viral news - Swatantra Prabhat

रहीमाबाद पुलिस पर ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप, पैसे न देने पर युवकों को उठाकर थाने में बंद करने व बदले की भावना का बेहद गंभीर आरोप
राजधानी-लखनऊ

राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि रहीमाबाद पुलिस के कुछ कर्मियों ने न केवल रिश्वत की मांग की, बल्कि पैसे न देने पर निर्दोष युवकों को उठाकर थाने में बंद कर दिया।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम बांक मजरा खड़ौहा, थाना रहीमाबाद निवासी नरेश पुत्र रामचंदर ने बताया कि उन्होंने पहले एक मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय इसे एनसीआर में दर्ज कर दिया। जबकि घटना में लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था।

पीड़ित ने बताया कि 4 मार्च 2026 को इस मामले को एनसीआर में दर्ज किया गया, जबकि यह संगीन अपराध की श्रेणी में आता था। इसके बाद उन्होंने 13 मार्च 2026 को सहायक पुलिस आयुक्त को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
सबसे गंभीर आरोप 8 मार्च से जुड़ा है, जब पीड़ित के अनुसार रहीमाबाद थाने के दो पुलिसकर्मी—सुमित और शेषपाल—ने उनसे ₹50,000 की रिश्वत मांगी।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि यदि पैसा दिया जाता है तो मामले में मदद की जाएगी, अन्यथा उन्हें ही फंसाकर गंभीर धाराएं लगा दी जाएंगी। वहीं इससे पहले इन्हीं दोनों सिपाहियों की इसी पूर्व मामले में रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी, व पूर्व में इसपर खबर भी प्रकाशित हो चुकी है परन्तु अभी तक एक महीना बीत गया किसी प्रकार की कोई कारवाही नहीं हुई है l

वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे इन्हीं दोनों पुलिसकर्मी द्वारा सादी वर्दी में उनके पुत्र नीरज और हिमांशु को सड़क से उठाकर थाने ले जाकर बंद कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों—जिनमें उमा शंकर, गोलू, अर्जुन, अनिल और रानी जैसे नाम शामिल हैं—की मौजूदगी का भी जिक्र किया गया है, जिन्होंने कथित रूप से पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक स्थानीय व्यक्ति, जो शराब का आदी बताया गया है, पुलिस और आम लोगों के बीच दलाली का काम करता है। आरोप है कि वही व्यक्ति पुलिसकर्मियों से मिलकर लोगों पर दबाव बनवाता है और रिश्वत की मांग करवाता है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जिन असली आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था, उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि निर्दोष युवकों को फंसाकर थाने में बंद कर दिया गया। इससे साफ होता है कि पूरे मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया।

वहीं पीड़ित को बार बार यह दोनों ही पुलिसकर्मियों द्वारा परेशान किया जा रहा, उसको झूठे केसों में इन दोनों पुलिसकर्मी द्वारा फंसाया जा रहा है, क्या अब पुलिस पीड़ितों से बदले की कार्यवाही करेगी, बड़ा सवाल है?? अंत में पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जिन निर्दोष युवकों को बंद किया गया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही, पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Railways Interesting Facts: रेलवे स्टेशन बोर्ड पर क्यों लिखा होता है 'समुद्र तल से ऊंचाई', ये है बड़ी वजह
Railways Interesting Facts: भारतीय रेलवे आज विश्व के सबसे बड़े और उन्नत रेल नेटवर्क में से एक है। 24 घंटे में करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ रेलवे लगातार नई सुविधाएं जोड़ रहा है, ताकि सफर और भी आरामदायक हो सके। ट्रेन से यात्रा करते समय यात्रियों के मन में अनेक सवाल उठते हैं। इनमें से एक आम प्रश्न है— रेलवे स्टेशन के पीले बोर्ड पर ‘समुद्र तल से ऊंचाई’ क्यों लिखी होती है? लगभग हर यात्री इस बोर्ड को देखकर इसका कारण जानने की कोशिश करता है।

रेलवे स्टेशन के बोर्ड पीले रंग के ही क्यों होते हैं?

'समुद्र तल से ऊंचाई' की जानकारी पर आने से पहले यह समझना जरूरी है कि स्टेशन के बोर्ड पीले रंग के क्यों बनाए जाते हैं।

पीला रंग दूर से आसानी से दिखाई देता है, चाहे मौसम साफ हो या कोहरा छाया हो।

खराब मौसम, बारिश या अंधेरे में भी पीला रंग लाल या अन्य रंगों की तुलना में अधिक स्पष्ट दिखता है।

पीले बैकग्राउंड पर लिखे काले अक्षर बहुत साफ दिखाई देते हैं, जिससे लोको पायलट को स्टेशन की पहचान करने में सुविधा होती है।

पीला रंग चेतावनी का भी संकेत देता है, ठीक वैसे ही जैसे ट्रैफिक लाइट में पीली बत्ती। यह लोको पायलट को सतर्क रहने और ट्रैन की गति को नियंत्रित करने का संकेत देता है।

इसी वजह से रेलवे स्टेशन के बोर्ड लगभग हमेशा पीले रंग में ही दिखाई देते हैं।

स्टेशन के बोर्ड पर ‘समुद्र तल से ऊंचाई’ क्यों लिखी जाती है?

ixigo की जानकारी के अनुसार स्टेशन के बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई लिखने के पीछे कई ऐतिहासिक और तकनीकी कारण हैं—

भारत में रेलवे नेटवर्क के शुरुआती विकास के दौरान ट्रैक बिछाने और स्टेशन निर्माण के लिए औसत समुद्र तल (Mean Sea Level) को आधार माना जाता था।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता था कि स्टेशन और ट्रैक बाढ़ या समुद्री ज्वार के खतरे से सुरक्षित रहें।

स्टेशन के पास अन्य निर्माण कार्य, जैसे पुल, बिल्डिंग आदि बनाने में भी यह डेटा सहायक होता था।

ट्रेन चालक के लिए भी यह जानकारी उपयोगी थी। उदाहरण के तौर पर यदि स्टेशन की ऊंचाई 100 मीटर से बढ़कर 200 मीटर हो, तो चालक समझ सकता है कि आगे चढ़ाई है और उसे इंजन की शक्ति बढ़ाने की जरूरत होगी।

इसी तरह ढलान पर आते समय चालक गति को नियंत्रित करने के लिए इस सूचना का उपयोग करता था।

आज क्यों कई नए स्टेशनों पर यह जानकारी नहीं लिखी होती?

आज रेलवे ट्रेनों की गति, इंजिन शक्ति और रूट प्लानिंग पहले से डिजिटल सिस्टम के द्वारा नियंत्रित करता है। ट्रेनों की मॉनिटरिंग मौसम, ट्रैफिक, समय और अन्य आधुनिक कारकों के आधार पर होती है। इसलिए नए स्टेशनों पर ‘समुद्र तल से ऊंचाई’ का उल्लेख अनिवार्य नहीं रह गया है।

UP News: सास के प्यार में अंधा हुआ दामाद, पत्नी की हत्या कर फरार
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह अपनी सास के साथ अवैध संबंध में था। यह सनसनीखेज वारदात कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला पारसी गांव की है।

मृतका शिवानी (24) की शादी वर्ष 2018 में प्रमोद नामक युवक से हुई थी, जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शिवानी के पिता नारायण सिंह ने बताया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद प्रमोद का अपनी सास प्रेमवती से नाजायज़ रिश्ता शुरू हो गया था। शुरू में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन प्रमोद के बार-बार मायके आना और शिवानी के साथ मारपीट बढ़ने के बाद परिवार को संदेह हुआ।

अवैध संबंधों की वजह से टूटा घर

नारायण सिंह ने बताया कि कई बार प्रमोद और प्रेमवती को आपत्तिजनक अवस्था में भी पकड़ा गया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उल्टा दामाद और पत्नी ने मिलकर उन्हें ही पीट दिया। शिवानी मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद तनाव में जी रही थी। वह अपने दो छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित रहती थी। एक बच्चा मात्र छह महीने का और दूसरा ढाई साल का है।

पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

शिवानी का शव ससुराल के बरामदे में पड़ा मिला, जब मायके वालों को सूचना मिली और वे पहुंचे, तो प्रमोद घर छोड़कर भाग चुका था। पुलिस को घटनास्थल से शिवानी के पति प्रमोद और उसकी मां प्रेमवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं, जिससे यह बात और पुख्ता हो गई है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रमोद और उसकी मां फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

हथियारों संग युवती ने बनाई रील, मुकदमा दर्ज; 'यदुवंशी शेरनी' के नाम है आईडी।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

प्रयागराज में एक युवती को इंस्टाग्राम रील (रील) बनाना भारी पड़ गया। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती अपनी कमर में अवैध तमंचा लगाकर, पिस्टल और राइफल लहराते हुए एक्शन करते दिखाई दे रही है। उसकी सभी रील दबंगई वाले गानों पर हैं। एफआईआर लिखे जाने के बाद भी युवती ने दबंगई दिखाई। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा-'प्रशासन हमको फेमस करने की कोशिश कर रहा है।'

यह सभी रील्स 'यदुवंशी शेरनी' नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई थीं। रील्स में युवती कभी कमर में तमंचा लगाए हुए, तो कभी बेड पर लेट हुए पिस्टल से चूमते हुए नजर आ रही है।

एक अन्य वीडियो में वह राइफल के साथ दबंगई स्टाइल में पोज दे रही है। इन सभी वीडियो के बैकग्राउंड में दबंगई और धमकी भरे गाने भी बज रहे थे। यह रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। तो कई यूजर्स ने इनका लिंक प्रयागराज पुलिस के एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर कर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीसीपी ने 17 जून को कैंट थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी रील्स हटा दी हैं। लेकिन तब तक ये वीडियो वायरल हो चुके थे और पुलिस के पास उनकी कॉपी पहले से मौजूद है।

प्रयागराज पुलिस हथियारों की वैधता की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि जो असलहे वीडियो में दिखाए गए हैं, वो किसके नाम पर हैं। वैध हैं या नहीं। यदि कोई हथियार लाइसेंसी है, तो पुलिस उस लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है।

एसीपी सिविल लाइंस अभिजीत कुमार ने बताया- सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया। जिसमें एक महिला द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया जा रहा था। इस घटना पर तत्काल एक्शन लेते हुए थाना जॉर्जटाउन ने मुकदमा दर्ज किया गया है। रील्स बनाने के नाम पर हथियारों का ऐसा दुरुपयोग एक गंभीर अपराध है। ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बेसुरा और इंस्टा रील पर Bado Badi का गायक कौन, एक्ट्रेस ने कहा मैं बर्बाद हो गयी
जब पौरुषता की बात आती है तो इंटरनेट निश्चित रूप से एक जंगली सवारी है। कच्चा बादाम से लेकर जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार तक, कई आकर्षक गानों ने अतीत में सबका ध्यान खींचा, जिससे इसके गायक वायरल हो गए। यदि आप इंस्टाग्राम रील्स का आनंद लेते हैं, तो आपके फ़ीड ने आपको पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान से परिचित कराया होगा। वो बदो-बदी खाना गाकर काफी मशहूर हो रहे हैं। ये गाना सुरीला गाने सुनने वाले लोगों के कान को चीर सकता है। ये आपको इरिटेट होने पर मजबूर कर देगा।

अपने दमदार म्यूजिक वीडियो के लिए लोकप्रिय चाहत फतेह अली खान ने अपने हालिया गाने 'ओए होए-ओए होए बदो बदी' से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मूल रूप से बनारसी ठग में मुमताज़ के लिए नूरजहाँ द्वारा गाया गया यह गाना अप्रैल 2024 में यूट्यूब पर रिलीज़ किया गया था। इसमें चाहत फतेह अली खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाजधन राव रंगहार हैं, और इसे पहले ही 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

वाजधन राव रंगहार ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि इस गाने ने उनका करियर बर्बाद कर दिया है। दुर्भाग्य से, मैंने हताशा के कारण गाने में प्रदर्शन किया। लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मैं इस गाने में काम करने के लिए क्यों राजी हो गयी। मैंने जवाब दिया कि मेरे पास ईद के लिए कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं और यह चोरी करने से बेहतर है।

लाहौर में काशिफ राणा के रूप में जन्मे 56 वर्षीय चाहत फतेह अली खान 2020 में महामारी के दौरान प्रसिद्धि के लिए बढ़े। उनके गानों ने मीम फेस्ट को बढ़ावा दिया, जिससे उन्हें जानी की शाह, पब्लिक डिमांड विद मोहसिन अब्बास हैदर, ऑनेस्ट ऑवर पॉडकास्ट और कई अन्य पाकिस्तानी टॉक शो का हिस्सा बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें आईपीपीए अवॉर्ड्स 2023 में भी इनवाइट किया गया था।

चाहत ने अपनी नई रिलीज ये जो प्यारा पीएसएल है से सुर्खियां बटोरीं। फ़िज़ा रियाज़ और वजाहत खान के साथ पीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में, 'क्रिंज' गायक ने दावा किया कि गीत लिखने, संगीतबद्ध करने, रिकॉर्ड करने और रिलीज़ करने में उन्हें एक सप्ताह का समय लगा।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल,दरोगा ने रोते हुए सुनाया दुखड़ा !
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।

जमुनानगर का प्रसिद्ध थाना घूरपुर पिछले कुछ दिनों पहले राजेंद्र प्रताप सिंह की ऑडियो वायरल हुई थी जो जनमानस मे  चर्चा का विषय बना हुई था लेकिन ऑडियो वायरल होने के बाद  भी उच्च अधिकारी मौन है, वहीं  एक दूसरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो घूरपुर में तैनात दरोगा सुधर सिंह व हरनारायण दरोगा का है

जिसमें साफ तौर पर सुना जा सकता है कि रात के अंधेरे में किस प्रकार की वसूली गौहनिया चौकी इंचार्ज ताराचंद व ड्राइवर के द्वारा की जाती है वही दरोगा के माध्यम से बताया जा रहा है कि रात भर हम लोगों से वसूली कर आते हैं और कुछ भी हम लोगों को नहीं मिलता है, वही इस बात से दरोगा रोने भी लगता है फिलहाल घूरपुर थाना अवैध वसूली के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ रहा पिछले कुछ दिनों पहले आर पी  सिंह का ऑडियो जब वायरल हुआ था, तो अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है

अब ऐसे में दूसरा ऑडियो सोशल मीडिया में फिर से वायरल हो रहा है इससे अंदाजा लगाया लगाया जा सकता है कि घूरपुर थाना अवैध वसूली के लिए क्यों इतना फेमस है वही दैनिक समाचार अखबारों में खबर प्रकाशित की गई थी कि दरोगा राजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रमुख सचिव गृह  को चिट्ठी लिखी गई थी, आय से अधिक संपत्ति जांच के लिए , लेकिन कार्यवाही के नाम पर अभी उच्च अधिकारी मौन है, ऐसे में दूसरा ऑडियो वायरल होने पर हड़कंप मचा हुआ है