progressive farmer - Swatantra Prabhat

बिसवां के किसान को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 में प्रथम स्थान
बिसवां (सीतापुर)- जनपद सीतापुर की तहसील बिसवां के प्रगतिशील आम उत्पादक किसान एवं पेशे से प्रवक्ता अनस ज़मीर ने उत्तर प्रदेश आम महोत्सव–2026 में लगातार दूसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद सीतापुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। महोत्सव में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए किसानों एवं बागवानों ने प्रतिभाग किया, जहाँ 800 से अधिक किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि राज्य मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने अनस ज़मीर को प्रथम पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अनस ज़मीर ने वर्ष 2025 में पहली बार प्रतिभाग करते हुए ही प्रथम स्थान प्राप्त किया था, तथा वर्ष 2026 में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर इस उपलब्धि को और भी ऐतिहासिक बना दिया। यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे जनपद सीतापुर एवं बिसवां क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। किसान अनस ज़मीर पिछले चार वर्षों से अपने पैतृक बागों का संरक्षण कर रहे हैं। वे आम की दुर्लभ एवं पारंपरिक किस्मों को संरक्षित करने के साथ-साथ नई उन्नत किस्मों का विकास भी कर रहे हैं।

"हाजी अमीर ऑर्चर्ड" ब्रांड के माध्यम से वे आम की विभिन्न उत्कृष्ट किस्मों को देशभर के लोगों तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल आम का उत्पादन करना नहीं, बल्कि लगभग सौ वर्षों पुरानी पारिवारिक विरासत, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाना है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पूर्वजों की विरासत, परिवार के सहयोग तथा उद्यान विभाग और कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन को दिया।

उन्होंने विशेष रूप से उद्यान अधिकारी सुश्री राजश्री, कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दया एस.श्रीवास्तव, अपने परिवार तथा सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। लगातार दो वर्षों तक प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अनस ज़मीर ने न केवल अपने परिवार की विरासत को नई पहचान दिलाई है, बल्कि जनपद सीतापुर का नाम भी पूरे उत्तर प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित
सिद्धार्थनगर। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना में मंगलवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के योगदान को सम्मान देना एवं उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत कराना रहा।

इस अवसर पर जनपद के प्रगतिशील कृषकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सेतू राम मौर्य (ग्राम डडवा तकिया, ब्लॉक बांसी) को सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में, प्रमोद वरुण (रमवापुर रॉवत, ब्लॉक भनवापुर) को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में तथा राजकुमार धर (ग्राम इमिलिया, ब्लॉक मिठवल) को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उन्होंने किसानों के उत्थान हेतु पूर्व  प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने  स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी नीतियों पर चर्चा करते हुए फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश का निर्माता भी है। कृषि विज्ञान केंद्र किसानों को प्रशिक्षण, नई तकनीकों का प्रदर्शन तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समृद्ध एवं खुशहाल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने किसानों से वैज्ञानिक विधि से फल एवं सब्जी उत्पादन करने तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन व आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान संपन्न होगा, तभी  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह  का सपना साकार होगा।कार्यक्रम में डॉ. मार्कण्डेय सिंह द्वारा गेहूं की फसल उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस अवसर पर जय प्रकाश द्विवेदी, दीप नारायण सिंह, विजय यादव, ओम प्रकाश, अवध राम, काशी राम, श्रीराम, राम पूरन, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया।