अब तक 34.50 करोड़ पर चला पुलिस का शिकंजा - Swatantra Prabhat

कफ सिरप कांड में भोला की 5.77 करोड़ की संपत्ति जब्त
ब्यूरो प्रयागराज। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। पूर्व में 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने के बाद अब सोनभद्र पुलिस ने करीब 5.77 करोड़ रुपये की और संपत्ति कुर्क कर ली है। इस तरह अब तक तस्कर की कुल 34.27 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज एफआईआर के तहत आरोपी प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 जनवरी को पहले ही 28.50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी थी। इसके बाद धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वाराणसी जनपद में अभियुक्त और उसके परिजनों की संपत्तियों पर कुर्की की गई।

शनिवार को पुलिस ने मड़ौली, भरलाई और जगदीशपुर क्षेत्र में स्थित कुल सात अचल संपत्तियों को कुर्क किया है, जिनकी कीमत करीब 4.55 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा चार लग्जरी व अन्य वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 51 लाख रुपये है। वहीं, बैंक खातों में जमा 70.99 लाख रुपये की राशि भी अभिग्रहित की गई है। इस तरह कुल 5.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क किए गए वाहनों में फॉर्च्यूनर लेजेंडर, हुंडई आई-20, एक्टिवा और वेस्पा स्कूटर शामिल हैं।

फॉर्च्यूनर की कीमत ही करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। कुर्की की कार्रवाई में एसआईटी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष हाथीनाला नागेश सिंह, चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।