पक्का पुल - Swatantra Prabhat

पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड
अलीगंज स्टेडियम में स्वीमिंग पूल-बैडमिंटन कोर्ट, जानकीपुरम में कम्यूनिटी सेंटर बनेगा

पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 3.37 किलोमीटर लंबी बंधा रोड 15 मीटर तक चौड़ी होगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 38 करोड़ रूपये की लागत से स्थल पर कार्य शुरू करा दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण करके इस वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि पक्का पुल से प्रियदर्शिनी योजना होते हुए सीतापुर रोड से कनेक्ट होने वाली यह बंधा रोड वर्तमान में 05 मीटर चौड़ी है। इस रोड पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। यहां आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जोकि पीक आवर्स में बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बंधा रोड को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जिसके लिए मौके पर मिट्टी भरायी का कार्य शुरू करा दिया गया। दिसम्बर, 2026 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा और सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे। बंधा रोड का चौड़ीकरण होने से खदरा, मदेयगंज, फैजुल्लागंज, प्रियदर्शिनी योजना समेत आसपास की लगभग 10 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी माधवेश कुमार एवं वंदना पाण्डेय, नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

अलीगंज स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पूल

अलीगंज स्थित एलडीए स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट व नया बास्केटबॉल कोर्ट बनेगा। इससे लोगों को नयी और बेहतर खेल सुविधाएं प्राप्त होंगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्टेडियम का निरीक्षण करके इस सम्बंध में निर्देश दिये हैं। स्टेडियम में पहले से निर्मित जिम अभी निष्प्रयोज्य है। उपाध्यक्ष ने जिम में सुविधाओं को उच्चीकृत करके इसे शीघ्र संचालित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को समय से पूरा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकीपुरम में कम्यूनिटी सेंटर बनेगा

जानकीपुरम में कुर्सी रोड पर सरगम अपार्टमेंट के पास रिक्त पड़ी लगभग 14,800 वर्गमीटर भूमि पर कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण व हॉर्टीकल्चर के कार्य कराये जाएंगे। उपाध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण करके इस बाबत निर्देश दिये हैं। उपाध्यक्ष ने जानकीपुरम में मौर्या विहार से जानकी विहार कालोनी के मध्य 1600 मीटर लंबे आरसीसी नाले के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी। 03 करोड़ रूपये की लागत से नाले का निर्माण होने से 02 लाख की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा।

भैसहां पीपा पुल के बाद पक्का पुल बनेगा या नहीं? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत गंडक नारायणी नदी पर ग्राम सभा भैसहां में बनाए गए पीपा पुल के बाद अब पक्के पुल के निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या वास्तव में यहां स्थायी पुल का निर्माण होगा या फिर यह केवल आश्वासन तक ही सीमित रह जाएगा।

गौरतलब है कि भैसहां पीपा पुल के निर्माण से खड्डा तहसील क्षेत्र के शिवपुर, हरिहरपुर, बाल गोविंद छपरा सहित करीब 50 से 60 हजार की आबादी को आवागमन की अस्थायी सुविधा मिली है। गंडक नारायणी नदी के उस पार बसे इन गांवों के ग्रामीण वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार क्षेत्र में आज भी स्वास्थ्य सेवाओं का गंभीर संकट बना हुआ है। किसी महिला या गंभीर मरीज की हालत बिगड़ने पर खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं है। मजबूरी में मरीजों को नौरंगिया (बिहार) होते हुए लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय कर इलाज के लिए जाना पड़ता है। कई बार गंभीर मरीजों को बगहा, बिहार रेफर किया जाता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कई बार जान तक चली जाती है, लेकिन यह मामला प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर दबा दिया जाता है। पीपा पुल बनने के बाद जब पक्के पुल निर्माण की चर्चा सामने आई तो गंडक नारायणी नदी के रेता क्षेत्र के ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी थी।

लोगों को लगा कि स्थायी पुल बनने से महाराजगंज, सोहगी बर्वा और आसपास के क्षेत्रों से सीधा संपर्क स्थापित होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं सुलभ होंगी। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ दस्तावेजों से यह आशंका भी जताई जा रही है कि पक्का पुल निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस स्वीकृति नहीं मिली है और ग्रामीणों को केवल आश्वासन के सहारे रखा जा रहा है।

इस पूरे मामले में अभी तक गंडक नारायणी नदी पर पक्के पुल निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। फिलहाल यह मुद्दा केवल सोशल मीडिया और जनचर्चा तक सीमित नजर आ रहा है।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर टिकी हैं। भैसहां पक्का पुल निर्माण का सपना कब साकार होगा, यह आने वाले महीनों या वर्षों में ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल रेता क्षेत्र के ग्रामीणों की उम्मीदें अब भी एक ठोस निर्णय की राह देख रही हैं।