड के कुछ वन क्षेत्रों में माओवादी संगठन की सीमित मौजूदगी बनी हुई है। संगठन के शीर्ष नेता अभी भी नए सदस्यों की भर्ती और गतिविधियों को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए सुरक्षा बलों की सतर्कता और विकास कार्यों की निरंतरता दोनों आवश्यक हैं।

झारखंड में हुए इस ताजा आत्मसमर्पण का सबसे बड़ा संदेश यही है कि हिंसा का रास्ता अंततः विनाश की ओर ले जाता है जबकि लोकतंत्र और विकास का रास्ता सम्मानजनक जीवन प्रदान करता है। जो लोग कभी बंदूक के बल पर व्यवस्था बदलने का सपना देखते थे, वे आज समाज की मुख्यधारा में लौटकर नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं। यह परिवर्तन केवल सरकार की सफलता नहीं बल्कि उन परिवारों की भी जीत है जो वर्षों से अपने बच्चों को हिंसा से दूर देखना चाहते थे।

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की वास्तविक सफलता तब मानी जाएगी जब बंदूक की जगह शिक्षा होगी, बारूद की जगह विकास होगा और भय की जगह विश्वास का वातावरण बनेगा। झारखंड में लगातार बढ़ते आत्मसमर्पण इस दिशा में सकारात्मक संकेत हैं। यदि सुरक्षा अभियान, पुनर्वास नीति और विकास कार्य इसी गति से आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की पहचान हिंसा से नहीं बल्कि विकास, शिक्षा और समृद्धि से होगी। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत और देश के लिए सबसे सकारात्मक संदेश होगा।

कांतिलाल मांडोत

हजारीबाग ट्रिपल मर्डर: पीड़ित परिवार ने मंत्री इरफान अंसारी से लगाई न्याय की गुहार
रांची, झारखंड:- हजारीबाग के चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में पीड़ित परिवार ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान परिजनों ने भावुक होकर कहा, "हमारे बच्चे तो चले गए, अब हमें इंसाफ दिला दीजिए।"

परिजनों की बात सुनने के बाद मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और कानून के दायरे में रहकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले की प्रगति पर लगातार नजर रखने और जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। मुलाकात के दौरान परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मंत्री को दी और शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई। मंत्री ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को उनके अपराध की सजा अवश्य मिलेगी।

संकट मोचन धाम पाथरोल में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भजन संध्या व महाआरती आज
पाथरोल, करों, देवघर, झारखंड:-  ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सोमवार को संकट मोचन धाम, पाथरोल में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संध्या 8:30 बजे से भजन-कीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसके पश्चात रात्रि 9:30 बजे बाबा की भव्य महाआरती संपन्न होगी।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद सहित अन्य प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के सहयोग से भजन संध्या, बाबा की महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा द्वारा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर नारायणपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में पीएलवी मोहम्मद महफूज आलम की देखरेख में 90 दिवसीय अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

इस शिविर में ग्रामीणों को झारखंड सरकार के द्वारा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए कैंप के आयोजन की जानकारी दी गई। यह कैंप आगामी नौ जुलाई एवं 10 जुलाई को लगेगी। कैंप में पहुंचकर अपना अपना आवेदन करने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा से ज्यादा लाइसेंस के लिए आवेदन कर पाए। इस अवसर पर राजेंद्र हांसदा, सरजू माला, गोपाल, सोरेन, बुधन हांसदा, सर्जन हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

वहीं एक अन्य सामाचार के अनुसार नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह गांव में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। प्राधिकार मित्र शहादत अली ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, निश्शुल्क विधिक सहायता, नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर निर्मल दास, करन दास, करमातु सिंह, बीरू दास, नूनासारी देवी, मुनकी देवी, अमित दास, अभिषेक दास आदि उपस्थित थे।

पल्स पोलियो अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका की तबीयत बिगड़ी
हिरणपुर, पाकुड़, झारखण्ड:- हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत घाघरजानी पंचायत के घाघरजानी गांव में पल्स पोलियो अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सेविका ललिता मुर्मू की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका टुसू एवं निर्मला दीदी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ सलाइन चढ़ाया गया।

कई घंटे के उपचार के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार देखा गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं डॉ. प्रेम मुर्मू ने बताया कि कमजोरी, मानसिक तनाव और चक्कर आने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों ने उम्मीद जताई है कि उचित उपचार एवं आराम से वे शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।

प्रखण्ड मुख्यालय पाकुड़िया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 28 जून को 0 से 5 वर्ष के बालक-बालिकाओं को पिलाई गई 'दो बूंद' पोलियो ड्रॉप
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:-       पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत उपायुक्त पाकुड़ मेघा भारद्वाज के निर्देशन में प्रखण्ड मुख्यालय पाकुड़िया सहित प्रखण्ड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 28 जून को सभी पोलियो केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को पोलियो की 'दो बूंद' दवा पिलाई गई।

पोलियो ड्रॉप से कोई भी बालक-बालिका वंचित न रहे, इसके लिए 29 व 30 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 139 पोलियो बूथ तथा पाकुड़िया अस्थायी बस स्टैंड, तालवा सिदो-कान्हू चौक और ग्रामीण क्षेत्रों के हाट में कुल 3 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। इनमें आंगनबाड़ी सेविकाओं और मेडिकल स्टाफ सहित कुल 329 कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। कार्यक्रम के सघन निरीक्षण के लिए 32 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि 13 सब-डिपो भी बनाए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए प्रभात दास ने बताया कि पाकुड़िया प्रखण्ड में कुल 18,065 बालक-बालिकाओं को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बरही में फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दुकानदारों से शामिल होने की अपील
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-     भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार को सुबह 11 बजे बरही के टाउन हॉल (नगर भवन) में किया जाएगा। आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी दुकानदारों एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने फोस्टैक प्रशिक्षण को पूरा करें। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ-साथ प्रमाणन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जाएगा। आयोजकों ने सभी संबंधित दुकानदारों से समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण को सफल बनाने की अपील की है।

बेहराबाद के सुजीत कुमार को अग्निवीर परीक्षा में मिली सफलता, खुशी की लहर
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-    बरही प्रखंड के बेहराबाद गांव के निवासी सुजीत कुमार ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। सुजीत कुमार राजू यादव के पुत्र हैं और अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल किया है। सुजीत की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। उनके परिजन, मित्र और ग्रामीण उन्हें बधाई दे रहे हैं। विद्यालय परिवार भी अपने इस छात्र की उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। विद्यालय के प्राचार्य सुमित कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब अपना पढ़ाया हुआ विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर एक नई पहचान बनाता है, तो शिक्षक का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और मन आनंद से भर उठता है। उन्होंने कहा कि सुजीत कुमार ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने सुजीत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ देश सेवा के पथ पर अग्रसर रहें तथा अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करते रहें।

बच्चा गांव में कल होगा भव्य जलसा, देश के नामचीन उलेमा करेंगे शिरकत
मंडरो, साहिबगंज, झारखंड:-   मंडरो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बच्चा गांव में कल 20 जून को चार मुहर्रम के अवसर पर एक भव्य धार्मिक जलसा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़े-बड़े औलामा-ए-कराम और इस्लामी विद्वान शिरकत करेंगे तथा दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर रोशनी डालेंगे।

बच्चा गांव के इमाम शाहबाज कमर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जलसा चार मुहर्रम की बरकत और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है और आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

जलसे में उलेमा-ए-कराम अपने बयान के माध्यम से इंसानियत, भाईचारा, अमन-शांति और इस्लामी तालीमात पर चर्चा करेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों में जलसे को लेकर उत्साह का माहौल है और दूर-दराज के इलाकों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जलसा की तैयारी में सरदार शमशीर  अंसारी, मास्टर जावेद अंसारी,डॉक्टर रफ़ीक़ अंसारी, एकरामूल अंसारी, इस्लाम अंसारी, दिलदार अंसारी, जुहूरुद्दीन अंसारी, आसमोहम्मद अंसारी, अख्तर अंसारी, शाहबान अंसारी, एहसान अंसारी, महताब अंसारी, मुस्ताक अंसारी,आरिफ अंसारी, अब्दुल हलीम अंसारी, रेज़ाक़ अंसारी, खुर्शीद अंसारी,नसीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, जब्बार अंसारी, जमशेद अंसारी, कलाम अंसारी, अब्दुल हाकिम अंसारी, इरसाद अंसारी, तारिक अनवर आदि की अहम भूमिका है।

बरही विद्युत विभाग कार्यकाल में विद्युत विपत्र शिकायतें निवारण शिविर का आयोजन
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-   विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को बरही विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में विद्युत विपत्र शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों, विद्युत विपत्र (बिजली बिल) में विसंगतियों तथा मोबाइल नंबर अपडेट कराने से जुड़े अनुरोधों का निपटारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कई उपभोक्ताओं ने बिल में आई अनियमितताओं की जांच कर उचित सुधार की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, वहीं कुछ मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया गया। इस अवसर पर बरही विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ लिंडा ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में हजारीबाग के एक्सक्यूटिव क्षेत्रमोहन, बरही जेई अभिषेक आनंद, हरिद्वार मिश्रा, राजेश पांडेय, दिलशाद आलम, रमेश कुमार, दीपक राणा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में किया तूफानी दौरा, गांवों में लगाई चौपाल
टाटीझरिया, झारखंड:-   भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत के विभिन्न गांवों में गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा और छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया का सघन दौरा किया। गोधिया गांव में श्रीराम मंदिर के समीप ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब, सड़क और मंदिर के लिए प्रतिमा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसपर सांसद ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छोटा डहरभंगा में सांसद मनीष जायसवाल ने विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी से खास मुलाकात की और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इसके बाद टाटीझरिया के शिव मंदिर परिसर में भी भारी संख्या में जुटे लोगों के साथ सांसद ने जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित पहल करते हुए ऑन द स्पॉट निराकरण किया तो कई समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। दौरे के दौरान डूमर ग्राम पंचायत के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा और फूल-माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और इसे अपना सौभाग्य बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों का लंबा कार्यकाल देश के लिए अभूतपूर्व बदलाव, विकास और जनकल्याण का काल रहा है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं क्षेत्र की जनता के बीच जाकर पीएम मोदी के इस 12 साल के 'विश्वास और विकास' के कार्यों का लेखा-जोखा रख रहा हूँ। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा भाजपा पर अडिग है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल के इस तूफानी दौरे के दौरान हर जगह उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कद्दावर नेता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि  रंजन चौधरी, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह, सुशांत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सहदेव गोप, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अनिल प्रसाद, परमेश्वर यादव, जीतन यादव, सूरज यादव,  पूनम देवी, रजनीकांत चौधरी, झुनझुन गुप्ता और कृष्णा साव भी पूरे दौरे में शामिल रहे।

विभिन्न गांवों के स्थानीय प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों में गोधिया गांव से अवध किशोर प्रसाद, बैजनाथ महतो, बासुदेव नंदन, किशोर साव, अमृत महतो, चंदर महतो, सहदेव गोप और  करण कुमार उपस्थित थे। घुघुलिया ग्राम से नरेश साव, अरुण साव, सुमन साव, झुनझुन गुप्ता, शहदेव गोप, उपेन्द्र पांडेय, परमेश्वर यादव, निखिल सिंह और  सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केसडा गांव से महेश प्रसाद,  विजय कुशवाहा, शशि कुमार, प्रदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, सहदेव महतो, प्रभु प्रसाद, अरविंद प्रसाद, कविता देवी, अनीता देवी और रेशमी देवी मौजूद रहे। बौधा गांव से सुरेंद्र कुशवाहा, अमृत सिंह, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ सिंह और मनोज कुशवाहा उपस्थित थे। छोटा डहरभंगा से विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी के साथ रविंद्र यादव, दुबलाल साव, संजय साव, राहुल प्रजापति, रवि राणा, अजीत यादव, संतोष यादव, बजरंगी यादव, महेंद्र यादव, शंकर पांडेय, प्रकाश साव और पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में  महादेव यादव, राजू यादव, लक्ष्मी सिंह, मिथलेश पाठक, कौलेश्वर यादव, किशोर साव, रामदेव सिन्हा, फागू यादव, त्रिभुवन साव, बीरेंद्र राम, विनोद रजक, सुनील साव, रामेश्वर मिस्त्री, प्रभु साव, शंकर साव, संतोष यादव, ज्योतिष पण्डा, पिंगला देवी और माला सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्लड मैन निर्मल जैन ने 101वीं बार रक्तदान कर किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
हजारीबाग, झारखंड:-  गौर स्पोर्टस वुड परिवार, सेक्टर 79 नोएडा द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पहली बार वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लड मैन निर्मल जैन ने 101वी बार रक्तदान कर के किया तत्पश्चात सुनील भट्ट ,रमेश यादव, सुसांत जैन, संजय कपूर, रीकी कुमार, आसीस ,आस्था ,आर के भारती, अभीषेक ,अखिलेश, अनुज, एच सरमा, महिपाल,एम सिंह, प्रदीप कुमार, विवेक, रत्नेश आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के पश्चात एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस कदम के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लड मैन निर्मल जैन को 101वी रक्तदान करने पर गौर स्पोर्टस वुड परिवार, हजारीबाग के सांसद मनीष जैसवाल विधायक प्रदीप प्रसाद आदि अनेक संस्थाओं ने बधाई दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने काहा कि हमे अपने अध्यक्ष निर्मल जैन पर गर्व है जो स्वयं तो रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी रक्त दान के लिए प्रेरित करते हैं। परिवार के डॉ  डी डी अग्रवाल, शेलेदंर सिंन्हा, उमेश कुमार, पी के गोयल, रमेश मितल आदि अनेक सदस्यों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने कार्य किया। शिविर को सफल बनाने में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प अस्पताल के डॉ मीनाक्षी  डॉ राकेश डॉ आराध्या डॉ सोहन, सुभम, राज, विमलेस, कमलेस, ज्योति, मोहित करण एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।