emotional-farewell-given-on-transfer-of-inspector-in-charge - Swatantra Prabhat

प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई
संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता)

बीजपुर/ सोनभद्र-

थाना परिसर में बुधवार को एक भावनात्मक पल का साक्षी बना, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। श्री सिंह का मंगलवार को आईजीआरएस प्रभारी के रूप में स्थानांतरण हो गया था, जिसके उपलक्ष्य में थाना परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सादगी, अनुशासन और मानवीय संवेदना के लिए पहचाने जाने वाले प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने सितंबर 2025 में बीजपुर थाने का कार्यभार संभाला था। अपने मात्र चार महीने के कार्यकाल में उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास की एक मजबूत रेखा खिंचा । अपराध नियंत्रण, फरियादियों की सुनवाई, और आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा थाना स्टाफ ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का माहौल भावुकता से भरा रहा। कई लोगों की आंखें नम थीं, क्योंकि एक ऐसे अधिकारी का तबादला हो रहा था, जिसने अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी।

अपने संबोधन में निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बीजपुर की जनता बेहद सीधी-सादी और सहयोगी है। यहां के लोगों से मुझे जो स्नेह और सम्मान मिला, वह मेरे लिए हमेशा अमूल्य रहेगा। मैं इसे कभी भूल नहीं सकता।स्थानीय व्यापारी उमेश सिंह ने कहा कि आपका यह चार महीने का कार्यकाल भले ही छोटा रहा हो, लेकिन इसका प्रभाव बहुत गहरा है। आपने जिस अपनत्व से जनता की समस्याओं को सुना और समाधान किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह ने बीजपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस की छवि को भी जन-मैत्रीपूर्ण बनाया। आम नागरिक बिना भय के थाना पहुंचकर अपनी समस्या रख सकते थे, यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पुलिसकर्मियों से लेकर आम नागरिकों तक हर किसी के चेहरे पर भावुकता और सम्मान की झलक साफ दिखाई दे रही थी।बीजपुर ने न सिर्फ एक प्रभारी निरीक्षक को, बल्कि एक ऐसे संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को विदा किया, जिसने अपने अल्प कार्यकाल में भी अमिट छाप छोड़ दी।नरेंद्र कुमार सिंह को उनके नए दायित्व के लिए क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे जहां भी रहेंगे, उसी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करते रहेंगे।