Solar Rooftop Scheme - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति की समीक्षा की
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन एवं लम्बित आवेदन, डिस्कॉम, बैंक एवं वेण्डर्स द्वारा आवेदन निस्तारण एवं लम्बित आवेदनों की स्थिति, विद्युत विभाग के अन्तर्गत निरीक्षण हेतु लम्बित प्रकरण एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत बैंक स्तर पर लोन निर्गत/पार्शियल पेमेण्ट सम्बंधित लम्बित प्रकरणों के बारे में विस्तार से समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने पीओनेडा से पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने पीओ नेडा से टॉप टेन पेण्डेंसी वाले वेण्डरों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के लिए कहा है। उन्होंने पीओ नेडा से सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन एवं लम्बित आवेदन की स्थिति की जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि कुल 33995 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें 33978 आवेदन स्वीकृत हुए है तथा 32823 आवेदन के लिए वेण्डर का सेलेक्शन हो चुका है, जिसमें से 19955 में इंस्टालेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने पीओ नेडा को विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारियों एवं पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी का वेण्डरों एवं लक्षित विभाग के साथ बैठक कर पेंडेसी को समाप्त करने और उपभोक्ताओं का चिन्हांकन करने के लिए कहा है।

उन्होंने  कहा कि प्रत्येक वेण्डर को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जो लक्ष्य तय किया गया है, उस लक्ष्य के अनुसार हर घर में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही करें।  विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को उनके स्तर पर पीएम सूर्यघर योजना से सम्बंधित लम्बित सभी पेण्डेंसी को अभियान चलाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है।

बैठक में उपस्थित एलडीएम से बैंक स्तर पर लम्बित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पेण्डेंसी को समाप्त कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के वेण्डरों के द्वारा सोलर सिस्टम लगाये जाने में अच्छा काम करने वाले वेंडरों को प्रमोट करें।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित एडीओ पंचायतों से प्रत्येक विकास खण्ड में एक ग्राम का सोलर ग्राम के रूप में चयन करते हुए गांव के शत-प्रतिशत घरों में सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने सभी आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाये जाने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना फ्लैगशिप स्कीम है, जिसमें घरों में सोलर कनेक्शन लगाये जाने पर सरकार के द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है और सोलर कनेक्शन होने से विद्युत खपत में कमी आयेंगी तथा विद्युत बिल में बचत भी होगी, इसलिए सभी लोग इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी, पीओ नेडा  कोमिल द्विवेदी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में कानपुर से ‘सूर्य रथ’ की शुरुआत—हर घर सोलर का अभियान तेज
कानपुर। उत्तर प्रदेश में प्रथम बार कानपुर नगर से आज ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के अंतर्गत सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम (CAP) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूपी नेडा के सहयोग से नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (NSEFI) तथा रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (RMI) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीलिमा कटियार, विधायक, कल्याणपुर तथा दीक्षा जैन (IAS), मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि आलोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राकेश पाण्डेय, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा द्वारा सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित किए जाने वाले विभिन्न जागरूकता अभियानों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

उन्होंने बताया कि यह पहल शहरी क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करने, नागरिकों को योजना से जोड़ने तथा उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। विधायिका नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में कार्बन उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन एवं सोलर पैनल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकता है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को सतत, सुरक्षित एवं किफायती बनाया जा सकता है।

PM Surya Ghar Yojana: अब बिजली बिल होगा जीरो, पीएम सूर्य घर पर योजना पर मिल रही भारी सब्सिडी
PM Surya Ghar Yojana: सर्दियों में गीजर और रूम हीटर, तो गर्मियों में एसी-कूलर का इस्तेमाल बिजली बिल को काफी बढ़ा देता है। इसी चिंता को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत न सिर्फ 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती है, बल्कि रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से तगड़ी सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे बिजली बिल शून्य तक लाया जा सकता है।

फरवरी 2024 में लॉन्च हुई थी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार का लक्ष्य 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगवाने का है। योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के साथ-साथ सोलर इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी का लाभ मिलता है।

देशभर में 19.45 लाख से ज्यादा सोलर सिस्टम लगे

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 9 दिसंबर 2025 तक देश में 19,45,758 रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे 24,35,196 परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। सबसे ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन वाले राज्यों में गुजरात (4,93,161) पहले स्थान पर है, इसके बाद महाराष्ट्र (3,63,811), उत्तर प्रदेश (3,02,140) और केरल (1,69,227) शामिल हैं।

एक बार खर्च, 25 साल तक राहत

पीएम सूर्य घर योजना उन परिवारों के लिए खास है जो बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं। एक बार सोलर पैनल लगवाने के बाद करीब 25 साल तक बिजली बिल की चिंता लगभग खत्म हो जाती है। हालांकि, पैनल लगवाने से पहले घर की मासिक बिजली खपत का सही आकलन करना जरूरी है, ताकि उसी क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया जा सके।

कितनी मिलती है सब्सिडी?

2 किलोवाट तक: 30,000 प्रति किलोवाट

3 किलोवाट तक: 48,000 प्रति किलोवाट

3 किलोवाट से अधिक: अधिकतम 78,000 की सब्सिडी

मासिक खपत के आधार पर देखें तो 0–150 यूनिट पर 1–2 किलोवाट सिस्टम, 150–300 यूनिट पर 2–3 किलोवाट और 300 यूनिट से ज्यादा खपत पर 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का सिस्टम उपयुक्त माना जाता है।

अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें क्षमता

यदि घर में 2–3 पंखे, फ्रिज, 6–8 एलईडी लाइटें, एसी या रूम हीटर और गीजर जैसे उपकरण हैं, तो रोजाना 8–10 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में 2 किलोवाट का सोलर पैनल पर्याप्त हो सकता है। जरूरत के अनुसार क्षमता को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।

‘Apply for Rooftop Solar’ विकल्प चुनें।

राज्य और बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) का चयन करें।

उपभोक्ता नंबर, मोबाइल और ईमेल दर्ज कर लॉगइन करें।

निर्देशों के अनुसार RTS पैनल के लिए आवेदन करें।

फीजिबिलिटी अप्रूवल के बाद रजिस्टर्ड वेंडर से इंस्टॉलेशन कराएं।

नेट मीटरिंग और जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलेगा।

पोर्टल पर बैंक डिटेल सब्मिट करते ही सब्सिडी खाते में आ जाएगी।