bhajpa - Swatantra Prabhat

शिन्देशाही से महाराष्ट्र में नयी रार
शिन्देशाही का मामला हालाँकि महाराष्ट्र  का है लेकिन ये हमारे शहर ग्वालियर से भी जुड़ा है इसलिए मै इसकी अनदेखी नहीं कर सकता। ग्वालियर में शिंदे यानि सिंधिया शासन की नीव रखने वाले महान योद्धा महादजी सिंधिया के नाम पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ  शिंदे को ' महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार' देने और एनसीपी के सुप्रीमो शरद पंवार द्वारा एकनाथ की तारीफ़ करने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है।

एकनाथ शिंदे महारष्ट्र के बिभीषण  हैं। उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सत्ता हासिल करने के लिए शिवसेना से बगावत कर एक  नई शिव सेना बना ली थी ।  उन्होंने महाराष्ट्र   विकास अगाडी की सरकार का तख्ता पलटने में मुख्य भूमिका निभाई थी, उन्हीं एकनाथ को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में शरद पंवार की मौजूदगी ही नहीं बल्कि उनके द्वारा शिंदे के कसीदे काढ़ना महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के सहयोगियों को रास नहीं आया और शिवसेना [ उद्धव ठाकरे गुट ] ने पंवार को आड़े हाथ ले लिया।आपको बता दूँ कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को न्यू महाराष्ट्र सदन में महादजी शिंदे राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्रदान क‍िया गया। पुणे स्थित सरहद संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार ने श‍िंदे को पुरस्‍कार प्रदान क‍िया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे ,क्योंकि महादजी शिंदे उनके पूर्वज थे। ।

शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार को ऐसे कार्य़क्रम में शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए की सरकार गिरा दी थी। राजनीति में कुछ चीजों से बचना होता है।  जिसे हम महाराष्ट्र का दुश्मन समझते हैं उसे ऐसा सम्मान देना, महाराष्ट्र के गौरव पर आघात है। राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी-एसपी के सांसद अमोल कोल्हे ने कहा कि -राउत अपनी निजी राय जाहिर कर सकते हैं।   यह अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का हिस्सा था।  उन्होंने  कहा, ''पंवार साहब ने स्टेट्समैनशिप को दिखाया है जहां हर चीज में कोई राजनीति को नहीं लाता।  मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है।  वह कार्य़क्रम में अध्यक्ष थे।

इस विवाद   के पीछे राजनितिक   षड्यंत्र देखा जा रहा है।  समझा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बहाने भाजपा हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंदिया के जरिये शरद पंवार को भाजपा में लाने की कोशिश की जा रही है। सिंधिया  भाजपा के पुराने बिभीषण है।  सिंधिया 2020  में  मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरा चुके हैं। उनके इसी कौशल के चलते उन्हें महाराष्ट्र में मराठी कार्ड खेलकर शरद पंवार को भाजपा में लाने की जिम्मेदार दी गयी है ।

आपको याद होगा कि शरद पंवार की आधी  पार्टी को उनके भतीजे अजित पंवार पहले ही भाजपा के साथ जोड़ चुके हैं।  शरद पंवार अब अकेले पड़ गए हैं और उन्हें अपनी बेटी सुप्रिया के राजनीतिक भविष्य की चिंता सता रही है। माना जाता है की वे अपने जीते जी सुप्रिया का राजनितिक भविष्य सुरक्षित करने के लिए भाजपा से गठजोड़ कर सकते हैं ,अर्थात जिस महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को उन्होंने ही बनाया था उसे वे तोड़ सकते हैं। अभी लोकसभा में शरद पंवार गुट के दोनों सदनों में कुल 5  सांसद हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में भी अब पंवार गुट के कुल 10  विधायक बचे हैं।

मजे की बात ये है कि भाजपा को महाराष्ट्र की सत्ता में बने रहने के लिए शरद पंवार की जरूरत नहीं है,भाजपा तो महाराष्ट्र में विपक्ष को नेस्तनाबूद करने के लिए पंवार को अपने साथ रखना चाहती है ताकि विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी पूरी तरह बिखर जाये।हालाँकि लोकसभा और राजयसभा में पंवार के 5  सांसद भाजपा के काम के हैं।  आपको याद होगा कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में भाजपा मविअ की कमर पहले ही तोड़ चुकी है।

शरद पंवार ने इस दिशा में पहला कदम तो आगे बढ़ा ही दिया है। उन्होंने उन एकनाथ शिंदे की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए जो महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के दुश्मन नंबर एक हैं। उद्धव ठाकरे गुट ने तो पंवार की इस हरकत पर फौरन प्रतिक्रिया दे ही दी ,लेकिन कांग्रेस मौन है। कांग्रेस का मौन भी संकेत देता है की पंवार साहब की हरकत कांग्रेस को भी रास नहीं आयी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार पहली बार महाराष्ट्र के लम्बे दौरे पर भी गए थे ।  वे जबसे भाजपा में आये हैं मराठी गौरव के रूप में महादजी सिंधिया के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।  अपने गृहनगर में भी उन्होंने महादजी सिंधिया स्मारक को नयी सजधज देने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना का पैसा खर्च कराया है।  आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजवंश के प्रतीक चिन्हो   को दोबारा से सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिष्ठित करने की कोशिश की गयी। अब महादजी का नाम महारष्ट्र की राजनीती में खटास पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

जानकारों का मानना   है कि यदि महादजी शिंदे के नाम का पुरस्कार देने के लिए एकनाथ को न चुना जाता तो शायद ये विवाद भी न होता ,लेकिन जानबूझकर एकनाथ को ये सम्मान दिया गया। एकनाथ शिंदे महादजी शिंदे के गौत्र से हैं या नहीं ये भगवान जाने ? लेकिन उनके नाम के आगे शिंदे लगा है।दूसरी बात ये है कि ये सम्मान महाराष्ट्र साहित्य सम्मेलन का था। यहां सम्मान  लिए राजनीतिक  व्यक्ति को क्यों चुना गया ?क्या ये पुरस्कार केवल शिंदे लोगों के लिए ही सृजित किया गया था ?

पांच लाख का ये पुरस्कार आजतक ग्वालियर में किसी को नहीं दिया गया। बहरहाल अब देखना है कि क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूर्वज महाराष्ट्र   की सियासत में भाजपा के किसी काम आ सकते हैं  या उनके नाम के इस्तेमाल से मराठा समाज में इसकी गलत प्रतिक्रिया होती है। आने वाले दिनों में पता चल जाएगा कि शरद पंवार भी आखरी वक्त में मुसलमान होने जा रहे हैं या नहीं ?

भाजपा में काम करने वाला ही नेता बनकर जनता की सेवा करता है। पाठक
प्रयागराज। भाजपा में काम करने वाला ही नेता बनकर जनता की सेवा करता है। यहां पर वंशवाद और जातिवाद का बोलबाला नहीं है। सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का नारा है। उक्त विचार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक फूलपुर विधानसभा के बसमहुआ गांव निवासी शास्वत अशोक तिवारी के आवास पर मंगलवार को आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी काफी बढ़ गई थी। आज भाजपा के शासनकाल में गुंडे गायब हो चुके हैं। उस समय बिजली एक सप्ताह रात व एक सप्ताह दिन में आती थी।

अब 24 घंटे बिजली आ रही है। यूपी के 75 जिलों की सड़के बेहतरीन बनी हुई है। उस समय बेसिक शिक्षा में एक करोड़ 12 लाख छात्र थे। आज एक करोड़ 92 लाख छात्र शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। हाईवे का निर्माण हो रहा है। चारों तरफ विकास ही दिखाई दे रहा है। कांग्रेस भी सपा को ही समर्थन कर रही है। जनता सपा व कांग्रेस दोनों के बारे में जान चुकी हैं। उसको पता है कि भाजपा पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है।

फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि फूलपुर विधानसभा का भाजपा के शासनकाल में काफी विकास हुआ है। ओवरब्रिज, हाईवे, चौड़ी सड़कें आदि का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। कार्यक्रम के शुरुआत में आयोजक शास्वत अशोक तिवारी के द्वारा मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट व गदा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, वरिष्ठ नेता अशोक दुबे, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, अमरनाथ यादव, प्रभा शंकर पांडे, ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, योगेश मौर्य अजय पांडे, एडवोकेट आशीष शुक्ला, राजेंद्र केसरवानी, संजय सिंह आदि लोगों मौजूद रहे।

दिया गया ज्ञापन .।

कार्यक्रम में पुरानी पेंशन से आच्छादित होने के लिए भरे गए विकल्प पर अधिकारी द्वारा विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के सम्बंध मे संशय की स्थिति उत्पन्न करने पर उप मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करवाने हेतु विशिष्ट बीटीसी संगठन 2004 द्वारा दिया गया ज्ञापन दिया गया।

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा
आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्दों का स्वरूप एक ही है। दोनों देश के बहुसंख्यकों को भयभीत कर रहे हैं कि यदि ' बँटोगे  तो कटोगे। 'दोनों के निशाने पर देश के वे अल्पसंख्यक हैं जिन्हें आरएसएस आजादी के 77  साल बाद भी भारत का नागरिक नहीं मानता। आरएसएस और महंत योगी आदित्यनाथ  के बोल एक संप्रभु ,विविधवर्णी देश कि जड़ों में मठा डाल रहे हैं।

मै उन लोगों में से नहीं हूँ जो आरएसएस को आतांकवादी संगठन मानते हैं। मै आरएसएस को राष्ट्रद्रोह संगठन भी नहीं कहता ,लेकिन मेरे मानने और कहने से कुछ नहीं होता क्योंकि आरएसएस जो है वो खुद प्रमाणित कर रहा है ,और तब कर रहा है जब इस विशिष्ट देश ने आरएसएस को 99  साल तक अपनी कोख में पाला पोसा है। ये संघ का शताब्दी वर्ष है।देश ने कभी नहीं कहा कि आरएसएस को भारत में नहीं होना चाहिए। लेकिन आरएसएस है जो न सिर्फ खुद बल्कि अपनी दत्तक संतानों से भी यही कहला रही है कि इस देश   को कांग्रेस विहीन होना चाहिए।

दुनिया जानती है कि संघ जिस की  बेल है उससे अमृतफल तो नहीं निकल सकते।  संघ के भावी मुखिया दत्तात्रेय होसबाले  ने  उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान का समर्थन किया , उन्होंने कहा कि 'हमें इसे आचरण में लाना चाहिए. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है.। दत्तात्रेय होसबाले अभी आरएसएस के सरकार्यवाह  हैं उन्हें सरसंघ चालक  बनने से पहले वो सब करना और कहना पडेगा जो न सिर्फ अनिवार्य है बल्कि अपरिहार्य भी है।

दुर्भाग्य की बात ये है कि संघ और संघ का दत्तक पुत्र भाजपा एक विचार है ,ऐसा विचार जो न सामयिक  है और न आवश्यक।  संघ और भाजपा का व्यवहार दुनिया में रूढ़ियों से घिरे तालिबानियों से बहुत कुछ मेल खाता  है। संघ देश कि विविधता में यकीन करता ही नहीं है ,संघ हिन्दुओं कि श्रेष्ठता में न सिर्फ यकीन करता है बल्कि उसे बहुसंख्यक हिन्दुओं के मन-मस्तिष्क में ' अंगद के पैर ' की तरह जमा देना चाहता है ।  दुर्भाग ये कि संघ को लगभग एक सदी में भी इस योजना में कामयाबी नहीं मिली। मुझे लगता है कि इस अभियान को साकार करने के लिए संघ को सात जन्म तो लेना ही पड़ेंगे।

होसबाले 2021 से 'सरकार्यवाह' के रूप में कार्यरत हैं, वे 2024 से 2027 तक अपने इस  पद पर रहने वाले हैं दत्तात्रेय होसबाले  और योगी आदित्यनाथ में और कोई समानता हो या न हो लेकिन एक समानता ये है कि ये दोनों यदुवंशी हैं।  दोनों अविवाहित हैं और दोनों बाल्य-काल  से एक ख़ास तरह की दीक्षा से गुजरे हैं जो कोसों तक भारत की राजनीति से मेल नहीं खाती।  होसबोले 56  साल से संघ के साथ हैं और आजीवन रहने वाले हैं। उनका एकमेव लक्ष्य वही है जो 1925  में श्रीमंत केशव वलीराम हेडगवार साहब  ने तय किया था। उनका लक्ष्य तो सौ साल में भी पूरा नहीं हुआ लेकिन इस देश को आजाद करने का जो लक्ष्य महात्मा गाँधी ने 81  साल पहले तय किया था वो न सिर्फ फलीभूत हो चुका है बल्कि पल्ल्वित -पुष्पित भी हो रहा है।

जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि मै संघ का और समस्त संघमित्रों का बहुत सम्मान करता हूँ। सम्मान इसलिए कि वे बहुत त्यागी होते है।  सादगी पसंद होते हैं। उन्होंने सादगी हेडगेवार से नहीं बल्कि शायद महात्मा गाँधी से सीखी है।  देश और दुनिया ने गांधी की सादगी को तो अंगीकार कर लिया किन्तु हेडगेवार साहब के हिन्दू राष्ट्र को स्वीकार नहीं किया। यदि किया होता तो ये देश 1947  में ही हिन्दू राष्ट्र बन जाता।  हिन्दू राष्ट्र बनकर नेपाल ने देख लिया है ।  इस्लामिक राष्ट्र बनकर पाकिस्तान ने भी देख लिया है।  इन्हें क्या हासिल हुआ ये बताना जरूरी नहीं है।  चिंता की बात ये है कि संघ तमाम हकीकत जानते हुए भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है।

हमारे बुंदेलखंड में ' होंस ' को उत्साह या गर्व कहते हैं और होंस से बोलने वालों  को  गर्वीला मना जाता है किन्तु दत्तात्रय जी जो बोल रहे हैं उसमें गर्वोक्ति बिलकुल नहीं है केवल दम्भ है दम्भ।  इस दम्भ  से देश कि गंगा-जमुनी संस्कृति तबाह हो रही है।  संघ और सभी   संघमित्र  ' गंगा-जमुनी संस्कृति में यकीन करते ही नहीं हैं। उन्हें लगता है कि संस्कृति मुगलों कि देन है और इसका वसुधैव कुटुंबकम से कोई मेल नहीं है ,कोई बराबरी नहीं है। जबकि हकीकत कुछ और है। इस हकीकत को न संघ समझना चाहता है और न हमारी भाजपा।  समझे तो आखिर कैसे समझे ? उसे तो देश को हिन्दू राष्ट्र बनाना है।

देश हिन्दू राष्ट्र बने तो मुझे भी क्या आपत्ति हो सकती है  लेकिन हमारा तजुर्बा बता रहा है कि अब बहुत देर हो चुकी है।  देश जो राष्ट्र बन चुका है उसे अब  बिगाड़ा नहीं जा सकता। नया देश बनाने के लिए बहुत लम्बी लड़ाई लड़ना पड़ती है।  महात्मा गाँधी के नेतृत्व में देश कि जनता ने ये लड़ाई लड़ी है ,लड़ी ही नहीं उसे जीता भी है।  इस जीत में संघ का कितना योगदान है ये दुनिया जानती है और संघ भी। अब लगता है कि संघ 1947  से पहले कि गयी अपनी भूल सुधार करने कि कोशिश करना चाहता है ।  देश को एक बार फिर से  नया नाम देना चाहता है। और इसी के लिए 'बँटोगे  तो कटोगे ' का नारा दिया गया है। महात्मा गाँधी ने  देश को ' करो या मरो ' का नारा दिया था और होसबोले देश को ' बँटोगे तो कटोगे ' का नारा दे रहे हैं।

आपको याद रखना होगा कि महात्मा गाँधी भी राम भक्त थे और संघमित्र दत्त्तरी होसबोले भी राम भक्त है।  पूरा संघ रामभक्त है।   पूरी भाजपा रामभक्त है लेकिन पूरा देश रामभक्त नहीं है ।  राम का सम्मान सब करते हैं।  उन्हें देवता भी मानते हैं ।  मुसलमान भी उन्हें इमामे-हिन्द कहते हैं।  यहां राम को मानने वाले भी हैं और न मानने वाले भी ,लेकिन सब हैं भारतीय। और ऐसे भारतीय जिनका जन्म दत्तात्रय  होसबोले से पहले हुआ था। उन्हें भारतीयता का प्रमाणपत्र न संघ से चाहिए और न होसबोले से।  उनका आधारकार्ड ही उनके भारतीय होने का प्रमाण है। और संयोग से ये प्रमाणपत्र संघ कार्यालय  से नहीं भारत सरकार के कार्यालय से जारी होता है।

मुझे हैरानी तो ये है कि डॉ मोहन भागवत हों या माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी भी इस हकीकत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं ,उलटे बार-बार इस हकीकत को ठुकराना चाहते हैं। इन सभी महनुभवों ने देश कि जनता के एक बड़े वर्ग के मन में भय पैदाकरने कि कोशिश की ,लेकिन जब ये कोशिश भी असरकारी साबित नहीं हुई तो ' सबका साथ,सबका विकास से शुरू होकर अब ' बँटोगे तो कटोगे ' तक आ पहुंचे हैं।  संघ और भाजपा जबरन हिन्दुओं के ठेकेदार बन गए है।  जब संघ और भाजपा नहीं थी तब भी इस देश में हिन्दू थे,हिंदुत्व था।

हमारे संघमित्र    शायद नहीं जानते कि भारत पर आर्यों ने ,फारसियों ने ,अलेक्जेंडर ने सेल्यूकस ने ,यवनों ने ,हूणों ने, अरबों ने मुग़लों ने और अंग्रेजों ने हमला किया,शासन किया लेकिन हिन्दू तब भी थे और आज भी हैं। मै संघमित्रों    को यकीन दिलाना चाहता हूँ कि भारत में हिन्दू कल भी रहेंगे  और बहुसंख्यक बनकर ही रहेंगे ,वे न बंटेंगे और न कोई उन्हें काट पायेगा।  ये कोशिश सियासत जरूर करती है ,लेकिन सियासत भी हर बार कामयाब नहीं होती ।  कभी-कभी  संघ कि विचारधार को कामयाबी मिलती है ।  जनता भी संघमित्रों को मौक़ा देती है ,लेकिन जब हकीकत समझती है तो अपना फैसला बदल भी लेती है। ये लोकतंत्र की विशेषता है ।  संघ मित्र आज सत्ता में हैं ,कल शायद नहीं होंगे और परसों मुमकिन है कि उन्हें फिर सत्ता में आने का मौक़ा मिले।  लेकिन ये तभी मुमकिन है जब कि संघमित्र भारत को जबरदस्ती ' हिन्दू राष्ट्र ; बनाने कि जिद और कोशिश छोड़ दे।

मुझे संघ कि कोशिशों पर भी यकीन है और जनता पर भी।  जनता अंतत: जनार्दन है।  जनता भी नेताओं कि तरह घाट-घाट का पानी पीती है ।   जनता ने बीते 77  साल में कांग्रेसियों को भी देखा,समाजवादियों को भी देखा,वामपंथियों को भी देखा ,संघियों को भी देख लिया है। जनता जिस दिन चाहेगी कि भारत को ' हिन्दू राष्ट्र ' बनाना है उस दिन जनता बना लेगी।  जनता को तब न संघ   की जरूरत होगी न भाजपा की और न कांग्रेस की। संघ  यदि सांस्कृतिक संघठन है तो यही काम ईमानदारी से करे। राजनीति करना छोड़ दे।  भाजपा का प्रचार करना छोड़ दे।  उसके लिए पसीना बहाना त्याग दे।  संघ क्या करे या न करे ये तय करना संघ का अपना काम है।

हमारा काम तो मुर्गे की तरह बांग देने का है।  हम भले ही रोज हलाल होते रहें किन्तु बांग देना बंद करने वाले नहीं है।  बांग मुर्गा अकेला नहीं देता । मुल्ला भी देता है,पंडित भी देता है ,शंकराचार्य   जी देते  हैं। पॉप और पादरी भी करते है। सेवादार भी देते  है।  जागरण का दूसरा नाम ही बांग देना है। बांग  सुनकर जिन्हें जागना होता है वो जाग जाते हैं और जो जंबोझकर अनसुनी करते हैं उनका भगवान ही मालिक होता है। मुर्गे की बांग सभी के लिए होती ह। उसका हिन्दू,मुसलमान,सिख,ईसाई से कोई लेना देना नहीं है ।  जो जगे उसका भी भला और जो न जगे उसका भी भला।  मुर्गा सूफी होता है ।  धर्म निरपेक्ष होता है ।  उसे जो चाहे काटकर खा  सकता है लेकिन मुर्गा कल भी बांग दे रहा था और आज भी अलार्म के जमाने में उसने बांग देना बंद नहीं किया है ,हमारी तरह।
राकेश अचल

कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित- स्वतंत्रदेव सिंह
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधान सभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद की जोरदार नांमाकन के बाद कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की निनामपुर कटेहरी में भाजपा विधान सभा की केंद्रीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री,आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,रमा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, सुधा वर्मा के साथ विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया।

केंद्रीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कटेहरी विधान क्षेत्र की जनता  सपा के परिवार वाद की राजनीति से ऊब चुकी है। इस बार जनता सपा और ब स पा प्रत्याशी की जमानत जप्त करवा कर ही रहेगी। कहा कि इस बार कटेहरी में भरी मतों के अंतर से कमल खिलेगा। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के जीत से ही इस क्षेत्र की विकास की पहिया तीव्र गति से चल पड़ेगी। कहा कि वर्षों से लगातार सपा और बसपा के ही प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आए हैं। लेकिन कटेहरी विधान सभा क्षेत्र का विकास नहीं हो सका।

चुनावी कार्यालय की उद्घाटन के तत्काल बाद विधान सभा क्षेत्र की संचालन समिति और शक्ति केंद्रों के प्रवासियों की देव इंद्रावती महाविद्यालय में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधान सभा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में बैठक करते हुए दायित्व धारी कार्यकर्ताओं से उनके कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,सुधा वर्मा,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल, अनिल वर्मा मौसम, विधान सभा विस्तारक जोनी सिंह राघव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डॉ राना रणधीर सिंह,डॉ रजनीश सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विद्यावती राजभर,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी, पंकज वर्मा,सुनील पासवान,इंद्रेश निषाद,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,डॉ के के मिश्र,रमापति मौर्य, डाक्टर संतोष सिंह,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल,रिंकल सिंह,डॉ पूनम राय,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,अमित पाण्डेय,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,आनंद श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अमरजीत मौर्य,सुभाष वर्मा, संदीप श्रीवास्तव,नंद कुमार तिवारी राना,अशोक चौधरी,वीरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।

भाजपा की शीला मौसी की पहचान
माँ के बाद रिश्तों में या तो मामा महत्वपूर्ण होते हैं या फिर मौसी। मौसी के गुण माँ से भी ज्यादा होते है।  मौसी जिम्मेदार और चपल होती है, इसलिए हमारे यहां यदि चन्दा कोमामा कहा जाता है तो बिल्ली कोमौसी माना जाता है।  हमारे हमनाम किसान नेता राकेश टिकैत ने ईवीएम को भाजपा की मौसी कहकर इसका महत्व एक बार फिर बढ़ा दिया है। भारत में ईवीएम हमेशा से विवादास्पद रही है ।  इसके   साथ विवाद इसके जन्म से ही जुड़े   हैं ,किन्तु भाजपा के शासन में इसे लेकर विवाद और शंकाएं चरम पर है।  हर छोटे  -बड़े चुनाव के बाद ईवीएम पर ऊँगली उठाई जाती है।  हरियाणा और जम्मू-काश्मीर विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद हालाँकि कांग्रेस ने ईवीएम को लेकर कोई गंभीर बात नहीं कही,लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत  ने ईवीएम को भाजपा की मौसी  बताकर एक बार फिर पुराणी और मंद पड़ चुकी बहस को दोबारा ज़िंदा कर दिया है।

आपको  याद  होगा  कि एग्ज़िट पोल से लगा कि हरियाणा में कांग्रेस आराम से सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।  फिर नतीजों वाले दिन रुझान आने शुरू हुए तो भी यही लग रहा था कि कांग्रेस राज्य में सरकार बना रही है, लेकिन दोपहर होते-होते पासा पलट गया और बीजेपी ने पिछली बार से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया। लगातार तीसरी बार हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार होना ऐतिहासिक है। राकेश टिकैत टिकाऊ किसान   नेता है।  उनके पिता भी किसान नेता थे । इस तरह आप उन्हें परिवारवादी किसान नेता कह सकते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान सभी पार्टी की विचारधारा वाले लोग इसमें जुड़े थे , मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का गणित समझ नहीं आया।अब यदि मतदाता को ही नतीजे समझ में न आये तो ईवीएम पर सवाल खड़े होना लाजमी है । ये सवाल भी किसी राजनीतिक दल ने नहीं बल्कि किसान नेता कि और से उठाये गए हैं ,इसलिए इहें गंभीरता से लेने कि जरूरत है ,लेकिन इन्हें गंभीरता से लेगा कौन ?

ईवीएम भाजपा कि मौसी है या नहीं ये तो भाजपा जाने,केंचुआ जाने या टिकैत साहब जाने ।  हम तो इतना जानते हैं कि - ' दाल में  कुछ न कुछ तो काला है ,अन्यथा जो चीज सतह पर दिखाई  दे रहीं थी वो मशीन में क्यों नहीं दिखाई दी ? कांग्रेस कि हवा,कांग्रेस कि आंधी और कांग्रेस कि सुआमी भाजपा कि सुनामी कैसे हो गयी ।  मध्यप्रदेश में भी यही हुआ  और छत्तीसगढ़ में भी ।  राजस्थान में भी कमोवेश वैसे ही नतीजे  मिले  जैसा किभाजपा चाहती थी। राजनीतिक शोले फिल्म के नायकों कि तरह भाजपा के नायकों ने भी कहानी को अप्रत्याशित मोड़ दिया है।

आप मने या न मानें लेकिन मै मानता हूँ कि मौसी आखिर मौसी ही होती है ।  माँ लाख साथ न दे किन्तु मौसी अपने भतीजों को असली मा से ज्यादा दुलार देती है। जब तक भाजपा के सर पर ईवीएम मौसी का पल्लू है तब तक भाजपा भाजपा कोई चुनाव हारने वाली नहीं है, फिर चुनाव किसी छात्र संगठन का हो या विश्वविद्यालय का। शुरू में ईवीएम को लेकर कांग्रेस और दूसरे गैर भजपा दलों ने मामले को सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा किन्तु जब बात नहीं बनी तो वे भी ईवीएम को कोसना भूल गए।अब हर कोई ईवीएम से निकले हर जनादेश को सर माथे रख रहे हैं। लेकिन मै उस जमात से हूँ जो हर विवादास्पद मशीन के ऊपर आज भी संदेह करती है। शक करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। जिस दिन शक कि सुई बंद हुई ,उस दिन समझ लीजिये कि हम भी हम नहीं  रहेंगे।

दुनिया के अंग्रेज मौसी को मौसी नहीं बल्कि आंटी कहते हैं ,लेकिन हम तो मौसी को मौसी ही कहते है।  जब तक हमारी मौसी ज़िंदा थीं तब तक हम भी अपने आपको महफूज समझते थे। अब हम भी कांग्रेस कि तरह बिना मौसी वाले है।  कांग्रेस के पास मशीन तो है कजिन नौसी ब्रांड नहीं है । मौसी हम  इंसानों को ही नहीं भगवान जगन्नाथ को भी बहुत प्रिय  होतीं है। पद्म पुराण के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन ने एक बार नगर देखने की इच्छा जताई. तब जगन्नाथ और बलभद्र अपनी लाडली बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने निकल पड़े. इस दौरान वे मौसी के घर गुंडिचा भी गए और यहां सात दिन ठहरे. तभी से जगन्नाथ यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है. नारद पुराण और ब्रह्म पुराण  में भी इसका जिक्र है. मान्यताओं के मुताबिक, मौसी के घर पर भाई-बहन के साथ भगवान खूब पकवान खाते हैं और फिर वह बीमार पड़ जाते हैं. उसके बाद उनका इलाज किया जाता है।

ईवीएम मौसी ने भी पिछले दस साल में भाजपा को बहुत ज्यादा खिला-पिला दिया है ।  अब भाजपा भी बीमार है ।  अब उसके  भी इलाज की जरूरत है ।  जनता भाजपा का इलाज करती और कराती भी है लेकिन ईवीएम मौसी झड़े में कचड़ा फैला देतीं है। देश कि सबसे बड़ी अदालत भी मौसी के बारे में न कुछ कहना चाहती है और न सुनना चाहती है। ऐसे में टिकेत खूब गागरोनी गाते रहें सुनता आखिर कौन है। भाजपा ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल या नेता का इलाज कोई डाक्टर नहीं बल्कि जनता ही कर सकती है। हमें उम्मीद है कि एक न एक दिन मौसी का इलाज होगा। तब शायद नतीजे दूसरे तरीके से आने लगें । राजनीती में मौसी भी हैं और फूफा भ।  फूफा के बारे में फिर कभी।

नहीं , मै नहीं देख सकता तुझे रोते हुए
जिस आदमी को आपने बुक्का फाड़कर हँसते हुए संसद से सड़कों तक,देश से दुनिया भर में देखा हो उसे रोता हुआ देखना पड़े तो दिल काँप जाता है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल नतीजों को देखकर मुझे आशंका है कि कल तक हंसने वाले हमारे तमाम सुर्खरू चेहरे लटक न जाएँ,रो न पड़ें ।  मुझसे ये मंजर देखा नहीं जाएगा। हकीकत ये है कि  मै मतदान के बाद किये जाने वाले एक्जिट पोल पर यकीन नहीं करता ।  यकीन तो राजनीतिक   दल और नेता भी नहीं करते लेकिन कभी-कभी ये पोल चौंका देते हैं ।  पिछले साल लगभग इन्हीं दिनों हुए राजस्थान, मध्य्प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में तमाम एक्जिट पोल औंधे मुंह गिरे थे और तीनों राज्यों में हमारी अपनी  भाजपा की सरकारें बन गयीं थीं। सर्वे करने वालों ने मतदाताओं के मन में तो झाँकने की कोशिश की थी किन्तु मशीनरी के मन में झाँकने में नाकाम रहे थे।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में एक चुनावों से पहले भाजपा का घोषित-अघोषित राज रहा है ।  हरियाणा में पहले खटटर साहब थे ,चुनावों से पहले सैनी आ गये ।  जम्मू-कश्मीर में पहले सत्यपाल मलिक राज्यपाल हुआ करते थे, बाद में मनोज सिन्हा साहब बना दिए गया ।  सत्यपाल को सत्य बोलने की सजा मिली और मनोह सिन्हा को यूपी छोड़ने का ईनाम । लेकिन दोनों ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के लिए उसी तरह फील्डिंग की जैसे कि  हरियाणा में चुनी हुई सरकार के मुख्यमंत्रियों ने की ,अब अचानक दोनों जगह पासा पलटता नजर आ रहा है। ये किसी टोटके की वजह से हुआ या जनता इन सब हुक्मरानों से आजिज आ गयी ,ये कहना मुश्किल है।

आप मानें या न मानें  लेकिन मुझे लगता है कि  अभी चुनाव नतीजे आने तक भाजपा हार नहीं मानेगी ।  उसे हार मानना भी नहीं  चाहिये ।  उसने पहले तीनं राज्यों में हार कहाँ मानी थी ,जो अब मान ले ! आपको याद है न आम चुनावों के बाद भले ही भाजपा 400  पार नहीं कर पायी थी । उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। भाजपा को लंगड़ा जनादेश मिला तो उसने आनन-फानन में जेडीयू और टीडीपी की बैशाखियाँ लगाना स्वीकार कर लिया था ।  मुझे आशंका है कि  भाजपा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी अंत तक अपने लिए बैशखियाँ तलाश करेगी। अब ये बात अलग है कि  बैशखियाँ मिलना ही बंद हो जाएँ।

पहले जम्मू-कश्मीर की ही बात कर लेते हैं,क्योंकि यहां दस साल बाद चुनाव हुए हैं और तब हुए हैं जब इस इलाके को राज्य का दर्जा हासिल नहीं है ।  केंद्र की सरकार ने पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर की जनता को सबक सीखने के लिए आतंकवाद  रोकने के नाम पर न सिर्फ राज्य का दर्जा छीना था ,न सिर्फ संविधान   के अनुच्छेद 370  के तहत मिले खास दर्जे को छीना था बल्कि उसके तीन टुकड़े भी कर दिए थे और जाफरान के खेतों पर राज्यपाल के रूप में अपने पहरेदार  बैठा दिए  थे।

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन पहली बार नहीं लगा । पहले भी यहां 9  बार राष्ट्रपति   शासन रह चुका है ।  सबसे ज्यादा राष्ट्रपति शासन तो कांग्रेस के जमाने में लगाया गया,लेकिन कांग्रेस ने कभी कश्मीरियों से उनका राज्य का दर्जा नहीं छीना ।  जम्मू-कश्मीर के महाराजा डॉ कर्ण सिंह से लेकर मनोज सिन्हा साहब तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल   रहे ,लेकिन जैसा हाल अबकी बार है वैसा  पहले कभी नहीं हुआ।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा अलावा   कांग्रेस, नेशनल कॉन्‍फ्रेंस, पीडीपी समेत अन्‍य छोटे-छोटे दलों ने लोकतंत्र की बहाली के इस अभियान में  हिस्‍सा लिया था।  एक्जिट पोल  के नतीजों के अनुसार, केंद्र प्रशास‍ित प्रदेश में बीजेपी को 27 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।  इसके अलावा कांग्रेस-नेशनल कॉन्‍फ्रेंस गठबंधन को 41 सीटें मिल सकती हैं।  सबसे ज्‍यादा नुकसान महबूबा मुफ्ती की पीपुल्‍स डेमोक्रेटिक पार्टी को होने के आसार जताए गए हैं।  पिछले चुनाव में पीडीपी को दोहरे अंकों में सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार पार्टी को महज सात सीटें मिलने के आसार हैं।

पीडीपी से ज्‍यादा ताकतवर निर्दलीय हो सकते हैं. उनके खाते में 15 सीटें जाने की संभावना है।  यहां 5  विधायकों के मनोनयन का अधिकार केंद्र ने पहले ही राज्यपाल   को दे   दिया है। अपने लम्बे ,लचर अनुभव के आधार पर मै एक ही बात कह सकता हूँ कि  जम्मू-कश्मीर में चाहे जिस गठबंधन की सरकार बने लेकिन मुख्यमंत्री फिलहाल डॉ फारुख अब्दुल्ला साहब ही होंगे ।  वे सत्ता में आने का अमरीका के राष्ट्र्पति जो वायडन का कीर्तिमान भांग करेंगे। डॉ फारुख साहब ८५ के हैं और फिट हैं। वे जितने हिन्दुओं में लोकप्रिय है उतने ही मुसलमानों में। वे जितने सहज कांग्रेस के साथ हो सकते हैं उतने ही भाजपा के साथ भी। वे हालत के मुताबिक ढलने में सिद्धहस्त हैं ,इसलिए मै उन्हें अभी से मुबारकबाद देकर फारिग होना चाहता हूँ। टूटे हुए सूबे की जनता डॉ फारुख के बेटे  उम्र अब्दुल्ला को शायद बर्दाश्त नहीं करेगी।

अब आइये हरियाणा की बात करें। हरियाणा में असली महाभारत हुई है। ।  यहां के एक्जिट पोल में सब एकराय हैं चाहे वे सर्वेयर गोदी मीडिया के हों या दूसरे।  सबका कहना है कि  हरियाणा में कांग्रेस की जो हवा चली थी वो पहले आंधी बनी और बाद में सुनामी में तब्दील हो गयी। अब मुमकिन है की 8  अक्टूबर  को हरियाणा में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो जाये। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 20 से 28 सीटें मिल सकती हैं।

दोनों विधानसभाओं के नतीजे आने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी ।  इससे पहले मतगणना में भाजपा सरकार की मशीनरी कितना,क्या खेल कर पायेगी कहना कठिन है क्योंकि अंतर् बहुत ज्यादा माना जा रहा है ,लेकिन ' जानी न जाये निसाचर माया । भाजपा कब कहाँ आपरेशन लोट्स चला दे ,कब ,कहां नवनिर्वाचित छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों को अपनी अदृश्य चुंबक से अपनी और खींच ले ,कोई जानता है क्या ? वैसे इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे जहाँ देश में लड्डुयों के बजाय जलेबियों का भविष्य उज्ज्वल करेंगे ,वहीं भाजपा के लिए हर जगह वैशखियों की जरूरत को बढ़ने वाले होंगे । जब तक नतीजे आएंगे तब तक आइये मिलकर गाते हैं-' इबतदाये इश्क में हम सारी रात जागे,अल्ला जाने क्या होगा आगे ? आपको यदि ये गाना पसंद न हो तो आप- देख सकता हूँ मै कुछ भी होते हुए। नहीं मै ,नहीं देख सकता तुझे रोते हुए' भी गा सकते हैं।
राकेश अचल

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अमृतनगर के घर- घर में तिरंगा लगाकर अभियान का किया शुरूआत
हजारीबाग, झारखंड:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने को लेकर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अमृतनगर के घर- घर में तिरंगा लगाकर अभियान की शुरूआत किया। इस दौरान राष्ट्रभावना की मुहिम को मजबूत करने का लोगों को प्रेरित किया। इस अभियान से अवश्य जुड़ने का आग्रह किया। इस मुहिम में भाजपा नेत्री शेफाली के साथ काफी संख्या स्थानीय ग्रामीणों का उमंग व उत्साह दिखा।

घर- घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभावना को मजबूत किया। साथ ही वंदेमातरम सहित कई राष्ट्रवादी नारा लगाकर राष्ट्र भक्ति का अभूतपूर्व संदेश दिया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। राष्ट्र भक्ति का भी प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गजब का उत्साह व उमंग है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान तहत हर घर में तिरंगा लगाकर विशेष सम्मान देने का अपील किया।

मौके पर विशेष रूप से भाजपा अनुसुचित मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, रानी शुक्ला, अमृतनगर के उपमुखिया देवा नन्द कुमार उर्फ़ देवा, दीपक कुमार, कुलदीप राम, दिवाकर कुमार, फुटुन राम, कमल राम, संजय गुप्ता, रोहित राम एवं अजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ मनायेगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
अंबेडकरनगर। देश की आजादी 15 अगस्त पर सम्पूर्ण देश को तिरंगे की रंग में रंगने के लिए भाजपा ने हर घर तिरंगा फहराने और महापुरुषों के प्रतिमा एवम स्मारकों की साफ सफाई के लिए 11 से 15 अगस्त की कार्य योजना बनाई है।जिसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवम डाक्टर रजनीश सिंह के संयोजन में जनपद की 23 मंडलों में 8 और 10 अगस्त को बैठकें कर योजना रचना को अन्तिम रूप दिया।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गोष्ठी और जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाली जाएगी।

शनिवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य की उपस्थिति में हर घर तिरंगा एवम तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में भीटी मण्डल की महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशन में देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दिया है उनके मान सम्मान के लिए हर घर तिरंगा फहरा कर देश के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया जायेगा। कहा कि देश की स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल वीर शहीदों ने जिस प्रकार से अंग्रेजों की यातनाओं को सहते हुए देश के लिए अपने प्राणों की बलि दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने शहीदों का वह सम्मान नहीं किया जो उन्हें मिलना चाहिए था। भाजपा हमेशा से सैनिकों और उनके परिवार का सम्मान करती रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंडलों में किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमा पति मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय,रमेश चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,के के मिश्र,दिनेश पाण्डेय,अशोक उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने बैठक कर कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार किया।

हर घर तिरंगा अभियान से जन जन को जोड़ेगी भाजपा -जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य
कौशाम्बी। जनपद में आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में जिला पदाधिकारीगण मण्डल अध्यक्ष की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।  साथ ही जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी व जिला प्रभारी अवधेश गुप्ता जी ने सम्बोधित किया। बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर 13अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन होगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है साथ ही 12 से 14 अगस्त 2024  तक सभी महापुरषों की प्रतिमा एवम स्मारको के आस पास स्वच्छता का कार्यक्रम करेंगे। व महापुरुषों की प्रतिमाओं एवम स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवम मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है।

इस अवसर पर जिला केन्द्रों पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी व प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और साथ ही प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा अपने अपने घरों में फहराते हुए सोशल मीडिया में अपनी अपनी फोटो अपलोड भी करना है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अवधेश गुप्ता जी निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल मंझनपुर के निवर्तमान विधायक लाल बहादुर पूर्व जिलाध्यक्ष  प्रेम चंद्र चौधरी  भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा जिला महामंत्री संजय जायसवाल  दीप चन्द्र दिवाकर  भरवारी की चेयरमैन कविता पासी कोआपरेटिव के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवप्रताप मौर्य  जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा पुष्पराज पटेल व समस्त मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज-धर्मपाल सिंह
अंबेडकरनगर। रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह की संचालन में कटेहरी के एक महाविद्यालय में भाजपा के कटेहरी विधान सभा के शक्तिकेंद्र संयोजक,प्रभारी और प्रवासी गणों की बैठक कर चुनावी चक्रव्यूह भेदने की गुर सिखाने के साथ ही विधान सभा क्षेत्र की मंडलों में अब तक हुए तैयारी की समीक्षा किया।

प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ कमियों और तैयारियों में कमी की वजह से लोक सभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली।छोटी छोटी जिम्मेदारी को बड़ी जिम्मेदारी समझ कर पूरा किया जाना चाहिए। भाजपा में ही समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। कहा कि संगठन द्वारा सुझाए गए शक्तिकेंद स्तर की कार्यों और कार्यक्रमों को पूरे मनोयोग से पूरा किया जाना चाहिए।

बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की भूमिका चुनाव में महत्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। शक्ति केंद्र प्रवासियों और प्रभारियों को उनकी भूमिका से सम्बन्धित कार्यों का बोध कराते हुए कहा कि शक्ति केंद्र पर निरंतर प्रवास कर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सम्पर्क करते रहने का आवाहन किया। कहा कि विपक्षी दल के लोग झूठ फरेब में आगे हैं।भाजपा ने समाज के निचले पायदान पर निवास करने वाले दलितों,पिछड़ों,युवाओं, और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।कहा कि कटेहरी विधान सभा उप चुनाव भाजपा जीतेगी। इस बार विपक्षी दलों की झूठी बातों में जनता नहीं आयेगी।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उप चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आवाहन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी विजय की आधार होती है। इस लिए बूथ स्तर पर संगठन की एक एक कमजोर कड़ी को मजबूत बनाने के लिए दायित्व धारी कार्यकर्ता को लग कर कार्य करना चाहिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने धर्मपाल जी का स्वागत करते हुए कहा कि आत्म मंथन,आत्म अवलोकन,आत्म बोध के लिए नेतृत्व का मार्ग दर्शन मिलना कार्यकर्ताओं को संजीवनी देता है।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,डाक्टर रजनीश सिंह,सुमन पाण्डेय,दिलीप पटेल देव,मनोज त्रिवेदी,सुरेश कन्नौजिया,अवधेश द्विवेदी,सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,अनिल वर्मा मौसम,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, शास्वत मिश्र, मनीष मिश्र, अमित पाण्डेय,के के पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,आनन्द श्रीवास्तव,सुभाष वर्मा,दिलीप तिवारी,कुलदीप सिंह,अमरजीत मौर्य,धीरेंद्र प्रताप सिंह,सतपाल पटेल, दशरथ यादव,डाक्टर संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

कटेहरी उप चुनाव को देखते हुए भाजपा ने झोंकी अपनी ताकत
अंबेडकर नगर। भाजपा ने कटेहरी उप चुनाव पर गंभीरता से कार्य करना  शुरू कर दिया है।विधान सभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने मंत्रियों को  प्रभारी बना कर जिलों में भेज कर चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल,निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मत्स्य मंत्री संजय निषाद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी,वर्तमान/पूर्व प्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष,प्रवासी/प्रभारी के साथ बैठक कर सांगठनिक कार्यों और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।अतिथियों ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है।भाजपा की रीति नीति अपने कार्यकर्ताओं का चरित्र निर्माण करती है और उन्हें नेता बनाती है।अन्य पार्टियां अपने कार्यकर्ताओं को केवल पीछे पीछे घूमती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने संगठन के लोगों के साथ सुख दुःख में सहभागिता करने का आवाहन किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की हितों की संघर्ष के लिए जाना जाता है। भाजपा बिना भेद भाव किए सभी वर्गों और जातियों के लिए जन हित की योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि भाजपा कटेहरी उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि लोक सभा चुनाव में वोटर को दिग्भ्रमित किया।भगवान राम और निषाद राज एक ही गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण किए थे।भगवान राम के समय में ऊंच नीच का भेद नहीं था। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ से लेकर पन्ना प्रमुखों तक की संरचना शीघ्र कर लिया जाना चाहिए।संगठन के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे कर समन्वय बना कर कार्य किया जाना चाहिए। कहा कि सही दिशा में किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कटेहरी की जनता इस बार विपक्षी दलों की भ्रामक प्रचार में नहीं आयेगी और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेगी। संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह, अनिल वर्मा,ओंकार गुप्ता,डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,के के मिश्र,रिंकल सिंह,डाक्टर विनोद कुमार, चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह,अभिमन्यु अग्रहरि,आयुष मंत्री, दयाशंकर मिश्र दयालु आदि शामिल रहे।

नफरत और जातिवाद से देश मजबूत नहीं होगा, भारत में मुसलमानो को खतरा
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच जारी राजनीतिक खींचतान पर बोलकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। एनसी प्रमुख ने कहा कि नफरत से देश मजबूत नहीं होगा और भाजपा वास्तव में नफरत पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान खतरे में हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मंगलसूत्र' वाले तंज की निंदा की और कहा कि इस्लाम सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है और अन्य धर्मों को हेय दृष्टि से देखना बर्दाश्त नहीं करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सच्चा मुसलमान कभी भी किसी हिंदू महिला का मंगलसूत्र नहीं छीनेगा।

पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कहा कि तत्कालीन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री से कहा था कि यह हमारी गलती थी कि 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए, लेकिन मोदी ने उन्हें यह कहते हुए चुप रहने के लिए कहा कि 'हमें दूसरे देश को दोष देना होगा।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति है और आप कह रहे हैं कि शांति है। अगर शांति होती, तो क्या मेरे साथ इतने सारे सुरक्षाकर्मी होते? शांति कहां है? भगवान का शुक्र है, हम यहां स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं। लेकिन जिस तरह से वे नफरत पैदा कर रहे हैं देश में मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है, उनकी दाढ़ी काट दी जाती है और जय श्री राम बोलने को कहा जाता है।

इससे पहले पीओके को लेकर रक्षा मंत्री के बयान पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सकता है। वरिष्ठ एनसी नेता पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में विलय करने के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। अगर रक्षा मंत्री यह कह रहे हैं, तो आगे बढ़ें। हम रोकने वाले कौन होते हैं? लेकिन याद रखें, उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं। उसके पास परमाणु बम हैं और दुर्भाग्य से वह परमाणु बम हम पर गिरेगा।