मतदाता सूची पुनरीक्षण - Swatantra Prabhat

एसआईआर कार्य कर्मचारी समय से पूरा करें : आयुक्त
सिद्धार्थनगर। आयुक्त बस्ती मंडल  अखिलेश सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील पर पहुंचकर (एसआईआर) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत एसआईआर के कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।  27 मार्च तक प्राप्त फॉर्म 6, 7 व 8 की जांच करते हुए नियमानुसार एप्प पर फीडिंग का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ  किसी भी दशा में कार्य में लापरवाही न बरतें।

किसी भी दिशा में कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाना है।  आयुक्त बस्ती मंडल  ने एस आई आर के तहत मतदाताओं को प्राप्त नोटिस के सापेक्ष सुनवाई के आंकड़े को शतप्रतिशत पाए जाने पर संतोष जताया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि एस आई आर कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। समय से सभी कार्य नियमानुसार पूर्ण किए जाएं। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर कंप्यूटर ऑपरेटर सी पी सिंह , बीएलओ आशुतोष कुमार मिश्रा, शिवशरन, रवि कुमार, रीता, संगीता, प्रियंका सिंह, सुग्रीव यादव, विनोद कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम की निगरानी रखें सपा कार्यकर्ता : उग्रसेन सिंह
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़ परिसर में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायन यादव की अध्यक्षता में बूथ व सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जनता की समस्याओं समाजवादी पार्टी की रणनीतियां और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआई आर) के तहत मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम को लेकर चर्चा हुआ। पार्टी के मजबूती के लिए एकजुटता से मिलकर कार्य करने के लिये कार्यकर्ता से आह्वान किया गया।

सपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बूथ सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथ व सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान बूथ के वोटर लिस्ट की निगरानी जिम्मेदारी से करते रहें। किसी भी पात्र मतदाता का वोटर लिस्ट से नाम कटने न पाए। अगर साजिश के तहत किसी भी पात्र मतदाता के नाम को वोटर लिस्ट से काटने की बात सामने आया तो समाजवादी पार्टी न्याय की लड़ाई के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा की गांव के सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने के लिए मतदाताओं और बूथ लेवल ऑफिसर का सहयोग करें। समाजवादी पार्टी जिला सचिव रामू यादव ने सभी बूथ व सेक्टर प्रभारियों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायन यादव, सुरेंद्र, सूरज त्रिपाठी, मदन मोहन सिंह, हरिनारायन यादव, अली अहमद, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह, संदीप सिंह, नजीर अहमद, निसार, मनीराम, जब्बार, देवनारायण, घनश्याम, जनार्दन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

UP SIR: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा एक माह और बढ़ी
लखनऊ— उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के दौरान मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। भारत निर्वाचन आयोग ने दावा-आपत्ति (claims and objections) दर्ज करने की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। अब योग्य मतदाता 6 मार्च 2026 तक फॉर्म-6 (नया नाम जुड़वाने), फॉर्म-7 (नाम हटवाने) और फॉर्म-8 (संशोधन) भरकर आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि आज (6 फरवरी) थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों, विशेष रूप से फॉर्म-6 के भारी बोझ को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है। एक दिन में ही 3.51 लाख से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं, और अब तक कुल लगभग 37.8 लाख नाम जुड़वाने के आवेदन मिल चुके हैं। सुनवाई की तिथि भी बढ़ाकर 27 मार्च 2026 कर दी गई है (पहले 27 फरवरी तक थी)।

SIR प्रक्रिया अक्टूबर 2025 से चल रही है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए थे, जिसमें लगभग 2.89 करोड़ नाम (मृतक, प्रवासी, डुप्लिकेट एंट्री आदि) हटाए गए थे। वर्तमान ड्राफ्ट में कुल मतदाता संख्या 12.55 करोड़ से अधिक बताई गई है। यह अभियान उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहा है, लेकिन यूपी में सबसे अधिक आवेदन और प्रभाव देखा जा रहा है।

CEO रिणवा ने कहा, "यह फैसला उन लाखों मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है जिनके नाम ड्राफ्ट में शामिल नहीं हुए या जिनमें त्रुटियां हैं। हमारा उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है।" उन्होंने अपील की है कि सभी पात्र नागरिक जल्द से जल्द अपनी योग्यता जांचें और आवश्यक आवेदन ऑनलाइन (NVSP पोर्टल या चुनाव आयोग की वेबसाइट) या ऑफलाइन (बूथ लेवल ऑफिसर/ERO के माध्यम से) जमा करें।

अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यह विस्तार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं को शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।