मंदिर में शादी - Swatantra Prabhat

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से की शादी
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

महाकुंभ 2025 के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई युवती मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि मोनालिसा ने केरल में फरमान खान के साथ शादी कर ली है। इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों एक मंदिर में दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मोनालिसा लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं, जबकि फरमान खान उनके साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने केरल के एक मंदिर में सादगी से विवाह किया और भगवान के दर्शन किए।

परिवार को मंजूर नहीं रिश्ता

मोनालिसा और फरमान अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं। इसी वजह से मोनालिसा के परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया है। विशेष रूप से उनके पिता जयसिंह भोसले इस विवाह से नाराज बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार की ओर से मोनालिसा पर इस रिश्ते को खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा था। मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता ने इस संबंध को लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस से मांगी सुरक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने 9 मार्च को केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से फरमान खान के साथ रहना चाहती हैं और उन्हें अपने परिवार से खतरा है। मोनालिसा ने पुलिस से कहा कि अंतरधार्मिक विवाह होने के कारण परिवार और समाज की तरफ से उन पर दबाव डाला जा रहा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वह सुरक्षित रह सकें।

सोशल मीडिया पर फिर चर्चा

मोनालिसा भोसले पहले प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उनकी सादगी और मुस्कान की वजह से उनका वीडियो तेजी से फैला था और वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। अब फरमान खान के साथ शादी और परिवार के विरोध की खबर सामने आने के बाद मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया और खबरों की सुर्खियों में हैं।

ख़जनी : मंदिर में शादी, होटल में सुहागरात और फिर धोखा: खजनी में युवती से छल का सनसनीखेज मामला
ख़जनी। गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर पहले मंदिर में विवाह किया गया, फिर दो दिन तक होटल में पति-पत्नी की तरह रखा गया और बाद में उसे बीच मझधार में अकेला छोड़ दिया गया। इस घटना से पीड़िता और उसका परिवार मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से टूट चुका है।

पीड़ित युवती अपने भाई के साथ खजनी थाने पहुंची और फूट-फूट कर रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। थाने परिसर में युवती की हालत देखकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। युवती ने बताया कि खजनी थाना क्षेत्र के रहने वाले गुलाब उर्फ पारस ने उसे प्रेमजाल में फंसाया, शादी का भरोसा दिलाया और मंदिर में विवाह भी कराया। इसके बाद युवक उसे होटल ले गया, जहां दो दिन तक पति-पत्नी के रूप में साथ रहा और शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन इसके बाद अचानक युवक का व्यवहार बदल गया और वह युवती को छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता के भाई ने बताया कि जब उन्होंने युवक और उसके परिवार से बात की तो साफ इनकार कर दिया गया। लड़के पक्ष ने किसी भी हालत में युवती को बहू के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया। भाई का कहना है कि अब उसकी बहन समाज में उपहास का कारण बन गई है। गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं, जिससे बहन का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह केवल धोखा ही नहीं, बल्कि युवती के जीवन और सम्मान के साथ किया गया गंभीर अपराध है। मंदिर में शादी कर पति का दर्जा देने के बाद शारीरिक शोषण और फिर छोड़ देना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। बावजूद इसके, पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है।

युवती ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसने युवक पर भरोसा किया था और अब वह पूरी तरह टूट चुकी है। परिवार ने मांग की है कि आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और बेटी इस तरह के छल और शोषण का शिकार न हो।

फिलहाल मामला खजनी थाने में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि पुलिस इस गंभीर आरोप पर कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करती है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।