अम्बेडकरनगर - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री द्वारा “स्कूल चलो अभियान 2026–27” के शुभारंभ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
अम्बेडकरनगर।

आज जनपद अम्बेडकरनगर में “स्कूल चलो अभियान 2026–27” कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किए गए सजीव प्रसारण के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति किया गया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत ने कहा कि “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं” तथा सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजकर उन्हें शिक्षा से जोड़ें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा स्कूलों का व्यापक कायाकल्प किया गया है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों से उत्तीर्ण सभी बच्चों एवं छूटे हुए बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल दायित्व न समझें, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य मानते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
जनपद में शैक्षणिक सुविधाएं एवं उपलब्धियां (समग्र शिक्षा अंतर्गत) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद में संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई, उन्होंने बताया कि

ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर के अन्तर्गत 99.50 प्रतिशत औसत विद्यालयों का संतृप्तीकरण कराया जा चुका है।

शैक्षिक सत्र 2025-26 में 141062 छात्र/छात्रा प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकृत बच्चों को डी०बी०टी० के माध्यम से प्रति छात्र रु0 1200/- बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों के खातों में सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके माध्यम से बच्चों के लिए रू0 600/-में दो सेट यूनिफार्म, रु0-200/में स्वेटर, रु0-175/में स्कूल बैग, रु0-125/-में जूता-मोजा एवं रु0-100/-में स्टेशनरी क्रय किया जाना है।

अभिभावकों से यह अपील की जाती है कि डी०बी०टी० की उक्त धनराशि से बच्चों के लिए निर्धारित सामाग्री का क्रय शीघ्र अतिशीघ्र कर लिया जाए।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में जनपद के स्वीकृत 478-विद्यालयों में शासन द्वारा स्मार्ट क्लास की स्थापना की गयी है।

जनपद में 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित जिसमें 800 अपवंचित वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।

जनपद के 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में से 08 के उच्चीकरण हेतु हॉस्टल (कक्षा 09 से 12 तक) का निर्माण किया गया है।

शैक्षिक सत्र 2026-27 के अन्तर्गत आरण्टी०ई० 12 (1) (ग) के अन्तर्गत 04 चरणों में कुल 723 बच्चों का नामांकन कराया गया है।

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 19 जुलाई 2025 से 23 अगस्त 2025 तक आयोजित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया

265 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशु फर्नीचर की व्यवस्था बच्चों हेतु की गयी है।

जनपद मध्यान्ह भोजन योजन्तार्गत सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय/इण्टरमीडिएट समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालय, अनुदानित मदरसे (कक्षा-01 से 1 से 05) एवं राजकीय विद्यालयों में योजना संचालित है।

मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्राथमिक स्तर के बच्चों को 100 ग्राम एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चों को 150 ग्राम पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाता है। भोजन से प्राप्त न्यूनतम ऊर्जा की मात्र 450 किलो कैलोरी प्राथमिक स्तर हेतु प्रति छात्र तया 700 किलो कैलोरी उच्च प्राथमिक स्तर हेतु प्रति छात्र बच्चों को उपलब्ध करायी जाती है।

जनपद के प्रत्येक विद्यालय में कमजोर बच्चों हेतु उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था एवं स्कूल रेडीनेंस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।

जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, आशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, राजकीय विद्यालय एवं अनुदानित मदरसों में अध्ययनरत कक्षा-01 से 08 तक के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके प्रदान की जा रही है।

जनपद में 1345 विद्यालयों में 2754-टेबलेट्स का वितरण किया गया है सभी को विभाग की तरफ से सिमकार्ड एवं डेटा उपलब्ध कराया गया है।

जनपद के 20 पीएमश्री विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है जहाँ भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उच्चस्तरीय भौतिक सुविधाएं एवं बेहतरीन शिक्षा की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत एवं जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, शिक्षा के महत्व एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

शीशमहल लखनऊ बनी चैम्पियन, बस्ती को 101 रन से हराया
अम्बेडकरनगर।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीत करके लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करने का करते हुए निर्धारित 20 और में 8 विकेट के नुकसान पर 232 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बल्लेबाज गुरमन ने 23 गेंद पर 5 चौके और 6 छक्के की मदद से सर्वाधिक 65 रनों की बहुमूल्य  विस्फोटक पारी खेली। इसके अतिरिक्त सर्वेश ने 39, अनुपम व मुरारी ने 20-20 रनों का योगदान दिया। बस्ती के लिए आशुतोष ने 03 रामपाल ने 02 गोकुल, शाहनवाज और रुद्र ने 01- 01 विकेट लिया। 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बस्ती की पूरी टीम 17.3 ओवर में 131 रनों पर सिमट गई। बस्ती के कप्तान रूद्र ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं। बस्ती के लिए शाहनवाज ने 21 और रामपाल ने 11 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के लिए आकाश व सर्वेश ने 03-03  धनंजय ने 02 विकेट प्राप्त किया। टूर्नामेंट में सर्वेश को प्लेयर ऑफ द सीरीज और मैच में गुरमन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

फाइनल समापन समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, सह विभाग प्रचारक अयोध्या शैलेंद्र, श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा रहे। उन्होंने स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ-साथ उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला अफजाई किया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किया।विजेता टीम को 75 हजार एवं उप विजेता को 51 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार एवं मैच ऑफ द मैच को 51 सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया।

साथ में वर्तमान ब्लाक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा ने  अतिथियों व अम्बेडकरनगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैच में एम्पायर की भूमिका निखिल पटेल, बाकर रजा बबलू , कमेंटेटर अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर सैयद मोहम्मद जाकिर, विक्रम सिंह, सैयद सुहानी और स्कोरर  की भूमिका में अनुराग उपाध्याय रहे।

इस अवसर पर वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा त्र्यंबक त्रिपाठी,  पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, डॉ आर पी सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, बालमुकुंद शास्त्री, विकास पटेल, हाजी अकमल जुगनू, विनय पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, सुधीर चतुर्वेदी, राकेश सोनकर, पी.एन. तिवारी, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र,  संजय श्रीवास्तव, संजय वर्मा, विनय अग्रहरि, राजन शुक्ला, आनंद सिंह, सभाजीत वर्मा, अरविंद मिश्रा, पिंकू यादव, नवीन मल्होत्रा, संदीप श्रीवास्तव, संदीप जान, नाफ़दीन आदि लोग मौजूद रहे।

बीर बाल दिवस पर अटल भवन में हुआ गोष्ठी का आयोजन
अम्बेडकरनगर।

देश और सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए बलिदान हुए गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों की बलिदान को याद करते हुए बीर बाल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिले भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। बीर बाल दिवस पर मंडलों में प्रभात फेरी और 2 मिनट का मौन रख कर भावांजलि दी गई।

बीर बाल दिवस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की बलिदान पर भाजपा सरकार ने बीर बाल दिवस घोषित किया। खालसा धर्म के लोगों की साहस, बलिदान और देश प्रेम की अमर गाथा को देश कभी नहीं भूल सकता है। करतारपुर कॉरिडोर बनवाने और बिना बीजा पासपोर्ट के गुरुद्वारे की दर्शन का मार्ग प्रशस्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सिख समाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे भाजपा सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं। कहा कि सिख समाज द्वारा चलाए जा रहे लंगर को सेवा टैक्स में भाजपा सरकार ने राहत दी है। सिख समाज के देश भक्ति की शौर्य गाथा सर्व विदित है।

अध्यक्षता सरदार त्रिलोक सिंह ने शहीदों की बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुरुगोविंद ने देश और सनातन संस्कृति की रक्षा में अपने बच्चों सहित अपना बलिदान देकर मिशाल कायम किया था। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविन्द सिंह के दोनों बेटों की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बीर बाल दिवस मनाए जाने की घोषणा किया था। संचालन सतपाल सिंह सलूजा ने किया।

गोष्ठी को विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अंशु सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, अमरजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।

गोष्ठी में मुख्य रूप से हरजीत सिंह पप्पू, अंकित छाबड़ा, हरजिंदर सिंह, विशु सलूजा, गुलशन सलूजा, गुरु दीप सिंह, मनोज गुप्ता, अमरनाथ सिंह, आदर्श चौधरी, मनीष मिश्र, रमेश यादव,गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज शाहू, राम धनी सोनकर, हरीश शुक्ला, दुर्गेश पाठक, चंद्रपाल वर्मा, सेठ विशाल चंद आदि शामिल रहे।

निर्यात संवर्धन सत्र : स्थानीय उद्यमियों को मिला अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का मार्गदर्शन
जिले में निर्यात बंधु योजना पर विशेष आउटरीच सत्र आयोजित

वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने को प्रशासन प्रतिबद्ध- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

अम्बेडकरनगर।

जनपद अंबेडकरनगर में लोहिया भवन सभागार में आज निर्यात केन्द्रों को सशक्त बनाने और निर्यात बंधु योजना के अंतर्गत उद्यमियों एवं व्यवसायियों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के अवसरों से जोड़ने हेतु निर्यात संवर्धन आउटरीच सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला उपस्थित रहे। साथ ही राजन जोशी डिप्टी डीजीएफटी कानपुर, आलोक श्रीवास्तव सहायक निदेशक फेडरेशन ऑफ इंपोर्ट एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, माल्य दीक्षित नोडल ऑफिसर डीजीएफटी अंबेडकर नगर, राइस मिल संगठन के अध्यक्ष राम अजोर वर्मा, टेक्सटाइल्स संगठन के अध्यक्ष कासिम अंसारी, कृषि संगठन से संदीप सहित उक्त संगठनों के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विश्व स्तरीय पहचान दिलाने हेतु योजनाएं संचालित

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए लगातार योजनाएँ चलाई जा रही हैं। निर्यात बंधु योजना इन्हीं प्रयासों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से उद्यमियों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, बाजार उपलब्धता एवं निर्यात संबंधी जानकारियाँ दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर जनपद में कई ऐसे उत्पाद हैं, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है। इन उत्पादों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों को वैश्विक बाजार की मांग, निर्यात से संबंधित नीतियाँ, उत्पादों की गुणवत्ता मानक, निर्यात प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यमियों को निर्यात से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहन पैकेज की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

प्रशासन हर उद्यमी का करेगा सहयोग, सुव्यवस्थित पारिस्थितिकी तंत्र किया जाएगा विकसित
सत्र में उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा निर्यात के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन ऐसे सभी उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा और निर्यात संवर्धन के लिए एक सुव्यवस्थित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर एफपीओ, टेक्सटाइल्स, चावल, सब्जियों एवं कृषि के अन्य उत्पादों के निर्यात के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में विदेश व्यापार निदेशालय पोर्टल पर आवेदन कर एक्सपोर्ट लाइसेंस बनवाए जाने आदि से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कर साल के अंत में जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों को अपने-अपने उद्योगों का सोलराइजेशन कराने, पावर लूम उद्योग से जुड़े उद्यमियों को हाइब्रिड सोलर प्लांट लगाने की अपील की जिससे वे अपने कास्ट ऑफ़ प्रोडक्शन को कम कर सकते हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को उद्यमियों की विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेने और त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग, सहायक उपायुक्त उद्योग, अग्रणी जिला प्रबंधक, समस्त खंडों के अधिशाषी अभियंता विद्युत, उद्यमी मित्र, पीओ नेडा आदि सहित जनपद के उद्योग विभाग के अधिकारीगण, वाणिज्य एवं उद्योग संवर्धन से जुड़े विशेषज्ञ, स्थानीय उद्यमी, कारीगर, युवा व्यवसायी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गोयल मेडिकल एजेंसी पर निरीक्षण में मिली अभिलेखीय खामियां, सुधार के निर्देश
अम्बेडकरनगर।

औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मैसर्स–गोयल एजेंसी नई सड़क शहजादपुर अकबरपुर अंबेडकरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण  के दौरान औषधियों के रख रखाव एवं क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच की गई।

जांच के दौरान कुछ औषधियों के क्रय अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया जिनको तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

विक्रय अभिलेख नियमित जारी करने एवं नारकोटिक युक्त औषधियो को बिना लाइसेंस के न देने व औषधीयो के क्रय और विक्रय करते समय बैच नंबर वेरीफाई करने तथा पक्के बिल दिए जाने के कड़े निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर कैमरा लगे पाए गए तथा उपरोक्त मेडिकल स्टोर से संदिग्ध प्रतीत रही 4 औषधि का नमूना लिया गया जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया जांच रिपोर्ट आने के उपरांत नियमानुसार कारवाही की जाएगी।

कैलकुलेटर से जोड़कर बता देते हैं दाम

फिलहाल ज्यादातर मेडिकल स्टोर्स पर बिना बिल बनाए ही दवाइयां बेची जाती हैं। सीधे कैलकुलेटर से जोड़कर दाम बता दिया जाता है। यह स्थिति देखने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा साहब की नाक के नीचे कलेक्ट्रेट के इर्द गिर्द के मेडिकल की दुकानों सहित जिले के अन्य क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर्स पर भी देखा जा सकता है इसे साहब की नरमी समझें या स्टोर संचालकों की सीनाजोरी या कुछ और?

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 15 दिन चलने वाले सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला सम्पन्न ।
अंबेडकरनगर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से शुरू हो कर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की जिला कार्यशाला बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पदम सेन चौधरी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के सम्बंधित अभियानों पर विस्तृत चर्चा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विपक्षी दल चुनावों में छल और कपट के साथ द्वंद फंद कर किसी भी प्रकार से चुनाव जीतना चाहते हैं। भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति से विश्व के कई देश जलन कर रहे हैं। 2027 के विधान सभा की चुनाव को भाजपा कार्यकर्ता से चुनौती के रूप में लेकर कार्य करने का आवाहन किया। आगामी स्नातक विधान परिषद चुनाव  में भाजपा प्रत्याशी की जीत हो इस योजना रचना से संगठन हित में कार्य किया जाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार  21 सितम्बर से जीएसटी की दरों में अप्रत्याशित रूप से परिवर्तन करने जा रही है। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता पुनरीक्षण अभियान में संगठन के निर्देशन में कार्य किया जाना चाहिए।
कार्यशाला को रमेश चंद्र गुप्ता, मनोज मिश्र, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया ने अपने अभियानों से संबंधित विषयों की जानकारी कार्यशाला में साझा किया। संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने और आभार जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने व्यक्त किया
कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, त्रिवेणी राम, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह (संजय सिंह), आनंद वर्मा, अनिल वर्मा, ओमकार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ राणा रणधीर सिंह, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री संजय सिंह, दीपक तिवारी, पंकज वर्मा, दिनेश पाण्डेय, अंजू पाण्डेय, सुनीता चौहान, डॉ शिव पूजन वर्मा, संजय तिवारी, के के मिश्र, विजय विश्वकर्मा, आनंद श्रीवास्तव, डॉ विनोद कुमार, मनीष मिश्र, रमेश यादव आदि शामिल रहे।

नारायण फाउंडेशन ने कराई PET परीक्षार्थियों के निःशुल्क रहने-खाने व आने-जाने की व्यवस्था
अम्बेडकरनगर।

समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक भाजपा नेता विवेक मौर्य द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) परीक्षा के अभ्यर्थियों जिनका परीक्षा केंद्र अंबेडकरनगर है, उनके लिए निःशुल्क भोजन और विश्राम व आवागमन की व्यवस्था कराया गया। निःशुल्क भोजन, विश्राम एवं आवागमन की सुविधा पाकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे और मुक्त कंठ प्रशंसा की। परीक्षार्थियों ने नारायण फ़ाउंडेशन व विवेक मौर्य के प्रयासों को जमकर सराहा है।

दूरदराज से परीक्षा देने आए हुए परीक्षार्थियों के लिए संस्था ने निःशुल्क रहने खाने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद किया। नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा यह सेवा उन परीक्षार्थियों के लिए की गई जिनका परीक्षा केंद्र अम्बेडकरनगर में है और अन्य जिलों से आएंगे। व्यवस्था दयानंद मौर्य के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुंथर, टांडा में की गई। विवेक मौर्य की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने, आवागमन या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। गत माह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) की परीक्षा के दौरान भी विवेक मौर्य द्वारा परीक्षार्थियों के लिए रुकने, खाने व परीक्षाकेंद्रों तक छोड़ने की व्यवस्था की गई थी।  नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

पं० कमलापति त्रिपाठी नैतिक मूल्यों के पुरोधा थे - कांग्रेस
अम्बेडकरनगर।

पण्डित कमलापति त्रिपाठी नैतिक मूल्यों के पुरोधा थे, वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, यशस्वी राजनेता, संपादक और साहित्य सेवी थे उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल ने कही। उन्होंने कहा पं० कमलापति त्रिपाठी का राजनीतिक जीवन उनका सम्पूर्ण व्यक्तित्व नही है राजनीति उनके लिए प्रासंगिक थी वे राजनेता के साथ साथ कुशल पत्रकार भी थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल और अजय सिंह ने कहा राजनीतिक जीवन संक्रमण के दौर गुजर रहा है ऐसे मे हम सब को बिना विचलित हुए त्रिपाठी जी के पद चिह्नों पर चलने का प्रयास करते रहना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व मुख्यमंत्री पं कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई गयी तत्पश्चात मासिक बैठक की गयी एवं चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा परिचर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल और संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा ने किया।कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष उदयभान मिश्र, कुलदीप उपाध्याय, श्रीकांत वर्मा समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।

जिलाधिकारी ने विकास योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा किया।
अंबेडकरनगर।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकासखंड रामनगर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी आलापुर, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, उपनिदेशक कृषि, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, आदि की उपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों तथा पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति एवं जन सामान्य तक योजनाओं के पहुंच की स्थिति की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन सामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसकी गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त योजनाओं की पहुंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी जनकल्याणकारी और रोजगार परक योजना  से कोई भी पात्र व्यक्ति व परिवार वंचित न रहे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर माननीय मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को पंचायत सहायकों से समन्वय कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायतो को ग्रामीण क्षेत्र/ बाजार/गांव में जल जमाव वाले क्षेत्र/ स्थान चिन्हित कराने तथा रोस्टर बनाकर सफाई कर्मचारियों की गैंग लगाकर जल भराव की प्रत्येक समस्या निदान कराने तथा बेहतर साफ सफाई व्यवस्था प्रत्येक गांव में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंचायत सहायकों से समन्वय स्थापित कर बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड

जिलाधिकारी ने एमओआईसी को पंचायत सहायकों से समन्वय कर 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले प्रत्येक पात्र नागरिक का गोल्डन कार्ड बनवाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पेंशन योजनाओ से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में प्राप्त धनराशि को समय से ग्राम के विकास कार्यों में व्यय करने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिवों को दिए। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ने फैमिली आईडी के प्रगति तथा इसे बनाए जाने की प्रक्रिया एवं योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार का फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए।

फॉर्मर रजिस्ट्री, पेंशन, आवास आदि योजना का कैंप लगाकर हो निस्तारण

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायतो में कैंप लगाकर फॉर्मर रजिस्ट्री, वृद्धा पेंशन, महिला निराश्रित पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं आवास के पात्र लोगों का आवेदन एवं सत्यापन करके  अधिक से अधिक लोगों को योजना से अच्छादित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचिवो, पंचायत सहायकों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित हर घर जल योजना के तहत घर घर तक जलापूर्ति की जानकारी ली। पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक को गांव में पानी की शुद्धता/ गुणवत्ता और जल आपूर्ति की स्थिति की जांच करने, तथा गुणवत्ता सही न होने या जलापूर्ति रोस्टर के अनुरूप न होने पर उच्च अधिकारियों समन्वय कर समस्या का निदान कराना सुनिश्चित निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन हेल्पलाइन नंबर 18001212164 (टोल फ्री) का प्रचार प्रसार करने हेतु जल निगम को निर्देशित किया।

शौचालय केयरटेकरों के मानदेय का समयांतर्गत हो भुगतान

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सहायक एवं सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकरों के मानदेय के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली तथा बकाया मानदेय शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंचायत सहायकों, शौचालयों के केयर टेकारों का मानदेय भुगतान समय से न कराए जाने एवं ग्राम पंचायत झखरवारा में प्रधान पद रिक्त होने के उपरांत भी प्रशासनिक समिति का गठन न किए जाने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत का स्पष्टीकरण जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए गए स्वरोजगार की जानकारी देते हुए ब्लॉक मिशन मैनेजर ने अवगत कराया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विकासखंड में कुल 9 टेंट हाउस, 12 स्टेशनरी की दुकानों का संचालन किया जा रहा है इस दौरान जिलाधिकारी में  समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ते हुए उन्हें सोलर वेंडर भी बनाए जाने के निर्देश दिए।

जिन्होंने नहीं करवाया है आवास का कार्य उनसे की जाय रिकवरी

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आवास के ऐसे लाभार्थियों जिनके द्वारा आवास का कार्य नहीं कराया जा रहा है उनसे धन रिकवरी की कार्यवाही करवाए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने आवासों के निर्माण में मनरेगा के बकाया भुगतान को भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पंचायत सहायकों को व्यक्तिगत शौचायलयों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को आवास योजना से समस्त पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

15 दिवस के अन्दर करें मनरेगा मज़दूरों का भुगतान

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा एपीओ मनरेगा को मनरेगा मजदूरों एवं आवास के 90 दिनों के मनरेगा के समस्त बकाया भुगतान को 15 दिवस के अंदर भुगतान करके इसका प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एपीओ द्वारा वृक्षारोपण और मास्टर रोल आदि से संबंधित सही जानकारी न दें पाने पर जिलाधिकारी ने एपीओ को स्पष्टीकरण जारी करने एवं अग्रिम आदेश तक मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करवाने हेतु आयोजित हुई बैठक।
अम्बेडकरनगर।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में श्रीमती रीता कौशिक, जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 13 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय जनपद की समस्त तहसीलों एवं कलेक्ट्रेट परिसर अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज ए०डी०आर० भवन, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन वाद (राजस्व एवं विद्युत व अन्य वादों)/ प्रकरणों को नियत कर निस्तारित करवाने हेतु, सम्पूर्ण जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु एवं वादकारियों को जारी होने वाले नोटिसों की तामीला हेतु जनपद की तहसीलों के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं विद्युत विभाग के जिला स्तर के अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अम्बेडकरनगर द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफलता हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन वादो (राजस्व एवं विद्युत व अन्य वादों) / प्रकरणों को नियत कर निस्तारित करायें एवं अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

वेक्टर जनित व संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव के निर्देश।
शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने हेतु ओवरड्यू बच्चों का विशेष अभियान।

पांच आशाओं की सेवाएं समाप्त, कमजोर प्रदर्शन करने वाले सीएचओ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

संस्थागत प्रसव, लो बर्थ वेट बच्चों की देखभाल व जननी सुरक्षा योजना पर विशेष ध्यान।

निजी चिकित्सालयों में सीसीटीवी अनिवार्य, प्रत्येक माह डीवीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।

अंबेडकरनगर।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में दिनांक 30 अगस्त 2025 को देर शाम तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वेक्टर जनित रोगों एवं संचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश देते हुए कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया के मरीज निकल रहे हैं वहां पर पूरे क्षेत्र में तत्काल फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव संबंधित अधिशासी अधिकारी/एडीओ पंचायत द्वारा कराया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम में और सुधार लाने के निर्देश दिए उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अवशेष एम्बुलेंसों में भी उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता की जांच का कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए तथा एंबुलेंस में कमियां पाई जाती हैं तो स्टेट को सूचित करते हुए उसके भुगतान में कटौती किए जाने  हेतु पत्र लिखने के निर्देश दिए।
टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्क्रीनिंग को बढ़ाने तथा मरीज को बेहतर पौष्टिक आहार, चिकित्सीय सुविधा एवं सुझाव प्रदान करने, सभी एमओआईसी को टीबी रोगियों की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप मार्च 2026 तक प्रत्येक दशा में जनपद को भी टीवी मुक्त करना है इसे दृष्टिगत रखते हुए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
बैठक में समस्त एमओआईसी द्वारा अवगत कराया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, कहीं पर भी दवाओं की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) के अंतर्गत शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु कंट्रोल रूम का संचालन करने तथा रोजाना अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लक्ष्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एमओआईसी अकबरपुर के द्वारा टीकाकरण एनालिसिस के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार अन्य एमओआईसी भी टीकाकरण का एनालिसिस करके ओवर ड्यू टीकाकरण वाले बच्चों को प्राथमिकता पर अपेक्षित समय में टीकाकरण से आच्छादन सुनिश्चित करें तथा भविष्य में सभी बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एमओआईसी को ओवरड्यू बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित होने का प्रमाण पत्र देने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे सभी बच्चों को समय पर सभी टीके लगे। उन्होंने आशा डायरी का सभी एमओआईसी को स्वयं सत्यापन करने और समय-समय पर आशाओं को आशा डायरी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में समिति द्वारा जनपद के पांच आशाओं द्वारा बार बार चेतावनी के उपरांत भी अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने के कारण उनकी सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ ही सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अर्थात अपने दायित्वों का सही से निर्वहन न करने वाले सीएचओ पर भी नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा इसमें सुधार लाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने संस्थागत प्रसवनमें सुधार लाने हेतु सभी एमओआईसी को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। सभी एमओआईसी व एएनएम को निर्देशित करते हुए कहा कि जन्म के समय लो वर्थ वेट वाले बच्चों को एसएनसीयू अथवा एनबीएसयू में अवश्य भर्ती कराएं तथा उनकी नियमित बेहतर देखभाल सुनिश्चित करें जिससे वे बच्चे सैम या मैम श्रेणी में जाएं। बैठक में अर्बन कोऑर्डिनेटर को अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने तथा अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्त प्राइवेट चिकित्सालय में सीसीटीवी की स्थापना एवं क्रियाशीलता को अनिवार्य करने तथा प्रत्येक माह का डीवीआर प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही उन्होंने प्राइवेट चिकित्सालय में हो रहे प्रसव का डाटा भी प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण घटक हैं अतः सभी चिकित्सक एवं कार्मिक  अपने दायित्वों का पूरी  गंभीरता के साथ निर्वहन करें और प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल सहित अन्य संबंधित चिकित्सक एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण हेतु बीएलओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण सम्पन्न
अंबेडकरनगर।

राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर के ऑडिटोरियम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2026 के लिए मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी 1040 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं 133 सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भी शामिल रहे। प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत तहसीलदार आलापुर एवं तहसीलदार अकबरपुर द्वारा की गई। इसके उपरांत सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर बीएलओ द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ पुनरीक्षण का कार्य संपादित करें। उन्होंने कहा कि माननीय आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ प्रत्येक घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करें और पात्र नागरिकों का नाम अनिवार्य रूप से सम्मिलित करें। मृतकों, डुप्लीकेट अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं त्रुटिरहित होनी चाहिए तथा किसी भी दशा में कोई भी अर्ह नागरिक मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित न रहे।