railway news india - Swatantra Prabhat

21 जून को कानपुर सेंट्रल पर थम जाएंगे ट्रेनों के पहिए
कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर करीब छह साल बाद एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जब स्टेशन से 24 घंटे तक एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। आगामी 21 जून 2026 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसकी वजह लॉकडाउन नहीं, बल्कि रेलवे द्वारा किया जाने वाला इंटरलॉकिंग कार्य है।

जानकारी के मुताबिक, 21 जून को सुबह से अगले 24 घंटे तक कानपुर सेंट्रल से कोई भी ट्रेन संचालित नहीं होगी। इस दौरान स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके चलते कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली ट्रेनों को गोविंदपुरी और चंदारी स्टेशन से डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंटरलॉकिंग से पहले 11 जून से 20 जून तक प्री और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है।

रेलवे का कहना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन की सिग्नल व्यवस्था पूरी तरह कंप्यूटर आधारित हो जाएगी, जिससे भविष्य में सिग्नल फेल जैसी समस्याओं में काफी कमी आएगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा।

गौरतलब है कि कानपुर सेंट्रल देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां से प्रतिदिन करीब 300 ट्रेनें गुजरती हैं और एक से डेढ़ लाख यात्री रोजाना सफर करते हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों को गोविंदपुरी-चंदारी के रास्ते संचालित किया जाएगा, जबकि दिल्ली से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद-मुरादाबाद रूट से भेजे जाने की तैयारी है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

जिले की दुल्लभछड़ा–बदरपुर रेल सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने फिर से शुरू की, यात्रियों को राहत
श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले में लंबे समय से बंद दुल्लभछड़ा–बदरपुर (ट्रेन संख्या 55689) लोकल रेल सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सेवा बंद होने के कारण पिछले कुछ दिनों से यात्रियों में भारी असंतोष और गंभीर असुविधा देखी जा रही थी। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों कर्मचारी, छात्र और व्यापारी यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेन सेवा अचानक बंद हो जाने से स्थानीय जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा और वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया था।

इस मामले को लेकर मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद और जागरूक नागरिकों की सक्रिय पहल पर रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। इसके बाद सेवा को 17 अप्रैल शुक्रवार को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया। रेलवे विभाग के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर सेवा को फिर से सामान्य कर दिया गया है। साथ ही इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए मीडिया और स्थानीय नागरिकों के प्रति क्षेत्र की ओर से आभार भी व्यक्त किया गया है। सेवा बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है और समस्या का शीघ्र समाधान होने पर संतोष व्यक्त किया है।

Hydrogen Train: हरियाणा में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, एक घंटे में तय करेगी 89 किमी का सफर
Hydrogen Train: हरियाणा के लिए रेल परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से चलकर सोनीपत तक कुल 89 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह ट्रेन महज एक घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी, जबकि वर्तमान में जींद से सोनीपत तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन को लगभग दो घंटे का समय लगता है। सड़क मार्ग से भी यह दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं।

छह स्टेशनों पर होगा ठहराव

हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होकर जींद सिटी, पांडु-पिंडारा जंक्शन, भंभेवा, गोहाना जंक्शन, मोहाना हरियाणा और अंत में सोनीपत जंक्शन पर रुकेगी। यात्रियों के लिए इसका किराया बेहद किफायती रखा गया है। न्यूनतम किराया 5 रुपये और अधिकतम 25 रुपये तय किया गया है। हालांकि अभी ट्रेन का बीट चार्ट जारी नहीं हुआ है और टिकट व्यवस्था डीएमयू ट्रेनों के अनुसार ही होगी।

किफायती, तेज और सुविधाजनक सफर

हाइड्रोजन गैस से चलने वाली यह ट्रेन न केवल पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है, बल्कि आम यात्रियों के लिए भी एक तेज, सस्ता और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को इससे काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही, सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

पूरी तरह प्रदूषण मुक्त ट्रेन

यह ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होगी। इसमें डीजल या किसी अन्य जीवाश्म ईंधन का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी। ट्रेन के कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

तकनीक और क्षमता में भी नंबर वन

यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित की गई है। ब्रॉड गेज लाइन पर चलने वाली यह दुनिया की सबसे लंबी (10 कोच) और सबसे शक्तिशाली (2400 किलोवाट) हाइड्रोजन ट्रेन मानी जा रही है। इसमें दो ड्राइविंग पावर कार (डीपीसी) हैं, जिनकी क्षमता 1200-1200 किलोवाट है, जबकि 8 कोच यात्रियों के लिए लगाए गए हैं।

ट्रेन एक बार में करीब 2500 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। 360 किलो हाइड्रोजन से यह 180 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसकी अधिकतम गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है। इस परियोजना पर करीब 82 करोड़ रुपये की लागत आई है।

भारत बना हाइड्रोजन ट्रेन वाला आठवां देश

हाइड्रोजन ट्रेन के कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार किए गए हैं और इसका परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, फ्रांस और स्वीडन के बाद भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का आठवां देश बन गया है।

रेलवे जंक्शन जींद के अधीक्षक (व्यावसायिक) धीरज बुटानी के अनुसार, फिलहाल ट्रेन का बीट चार्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसका ठहराव छह स्टेशनों पर होगा और टिकट डीएमयू ट्रेनों की तरह ही उपलब्ध होंगे।