बड़ा हादसा टला - Swatantra Prabhat

SRN हॉस्पिटल के पीजी सेंटर में लगी आग
प्रयागराज। शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल SRN हॉस्पिटल के पीजी सेंटर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल परिसर में धुआं उठता देख वहां मौजूद मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जान-माल का नुकसान टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय पीजी सेंटर की एक यूनिट से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग लगने के दौरान अस्पताल के भीतर मौजूद मरीजों और कर्मचारियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और फायर सेफ्टी उपकरणों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी संस्थानों में फायर सेफ्टी इंतजामों की पोल खोल दी है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और चिकित्सा कर्मी मौजूद रहते हैं। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो स्थिति भयावह हो सकती थी।

स्कॉर्पियो को पास देने में नहर में पलटी माल लदी मैजिक
ग़ोला -गोरखपुर: गोला उपनगर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सरयू नहर की मुख्य शाखा के किनारे बनी पटरी सड़क पर चल रही पानी का पाउच लदी एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसा स्कॉर्पियो गाड़ी को पास देने के दौरान हुआ। गनीमत रही कि मैजिक चालक किसी तरह जान बचाने में सफल रहा, जबकि वाहन में लदा सारा पानी का पाउच नहर में समा गया।

घटना गोला उपनगर के वार्ड नंबर दस की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मैजिक वाहन गोला तहसील मुख्यालय की ओर से नहर की पटरी पर बनी पिच सड़क से होते हुए गोला-कौड़ीराम मार्ग पर बने पुल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी सामने से आ गई। संकरी सड़क होने के कारण दोनों वाहनों के बीच पास लेने की स्थिति बनी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही बरतते हुए तेज गति से वाहन निकालने का प्रयास किया। उसे पास देने के चक्कर में मैजिक चालक ने जैसे ही साइड लिया, संतुलन बिगड़ गया और भारी माल से लदी मैजिक सीधे नहर में जा पलटी। पलटते ही वाहन के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए और पानी का तेज बहाव शुरू हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मदद के लिए दौड़े। इसी बीच स्कॉर्पियो चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते चालक बाहर न निकल पाता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।