aaj ki badi kabar - Swatantra Prabhat

चुनावी शोर में चुपके से चल गया ’महंगाई का चाबुक’
मथुरा।

चुनावी शोर में चुपके से भोजन की थाली महंगी हो गई। भले ही महंगाई का शोर कम सुनाई दे रहा हो लेकिन गृहणियों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। बुधवार को वृंदावन पुराना बजाजा सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंची महिलाओं के बीच महंगाई ही सबसे बडा मुद्दा था। दाल सब्जियों से लेकर किराना के दामों में पिछले करीब 15 दिन में बेतहाशा वृद्धि हुई है। गृहणियों का महीने का बजट ही बिगड गया है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमत इतनी बढ़ गई हैं कि लोगों को अपने परिवार को पालने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

आज कल बाजार में सब्जी, दालों और किराना के समान पर महंगाई होने से लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। ग्रहणी मीना शर्मा ने बताया कि पंद्रह दिन में महंगाई की मार पडी है। पंद्रह दिन पहले अरहर की दाल 150 रुपये थी, अब 160 रुपये बिक रही है। मूंग की दाल पहले 110 रुपये से 120 रुपये किलो हो गई है। उड़द की दाल पहले 140 रुपये से 150 हो गई है। चना की दाल 80 रुपये किलो थी अब 85 रुपये किलो बिक रही है। छोले 150 रुपये 160 रुपये किलो हो गये हैं।  वहीं फलों की कीमतों में भी उछाल आया है। अंगूर 70 रुपये से छलांग लगाकर 100 रुपये पर पहुंच गए हैं।

पपीता 40 रुपये बिक रहा था अब 60 रुपये किलो बिक रहा है। सेब की कीमतों में भी उछाल आया है। आम 150 रुपये है। संतरा 50 रुपये किलो था जो अब 120 रुपये के भाव से बेचा जा रहा है। ऐसे ही सब्जियों में सब्जी का राजा आलू 20 रुपये किलो बिक रहा था अब 30 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर में बहुत उछाल आया है। टमाटर 20 रुपये किलो से छलांग लगा कर 50 रुपये किलो पर पहुंच गया है। प्याज 30 रुपये किलो, भिंडी 65 रुपये किलो बिक रही है।

महंगाई को लेकर गृहणियां परेशान नजर आ रही हैं। कहना है कि रसोई का बजट बिगड़ रहा है। वहीं ग्रहणी नेहा गोस्वामी ने बताया कि आज महंगाई आसमान छू रही है। फल सब्जियों के दाम बहुत ज्यादा है। आज रसोई चलाने में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। एक आम आदमी किस तरह से सीजन की फल और सब्जियों का सेवन करें, क्योंकि सीजन के फल और सब्जियों के दाम काफी ज्यादा है। साथ ही आलू को लेकर उन्होंने कहा कि हर सब्जियों की शान आलू भी अपना रंग दिखा रहा है।

भदोही में पहले भय का माहौल था आज अंतरराष्ट्रीय मेला लग रहा हैं:मुख्यमंत्री
भदोही।

कालीन एक्सपो मार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने सोमवार को  चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला के 45वें संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के अंदर कालीन उद्योग का निर्यात लगभग 17 हजार करोड़ का है, इसमें 60 प्रतिशत योगदान उत्तर प्रदेश के तीन जनपद भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का है।

यही कारण है कि ‘टाउन्स ऑफ एकस्पोर्ट एक्सीलेंस टेक’ अवार्ड भी भदोही को मिला है। सीएम योगी ने कहा कि नोएडा में आयोजित हुआ इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का माध्यम बना था  यह अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला भी उत्तर प्रदेश की क्षमता को प्रदर्शित करने का दूसरा अवसर बनकर हमारे सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री मोदी के मेकिंग इंडिया और वोकल फॉर लोकर एवं लोकल फॉर ग्लोबल विजन को एक नई ऊंचाई प्रदान करने का अभियान है।उन्होंने कहा कि हमारे हस्तशिल्पियों में हुनर की कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें तकनीकि और प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा था। हमारी सरकार ने जैसे ही प्रदेश के हस्तिशिल्पियों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया तो हमारे हस्तशिल्पी वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मेले में 68 देशों के 450 से अधिक खरीदार इसका बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भदोही में पहले भय और आतंक का माहौल रहता था आज अंतर्राष्ट्रीय कालीन मेले का आयोजन हो रहा हैं।सीएम योगी ने कहा कि जी-20 के आयोजन के साथ उत्तर प्रदेश को जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ था।उसमें 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे. उसमें बिछने वाली कालीन उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित थी। उत्तर प्रदेश में 20 लाख से अधिक बुनकर हैं  डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हस्तशिल्पियों को और कारीगरों का पूरा सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेला में लगी कालीनों का अवलोकन किया और बटन दबाकर नए कालीन लेबल को लॉन्च किया।इसके साथ ही उन्होंने दो बुनकर महिलाओं को शाल देकर उनका सम्मान किया।इसमें माधुरी देवी और महाजबीन शामिल थीं सीएम योगी ने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। उन्होंने ओडीओपी के दो लाभार्थियों को टूल किट और चेक वितरित किया।

ओडीओपी मार्जिन मनी योजना के अंतर्गत उन्होंने ने दो लाभार्थियों को दो-दो करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपये का चेक वितरति किया।कालीन निर्यातक रोहित गुप्ता ने मुख्यमंत्री को कालीन भेंट किया।औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ,जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,विधायक विपुल दुबे,विधायक दीनानाथ भास्कर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव शुरू उत्सव में जुटे उच्च कोटि के विद्वान
स्वतंत्र प्रभात

बरेली/क्योलडिया में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ प्रातः विशाल हवन करने के बाद प्रभात फेरी निकालकर शुरू किया गया इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित सत्यदेव शास्त्री ने अपने प्रवचन से श्रोताओं को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी उन्होंने बताया स्वर्ग और नर्क मनुष्य को किस तरह प्राप्त होता है।

पंडित श्री शास्त्री ने अपने संबोधन में प्रकाश डालते हुए कहा जब मृतक शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाता है तोसव यात्रा में सम्मिलित लोगों के द्वारा जो चर्चाएं की जाती है कि व्यक्ति बहुत बढ़िया था इसके जाने से नुकसान हुआ है तो समझ लो वह प्राणी स्वर्ग को प्राप्त होता है और जिसके जाने के बाद लोग कहें के बहुत बुरा था

ठीक रहा दुनिया से चला गया तो समझ लो बहनरक को प्राप्त होगा इसलिए मनुष्य को जीवन में काम करके जाना चाहिए ना के कान भरने का कार्य करें जिससे परिवार बा गांव से लेकर देश तक बर्बाद होते हैं इसलिए मनुष्य को अच्छे कर्म करके दुनिया से जाना चाहिए जिस तरह योगीराज श्री कृष्ण मर्यादा पुरुषोत्तम राम महर्षि दयानंद जैसे लोगों को जाने के बाद भी लोग याद करते हैं।

इसलिए मनुष्य भले ही कम उम्र तक जीवित रहे परंतु उसके कार्यों की सराहना सदा होती रहे यही स्वर्ग की प्रथम कड़ी है यहीं पर कथावाचक महेंद्र पाल कर्मठ ने बताया मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए यज्ञ और योग करना चाहिए इससे मनुष्य सदैव स्वस्थ रहेगा वेद का पढ़ना पढ़ाना मनुष्य का धर्म है यह उत्सव आज से प्रारंभ हुआ है और 31 मई को देर रात समाप्त होगा 3 दिन बहने वाली ज्ञान गंगा में श्रद्धालुओं को ज्ञान का बोध कराया जाएगा।

इफको अधिकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी हरि शंकर तिवारी को श्रद्धांजली
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज

इफको अधिकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी नेआज ब्रह्मभोज के दिन स्व. पंडित हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके पैतृक गांव टांडा,  बडहलगंज (गोरखपुर) पहुंचे।   साथ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता , भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्पल राय , वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र दुबे , टाइम  ऐनेलाइजर देवेश दुबे और अन्य मित्र भी थे ।

उन्होंने सबसे पहले पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी । तिवारी ने बताया कि बहुत भावुक क्षण था, मन मानने को  तैयार नहीं था कि पंडित  जी नहीं रहे ।पंडित जी के ज्येष्ठ पुत्र पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी , छोटे पुत्र , पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी,  भांजे और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति  गणेश शंकर पाण्डेय से आत्मीय और पारिवारिक बातचीत हुई । दूर - दूर से अन्य राज्यों से भी आए पंडित जी के स्नेह सूत्र से बंधे हजारों की इस जुटान को देख कर लगा न अध्याय बंद हुआ है न आख्यान रुक गया है ।

ऐसा लगा पंडित जी अपनी यश: काया में हमारी और इलाकाई लोगों की स्मृतियों में हमेशा , सदा , सर्वदा बने रहेंगे । पूरा यकीन है कुशल और विनय विरासत को और शानदार रंगत देंगे ।

महराजगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी सोभनाथ वैश्य ने पत्रकारों से की वार्ता
स्वतंत्र प्रभात -

महराजगंज/रायबरेली: -

निकाय चुनाव 2023 रिजल्ट घोषित होने के बाद महराजगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी सोभनाथ वैश्य ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा है कि, वह नगर पंचायत महराजगंज की जनता के आभारी हैं। जिन्होंने 1800 से ज्यादा वोट उन्हें दिए। आगामी 5 साल तक जनता के बीच संघर्ष करेंगे। पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, जिनकी आंखें नहीं खुली हैं, उनकी आंखें खुल जाएंगी।

आपको बता दें कि, पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सपा प्रत्याशी सोभनाथ वैश्य ने कहा कि, जनता-जर्नादन है, उसका आदेश मानना ही पड़ेगा। हार की वजह में एक पहलू यह भी है कि, उन्हें प्रचार-प्रसार करने का समय कम मिला। भाजपा की तरफ खास तबकों ने वोट किया है। बीजेपी में शुरू से ही मुकाबला दिखाया जा रहा था, उसी हिसाब से जनता ने वोट किया। बहरहाल, जो आदेश शीर्ष नेतृत्व करेगा, उस पर आगामी 5 साल तक कार्य करेंगे। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं।

महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं ने जो मत के रूप में प्यार व स्नेह दिया है, उसके लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। हर जाति-धर्म का वोट मुझे मिला है। चुनाव में जो जनता ने अपना फैसला सुनाया है, उसका वह सम्मान करते हैं। आगामी 5 सालों तक विपक्ष की भूमिका में जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा।

उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में समर्थकों का एक बहुत बड़ा दल डरा-सहमा था। इसलिए उसने मेरे लिए खुलकर काम नहीं किया। मुझे जो उम्मीद थी अगर वह वोट मुझे मिला होता तो चुनाव जीत सकता था। फिर भी मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हजारों वोट दिए। जनता के बीच जाऊंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करके हार का आंकलन करूंगा। कहां कमी रह गई, इस पर विचार मंथन होगा।

पूर्व प्रत्याशी सोभनाथ वैस्य के बड़े बेटे संदीप गुप्ता ने कहा कि, जनता का फैसला स्वीकार है। हार का कारण चुनाव के दौरान ही प्रत्याशी घोषित होने से हर घर जनता के मध्य नहीं पहुंच सका। पार्टी की नीतियों को जनता तक नहीं पहुंचा पाया। फिर भी नगर की देवतुल्य जनता ने मुझे भरपूर प्यार दिया है। मैं जनता के दु:ख दर्द में शामिल होकर पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करता रहूंगा।

सपा नेता फिरोज अहमद ने कहा कि, महराजगंज नगर की जनता का आशीर्वाद मिला। इसके लिए जनता का धन्यवाद व्यक्त करते हैं। जनता के हर सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। जनादेश का सम्मान करते हैं