inspector - Swatantra Prabhat

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में सम्मान का विशेष समारोह
नई दिल्ली, ।  दिल्ली पुलिस मुख्यालय पीएचक्यू स्थित आदर्श सभागार में मंगलवार को आयोजित गरिमामय पिपिंग समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे दिल्ली पुलिस के 179 पुलिसकर्मियों को मानद पदोन्नति योजना के तहत अगले उच्च मानद पद से सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को नए पदों के प्रतीक चिह्न पिप्स लगाकर उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल का सम्मान किया।समारोह की अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त कार्मिक एवं वित्त राजेश खुराना, आईपीएस ने की।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना की।अपने संबोधन में राजेश खुराना ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में समर्पण, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ जनता की सेवा की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की जांच करने तथा अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का ऐसा दायित्व है जिसमें अधिकारी और कर्मचारी अपने सहकर्मियों के साथ परिवार से भी अधिक समय बिताते हैं।

कठिन परिस्थितियों में साथ काम करने से उनके बीच गहरा विश्वास सहयोग और आत्मीयता विकसित होती है। इसी भावना के कारण "दिल्ली पुलिस परिवार" केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और एकजुटता का जीवंत प्रतीक है।विशेष पुलिस आयुक्त ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।

समारोह में कुल 179 पुलिसकर्मियों को मानद पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें 11 हेड कांस्टेबलों को मानद सहायक उप-निरीक्षक, 48 सहायक उप-निरीक्षकों को मानद उप-निरीक्षक तथा 120 उप-निरीक्षकों को मानद निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान, गौरव और भावनाओं से ओतप्रोत यह समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

Haryana: हरियाणा में फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, 3 अधिकारियों पर केस दर्ज करने के आदेश
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर सख्त नजर आए। बैठक में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए फूड इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर समेत तीन अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच लाडवा के एसडीएम अनुभव मेहता ने की थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि विभागीय आदेशों की अवहेलना की गई और डिपो की सप्लाई को नियमों के विपरीत दूर-दराज के गांवों से जोड़ दिया गया।

सप्लाई को पास के बजाय दूर के गांवों से जोड़ा

डिपो होल्डर सोनू नारंग ने शिकायत में बताया कि जुलाई और अक्टूबर में राज्यमंत्री की ओर से स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे कि जिन डिपो की सप्लाई बंद या सस्पेंड है, उन्हें नजदीकी डिपो से जोड़ा जाए। इसके बावजूद फूड इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने सप्लाई को दूर-दूर के गांवों से जोड़ दिया, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शिकायत के बाद दी गई गलत रिपोर्ट

सोनू नारंग का आरोप है कि शिकायत के बाद इंस्पेक्टर ने विभाग को गलत रिपोर्ट सौंपते हुए दावा किया कि सप्लाई पास के डिपो से जोड़ी गई है। बाद में यह रिपोर्ट भी गायब कर दी गई। यही नहीं, डीसी कार्यालय में भी तथ्यों को छुपाते हुए गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

बेटे के नाम पर डिपो, पिता कर रहा था संचालन

जांच में यह भी सामने आया कि वार्ड-1 का एक डिपो अंशुल गर्ग के नाम पर था, जो करीब 8 साल पहले परिवार सहित इटली चला गया था। उसके बावजूद उसके पिता नरेश गर्ग डिपो का संचालन कर रहे थे। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर ने नरेश गर्ग से लिखित बयान दिलवाया कि उनका बेटा विदेश नहीं गया है।

एसडीएम जांच में हुआ खुलासा

राज्यमंत्री के निर्देश पर हुई एसडीएम जांच में नरेश गर्ग ने अपने पुराने बयान से मुकरते हुए सच्चाई स्वीकार की। आरटीआई से भी अंशुल गर्ग के विदेश जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।