लालगंज कोतवाली - Swatantra Prabhat

कार की टक्कर से घायल शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत
लालगंज प्रतापगढ़। नेशनल हाईवे पर रविवार को हुई कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार घायल शिक्षामित्र की भी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक रमाकान्त मिश्र की मौके पर ही मौत हो गयी थी। वहीं दुर्घटना में ई-रिक्शा पर बैठा मासूम आठ साल के बालक की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई थी। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है। घायल शिक्षामित्र रीना देवी पत्नी भरत लाल सरोज को गम्भीर दशा में जिला अस्पताल से देर रात प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

वहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी भी सांसें थम गयीं। शव पीएम के बाद देर रात घर पहुंचने की संभावना है। लालगंज कोतवाली के रायपुर तियाई पेट्रोल पम्प के पास बीते रविवार की शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक अझारा निवासी रमाकान्त मिश्र  की मौत के साथ ही इस पर बैठे नयापुरवा गांव निवासिनी चालीस वर्षीय संगीता देवी पत्नी उमेश प्रजापति व उसका आठ वर्षीय पुत्र आत्दिय प्रजापति एवं डभियार निवासी सैतीस वर्षीय रानी देवी पत्नी भरतलाल सरोज घायल हो गये थे।

इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज लाये जाने पर चिकित्साकों ने ई-रिक्शा चालक रमाकांत मिश्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आठ वर्षीय आदित्य प्रजापति की भी मौत हो गई थी। मृतका रानी देवी शिक्षामित्र थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक मासूम आदित्य का शव परिजन घर लेकर आ गए थे। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया है। इधर अझारा निवासी मृतक रमाकान्त मिश्र का सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

रिश्ते की आड़ में नाबालिग को भगा ले गया,युवक
लालगंज रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बड़ी बेटी से शादी तय करने आया युवक छोटी बहन को ही भगा ले गया। पीड़िता महिला ने उन्नाव जनपद निवासी युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, उन्नाव के सिम्मा, सिकंदरपुर कर्ण, बीघापुर निवासी युवक शुभम के साथ उसकी बड़ी बेटी की शादी तय हुई थी। 15 मार्च को युवक अपने परिवार के साथ लड़की देखने आया था। वापस जाते समय उसने छोटी बेटी को साथ ले जाने की जिद की, जिस पर परिजनों ने रिश्ते के भरोसे उसे भेज दिया।

दो दिन बाद बेटा बहन को वापस ले आया, लेकिन आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे युवक फिर घर पहुंचा और चुपके से छोटी बेटी को दोबारा लेकर फरार हो गया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

चेन छिनैती में वांछित अंतर्जनपदीय बदमाश मुठभेड़ में घायल
लालगंज,प्रतापगढ़। शिक्षिकाओं के साथ दिन दहाड़े चेन छिनैती के प्रयास की दुस्साहसिक घटनाओं को अंजाम देने वाले पड़ोसी जिले के अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश को पुलिस ने करारा सबक सिखाया हैै। लालगंज कोतवाली पुलिस को सर्विलांस तथा सीसी फुटेज की मदद से बदमाश की शिनाख्त करने में सफलता मिली है। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने साहसिक ढंग से आरोपी गैगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह को शनिवार की शाम अमेठी जिले के संग्रामपुर में दबोच लिया। पुलिस आरोपी को लेकर लालगंज कोतवाली आयी।

यहां पूछताछ में आरोपी ने लालगंज कोतवाली के गौतमपुर के समीप शिक्षिका शालिनी सिंह के साथ रास्ते में छिनैती के प्रयास तथा इसी दिन लीलापुर थाना के प्राथमिक विद्यालय पूरनपूर खजूर में शिक्षिका माया सिंह के साथ कक्ष में घुसकर चेन छिनैती के प्रयास में शामिल होना कबूल कर लिया।लालगंज में बदमाश की गिरफ्तारी की सूचना पाकर लीलापुर एसओ बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय फोर्स के साथ यहां पहुंचे। बदमाश द्वारा चोरी का सामान छिपाने को लेकर बताये गये स्थान पर पुलिस उसे लेकर पहुंची।

लीलापुर थाना के कमौरा गांव के समीप सई नदी के किनारे पुलिस बदमाश के साथ पहुंची तब उसने शातिराना अंदाज में वहां छिपाये गये तमंचे से अचानक फोर्स पर फायरिंग कर दिया। फायरिंग में आरक्षी राजकुमार सिंह घायल हो गया। तब तक पुलिस ने भी मोर्चा  संभाला और आत्मरक्षार्थ पुलिस की चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लग गयी। घायल अवस्था में बदमाश को लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृजनन्दन राय व लालगंज सीओ आशुतोष मिश्रा भी अस्पताल पहुंच गये। इधर पुलिस ने आरोपी बदमाश के पास से एक तमंचा तथा लूटी गयी चेन का आधा हिस्सा भी बरामद किया है। गोली से घायल बदमाश का अमेठी जिले के साथ प्रतापगढ़ के लालगंज व लीलापुर में आठ गम्भीर आपराधिक मामलों के अलावा गैंगस्टर का केस दर्ज है।

एक ही रात तीन घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
लालगंज, प्रतापगढ़। एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात में बदमाशों ने नकदी तथा जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डगरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात बाबूलाल तिवारी के घर चोरी  की घटना अंजाम दी। पीड़ित के मुताबिक बदमाश दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गये। बदमाशों ने घर से 25 हजार रूपये नकद तथा महिलाओं के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये।

गांव  में ही चोरों ने उमेश तिवारी के घर भी धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान उड़ा ले गये। वहीं गांव की सीमा से सटे उधरनपुर में भी बदमाशों ने बद्री सरोज के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाश घरेलू सामान व जेवरात चोरी कर ले गये। बदमाशों ने घटना के बाद एक बाॅक्स को सामान निकालकर दरवाजे पर छोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजन घर में चोरी की घटना देख आवाक रह  गये।

घटना को लेकर पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है तहरीर मिली है जांचकर घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।