swatantra prabhat Sonbhadra news - Swatantra Prabhat

साइबर ठगी के खिलाफ अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए हजारों रुपये वापस कराए
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। साइबर अपराधियों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में थाना अनपरा की साइबर टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हुई बड़ी ठगी के मामले में पीड़ित की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है।

मामला अनपरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेहता का है, जहाँ निवासी राजा कुमार पाल के साथ 08 सितंबर 2024 को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13,73,508/- रुपये की बड़ी साइबर ठगी की गई थी। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलते ही क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई कुल धनराशि में से 2,22,481.10/- रुपये को संबंधित बैंक खातों में फ्रीज (होल्ड) करा दिया। बैंकों के साथ लगातार ई-मेल पत्राचार और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, होल्ड की गई धनराशि में से 5,000/- रुपये की पहली किस्त सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई है।

शेष होल्ड धनराशि (लगभग 2.17 लाख रुपये) को भी पीड़ित के खाते में वापस दिलाने के लिए पुलिस निरंतर बैंकों के संपर्क में है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित राजा कुमार पाल ने अनपरा पुलिस और साइबर सेल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सफलता में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीम में शामिल रहे।

सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना अनपरा)ज्ञहे0का0 आनन्द मोहन बिन्द (साइबर हेल्प डेस्क) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आमजन को जागरूक करते हुए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है। अपना आधार, पैन, बैंक खाता विवरण और विशेषकर OTP किसी अनजान को न दें।अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक न करें और न ही अनजान QR कोड स्कैन करें।साइबर अपराध होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

सजग बचपन, सुरक्षित भविष्य ओबरा पुलिस ने बच्चों को सिखाए सुरक्षा के मंत्र
सोनभद्र (ओबरा)। जानकारी ही असली सुरक्षा है। इसी मूलमंत्र के साथ क्षेत्राधिकारी (CO) ओबरा, अमित कुमार ने छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा और पुलिस हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया। ओबरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित एक विशेष सत्र के दौरान क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में जितना जरूरी पढ़ाई करना है, उतना ही आवश्यक अपने आसपास के खतरों और उनसे बचाव के प्रति सतर्क रहना भी है। आज के दौर में बच्चे इंटरनेट का अधिक उपयोग कर रहे हैं, ऐसे में क्षेत्राधिकारी ने साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें। व्यक्तिगत फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर पब्लिक न करें।

अनजान नंबरों से आए आकर्षक ऑफर वाले लिंक पर क्लिक न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट अनिवार्य है।

जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करना एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है। छोटी-छोटी सावधानियां सड़क पर बड़े हादसों को टालने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की कार्यक्षमता के बारे में विस्तार से बताया गया। 112 आपातकालीन पुलिस सहायता (यूपी 112) 1090/1091 महिला एवं बालिका सुरक्षा, 1930 साइबर अपराध की शिकायत, समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरूकता अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के संवाद से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे पुलिस को अपना मित्र समझने लगते हैं।क्षेत्राधिकारी ने अंत में छात्रों को एक जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

सब स्टेशन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं के लिए सहूलियत
कोन / सोनभद्र - पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिपरी अंतर्गत कोन क्षेत्र के सब स्टेशन - कचनरवा के अवर अभियंता ए. के गुप्ता ने सभी सम्मानित स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सभी उपभोक्ता अपने मोबाइल में uppcl स्मार्ट aap डाउनलोड कर लें, जिससे कि सभी लोगों को अपने बिजली बिल की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और समय से अपना बिजली बिल अपने से ऑनलाइन जमा कर सके।आगे श्री गुप्ता ने बताया कि अपने मीटर की रीडिंग, डिमांड खपत

अपने बकाया बिल, भुगतान , कनैक्शन का लोड घटाने-बढाने अथवा अन्य किसी प्रक्रिया के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। इसी क्रम में आगे उन्होंने बताया कि अपने स्मार्ट फोन में GOOGLE PLAY STORE पर जाकर UPPCL SMART APP Icon से मिलते हुए APPLICATION को इनस्टॉल कर SIGN UP , SIGN UP करने के लिए उपभोक्ता कनेक्शन से लिंक मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा इसलिए लिंक मोबाइल नम्बर साथ होना आवश्यक है और SIGN UP करके APP को EXPLORE करें एवं घर बैठे आसानी से बिजली खपत की निगरानी , पोस्टपेड/प्रीपेड रिचार्ज कर अपनी रीडिंग की दैनिक निगरानी , बिल का भुगतान हेतु Pay Now पर Click कर अपने संयोजन की Account ID डालकर Online भुगतान करने की सलाह दी है।

अयन्था की स्थिति में विभागीय कैश काउन्टर पर जाकर भुगतान, Negative Balance को आशय उस धनराशि से है जितना भी विद्युत का प्रयोग वर्तमान तिथि तक कर चुके है एवं उसका भुगतान आपके द्वारा नहीं किया गया है, Negative Balance धनराशि के साथ-साथ अगले एक माह के अनुमानित विद्युत बिल की धनराशि के बराबर बढ़ाकर भुगतान करने की प्रक्रिया की सलाह दी जा रही है एवं इस धनराशि पर आपको विभाग द्वारा 2 प्रतिशत रिबेट (छूट) भी समायोजित की जाती है। जिसका लाभ उठायें ,अस्थाई रीमोट विच्छेदन से बचने हेतु Current Balance Positive बनाए रखना जरूरी है।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के कर कमलों से किया गया मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कंबल वितरण
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के शुभ अवसर पर पंचायत रिसोर्स सेन्टर लोढ़ी, सोनभद्र में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा 10 दिव्यंागजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया तथा हीरामणी चोपन सोनभद्र को जिलाधिकारी के कर कमलों से कलेक्ट्रेट परिसर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कंबल का वितरण किया गया।

हीरामणी के निःशुल्क मोटराइजड टाइसाइकिल प्राप्त होने पर उनके पति बन्धु की आंखों में प्रसन्नता के आंसू दिखने लगे और उन्होंने जिलाधिकारी व शासन को बारम्बार धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि   प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा दिव्यांगजनों के लिए चलायी गयी यह योजना भूरि-भूरि प्रसंशा के योग्य है। इस योजना के माध्यम से दिव्यांगजन जिनके पैर कटे हैं, वह मोटराइज्ड साईकिल के माध्यम से कहीं भी आ जा सकते हैं और अपना छोटा रोजगार भी कर सकते हैं। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गये एवं उ0 प्र0 सरकार निःशुल्क ट्राईसाइकिल योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

राष्ट्रीय मतदाता के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लीला सिंह गोंड चेापन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आरंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस आयोेजन में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सोनभद्र के कार्यालय, बचपन डे केयर सेन्टर सोनभद्र एवं संकेत मूकबधिर विद्यालय चोपन सोनभद्र के कर्मचारियों द्वारा एवं जनपद के दिव्यांगजनों ने पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग किया एवं मतदाता शपथ ग्रहण की तथा भविष्य में होने वाले निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया साथ ही यह प्रतिज्ञा की गयी कि इस भावना को समाज के विभिन्न वर्गों एवं दिव्यांगजनों में पहुँचाने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा मतदाताओं द्वारा शपथ ग्रहण भी किया गया।

ब्लॉक प्रमुख द्वारा उ0प्र0 सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनमानस को दी गयी। साथ ही मतदान की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने अपने संबोधन कहा कि हम सभी अपने मतदान के द्वारा ही एक सशक्त एवं कल्याणकारी सरकार की स्थापना कर सकते है। इस सुअवसर पर अंत में जिला दिव्यांगजन सशक्त्ीकरण अधिकारी विद्या देवी के द्वारा धन्यवाद संबोधन में इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य, चुर्क सोनभद्र तथा राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के प्रतिनिधि का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को बताया गया।

साथ ही यह भी बताया गया कि जनपद के सभी दिव्यांगजन इन योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनोद मिश्रा, राष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन, सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक, राहुल कुमार सिंह, समन्वयक बचपन डे केयर सेंटर, गोलू कुमार, कनिष्ठ सहायक, विनय कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एवं बचपन डे केयर सेटर के अन्य स्टॉफ मौके पर उपस्थित रहे।