ओम प्रकाश शर्मा - Swatantra Prabhat

प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज

प्रयागराज जिले में अगवा एलकेजी छात्र को पुलिस ने 28 घंटे में बरामद कर लिया है. उसकी खोजबीन में पुलिस की दो टीमें लगी थीं. टीम ने अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उस तक पहुंचने में सफलता हासिल की. हालांकि जैसे ही पुलिस पहुंची तो अपहरणकर्ता चकमा देकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक प्रतीक के पिता ओम प्रकाश शर्मा मुंबई के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं. उनके गांव में उनकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा उनके पिता नागेश्वर रहते हैं. ओम प्रकाश के दो बच्चों में 6 साल का प्रतीक बड़ा है. उससे छोटी एक बेटी है, जो तीन साल की है. प्रतीक एलकेजी में पढ़ता है. 28 घंटे पहले उसका किसी ने अपहरण कर लिया था.

प्रतीक की मां और परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. मां ने अपने मायके के एक युवक पर शक जताया था. पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक को ट्रेस कर लिया. उसकी लोकेशन वाराणसी में मिली थी. पुलिस की दो टीमों ने जैसे ही आरोपी की घेराबंदी की तो वह बच्चा छोड़कर भाग निकला. मौके कुछ संदिग्ध युवक पुलिस ने पकड़े हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. प्रतीक का ननिहाल करछना थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में है. फरार आरोपी भी उसी गांव का बताया जा रहा है.।

बरामदी के बाद बच्चे ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी. उसने बताया कि उसे रिश्ते के मामा और उनके दोस्त ले गए थे. बदमाशों ने कोई फिरौती नहीं मांगी थी. इससे साफ है कि यह वारदात खुन्नस में अंजाम दी गई. इस बारे प्रयागराज के डीसीपी विवेक यादव का कहना है कि पुलिस टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामला का खुलासा किया जाएगा.।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा ओम प्रकाश शर्मा अमर रहें श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के शिक्षक संघर्षो एवं उपलब्धियों के महानायक स्व0 ओम प्रकाश शर्मा की पांचवी पुण्य तिथि पर आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र की अध्यक्षता में संगठन के केन्द्रीय कार्यालय 109 विधायक आवास, राजेन्द्र नगर, लखनऊ में श्रद्वान्जलि सभा का आयोजन किया गया।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं संगठन के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने स्व0 ओम प्रकाश शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसी के साथ प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा. मीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र, सदस्य राज्य परिषद  विश्वजीत सिंह, संयुक्त मंत्री पुष्पेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल, अनिल त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी  रामचंद्र यादव एवं उपस्थित अन्य शिक्षकों ने स्व0 शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके साथ बिताए हुए क्षणों को याद कर श्रद्वान्जलि दी।

शिक्षकों के मसीहा स्व0 ओम प्रकाश शर्मा ने जीवनपर्यन्त शिक्षकों के लिए संघर्ष किया और अन्तिम समय तक संघर्ष करते रहे। आज से पांच वर्ष पूर्व 16 जनवरी, 2021 को मेरठ में जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय में आयोजित धरना में भीषण ठन्ढ के बाद भी सम्मिलित हुए और उसी शाम सायं 07 बजे अपने आवास  पर इस संसार से विदा ली। मेरठ की सभा में स्व0 शर्मा ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा था कि ‘‘शून्य से कहाॅं पहुंचे यह आप जाने और अब कहा रहना है यह भी आप जानें‘‘।

यह शिक्षकों के लिए नसीहत थी। स्व0 शर्मा के संघर्ष और उपलब्धियों सेे शिक्षकों को समाज में सम्मानजनक स्थान मिला है।श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिलामंत्री महेश चन्द्र ने किया। स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा‌ अमर रहे। डा. आर.पी. मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र जिलामंत्री, आर.पी. सिंह कोषाध्यक्ष आलोक पाठक आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव-* सदस्य राज्य कार्यकारिणी उपस्थित रहे।