गणतंत्र दिवस समारोह - Swatantra Prabhat

ओबरा तापीय परियोजना में गणतंत्र दिवस पर 2320 मे.वा. विद्युत उत्पादन के साथ ओबरा बना देश की अग्रणी इकाई ,ओबरा-डी का कार्य प्रारंभ
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

ओबरा /सोनभद्र-

मुख्य महाप्रबंधक इं0 आर.के. अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और 500 छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने समारोह को बनाया भव्य। ओबरा ताप विद्युत परियोजना के संकुल स्थित गांधी मैदान में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य महाप्रबन्धक इं0 आर0के0 अग्रवाल ने प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र, समता और पंथनिरपेक्षता के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। सी.जी.एम. ने परियोजना की तकनीकी उपलब्धियों का विवरण साझा करते हुए बताया ओबरा (ब) की 200 मे0वा0 की पाँचों इकाइयाँ अपनी पुरानी उम्र के बावजूद वर्ष 2025 में विगत वर्षों की तुलना में बेहतर उत्पादन कर रही हैं। कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों को मात देकर ओबरा ‘सी‘ की दोनों इकाइयाॅं (2×660 मे0वा0) वर्तमान में पूर्ण क्षमता पर परिचालित हैं।

आज ओबरा परियोजना 2320 मे0वा0 के कुल विद्युत उत्पादन के साथ देश की अग्रणी इकाइयों में शुमार है। 800 मे0वा0 की दो इकाइयों वाली ‘ओबरा डी’ परियोजना का कार्य अब प्रारंभिक चरण में है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बताते हुए स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की। इं0 अग्रवाल ने पर्यावरण संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि तापीय परियोजनाओं के संचालन के साथ-साथ हमें प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन और वन्यजीव संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की कुशलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सस्ती और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इस वर्ष समारोह में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन की भव्यता और अनुशासन देखते ही बनता था। समारोह में मुख्य रूप से मुख्य अभियन्ता इं0 एस0एन0 मिश्रा, इं0 एस0के0 सिंघल, इं0 दिवाकर स्वरूप, सी0आई0एस0एफ0 कमाण्डेट

एस0के0 सिंह, अधीक्षण अभियन्ता इं0 मणि शंकर राय, इं0 डी0 के0 सिंह, इं0 सुधान्शु यादव, उप महाप्रबन्धक (लेखा) अखिलेश त्रिपाठी, सी0एम0ओ0 डा0 पी0के0 सिंह सहित भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग मिश्र द्वारा किया गया। ओबरा परियोजना का गौरव इसकी पुरानी इकाइयों का निरंतर बिजली देना और नई परियोजनाओं (ओबरा सी और डी) का विस्तार है। यह उत्तर प्रदेश के विकास मानचित्र पर ओबरा के बढ़ते कद का प्रतीक है।

अनपरा परियोजना में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्रदिवस समारोह।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

अनपरा /सोनभद्र-

अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी में स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं दूधनाथ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के बाद उन्होंने स्कूली बच्चों व सुरक्षा के जवानों की आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली।फिर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी में अमर वीर शहीदों के कठिन संघर्षों व कुर्बानियों को याद दिलाया तथा भारतीय संविधान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया।कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था।

जिससे भारत को एक संप्रभु,समाजवादी,धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया।इं. दूधनाथ ने आगे कहा कि विद्युत ही देश के प्रगति का मूल आधार है।हमे अपने विकसित राष्ट्र बनने के स्वप्न को साकार करने के लिए हर हाल में विद्युत उत्पादन में दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी करनी होगी।अनपरा परियोजना का स्थान ऊर्जा क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है।अनपरा की इकाइयां पुरानी होने के बावजूद कम लागत,न्यूनतम तेल व ऑक्जेलियरी खपत के साथ सतत विद्युत उत्पादन कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं तथा बिजली जरूरतों को पूरा करने एवं देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 25-26 की तीन तिमाही में अनपरा का पीएलएफ क्रमशः 82.22 प्रतिशत,87.17 प्रतिशत तथा 86.83 प्रतिशत रहा जो विगत पांच वर्षों में सर्वाधिक है।इसी तरह प्रथम तीन तिमाही में अनपरा अ , ब तथा द ताप ने क्रमशः 24.07 करोड़,86.25 करोड़ एवं 181.35 करोड़ का लाभ अर्जित किया है।हम इस क्षेत्र में बिजली के अलावा मेडिकल, पानी और कई मूलभूत सुविधाएं भी क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहें हैं।राख धुलाई की व्यवस्था को सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अनपरा तापीय परियोजना एक नई मिसाल पेश कर रही है।

अंत में उन्होंने बिजली कार्मिकों को कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को आजादी के समर की याद दिला दी।अंत में उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व सीआईएसफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक इं मधु मुखरैया,महाप्रबंधक प्रशासन इं निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी,उप समादेष्टा आरके शर्मा,मुख्य चिकित्साधिकारी एन बरनवाल,उप महाप्रबंधक लेखा एसपी कुशवाहा,एसपी यादव,वरिष्ठ अभियंताओं में इं एसपी यादव,इं विमलेंद्र सिंह,इं आरके सिंह,इं चन्द्र विजय,इं गजेंद्र कुमार,इं उत्पल शंकर,इं चंद्र प्रकाश, इं महेंद्र सिंह,इं एसके रजक,इं वीके दिनकर,इं आलोक त्रिपाठी,इं संजय सिंह,इं अच्युतेश कुमार,इं बीआर पटेल,इं बृजेंद्र सिंह यादव,इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव, इं पवन तिवारी,इं जय नारायण गौतम, इं संजय महतो,इं धर्मेंद्र रामकरण सहित हजारों अधिकारी,कर्मचारी,विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।