t20 world cup 2026 - Swatantra Prabhat

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने केवल एक टूर्नामेंट नहीं जीता, बल्कि लगातार सफलता की ऐसी कहानी लिखी जिसने दुनिया को भारतीय क्रिकेट की ताकत का एहसास करा दिया। पिछले तीन वर्षों में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतना इस बात का प्रमाण है कि टीम इंडिया ने निरंतरता, आत्मविश्वास और सामूहिक मेहनत से सफलता का नया अध्याय रचा है।

भारत की इस शानदार जीत में बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों तक सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। इतने बड़े लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस प्रकार भारत ने न केवल जीत दर्ज की बल्कि टी-20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक शैली का शानदार प्रदर्शन भी किया।

इस ऐतिहासिक जीत का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि भारत ने तीन साल के भीतर तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतने का कारनामा किया है। वर्ष 2024 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगभग 17 वर्षों बाद इस खिताब को अपने नाम किया था। इसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम ने अपनी लय बरकरार रखी और अब 2026 में फिर से टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित कर दिया। लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत पहली टीम बन गई है और यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर को दर्शाती है।

टीम इंडिया की सफलता के पीछे केवल प्रतिभा नहीं बल्कि खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और टीम भावना भी है। इस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने विरोधी टीमों के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने 106 छक्के लगाए, जो किसी भी टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि भारतीय टीम अब केवल तकनीकी रूप से मजबूत ही नहीं बल्कि आक्रामक क्रिकेट खेलने में भी सबसे आगे है।

इस शानदार प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान रहा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू  सैमसन का। संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए और भारत के लिए एक टी-20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 में 319 रन बनाए थे। संजू की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, आक्रामकता और जिम्मेदारी का अद्भुत संतुलन दिखाई दिया, जिसने भारत को कई कठिन मैचों में जीत दिलाई।

संजू सैमसन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबलों में भी उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पूरे टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 200 के आसपास रहा, जो टी-20 क्रिकेट के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में इंसान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए और कई मैचों में तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया। वहीं अभिषेक शर्मा ने फाइनल में केवल 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में ला दिया।

टीम इंडिया की गेंदबाजी भी इस टूर्नामेंट में उतनी ही प्रभावशाली रही। भारतीय तेज गेंदबाज जशप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट हासिल किए। फाइनल मैच में उन्होंने केवल 15 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और दबाव में शानदार गेंदबाजी ने भारत की जीत को आसान बना दिया। यही कारण है कि उन्हें फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

भारतीय टीम की सफलता में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने 200 से अधिक रन बनाए और साथ ही महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। सेमीफाइनल में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई, जिसने टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत कर दिया।

फाइनल मुकाबले में शिवम दुबे की छोटी लेकिन विस्फोटक पारी भी बेहद अहम साबित हुई। जब भारत की पारी थोड़ी धीमी पड़ती दिखाई दे रही थी, तब शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में तेज रन बनाकर टीम का स्कोर 255 तक पहुंचा दिया। उनकी केवल 8 गेंदों में 26 रन की पारी ने न्यूजीलैंड के सामने बेहद मुश्किल लक्ष्य खड़ा कर दिया।

इस पूरी सफलता के पीछे टीम के कोच गौतम गम्भीर की रणनीति और मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा। गंभीर पहले खिलाड़ी के रूप में बड़े फाइनल मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और अब कोच के रूप में भी उन्होंने टीम को सफलता दिलाई है। उनकी सोच, रणनीति और खिलाड़ियों पर विश्वास ने टीम को लगातार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारतीय टीम की इस जीत ने पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल बना दिया। जीत के बाद देशभर में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। कई जगहों पर आतिशबाजी हुई और लोग तिरंगा लेकर खुशी से झूमते नजर आए। यह जीत केवल खिलाड़ियों की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत बन गई।

दरअसल, खेल केवल प्रतिभा का नहीं बल्कि मेहनत, धैर्य और टीम भावना का परिणाम होता है। भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास, फिटनेस और मानसिक मजबूती के साथ खुद को तैयार किया और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। यही कारण है कि उनकी मेहनत का फल अब लगातार जीत के रूप में सामने आ रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा का प्रतीक है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगी कि अगर मेहनत, समर्पण और टीमवर्क के साथ खेला जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

भारतीय क्रिकेट टीम ने इस जीत के साथ दुनिया को यह संदेश दे दिया है कि वह केवल मजबूत टीम ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट की नई शक्ति बन चुकी है। खिलाड़ियों की मेहनत, कोच की रणनीति और करोड़ों भारतीयों के समर्थन ने मिलकर यह ऐतिहासिक सफलता संभव बनाई है। यही कारण है कि आज हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि यह जीत मेहनत, विश्वास और सपनों की जीत है।

कांतिलाल मांडोत

Italy vs Nepal: मॉस्का ब्रदर्स का तूफान, 12.4 ओवर में मैच खत्म
मुंबई:

वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में इटली ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही इटली की टीम ने टूर्नामेंट में अपने दूसरे ही मैच में पहली जीत हासिल कर ली।

124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने महज 12.4 ओवर (76 गेंद) में बिना कोई विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया।

ओपनिंग जोड़ी ने किया कमाल

इटली की जीत के नायक उसके ओपनर्स जस्टिन मॉस्का और एंथनी मॉस्का रहे। दोनों भाइयों ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए नेपाल के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

जस्टिन मॉस्का: 60* रन

एंथनी मॉस्का: 62* रन

दोनों ने मिलकर 9 छक्के और 8 चौके लगाए और 9.7 के रनरेट से लक्ष्य हासिल किया। नेपाल की टीम एक भी विकेट नहीं ले सकी।

कृष्ण कालूगमागे बने जीत के हीरो

इटली की ऐतिहासिक जीत में लेग स्पिनर कृष्ण कालूगमागे का अहम योगदान रहा। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए।

उन्होंने नेपाल के कप्तान रोहित पोडेल, दीपेंद्र सिंह एरी और गुलशन झा जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट कर नेपाल को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। नेपाल की टीम 20 ओवर में 123 रन ही बना सकी।

नेपाल की बल्लेबाजी रही फीकी

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली नेपाल की टीम इस मुकाबले में पूरी तरह लड़खड़ा गई।

कुशल भुर्तेल – 5 रन

आसिफ शेख – 20 रन

रोहित पोडेल – 23 रन

दीपेंद्र सिंह एरी – 17 रन

कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

इटली की यह जीत न सिर्फ उसके लिए ऐतिहासिक है, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में उभरती टीमों के लिए भी बड़ा संदेश है।

IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, जानें क्या है वजह
IND vs PAK T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला अब नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम आधिकारिक तौर पर इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान कर दिया। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में श्रीलंका के कोलंबो में आमने-सामने होने वाली थीं।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि अगर दोनों टीमें नॉकआउट चरण में आमने-सामने आती हैं, तो उस स्थिति में पाकिस्तान खेलेगा या नहीं।

ICC के फैसले से नाराज पाकिस्तान

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने का फैसला लिया था। इसी फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का कदम उठाया है। इसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

पाकिस्तान सरकार का बयान

पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में भाग लेने की अनुमति देती है, लेकिन 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।”

ICC की प्रतिक्रिया

ICC ने देर रात मीडिया रिलीज जारी कर कहा कि वह PCB की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। ICC ने कहा कि वह सरकारों के फैसलों का सम्मान करता है, लेकिन पाकिस्तान का यह कदम वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
ICC ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगा, ताकि टूर्नामेंट और क्रिकेट व्यवस्था पर नकारात्मक असर न पड़े।

प्रधानमंत्री से मिले PCB चीफ

इस फैसले से पहले PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस बैठक में वर्ल्ड कप में भागीदारी और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर चर्चा हुई थी। नकवी ने तब संकेत दिया था कि अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा, जिसे अब सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है।

भारत तय कार्यक्रम के अनुसार जाएगा श्रीलंका

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर जाएगी। टीम 15 फरवरी को श्रीलंका पहुंचेगी और ICC के सभी नियमों का पालन करेगी। मैच को लेकर अंतिम निर्णय मैदान पर मौजूद मैच रेफरी द्वारा लिया जाएगा।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के सिर्फ तीन मैच

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के बाद पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में केवल तीन मुकाबले खेलेगा। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड, 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगा।
वहीं भारत 7 फरवरी को अमेरिका, 12 फरवरी को नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड कमजोर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने 7 और पाकिस्तान ने सिर्फ 1 मैच जीता है। वनडे वर्ल्ड कप में खेले गए सभी 8 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है।

India T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
India T20 World Cup Squad: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को कर दिया गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। खराब फॉर्म के चलते शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है, जो चयन का सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।

15 सदस्यीय भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज रिंकू सिंह की वापसी हुई है। ईशान किशन करीब दो साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं और उन्हें हालिया अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।

चयन बैठक मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की घोषणा की। इस दौरान चयन समिति अध्यक्ष अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे।

शुभमन गिल को बाहर किया जाना इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि वह साउथ अफ्रीका सीरीज तक टीम के उपकप्तान थे। हालांकि लगातार खराब फॉर्म के कारण चयनकर्ताओं ने यह कड़ा फैसला लिया। अब ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के कंधों पर होगी। वहीं, जितेश शर्मा को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

यह वही स्क्वॉड होगा जो जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगा।

भारत–श्रीलंका संयुक्त मेजबानी में होगा वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका सामना USA, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान से होगा।

खास बात यह है कि भारतीय टीम अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी। ये मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम (15 खिलाड़ी):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा।

ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट में सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहां भारतीय टीम एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।