uttar pradesh government - Swatantra Prabhat

यूपी सरकार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाएगी योगी सरकार
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान परिषद में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि करेगी। यह घोषणा राज्य के बजट सत्र के दौरान की गई, जहां सीएम ने इन ग्रामीण स्वास्थ्य और बाल विकास कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा। हालांकि, वृद्धि की सटीक राशि, समयसीमा या लाभार्थियों की संख्या के बारे में अभी कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया है।

सीएम योगी ने विधान परिषद में अपने संबोधन में कहा, "हम आंगनवाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाएंगे। सरकार शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए भी काम कर रही है।" उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इन सभी कार्यकर्ताओं को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ पहले ही प्रदान किया जा चुका है। यह कदम राज्य में ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाल पोषण और शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जबकि आशा वर्कर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करती हैं।

इस घोषणा से पहले, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगों की पेंशन में वृद्धि की बात कही थी। पेंशन राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया गया, जो करीब 1.06 करोड़ लाभार्थियों को प्रभावित करेगा। यह फैसला भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुरूप है और समाज के कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करेगा।

उत्तर प्रदेश के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में, जो हाल ही में पेश किया गया, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अल्प-वेतनभोगी कर्मियों के मानदेय को हर माह निर्धारित तिथि पर राज्य स्तर से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बजट में 12वीं वेतन संशोधन आयोग की स्थापना का भी उल्लेख है, जो इन कार्यकर्ताओं के लिए आगे की वृद्धि का आधार बन सकता है

राज्य में करीब 2 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यरत हैं, जबकि आशा वर्करों की संख्या भी लाखों में है। इनकी मौजूदा मानदेय राशि केंद्र और राज्य सरकार के योगदान पर निर्भर करती है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को औसतन 10,000-12,000 रुपये और आशा वर्करों को 2,000-3,500 रुपये मासिक मिलते हैं। विपक्षी दलों ने इस घोषणा का स्वागत किया है, लेकिन वृद्धि की राशि और तत्काल कार्यान्वयन की मांग की है।

यह कदम यूपी सरकार की महिलाओं और ग्रामीण विकास पर फोकस वाली नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है। पहले भी सितंबर 2025 में सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, साथ ही 75 जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया था।2134d1 विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि इन कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता बढ़ाएगी और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी।

सरकार की ओर से जल्द ही इस पर विस्तृत अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बिजली बिल राहत योजना 2025 लागू करने की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत नेवरपेड और लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। यह बात मंत्री ए.के. शर्मा ने संगम सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया। इस दौरान उनके साथ अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण, चेयरमैन आशीष गोयल एवं एमडी पंकज कुमार भी मौजूद रहे।

विद्युत बिल राहत योजना 2025 के अंतर्गत बकाया धनराशि को एक मुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत एवं मूलधन में 25 प्रतिशत तक छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने इस योजना को जनता के लिए सरकार का उपहार और जनसहभागिता से जुड़ी अभूतपूर्व पहल बताया है। उन्होंने कहा कि  इस योजना से एक ओर जहां सरकारी खजाने में भारी राजस्व की वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत प्राप्त होगी।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत यदि कोई उपभोक्ता अपना बिजली बिल एकमुश्त जमा करता है, तो उसे सरचार्ज में 100 प्रतिशत के साथ-साथ बकाए के मूलधन में 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। यह छूट तीन चरणों में दी जाएगी। प्रथम चरण (1 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक) पंजीकरण कराने पर 25 प्रतिशत, द्वितीय चरण (1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक) में 20 प्रतिशत तथा तृतीय चरण (1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक) पंजीकरण कराने में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जो उपभोक्ता पहले पंजीकरण कर भुगतान करेंगे, उन्हें अधिक लाभ मिलेगा। इसलिए प्रदेश के नागरिकों से अपील है कि वे योजना के प्रथम चरण में ही भाग लें।

घरेलू और वाणिज्यिक दोनों वर्गों को लाभ- यह योजना घरेलू उपभोक्ताओं (2 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (1 किलोवाट तक) दोनों के लिए लागू होगी।इतना ही नहीं, बिजली चोरी से संबंधित प्रकरणों में राजस्व निर्धारण धनराशि पर भी छूट देने का प्रावधान किया गया है।

मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा, गरीब उपभोक्ताओं के लिए राहत- ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी है।

ओवर बिलिंग व अंडर बिलिंग वाले उपभोक्ताओं के लिए भी राहत-श्री शर्मा ने कहा कि योजना के दौरान विभाग ओवर बिलिंग और अंडर बिलिंग वाले उपभोक्ताओं के बिलों का भी संशोधन करेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को बिल की धनराशि जमा करने हेतु एक मासिक औसत धनराशि निधारित की गई है।

सुविधाजनक पंजीकरण प्रक्रिया- इस योजना के लिए उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट  पर, संबंधित खंड, उपखंड कार्यालय, जन सेवा केंद्र  एवं किसी भी विभागीय कैश काउंटर से पंजीकरण कर सकते हैं।  योजना के अंतर्गत चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित व्यक्तियों को राजस्व निर्धारण धनराज में छूट प्राप्त करने हेतु व्यक्ति को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण कराने के लिए व्यक्ति को 2000  रुपए अथवा राजस्व निर्धारण धनराशि का 10 प्रतिशत धनराशि जो भी अधिक हो, का भुगतान करना होगा।

PMAY: यूपी में इन लोगों को मिलेगा पक्का घर, सरकार ने 735 करोड़ रुपये किए मंजूर
PM Awas Yojana: उत्तर प्रदेश में शहरी गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 735.94 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का अंशदान शामिल है। योजना के तहत राज्य में 2,52,605 परिवारों को अपना घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इस परियोजना की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने कई दिशानिर्देश तय किए हैं। प्रत्येक आवास की जियो टैगिंग, फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की गई है, जिससे निर्माण कार्यों की निगरानी डिजिटल रूप से की जा सकेगी। इसके अलावा, भवन निर्माण में राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) के मानकों और आपदा प्रतिरोधी निर्माण तकनीकों का पालन करना भी जरूरी होगा।

फंड के दुरुपयोग पर सख्त चेतावनी

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि आवंटित धनराशि का अनुचित उपयोग पाया जाता है, तो संबंधित निकाय को पूरी राशि ब्याज सहित भारत सरकार को लौटानी होगी। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस परियोजना के लिए पहले से किसी अन्य योजना या स्रोत से कोई फंडिंग न ली गई हो। इसकी जिम्मेदारी सूडा (SUDA) और डूडा (DUDA) पर होगी।

गांजे के नशे मे चल रही पूरी की पूरी सरकार-अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी- समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी की पूरी सरकार गाँजे के नशे में चल रही है। सरकार को किसानों नौजवानों की समस्याओं व दिक्कतों से कोई सरोकार नहीं है, किसान परेशान है और बेरोजगार नौजवान सड़को पर लाठी खा रहा है, बेरोजगारी चरम पर हैं लेकिन सरकार व सरकार के मंत्री जिलों में घूम घूम कर केवल अपना अपना स्वागत कराने में मस्त है, जनपद के सत्ता पक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों में सच बोलने की हिम्मत खत्म हो गई है और वे अधिकारियों की जी हजूरी में लगे हैं, लोकतंत्र को खत्म करने का काम हो रहा है, जनपद मे भ्रष्टाचार चरम पर है।

जनपद के लगभग सभी अधिकारी वसूली में मस्त हैं जल जीवन मिशन की टंकी गिरना उसकी निशानी है, स्वास्थ्य विभाग में एक डिप्टी सीएमओ द्वारा भ्रस्टाचार के चलते त्याग पत्र देना, सहकारिता विभाग में साधन सहकारी समिति के सचिव द्वारा भ्रस्टाचार के चलते आत्महत्या करना जैसी घटनाओं के बाद भी जिले के अधिकारियों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, न कोई जांच न कोई कार्यवाही, सरकार का विरोध करने पर लोगों को जेल भेजने का काम यही अधिकारी तुरन्त करते हैं क्योंकि उन्हें सरकार में अपने नम्बर बढ़ाने हैं।समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल ने आगे कहाकि अभी हाल ही में जल संसाधन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह द्वारा लखीमपुर जनपद की समीक्षा बैठक में यह कहा गया कि जनपद में बाढ़ नहीं आई है।

बड़ा ही हास्यास्पद बयान है उससे ज्यादा हास्यास्पद यह है कि वहीं पर जिलाधिकारी महोदया, जिले शीर्ष अधिकारिगण व विधायक गण साथ मे खड़े हैं जो बाढ़ राहत में पूड़ी बाट मदद की खानापूर्ति करते हुए बाढ़ पीड़ित जनता को झूठी ख्याति हेतु फोटो खिंचा कर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए अपनी अपनी फेसबुक व शोशल मीडिया में प्रचारित करते हैं। ऐसे अधिकारियों व नेताओं को इसी बाढ़ में डूब मरना चाहिए था या तो मंत्री के उस बयान का तुरन्त विरोध करना चाहिए था।पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि 24 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र निघासन के ग्राम लठौआ में 90 माला, 15 बुके व बाढ़ पीड़ितों से 50 किलो गुलाब के फूलों से अपने ऊपर वर्षा कराने वाले संवेदनहीन व निर्लज्ज मंत्री व जिले के संवेदनहीन अधिकारियों से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है यह सब केवल अपनी जेबें भरने में मस्त हैं लोकतंत्र में जनता ही भगवान है ,जनता सब देख रही है उत्तर प्रदेश की निरंकुश, संवेदनहीन ,अधिनायकशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है *उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है।

अटल प्रेक्षा गृह में कृषक प्रदर्शनी, बजाज चीनी मिल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
बस्ती। बस्ती जिले के अटल प्रेक्षा गृह में आज कृषक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बजाज चीनी मिल, रुधौली (बस्ती) के सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे द्वारा चीनी मिल का स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल में किसानों को मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल पर जंगली पशुओं से फसल की सुरक्षा के लिए दवाएं, नीलगिरी दवा, कोराजन और गन्ना कटर मशीन प्रदर्शित की गईं।

बजाज चीनी मिल का स्टॉल पूरे प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना रहा। खासतौर पर 19 फुट लंबी गन्ना प्रजाति 15023 ने सभी का ध्यान खींचा। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री आशीष पटेल, जिला अधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एसडीएम सदर बस्ती शत्रुघ्न पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान और जिला मुख्य विकास अधिकारी बस्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने चीनी मिल के इस प्रयास की सराहना की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में उपस्थित किसान गन्ना प्रजाति 15023 से काफी प्रभावित नजर आए। इस अवसर पर किसानों को चीनी मिल की नई तकनीकों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के नीति पर आठ वर्ष पूर्ण होने के उत्तर प्रदेश विकास के मार्ग पर अग्रसर है मंत्री आशीष पटेल
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के नीति पर आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यू.पी. भारत का ग्रोथ इंजन की थीम आधारित जनपद मुख्यालय पं. दीनदयाल अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में 25 मार्च 2025 को त्रिदिवसीय दिव्य व भव्य मेले का शुभारम्भ मा. कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले/जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने विधायक हर्रैया अजय सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,  सहित जनप्रतिनिधियों के साथ किया।

जिसमें केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं कार्यो पर आधारित विकास प्रदर्शनी, विकास पुस्तिका का विमोचन, थीम आधारित विचारगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आठ वर्ष उपलब्धि विशेष एवं महाकुम्भ प्रयागराज 2025 लघु फिल्म का प्रदर्शन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को आच्छादित किया गया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि यहॉ पर उपस्थित माता, बहनों का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ। उन्होने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से उत्तर प्रदेश सरकार बच्चियों को स्कूटी देने की योजना लागू करेंगी। उन्होने यह भी कहा कि उद्यमी योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को 05 लाख रूपये के ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है।

उन्होने कहा कि पहले लोगों को खेती बेचकर इलाज कराना पड़ता था, आयुष्मान कार्ड योजनान्तर्गत 05 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार योजनाओं को बनाती है, उसके लिए धन भी भेजती है। अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि लाभपरक योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलें।

इस अवसर पर उन्होने इन्वेसमेण्ट यू.पी. के अन्तर्गत मनोज कसौधन को 41 करोड़ का लोन एथेनाल निर्माण के लिए दिया। सीएम युवा उद्यमी अन्तर्गत श्रीमती रीना श्रीवास्तव को 05 लाख का ऋण दिया तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत दो व्यक्तियों को टूलकिट दिया एवं 05 लोगो को टेबलेट वितरण  किया गया। ग्राम्य विकास गौवंश संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य में बीडीओ परसरामपुर को प्रशस्ति पत्र दिया गया। 05 व्यक्तियों को ट्राईसाइकिल वितरित किया गया। कस्टम हायरिंग के अन्तर्गत राकेश बहादुर सिंह को टैªक्टर की चॉभी दी गयी। इस अवसर पर उन्होने प्रयागराज से आये महाकुम्भ के पावन जल को जनसामान्य में वितरित किया।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार बनी है, तबसे निरन्तर विकास हो रहा है। होली व जुमा का त्यौहार एक साथ था, दोनों त्यौहारों को अच्छे तरीके से मनाया गया। उन्होने कहा कि सरकार के नेतृत्व में पुलिस भर्ती पारदर्शी तरीके से किया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा, यह एक पूनीत कार्य है।

विधायक अजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने सेवा, सुरक्षा व सुशासन पर कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित हो रहा है। इस थीम से लोगो में जागरूकता आयेंगी। उ0प्र0 सरकार के नेतृत्व में सरकारी नौकरी लोगो को पारदर्शी तरीके से मिल रही है। गन्ना मूल्य भुगतान भी लोगों का कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करना चाहिए। इस अवसर पर मा. मंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगी प्रदर्शनी का फीता काटकर उदधाटन किया। जिसमें प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण पर आधारित सबका साथ, सबका विकास चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।इस अवसर पर उ0प्र0 नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, व्यवसायिक शिक्षा, दुग्ध विकास,  मत्स्य,  विद्युत, स्वास्थ्य, गन्ना, रेशम, वन, पशुपालन, उद्यान, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जिला ग्र्राम्य विकास अभिकरण, ग्राम्य विकास स्वतः रोजगार, जिला प्रोबेशन, समाज कलयाण, पंचायती राज, यातायात पुलिस, पुलिस विभाग, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो.नि., बेसिक शिक्षा, जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, खाद्य एवं रसद, जिला नगरीय विकास अभिकरण विभागों के लगे प्रदर्शनी/स्टाल का मा. मंत्री ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्नद, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजीत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी राजमंगल चौधरी, डीपीआरओ रतन कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र, बीएसए अनूप तिवारी, सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह, झिनकान चौधरी, राजमणि पटेल, संजय सिंह पगार, रामनयन पटेल सहित विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनधिगण उपस्थित रहें।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद लखनऊ के सहकारिता सभागार में उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, पूर्व डीजी श्री सूर्यकुमार शुक्ला, डीआईजी संजीव शुक्ला, अपर जिला जज अजय श्रीवास्तव, सीजीएम सुधा सिंह, जज रिचा केसरवानी, झारखंड के जज हर्षित तिवारी, एसडीएम लखनऊ फाल्गुनी सिंह, सहायक निदेशक प्रभजोत कौर, सलाहकार भारतीय मानक ब्यूरो डॉक्टर आभा सिंह, राम मनोहर लोहिया संस्थान की डॉक्टर निमिषा सोनकर, कानपुर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर प्रभा वर्मा, कन्नौज मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर सुभाश्री, और उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ की संयुक्त सचिव राजश्री दुबे सहित कई वरिष्ठ महिला अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर ब्रिज श्रीवास्तव, अमित सिंह, जयदीप त्रिवेदी, जेपी यादव, चारू सिंह, ज्योति, आरती शुक्ला सहित आयोजक मंडल के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खास तौर पर योग के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को बनाए रखने के विषय पर एक नृत्य प्रस्तुति भी की गई। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की पैड वीमेन रखी गंगवार को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है।

इस आयोजन ने महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए, समाज में उनके महत्व को उजागर किया। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद लखनऊ इकाई की बैठक संपन्न
लखनऊ- राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद लखनऊ इकाई की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि. के तत्वावधान में राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन लखनऊ में मां सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में पत्रकारों को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को आपस में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए, चाहे वे किसी भी संगठन में काम करें। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें पत्रकार भाइयों के बच्चों के लिए शिक्षा एवं चिकित्सीय सुविधा, टोल प्लाजा पर छूट, पत्रकारों का उत्पीड़न, सरकारी बसों और ट्रेनों में निशुल्क यात्रा, पत्रकारों के लिए मासिक भत्ता एवं पेंशन आदि शामिल थे।

जिला अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 28 फरवरी 2025 को चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन लखनऊ में हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि होंगे।सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि, आज हमें एकजुट और संगठित होने की आवश्यकता है। पत्रकार को चौथा स्तंभ माना जाता है।

समाज का सजग प्रहरी होता है। शोषित, वंचित लोगों की आवाजों को अपने पत्र, पत्रिकाओं में लिखता है। हम लोगों का दायित्व है कि, अपने कलम की ताकत को पहचाने। हमारे पास कलम जैसा हथियार है, जिससे हम समाज में क्रांति ला सकते हैं। आज आवश्यकता इस बात है कि हम एकजुट होकर एक सशक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करे।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में सम्मानित किया गया राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पण और कड़ी मेहनत देखते हुए जनपद सोनभद्र से अजीत सिंह को जिलाध्यक्ष,जिला संयोजक सन्तोष साहनी को नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिस पत्रकार साथियों पर अन्याय होगा और पत्रकार साथियों के सुरक्षा को लेकर हम संदेव आगे रहे। उत्तर प्रदेश सरकार उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी ने सम्बोधित करते हुए कहे कि पत्रकार साथियों द्वारा बहुत हि मेहनत से लोगों कि आवाज सरकार तक दिखाने का कार्य करते हैं हमारी सरकार पत्रकार साथियों के साथ है किसी को कोई परेशानी हो हमसे आकर के मिले हमारी सरकार मदत करें गी और उपमुख्यमंत्री ने सभी पत्रकार साथियों शुभकामनाएं दिए।पत्रकारों के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

मानक विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराए जाने के आरोप
लखीमपुर खीरी- एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार गांव और विद्यालयों के कायाकल्प के साथ-साथ गांव में खेल मैदान विकसित कर गांव की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पानी जैसा पैसा बहा रही है ।वहीं ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की खाओ कमाओ नीति सरकार के प्रयासों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। और हकीकत की जमीन पर गांव का विकास दम तोड़ता नजर आ रहा है ।ऐसा ही एक मामला विकासखंड फुल बेहड की ग्राम पंचायत बड़ा गांव में देखने को मिला है जहां पर प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।

गांव में लगवाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़क में रोडा नहीं डलवाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं पहले से दो मंजिल मकान धारकों को पैसा लेकर आवास दिए जाने तथा नल मरम्मत के नाम पर ₹2000 जमा करने के साथ-साथ शौचालय के नाम पर भी अवैध वसूली किए जाने के आरोप ग्रामीणों द्वारा प्रधान व पंचायत सचिव पर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है ग्राम पंचायत बड़गांव में विकास के नाम पर खाना पूर्ति कर कच्ची सड़कों पर हर रोज दर्जनों की तादाद में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जाती है लेकिन कार्य कहां होता है इसका पता नहीं ।

ग्राम में जो इंटरलॉकिंग लगवाई जा रही है उसमें बॉक्सिंग पीला ही से कराए जाने के साथ ही एस्टीमेट में रोडा होने के बावजूद बगैर रोडा डाले इंटरलॉकिंग लगवा कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।ग्राम पंचायत में बना पंचायत भवन और विद्यालय का खेल मैदान इसकी बांनगी  स्वरूप देखी जा सकती है ।विद्यालय की रसोई का हाल बदहाल दिखाई पड़ रहा है रसोई में ना तो दरवाजा पल्ला है ना ही खिड़की में कोई पल्ले लगे हुए हैं और गंदगी का अंबार दिखाई पड़ रहा है ।

इसी के साथ वर्ष 2023 -24 में बने कक्षा कक्षों की टूटी पड़ी फर्श व प्लास्टर फर्श रहित कक्षा कक्ष भ्रष्टाचार की पोल खोलने को काफी है। यदि ग्राम पंचायत बड़ा गांव के विद्यालय और उसमें बनाए गए खेल मैदान तथा गांव में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्यों की कर ली जाए स्थलीय जांच तो एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा होना तय होगा। अब देखना यह है विकासखंड फुल बेहड के ईमानदार खंड विकास अधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ा गांव में कराया जा रहे विकास कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है या फिर मामले को यूं ही रफा-दफा कर प्रधान और पंचायत सचिव को लूटघसोट करने की खुली छूट दे दी जाती है।

बर्षो से सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला, खुले में शौच जाने को मजबूर हुए ग्रामीण
शाहजहांपुर/शौच मुक्त भारत का सपना देखने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी योगी सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं जिसके चलते सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत में होने के बावजूद ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी से लेकर खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव भी जिम्मेदार हैं सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं जहां सामुदायिक शौचालय में अपनी व्यवस्था के लिए  समर भी लगवाए गए है

लेकिन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों की अनदेखी के चलते यह सामुदायिक शौचालय ग्रामीण के काम नहीं आ रहे हैं विकासखंड मदनापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंजना   ता. आमखेड़ा में करीब 1 साल से सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है और समर सेबल भी सालों से खराब पड़ा है  ग्राम पंचायत सचिव ग्राम प्रधान  की अनदेखी के चलते केयरटेकर को भी एक वर्ष से मानदेय नहीं मिला है

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी से संपर्क साधा गया उनसे संपर्क नहीं हो सका  बजट न होने के कारण समर सेबल खराब है जिसे जल्द  शुरू कराया जाएगा "महेश लाल" ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सैंजना ता.आमखेडा ब्लॉक मदनापुर

आपदा से बचाव के लिए गंगा तट पर हुआ मॉकड्रिल
डलमऊ रायबरेली- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन विभाग लखनऊ द्वारा गुरुवार को गंगा तट के किनारे बाढ़ आपदा के  समय डूबने आदि जैसी आपदा से बचाव के लिए माक एक्सरसाइज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विभागों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।जिसमें सभी विभागों द्वारा अपने-अपने आपदा के समय दी जाने वाली सुविधाओं की एक्सरसाइज की गई।

गुरुवार को गंगा तट डलमऊ के रानी शिवाला घाट पर उप जिलाधिकारी डलमऊ मनोज कुमार सिंह की अगवाई में मॉक एक्सरसाइज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उप जिलाधिकारी डलमऊ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विश्व बचाओ दिवस  के क्रम में मॉक एक्सरसाइज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन लखनऊ द्वारा क्षेत्रीय विभागों के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बाढ़ आपदा के पहले और आपदा के दौरान तथा आपदा के बाद होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एक्सरसाइज की गई।

बाढ़ के समय डूबे हुए को बचाने के लिए एसडीआरएफ टीम के कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय गोताखोर द्वारा बचाव की मांक एक्सरसाइज की गई।कार्यक्रम में पुलिस विभाग,स्वास्थ्य विभाग,राजस्व विभाग,विकासखंड विभाग,खाद्य पूर्ति विभाग एवं एसडीआरएफ के कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यों  का अभ्यास किया गया।कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न  3:00 बजे तक आयोजित किया गया।जिसकी ट्रेनिंग के निर्देश आपदा प्रबंधन नई दिल्ली के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दी गई।इस मौके पर तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र,नायब तहसीलदार डलमऊ शिवम सिंह राठौर,क्षेत्राधिकार अरुण कुमार,कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर,डॉ विनीत सिंह आदि के साथ अन्य विभाग के अधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

बड़े नालों की मेकेनिकल वाहनों से सफ़ाई के लिए मांगे अतिअल्प कालीन टैंडर
अलीगढ़,। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग ने जून में बारिश व मानसून को देखते हुए प्रदेश में नाला सफाई को तत्काल शुरू किए जाने के लिये भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद तत्काल इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के आदेश प्रदेश के सभी नगर निकायों को जारी कर दिए है।
मंगलवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शासन से मानसून से पहले अलीगढ़ के लगभग 10 बड़े नालों की मशीनों से नाला सफाई के लिए के अनुमति मिलते ही प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी और प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप अजय राम को तत्काल 7 दिवसीय अति अल्प कालीन निविदाएं आमंत्रित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

प्रभारी अधिकारी अजय राम ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम सीमा के लगभग 10 बड़े नालों की मशीनों से सफ़ाई कराए जाने हेतु  7 दिवसीय अति अल्पकालीन निविदाएं आमंत्रित की जा रही है  जो 22 मई को खोली जाएगी और संभवतः 25 मई से जो भी कार्यदाही संस्था चयनित होगी उसके द्वारा नाला सफाई व निकली हुई सिल्ट का निस्तारण किया जाएगा इस संबंध में विस्तृत जानकारी व शर्ते उनके कार्यालय में आकर ली जा सकती है

उन्होंने बताया कि उ.प्र. में वर्षा काल माह जून के मध्य से प्रारम्भ हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में मानसून के अधिक सक्रिय रहने की सम्भावना है। प्रदेश के नगरीय निकायों में वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि की दशा में जल भराव व जल निकासी की समस्या के कारण जन सामान्य के आवगमन में बाधा के साथ-साथ संक्रामक रोगों के फैलने की सम्भावनायें बढ़ जाती हैं। उ०प्र० नगर निगम अधिनियम, 1959 की धारा-114 एवं उ०प्र० नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा-7 के अनुसार निकाय में नाले-नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराना नगरीय निकायों का अनिवार्य कर्तव्य है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि नगरीय निकायों में नाला नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये ।

उन्होंने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु प्रभावी आदर्श आचार संहिता में नाला सफाई हेतु निविदा आमंत्रित करने एवं निविदा उपरान्त नाला सफाई का कार्य पूर्ण कराये जाने पर भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति प्राप्त करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित किये गये हैं। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-473/भा०नि०आ०, ज्-473/ भा०नि०आ०/पत्र / टेरि०/उ०आ०-प्प्प् / उ0प्र0 / 2024 (आरईएफ) / 17523 दिनांक 09.05.2024 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में नाला सफाई हेतु निविदा आमंत्रित करने एवं निविदा उपरान्त नाला सफाई का कार्य पूर्ण कराये जाने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान किया गया है कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी तरह से राजनौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए कोई उल्लेख नहीं किया जायेगा। ना ही दी गयी है।

नगर आयुक्त ने कहा निश्चित रुप से अब मेकेनिकल उपकरण की मदद से नाला सफ़ाई और प्रभावी बन सकेगी और अपने निर्धारित लक्ष्य से पूर्व नगर निगम सभी अपने छोटे बड़े नालों की सफ़ाई कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त अमित सिंह सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सीटीओ अशोक सिंह जेडएसओ रामानंद त्यागी आदि मौजूद थे।