Health Card - Swatantra Prabhat

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकारों की सुविधाओं को दी नई रफ्तार
लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सूचना विभाग ने आयुष्मान कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकार बंधुओं को आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं तथा शीघ्र ही उनके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होती है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

सूचना निदेशक ने कहा कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए सूचना विभाग शीघ्र ही एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल के प्रारंभ होने की सूचना सभी संबंधित पत्रकारों को समय से उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस पहल का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सूचना विभाग लगातार सकारात्मक और प्रभावी प्रयास कर रहा है। उनके अनुसार, विशाल सिंह के नेतृत्व में विभाग की कार्यशैली अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और पत्रकार हितैषी बनी है।

प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि सूचना निदेशक के रूप में अपने लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में विशाल सिंह ने पत्रकार कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेशभर के पत्रकारों को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा पत्रकारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ अधिक सरलता से प्राप्त हो सकेगा।

भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) के निर्धन जन सेवा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम्यांचलों में कम्बल वितरण।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में तृतीय कैम्प दिनांक 27-12-2025 (शनिवार) को प्रातः 11.30 बजे ग्राम: सिरसा कमाल पुर ग्राम पंचायत ख़ेसरवां (विकास खण्ड बीकेटी) जनपद लखनऊ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भावना संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य रामलाल गुप्ता अध्यक्ष, प्रभात किरण चौरसिया महासचिव कार्यान्वयन, जगमोहन लाल जायसवाल महासचिव प्रशासन, सुधीर कुमार वर्मा की प्रमुख महासचिव,  अमरनाथ धवन संयोजक ग्राम्यांचल निर्धन सहायता योजना, आदित्य प्रताप सिंह, अनिल खन्ना, विनोद कपूर जी, प्रो0 डॉ0 राम सज़ीवन शुक्ला, चंद्र शेखर आजाद,  अखिल कुमार गुप्ता एवं अन्य कई सदस्य भी उपस्थित रहे और लाभान्वित ग्राम के ग्राम प्रधान इंजीनियर सौरभ सिंह एवं गांव के बड़े बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में ख़ेसरवां ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले कई गांव के गरीब वृद्ध निर्बल लोगों को 100 ऊनी कंबल  वितरित किए गए साथ ही सदस्यों द्वारा ले गए ऊनी कपड़े भी गरीबों में वितरित किए गए। भावना संस्था की तरफ से इस जाड़े के सीजन में यह तीसरा कैंप आयोजित किया गया है और भविष्य में अभी लगभग सात और शिविर आयोजित किए जाएंगे जिनमें लगभग 700 ऊनी कंबल का वितरण किया जाएगा और गरीब बच्चों के लिए संचालित विभिन्न स्कूलों में गरीब छात्रों को स्वेटर और मफलर और वहां के शिक्षकों को कंबल और शाल भी वितरित किए जाएंगे।

इस प्रकार के शिविरों में संस्था द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई जैसे आधार कार्ड, स्वास्थ कार्ड, मतदाता कार्ड, लेबर कार्ड राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के द्वारा विभिन्न लाभ को भी अवगत कराया गया।।