समीक्षा बैठक - Swatantra Prabhat

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। मण्डलायुक्त ने हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, उनकी मरम्मत संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों एवं सड़कों की खराब स्थिति के कारण आमजन को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लिया जाए तथा इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां इसकी गुणवत्ता, नियमितता एवं प्रभावशीलता की जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की जाए। यह टीम गांवों का स्थलीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम अपने भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराए। मण्डलायुक्त ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अधिशासी अभियन्ता जल निगम तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई, मण्डलायुक्त ने निर्देशत किया कि लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाए। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि या कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदक को तत्काल सूचित किया जाए, ताकि वह समय रहते सुधार कर सके और योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चतरा विकास खंड के बीपैक्स सचिवो की समीक्षा बैठक संपन्न
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर/सोनभद्र की रामगढ़ शाखा मे चतरा ब्लॉक के बीपैक्स सचिवो की समीक्षा बैठक एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेशसिंह द्वारा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान अवधेश सिंह ने कहा कि बीपैक्स मे डाटा फीडिंग की शिथिलता पर निराशा व्यक्त करते हुए सभी सचिवो को निर्देशित किया कि मिलान कराके सर्वप्रथम 31 मार्च तक की फीडिंग दो दिन के भीतर पूर्ण करायें तथा प्रतिदिन अनिवार्य रूप से लॉगिन करना भी सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में आगे उन्होंने कहा कि उर्वरक आवंटन के सापेक्ष आरटीजीएस करने मे अनावश्यक विलंब करने से परहेज करें तथा ऋण वितरण के चेक तथा नगद बिक्री की धनराशि एक दिन से अधिक समिति पर न रोकें।बैठक मे मुख्य रूप से सौरभ सिंह, अमित कुमार गौतम, अमित सिंह , संतोष पटेल, कौशल सिंह, शिवकुमार इत्यादि सचिव व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

जिला सहकारी बैंक मे कंप्यूटराइजेशन की समीक्षा बैठक संपन्न
अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर/सोनभद्र की राबर्टसगंज शाखा में कंप्यूटराइजेशन के प्रथम चरण हेतु चयनित बी-पैक्स के सचिवों की बैठक सचिव/ महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर/ सोनभद्र राजकुमार यादव की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।बैठक मे एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश सिंह तथा शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार राय के अलावा बीपैक्स सचिव मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव / महाप्रबंधक ने फीडिंग में शिथिल कार्य करने वाले सचिवों को चेतावनी दी।उन्होने इयर इंड समितियो को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से लॉगिन करने का निर्देश दिया।सचिव जिला सहकारीबैंक ने कहा कि बाउचर फीडिंग मे समयबद्धता के साथ शुद्धता का भी ध्यान देना आवश्यक है।

बैठक मे बटबंतरा और ओईनीमिश्र बीपैक्स के अतिरिक्त अन्य बीपैक्स की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार राय ने सचिवो को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र मिलान कराकर फीडिंग पूर्ण करायें।बैठक मे एडीसीओ अवधेश सिंह, शाखा प्रबंधक प्रमोद राय के अलावा प्रदीप सिंह, विन्ध्याचल राम, सुमन सिंह, राहुल सिंह , उमेश सिंह , उमेश सिंह इत्यादि बीपैक्स सचिव उपस्थित रहे।

विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी, समय-सीमा के भीतर लक्ष्य करें पूरा
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप विकास की गति को तेज करने और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मंगलवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सी.एम. डैशबोर्ड (नवीन व्यवस्था) के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की सघन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में कोई भी बहानेबाजी स्वीकार नहीं की जाएगी।

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को निर्देश दिया कि जनपद के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में फर्नीचर, शुद्ध पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का आंकलन हो। स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे खतरनाक हाईटेंशन तारों और जर्जर कमरों की स्थिति का मूल्यांकन कर तत्काल रिपोर्ट दी जाए ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

छात्रों और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने निम्न निर्देश दिए। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि छात्रवृत्ति के आवेदनों को विद्यालयों के स्तर पर न रोका जाए और उन्हें शीघ्र अग्रसारित (Forward) किया जाए। उपायुक्त उद्योग और एल.डी.एम. को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने और ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।

समीक्षा बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं की प्रगति में शिथिलता बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक कार्य न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, बीएसए मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को  कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की। सी0एम0 डैशबोर्ड में रैंकिंग में कमी व धान खरीद में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आर0एम0ओ0 को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दियें।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद हेतु कृृषक बन्धुओं को धान क्रय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रिटायरमेन्ट कर्मचारियों के देयक का भुगतान समय से किया जाये,इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें। बैठक में जिलाधिकारी ने मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित महीने के अनुरूप लक्ष्य वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे राजस्व वसूली के प्रगति में तेजी लाया जा सकें। इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें, लक्ष्य  पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाये। उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाय, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें, इसका भी ध्यान दिया जाये।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि बाजार में बिकने वाले खाद्य सामग्री की जॉच कराते रहें, ताकि किसी प्रकार प्रकार की मिलावटी की स्थिति न आने पायें, इसके लिए छापेमारी की कार्यवाही में तेजी लाया जायें और जो भी शासन द्वारा मानक व फार्मूला निर्धारित किया गया है, उसका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

सीडीओ ने परखी विकास की रफ्तार ,टीकाकरण और महिला साक्षरता पर विशेष जोर
अजित सिंह/राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

जनपद में विकास की गति को तेज करने और 'आकांक्षी जनपद' की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा की। सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

उन्होंने टीकाकरण की धीमी गति पर असंतोष जाहिर करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को स्पष्ट निर्देश दिए। लक्षित बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को केंद्रों पर मौजूद उपकरणों की मरम्मत और व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने को कहा गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान नामांकन दर पर तो संतोष जताया गया, लेकिन भविष्य के लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए गए।

15 वर्ष से अधिक आयु की निरक्षर महिलाओं को उल्लास ऐप पर पंजीकृत किया जाएगा। मार्च 2026 में होने वाली नव भारत साक्षरता अभियान परीक्षा के लिए तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक से माध्यमिक स्तर पर छात्रों के प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए बीएसए और डीआईओएस को संयुक्त कार्ययोजना बनाने को कहा गया। खेती-किसानी के क्षेत्र में सीडीओ ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।

किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर खाद और बीज के उपयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक से गायब रहने और सूक्ष्म सिंचाई लक्ष्यों में खराब प्रदर्शन पर जिला उद्यान अधिकारी को स्पष्टीकरण (Show Cause Notice) जारी करने का आदेश दिया गया। बैठक में अग्रणी बैंक मैनेजर (LDM) को निर्देश दिए गए कि बैंकों के माध्यम से केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (पेंशन और बीमा) का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जाए।

साथ ही बीमा दावों के निपटारे में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी एक्शन प्लान तैयार करें। विकास रैंकिंग में सुधार तभी होगा जब लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा और समयबद्ध लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य टीकाकरण की तिथि और समय का व्यापक प्रचार करें। शिक्षा 15+ आयु की महिलाओं का उल्लास ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य। कृषि सीमित जल संसाधनों के लिए सूक्ष्म सिंचाई (Micro Irrigation) को बढ़ावा। बैंक पेंशन, ऋण और बीमा योजनाओं के दावों का त्वरित निस्तारण। बुनियादी ढांचा स्कूलों में बिजली, पानी और शौचालय के लिए पंचायती राज से समन्वय बनाकर कार्य करने के दिये निर्देश।

सीएम डैशबोर्ड के जरिए सोनभद्र के विकास कार्यों की समीक्षा
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सोनभद्र के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को एक नई व्यवस्था के तहत सीएम डैशबोर्ड का उपयोग करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें समय सीमा के अंदर 100% पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने सबसे पहले एनआरएलएम समूह के खातों को बैंकों में खोलने और उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की जांच की।

इस कार्य में धीमी प्रगति देखकर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीएमएम और बीएमएम को चेतावनी जारी की जाए और अगर उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता है, तो उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। बैठक में छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि छात्रों के फॉर्म जल्द से जल्द स्कूलों से अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी तरह, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना की प्रगति भी जांची गई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग और एलडीएम को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों की फाइलों का निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटारे की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निपटारा समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निपटारा सही तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतोषजनक फीडबैक मिल रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों, लाभार्थीपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसमें ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

अम्बेडकरनगर डीएम ने सीएचसी जहांगीरगंज एवं विकासखंड का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई, पत्रावली रखरखाव, फैमिली आईडी, मनरेगा, आवास एवं जल जीवन मिशन आदि की समीक्षा

लापरवाही पर फार्मासिस्ट का वेतन रोका, पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दिनांक 21 अगस्त को अपराह्न में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज का निरीक्षण किया तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी आलापुर की उपस्थिति में एएनएम, सीएचओ, आशा, आशा संगिनियों, चिकित्सा अधीक्षक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों यथा टीकाकरण, वीएचएनडी सत्र के आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की रंगाई–पुताई को और बेहतर करने तथा वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संपूर्ण परिसर में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। स्टॉक रजिस्टर में अंकित विवरण से संबंधित जानकारी सही से प्रदान न किए जाने पर फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकता पर कैंप लगाकर अभियान मोड में आयुष्मान योजना के समस्त पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वीएचएनडी सत्र को नियमित किए जाने, सभी बच्चों का टीकाकरण समय पर सुनिश्चित करने तथा टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को तत्काल टीकाकरण से आच्छादित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा एएनएम, सीएचओ, आशा एवं आशा संगीनियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा प्रत्येक समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने हेतु चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को खराब उपकरणों (वीपी मशीन, थर्मामीटर, वेइंग मशीन आदि) को तत्काल बदलने हेतु के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को एएनएम, सीएचओ, आशा एवं आशा संगीनियों के कार्य एवं दायित्वो का नियमित समीक्षा करने  तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकासखंड जहांगीरगंज का निरीक्षण किया तथा मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, खंड विकास अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, फॉर्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त भुगतान की स्थिति, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास तथा जल जीवन मिशन आदि योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।

ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में साफ सफाई को और बेहतर करने, परिसर में स्थित पेड़ों के किनारे आकर्षक चबूतरा बनवाने तथा परिसर में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने, भवन की रंगाई पुताई को और बेहतर करने, परिसर में घास लगवाने तथा क्षतिग्रस्त खिड़कियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्गो में अथवा परिसर में कहीं भी जल भराव ना होने पर तथा नियमित एंटी लारवा एवं फागिंग किया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पत्रावलियों के रखरखाव को और बेहतर करने के साथ ही पत्रावलियों के विडिंग का कार्य समय से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत में फैमिली रजिस्टर बनाए जाने एवं उसको अद्यतन रखना सुनिश्चित करने के लिए एडीओ सांख्यिकी को दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यों की समीक्षा के दौरान पंचायत भवन पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित न किए जाने एवं सोलर पैनल की स्थापना न कराये जाने पर पंचायत सचिव,  ग्राम पंचायत नरवा पितांबरपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रेरित कर उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए वर्तन एवं टेंट हाउस खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनो के चिन्हांकन के लिए लगाए जाने वाले कैंप को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने तथा नियमानुसार प्रत्येक दिव्यांगजन का प्रमाण पत्र बनाए जाने की निर्देश दिए।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोनभद्र में जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक अवैध इकाइयों पर होगी कार्रवाई
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े स्टेकहोल्डरों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित करना और पर्यटन नीति 2022 के तहत निवेशकों को प्रोत्साहन देना था। बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने आवासीय इकाइयों के सराय एक्ट पंजीयन की समीक्षा की।

सहायक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जनपद में केवल 26 इकाइयां पंजीकृत हैं और 5 इकाइयां टूरिज्म पॉलिसी में पंजीकृत हैं। इसी बीच, पर्यटन निदेशालय के निर्देश पर एआईआईएलएसजी संस्था के मिर्जापुर मंडल के सर्वे जोनल सुपरवाइजर राकेश मौर्य ने एक सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में लगभग 50 गैर-पंजीकृत इकाइयां पाई गईं।

इस गंभीर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक पर्यटन अधिकारी को तत्काल इन सभी गैर-पंजीकृत इकाइयों का सराय एक्ट के तहत पंजीयन कराने का आदेश दिया। यह कदम जिले में पर्यटन व्यवसाय को कानूनी दायरे में लाने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। बैठक में पर्यटन नीति 2022 के तहत सब्सिडी के लिए आए प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

संयुक्त निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव (लखनऊ) और दिनेश कुमार (वाराणसी) के साथ जूम ऐप के माध्यम से सब्सिडी वैल्यूवल अभिलाषा आनंद और चार्टर्ड अकाउंटेंट शरद श्रीवास्तव भी जुड़े। इस दौरान ज्योति इंटरनेशनल के स्वामी/पार्टनर मोहन तिवारी ने भी प्रतिभाग किया।एक प्रस्ताव के परीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने ₹6.25 करोड़ के प्रस्ताव में ₹3.25 करोड़ की अनुमन्यता पर चर्चा की, जिसमें 25% सब्सिडी यानी ₹82 लाख की राशि योग्य पाई गई।

इस पर नोडल अधिकारी, पर्यटन पॉलिसी उत्तर प्रदेश ने भूमि के सत्यापन का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सहायक पर्यटन अधिकारी को राजस्व विभाग से भूमि के वास्तविक मालिकाना हक और आर.बी.ओ. से स्वीकृत मानचित्र का सत्यापन कराने का आदेश दिया।बैठक में निवेशकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सहायक पर्यटन अधिकारी ने पॉलिसी के नियमावली पर दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में डी.आर. पैलेस दुद्धी, ज्योति इंटरनेशनल, अयोना, अर्चित, सैनिक कैंटिन, प्रभा गेस्ट, एम.ए. लान, माउंट रिवेरा जैसे संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती ने किया, जबकि जूम ऐप का संचालन ई.डी.एम. दिव्यतोष मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। यह बैठक सोनभद्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा की गई समीक्षा बैठक, दिये आवश्यक निर्देश
अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

आगामी जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्यौहार के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही।

इसी क्रम में उन्होंने सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर व पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से की जाए अपील। सभी थाना प्रभारियों को डकैती, लूट फिरौती हेतु अपहरण/सनसनीखेज हत्या/महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये सख्त निर्देश। महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने पर जोर।

आईजीआरएस,लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सतत निगरानी रखते हुए आपत्तिजनक पोस्टों पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर किया जाए तत्काल खंडन और सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना अन्तर्गत साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करने हेतु दिये गये निर्देश।

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने किया विकास कार्यों की समीक्षा
अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज नन्दना व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य अधिशासी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम को धनराशि भुगतान करने के बाद भी कार्य रूका हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही करें।इसी प्रकार से एकीकृत बागवानी मिशन के अन्तर्गत कार्य में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का खण्ड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी साप्ताहिक भ्रमण करें और भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत करें, उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाये, गोवंश आश्रय स्थलों हेतु पशुओं के चारे हेतु जो धनराशि का भुगतान किया गया है, उसकी जाॅच हेतु जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, वह जाॅच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। गोवंश आश्रय स्थल पर पशुओं के चारे, भूसे आदि की समस्या कदापि न होने पाये, इसकी सतत् निगरानी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा सुनिश्चित करायी जाये और उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जो पौध रोपण किये गये हैं, सभी विभाग हरीतिमा ऐप पर जीओ टैगिंग कर फोटो अपलोड करें।

जिला खनिज फाण्डेशन निधि से कराये जो रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण किया जाये, जो भी कार्य खनिज फाउण्डेशन न्यास से कराये जा रहे हैं, उसकी जाॅच करायी जायेगी। जिला कृषि अधिकारी को उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में खाद बिक्री हेतु संचालित दुकानों की निरन्तर जाॅच की जाये यदि कहीं भी ओवररेटिंग प्राप्त होती है तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

समीक्षा के दौरान एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 15 से 30 जुलाई, 2025 तक फसल बीमा हेेतु किये जाने वाली पंजीकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये और कृषक बन्धुओं के खरीफ फसल का बीमा पंजीकरण कराया जाये, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये।

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरियां सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आकांक्षात्मक ब्लॉक चतरा में आये बदलाव का स्थलीय परीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आकांक्षात्मक ब्लॉक चतरा में शिक्षा, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में गहन समीक्षा बैठक की।

उन्होंने अधिकारियों को ब्लॉक चतरा में आए बदलावों का स्थलीय परीक्षण करने और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी केंद्र और कौशल विकास मिशन के तहत ब्लॉक चतरा में योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति और विभिन्न संकेतकों (इंडिकेटर्स) में सुधार हो रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के आकांक्षात्मक विकास खंड चतरा में हुए बदलावों का स्थलीय परीक्षण किया जाए और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट हर सप्ताह प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही ब्लॉक में किए जा रहे कार्यों की भी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य शासन की प्राथमिकता को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने इन कार्यक्रमों को अन्त्योदय की संकल्पना का जीवंत उदाहरण बताया है और प्रत्येक जनपद एवं विकास खंड को सतत निगरानी और परिणाम-आधारित रणनीति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि ब्लॉक क्षेत्रों में योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए और नियमित रूप से अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद, ब्लॉक या किसी भी व्यक्ति को विकास के लाभ से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी.सी. मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आकांक्षात्मक ब्लॉक चतरा के विकास को गति देने और अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।