संसद के दोनों सदन - Swatantra Prabhat

राहुल का डरः लोकसभा में पीएम के भाषण बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास
ब्यूरो प्रयागराज। संसद के दोनों सदन गुरुवार 5 फरवरी को लगभग ठप हैं। लोकसभा की कार्यवाही तो शुरू होने के बाद ही स्थगति हो गई। लेकिन लोकसभा थोड़ी देर बाद ही फिर से बुलाई गई और बजट प्रस्तावों को पास कर दिया गया। लेकिन यह सब काम प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में भाषण के बिना किया गया।

पीएम मोदी बुधवार से ही लोकसभा में आना नजरन्दाज कर रहे हैं। क्योंकि वहां नेता विपक्ष राहुल गांधी उन्हें जनरल नरवणे की किताब को भेंट करना चाहते हैं, जिसे सत्तापक्ष अप्रकाशित किताब बता रहा है। बहरहाल, पीएम मोदी अब शाम 5 बजे राज्यसभा में अपना भाषण देंगे। इस तरह मोदी लोकसभा में राहुल गांधी को किसी भी एक्शन का मौका नहीं देना चाहते।

विपक्षी सांसदों की जबरदस्त नारेबाजी के बाद गुरुवार को संसद के निचले सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।विपक्षी नारेबाजी के बीच लोकसभा ने राष्ट्रपति के दोनों सदनों को संबोधित करने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

लोकसभा का सत्र, जो सुबह 11 बजे शुरू हुआ था, इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाने के तुरंत बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर 12 बजे सदन के पुनः शुरू होने के तुरंत बाद नारेबाजी जारी रही, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को फिर से दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सत्तापक्ष का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी कल बुधवार 4 फरवरी को लोकसभा में इसलिए भाषण देने नहीं आए क्योंकि उन पर हमला हो सकता था। इसके लिए लोकसभा की फुटेज पेश करते हुए दावा किया गया कि कांग्रेस की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री लोकसभा में जहां बैठते हैं, उस जगह को घेर रखा था। हालांकि वहां पीएम नहीं थे।

हालांकि संसद टीवी बता रहा है कि कांग्रेस की महिला सांसद नेता विपक्ष को बोलने से रोकने का विरोध कर रही थीं और उनके हाथों में पोस्टर थे। उनका इरादा पीएम मोदी पर हमले का नहीं था। लेकिन अब उसी घटना की वजह से पीएम के बुधवार को लोकसभा में न आने की सफाई दी जा रही है।