Samagra Shiksha Abhiyan - Swatantra Prabhat

शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार: विधायक श्यामधनी राही
सिद्धार्थनगर /  समग्र शिक्षा अभियान के तहत जन जागरूकता के उद्देश्य से विकास क्षेत्र बर्डपुर में सोमवार को  ब्लाक  स्तरीय   "स्कूल चलो अभियान, विशेष नामांकन पखवाड़ा तथा संचारी रोग नियंत्रण" रैली निकाली गई। रैली को सदर विधायक श्यामधनी राही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तथा स्वयं शिक्षकों एवं बच्चों के साथ नगर का भ्रमण कर लोगों को बच्चों के शत–प्रतिशत नामांकन के लिए आह्वान किया

ब्लाक  संसाधन केन्द्र बर्डपुर से सभी बच्चे अपने–अपने हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां और बैनर लेकर नगर का भ्रमण किया। और पूरे  कस्बे  में गूंजे नारा, शिक्षा है अधिकार हमारा। बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो। हर घर में किरण जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, आदि नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा और नामांकन के प्रति जागरूक किया। और पुनः ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर पर आकर रैली समाप्त हुई।

सदर विधायक श्यामधनी रही ने छात्र छात्राओं अभिभावकों और उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है, इसीलिए शासन द्वारा पूर्णतया निःशुल्क रूप से बच्चों को पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, जूता मोजा, बैग, कॉपी कलम, फल, दूध, मध्यान्ह भोजन, खेल की सामग्री, स्मार्ट क्लास आदि की व्यवस्था की गई  है। अभिभावकों को चाहिए कि वे इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराएं। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।

रैली समापन के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। रैली के दौरान  पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक  अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र, महेश कुमार, अब्दुल अजीज, सेराज अहमद, नगमा बानो, बैतुल्लाह, साधू शरण चौहान,बंदना सिंह, निधि गुप्ता, हीरा मणि, सालिक राम चौधरी, बलवंत चौधरी, विनोद बजाज, मोहिउद्दीन अभिमन्यु गुप्ता  आदि  उपस्थित रहे।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत 100 छात्राओं ने किया राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को उच्च शैक्षिक, तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थानों से परिचित कराने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बिहार, प्रतापगढ़ की 100 छात्राओं ने प्रधानाचार्य मनीषा रावत के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक कार्यप्रणाली, मुक्त शिक्षा प्रणाली और पाठ्यक्रम संरचना को विस्तार से समझा।

कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी द्वारा किया गया। छात्राओं को पांच समूहों में विभाजित किया गया, जिनका मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के सहायक आचार्यों और शिक्षकों द्वारा किया गया। विद्यालय की ओर से प्रत्येक समूह के साथ शिक्षिकाओं ने सह-नेतृत्व प्रदान किया। विश्वविद्यालय आगमन पर प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी ने छात्राओं का स्वागत करते हुए भ्रमण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलसचिव विनय कुमार ने छात्राओं को विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी।शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने गंगा परिसर स्थित मीडिया सेल,प्रवेश अनुभाग,स्व- अध्ययन सामग्री प्रकोष्ठ, परीक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। साथ ही कुलपति कार्यालय, कुलसचिव कार्यालय, वित्त अधिकारी कार्यालय एवं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की कार्यप्रणाली को भी समझा।

भ्रमण के दूसरे चरण में छात्राएं सरस्वती परिसर स्थित विभिन्न विद्याशाखाओं में पहुंचीं, जहां संबंधित निदेशकों और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चित प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता ने मुक्त शिक्षा के गुणात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को भी करियर विकास के लिए प्रेरित किया।

तीसरे चरण में छात्राओं और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय का भ्रमण किया और शैक्षिक संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। अंत में अटल सभागार में आयोजित सत्र में प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जेपी यादव ने विश्वविद्यालय की सरल प्रवेश प्रक्रिया, जबकि परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर गिरीश कुमार द्विवेदी ने लचीली एवं गुणवत्तापरक परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी।कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्राओं एवं शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भ्रमण दल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शैक्षिक भ्रमण का समापन किया।