तीन घरों में चोरी - Swatantra Prabhat

श्रीभूमि जिले के शुगारमिल में पत्रकार के घर से बिजली की मोटर चोरी, राताबाड़ी पुलिस एक्शन मूड में
श्रीभूमि :  श्रीभूमि जिले के राताबाड़ी थाना क्षेत्र के शुगारमिल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर अब राताबाड़ी पुलिस सक्रिय हो गई है। सीआरपीएफ कैंप के सामने स्थित पत्रकार राशिद अहमद के घर से बिजली की मोटर चोरी होने की घटना की जांच करते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, गत 18 अगस्त की रात पत्रकार राशिद अहमद के घर से एक बिजली की मोटर चोरी हो गई। अगले दिन सुबह चोरी का पता चलने पर उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन मोटर का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने राताबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई एस.एम. शर्मा को सौंपी गई। इस बीच, घटना की खबर राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात राष्ट्रीय स्तर के कई समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने जांच में और तेजी दिखाई। गुरुवार को एएसआई एस.एम. शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं की जांच की। इसके बाद शुक्रवार को भी पुलिसकर्मी नुरुल इस्लाम के साथ जांच अधिकारी एस.एम. शर्मा ने दोबारा घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने घटनास्थल का पुनः निरीक्षण कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खंगाला। साथ ही कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से शुगारमिल कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। महज एक सप्ताह के भीतर लगातार तीन घरों से बिजली की मोटर चोरी होने की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा किसी के ट्यूबवेल तो किसी के घर से छोटी-मोटी वस्तुओं की चोरी की घटनाएं भी सामने आने की बात स्थानीय लोगों ने कही है।

पुलिस की इस सक्रियता पर पत्रकार राशिद अहमद ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने राताबाड़ी थाने के ओसी चित्तरंजन बसुमातारी, जांच अधिकारी एस.एम. शर्मा सहित राताबाड़ी थाना पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। पत्रकार राशिद अहमद ने कहा कि पुलिस प्रशासन जिस तरह सक्रियता के साथ जांच और कार्रवाई कर रहा है, उससे उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही चोरी के मामले में शामिल गिरोह के सदस्य पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह पुलिस की कार्रवाई जारी रहती है, तो शुगरमिल क्षेत्र के लोग फिर से शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में रह सकेंगे।

तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात किए पार, गांव में दहशत, छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। एक घर से करीब 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरे घर से 10 हजार रुपये नगद और दो सोने की अंगूठी पार कर दी गई। एक अन्य घर में चोरी की कोशिश नाकाम रही। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

गांव निवासी सुखेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे। जीने में लगी खिड़की की सरिया काटकर अंदर दाखिल हुए और जीने के दरवाजे का कुंडा खोल लिया। इसके बाद पहली मंजिल पर बने उनके बेटे हिमांशु सिंह के कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी और श्रृंगार दानी खंगालकर करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

वारदात के समय सुखेंद्र ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुनीता और बेटी निवेदिता अपने-अपने कमरों में थीं। किसी को भी घटना की भनक नहीं लगी। सुबह पड़ोसी रमेश तिवारी जब सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंचे, तब चोरी की जानकारी हुई।सुखेंद्र ने बताया कि उनकी बहू लखीमपुर खीरी में अध्यापक है और बेटा हिमांशु भी वहीं रहता है। उसका कमरा बंद था, जिसे चोरों ने निशाना बनाया।

इसी रात गांव के दक्षिणी छोर पर, सुखेंद्र के घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित अभय प्रताप सिंह उर्फ बाबू के घर में भी चोरी हुई। वहां से 10 हजार रुपये नगद और दो सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

एक ही रात तीन घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
लालगंज, प्रतापगढ़। एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात में बदमाशों ने नकदी तथा जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डगरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की रात बाबूलाल तिवारी के घर चोरी  की घटना अंजाम दी। पीड़ित के मुताबिक बदमाश दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गये। बदमाशों ने घर से 25 हजार रूपये नकद तथा महिलाओं के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये।

गांव  में ही चोरों ने उमेश तिवारी के घर भी धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान उड़ा ले गये। वहीं गांव की सीमा से सटे उधरनपुर में भी बदमाशों ने बद्री सरोज के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाश घरेलू सामान व जेवरात चोरी कर ले गये। बदमाशों ने घटना के बाद एक बाॅक्स को सामान निकालकर दरवाजे पर छोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजन घर में चोरी की घटना देख आवाक रह  गये।

घटना को लेकर पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना को लेकर छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है तहरीर मिली है जांचकर घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।